icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow8 Jan 2025, 05:21 pm

अमरोहाः राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रक ड्राइवरों के लिए कार्यशाला का आयोजन

अमरोहा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रक ड्राइवरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर डिडोली कस्बे के न्यू हाइवे ट्रक ड्राइवर ढाबे पर आयोजित की गई। कार्यशाला का नेतृत्व उप संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने किया। इस कार्यशाला में सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संस्थापक और जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा, यातायात उप निरीक्षक अनिल मथुरिया और 60 से अधिक ट्रक चालकों और ढाबा संचालकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान ट्रक ड्राइवरों को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उन्नाव के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिकने का खुलासा Zee Media के कैमरे में

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- Zee media के कैमरे पर खुलासा, सरकारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बिक रही बाहर की दवाइयां。 एंकर: उन्नाव के जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिक रही हैं। इसका खुलासा Zee media के कैमरे पर हुआ है। जिला अस्पताल में बनाए गए जन औषधि केंद्र पर Zee media की टीम पहुंची तो यहाँ बाहर की दवाइयां खुले आम बिकती नजर आईं। दवा लेने आए मरीजों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह दवाइयां अंदर से ही मिली हैं, इन दवाइयों के पत्तों पर कहीं पर भी जन औषधि परियोजना लिखी नजर नहीं आई। अंदर दवा वितरण कर रहे स्टॉफ से जब पूछा गया कि दवाओं की रैपर पर जान औषधि परियोजना क्यों नहीं लिखी है, तो केंद्र के अंदर से दवा वितरण कर रहा स्टाफ दरवाजा बंद करके बाहर निकल गया। विओ: उन्नाव जिला अस्पताल के CMS डॉ एस. शुक्ला ने बताया कि दवाओं की रैपर पर जन औषधि परियोजना लिखा होना जरूरी है। केंद्र पर किसी बाहरी कंपनी की दवा बेचना नियमों के खिलाफ है, कार्रवाई की जाएगी। बाइट - डॉ एस. शुक्ला CMS जिला अस्पताल उन्नाव
0
0
Report

मMandla के Bijadandi में नाबालिग खिड़की से लटककर स्कूल जाते, सवाल जिम्मेदारों पर

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे छात्र एंकर - मण्डला में स्कूली छात्रों की जान से खिलवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में छात्र ठसाठस भरी गाड़ी में बैठने की जगह न मिलने पर खिड़की और दरवाजे से लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो बीजाडांडी क्षेत्र के एनएच-30 का है और इसमें नजर आ रहे छात्र हाई स्कूल बीजाडांडी के बताए जा रहे हैं। सवाल है कि आखिर जिम्मेदारों की नजर इन खतरनाक सफर कर रहे नाबालिगों पर क्यों नहीं पड़ रही? वीओ - तस्वीरें मंडला के बीजाडांडी क्षेत्र की बताई जा रही हैं...जहां स्कूल जाने वाले छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी के अंदर क्षमता से अधिक छात्र बैठे हैं और जगह नहीं मिलने पर कुछ छात्र वाहन के बाहर लटककर यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है? कि वायरल वीडियो एनएच-30 क्षेत्र का है? और इसमें दिखाई दे रहे छात्र बीजाडांडी हाई स्कूल के हैं। सवाल यह है? कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस और परिवहन विभाग आखिर कहां है? क्षमता से अधिक सवारी और इस तरह खतरनाक तरीके से बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन अगर वीडियो सही है, तो यह व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों के लिए गंभीर चेतावनी जरूर है।
0
0
Report
Advertisement

ओबरा में 5 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न: नाबालिग किशोर पर मामला दर्ज, जांच जारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा से पांच साल की मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पड़ोस के नाबालिग किशोर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। घटना के बाद रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर ओबरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए पुलिस की ओर से किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

PMAY सूची में अनियमितता: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुर्खी निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम पंचायत में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने में सचिव और पंचायत मित्र की भूमिका रही है। शिवदास समेत ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ अपात्र लोगों से कथित रूप से पाँच-पाँच हजार रुपये लेकर उनके नाम पात्रता सूची में शामिल किए गए, जबकि गांव के गरीब, दिव्यांग, कुष्ठ रोग से प्रभावित तथा कच्चे मकानों में रहने वाले वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गरीब परिवारों के हक के साथ गंभीर अन्याय है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरी सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गांव में मौके पर जाकर लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही कथित रूप से रिश्वत लेकर अपात्र लोगों के नाम जोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की गई है। शिकायत के साथ आधार कार्ड और पात्र लोगों की सूची भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।
0
0
Report

जालौन में बारिश के बीच श्मशान घाटों की बदहाली पर ग्रामीण आक्रोश

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बारिश के बीच श्मशान घाटों की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश है. बुंदेलखंड के जालौन जिले में श्मशान घाटों की बदहाली के कारण ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग की. हरकौली सहित भदरेखी, भरिजपुर, सुरावली, गोराकरनपुर, गढ़गुवा, तीतराखलीलपुर और खैरवार व्योना आदि गांवों में श्मशान घाटों की स्थिति चिंताजनक है. बारिश के दौरान देवेंद्र दोहरे के निधन के बाद परिजनों को तिरपाल और प्लास्टिक से चिता सजानी पड़ी. हाईकोर्ट अधिवक्ता कुलदीप कुमार चौधरी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 गरिमापूर्ण जीवन के साथ सम्मानजनक अंतिम संस्कार के अधिकार से भी जुड़ा है. ज्ञापन में पक्के टीन शेड, ऊंचे चबूतरे, पेयजल, सीसी मार्ग, भूमि आवंटन और अंतरिम रूप से वाटरप्रूफ तिरपाल उपलब्ध कराने सहित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई.
0
0
Report
Advertisement

मलिहाबाद में पति ने प्रेमी-पत्नी की शादी कराई, बना अनोखा मामला

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मलिहाबाद में रिश्तों का अनोखा मामला, पत्नी प्रेमी के साथ गई तो पति ने कराई दोनों की शादी! PRD जवान की पत्नी घर से प्रेमी के साथ हुई फरार परिवार ने शुरू की महिला और उसके प्रेमी की तलाश काफी खोजबीन के बाद पति ने दोनों को ढूंढ निकाला पत्नी ने पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए पति ने दोनों को साथ रहने की दी इजाजत इसके बाद पति ने मंदिर पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी की करा दी शादी मलिहाबाद की यह अनोखी घटना इलाके में बनी चर्चा का विषय पति के इस फैसले की क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने के दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में ग्रामीणों ने जागरूकता दिखाते हुए अवैध शराब बेचने आए 2 युवकों को पकड़ा है, जिले के नन्ही टेहरी गांव में बाइक से शराब लेकर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया, इन युवकों से शराब की 4 पेटियां भी बरामद की गई, पूरे मामले की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब जागरुक होते दिखाई दे रहे हैं और शराब बेचने बालों की धड़पकड़ खुद करने लगे, वहीं बुड़ेरा थाना पुलिस ने चार पेटी देशी शराब जप्त कर अज्ञात लोगों मामला दर्ज कर लिया, अब सवाल यह उठता है की जब ग्रामीणों ने लोगों को पकड़ा और शिकायत की तो फिर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला क्यों दर्ज किया, यह मामला बुड़ेरा थाना क्षेत्र के नन्ही टेहरी गांव का बताया जा रहा है।
0
0
Report

उज्जैन के खड़े हनुमान के समर्थक मंदिर-मस्जिद नहीं हटाने की मांग कर रहे

Ujjain, Madhya Pradesh:मस्जिद को हटाने पर बात आई तो भाईजान बोले न मंदिर हटे न मस्जिद, साध्वी हर्षा की संतो और लोगों से अपील खड़े हनुमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक तादाद में उज्जैन आना चाहिए। साथ ही कहा कि हनुमान नहीं हटेंगे, बड़ी तादाद में खड़े हनुमान मंदिर लोगों की भीड़ पहुँच रही है। देश-विदेश से लोग हनुमान के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मंदिर से 200 मीटर दूर शाही मस्जिद है जिसे हटाने का फरमान हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने जारी किया है। कुल मिलाकर प्रशासन के मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने पर रोक लगाने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका को इंदौर की हाईकोर्ट सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया है। इसके बाद भाईजान ने कहा कि किसी भी कीमत पर अल्लाह की मिल्कियत पर आंच नहीं आने देंगे। कुछ भाईजान ऐसे मिले जिन्होंने कहा कि न मंदिर हटे, न मस्जिद
0
0
Report
Advertisement

सिंहाड़ गांव में समस्याओं से लोग त्रस्त: पानी- बिजली- सड़क के बुनियादी ढांचे की दयनीय स्थिति

Pratapgarh, Rajasthan:सिंहाड़ गांव में समस्याओं का अंबार, ग्रामीण बोले- जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की सुध तक नहीं ली गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाओं के दावों के बीच धरियावद उपखंड की ग्राम पंचायत सिंहाड़ के ग्रामीण आज भी पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याएं नई नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से बनी हुई हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों में सबसे ज्यादा नाराजगी पंचायत के प्रधान और उपप्रधान को लेकर है। उनका आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के गांवों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर आना तक जरूरी नहीं समझा। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के सिंहाड़ गांव में पानी की समस्या सबसे बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से हैंडपंप बंद पड़ा है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गांव में पर्याप्त पानी की टंकी की व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की बात कही जा रही है, लेकिन सिंहाड़ में कई जगह अभी तक पाइपलाइन ही नहीं खोदी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नल कनेक्शन भी सभी घरों तक नहीं पहुंचे हैं। बाइट- ग्रामीण (29 सेकेंडसफेद शर्ट में ) बाइट- महिला ग्रामीण (12 सेकेंड) गांव में बिजली व्यवस्था भी ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार कई स्थानों पर काफी नीचे झूल रहे हैं। एक समय बिजली की लाइन गिरने की घटना भी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार उस दौरान रात करीब एक बजे बिजली की लाइन बंद करवानी पड़ी थी। लोगों का कहना है कि गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन से जुड़ा खतरा बना हुआ है और यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिजली समय पर नहीं आती और कई बार रातभर कटौती की स्थिति रहती है। इससे घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित होते हैं। बाइट- ग्रामीण (28 सेकेंड) गांव में बनी सीसी सड़कें भी अब जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़कें काफी पुरानी हैं और जगह-जगह टूटने लगी हैं। सड़क की स्थिति खराब होने से आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा गांव में पानी निकासी की समस्या भी बनी हुई है। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर होने की आशंका ग्रामीणों ने जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाली, सफाई, पानी और बिजली जैसी समस्याएं किसी बड़ी योजना की मांग नहीं हैं, बल्कि ये गांव की बुनियादी जरूरतें हैं। इसके बावजूद लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं होना पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े करता है। बाइट- ग्रामीण (32 सेकेंड) ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की प्रधान हकरी देवी मीणा और उपप्रधान रागिनी चौधरी को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि गांव और ग्रामीणों के बीच दिखाई देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं की सुध लेने कोई नियमित रूप से नहीं आता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। जनसुनवाई या बैठक जैसे कार्यक्रमों में समस्या बताने पर आश्वासन तो मिलता है, लेकिन उसके बाद मौके पर आकर समस्या देखने और समाधान करवाने की गंभीर पहल नजर नहीं आती। बाइट- ग्रामीण (29 सेकेंड ) ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बड़े-बड़े दावों की नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले काम की जरूरत है। अब देखना یہ है कि ग्रामीणों की शिकायतों और आरोपों के बाद पंचायत प्रशासन तथा संबंधित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेते हैं या सिंहाड़ के ग्रामीण इसी तरह मौलिक सुविधाओं के लिए इंतजार करते रहते हैं।
0
0
Report

सीकर में द्वितीय चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए कल मतदान

Sikar, Rajasthan:सीकर में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के लिए मतदान कल 11 सितंबर को चार नगर निकायों में होगा। सीकर नगर परिषद, रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका, धोद नगरपालिका और लोसल नगरपालिका क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। कुल 64 वार्डों में 194 मतदान केंद्र हैं। जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर निर्वाचन सामग्री के साथ केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। सीकर नगर परिषद के मतदान दल कल्याण राजकीय महाविद्यालय से, रामगढ़ शेखावाटी के मतदान दल आरएन रुइया पीजी कॉलेज से, धोद के मतदान दल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से और लोसल के मतदान दल श्री डेडराज खेतान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिलाधिकारी आशीष मोदी ने कहा कि चारों नगर निकायों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी है; मतदान कर्मी निष्पक्षता और ईमानदारी से दायित्व निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को जिले की 10 नगर निकायों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हुआ था और 11 सितंबर को होने वाला मतदान भी शांतिपूर्ण रहेगा। मतदाताओं से स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की गई। मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों को आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सीकर नगरपालिका क्षेत्र में 65 वार्ड council थे, जिनमें से एक वार्ड निर्विरोध था; अब 64 वार्डों के लिए कल मतदान कराया जाएगा और 194 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top