Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर, डूबने से हुई मौत!

PKPrashant Kumar
Jul 16, 2025 16:30:46
Munger, Bihar
दोस्तो के साथ नहर में  स्नान करने गया किशोर डूबा हुई मौत। मुंगेर : हवेली खड़गपुर के भोमासी पुल-खंडबिहारी मुख्य मार्ग स्थित नहर में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बोखड़ा गोपालपुर गांव के आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वह अपने चार दोस्तों के साथ साइकिल से नहर में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना के बाद उसके साथ गए छोटे बच्चे डरकर भाग गए। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो ग्रामीणों की मदद से आदित्य को नहर से बाहर निकाला गया। उस समय उसकी सांसें धीमी चल रही थीं। उसे तुरंत खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर इकबाल समसी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। आदित्य तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता बम बम कुमार पटना में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। आदित्य प्रशंडो उच्च विद्यालय में नवम कक्षा का छात्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और अन्य परिजन अस्पताल में रो-रोकर बेहाल हो गए। बाइट परिजन
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top