Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803108

बिहार में एनडीए की जीत का दावा, दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान!

RKRishikesh Kumar
Jul 12, 2025 09:36:01
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग।बीजेपी कार्यशाला अपडेट न्यूज लोकेशन।नालन्दा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि "भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैया पार लगाएंगे।"राजगीर में आयोजित भाजपा की प्रांत स्तरीय कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा अच्छी बात है कि तेजस्वी यादव भगवान श्रीराम की शरण में जा रहे हैं। वह सनातनी हैं,और चुनाव के समय सभी अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता एनडीए के पक्ष में खड़ी है।" राजगीर में आयोजित इस कार्यशाला में दक्षिण बिहार के कुल 20 जिले के 102 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर तेजस्वी जी वास्तव में भगवान की शरण में जा रहे हैं, तो उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और झूठे दावों से भी पीछे हट जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि "सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, राहुल गांधी को भी भगवान श्रीराम की शरण में जाना चाहिए।" बाइट।दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष बाइट।ऋतु राज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top