Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल!

SAYED HUSSAIN AKHTAR
Jul 01, 2025 05:01:35
Raebareli, Uttar Pradesh
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली में ग़ल्ला व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई है। गोली लगने से व्यापारी की पत्नी भी ज़ख़्मी हुई है। पत्नी को गंभीर हालत में एम्स भेजा गया है। मामला खीरों थाना इलाके के महारानीगंज गांव का है। यहाँ ग़ल्ला व्यवसाई सुखदेव के घर में रात दो बजे बदमाशों ने घर के भीतर घुस कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर सुखदेव की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गोली लगने से ज़ख़्मी हो गयीं। घर के भीतरी हिस्से में सो रहे बेटे बेटी जब तक कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। बाइट.. अनिल कुमार.. व्यापारी नेता बाइट.. संजीव कुमार सिन्हा.. एडिशनल एसपी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement