752055
Khordha - ମିଶନ ଶକ୍ତିକୁ ବିରୋଧ କରିବା ସହ ୯ ଦଫା ଦାବି ନେଇ ବୋଲଗଡ ବ୍ଲକ ଘେରିଲା ବୋଲଗଡ ଆଞ୍ଚଳିକ ମହାସଂଘ
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ମିଶନ ଶକ୍ତିକୁ ବିରୋଧ କରିବା ସହ ୯ ଦଫା ଦାବି ନେଇ ବୋଲଗଡ ବ୍ଲକ ଘେରିଲା ବୋଲଗଡ ଆଞ୍ଚଳିକ ମହାସଂଘ । ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ଉଦେଶ୍ୟରେ ବିଡ଼ିଓଙ୍କୁ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंझनपुर-गैरइरादतन हत्या में पत्नी गिरफ्तार
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पति-पत्नी के विवाद में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर पत्थर से हमला कर दिया था, जिससे घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। VO– घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोसा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति पप्पू केवट और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी गुड़िया ने गुस्से में आकर पति पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू केवट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
देवघर के स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले के सरावां स्थित आदर्श +2 विद्यालय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के स्मार्ट क्लास में लगे डिजिटल स्क्रीन पर आपत्तिजनक वीडियो चलते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं कक्षा में मौजूद कुछ छात्र हंसी-मजाक और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। मामलے को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में अनुशासन और मर्यादा सबसे महत्वपूर्ण है। यदि जांच में किसी शिक्षक, कर्मी या छात्र की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की जानी चाहिए।0
0
Report
जैविक खेती बढ़ाने को लेकर बुएर सेलर मीट 2026 का मुंगेर में उद्घाटन
Munger, Bihar:जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु ‘बुएर सेलर मीट 2026’ आयोजित, कृषि पदाधिकारी ने किया उद्घाटन。 मुंगेर : शहर के भगत सिंह चौक स्थित एक निजी विवाह भवन में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘बुएर सेलर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी एवं आइसीसीसीओए के महाप्रबंधक आर.एस. तोमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर किसानों द्वारा जैविक विधि से उत्पादित सब्जियों एवं अनाज की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में नेनुआ, करेला, कद्दू, आम, गेहूं, मकई, राजमा एवं चावल सहित विभिन्न फसलों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित किसानों एवं आगंतुकों ने सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि की लागत को कम करना तथा उत्पादों के बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जैविक खेती न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।उन्होंने जानकारी दी कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत जिले में लगभग 1100 किसानों को जैविक खेती से जोड़ा गया है तथा करीब 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाइट : सुष्मिता कुमारी जिला कृषि पदाधिकारी मुंगेर वहीं, जैविक खेती से जुड़े किसान आनंदी सिंह एवं रामविलास निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पाद स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होते हैं, जबकि रासायनिक खेती से उत्पादित खाद्यान्न से कई प्रकार की बीमारियों की आशंका रहती है। किसानों ने विश्वास जताया कि सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में अधिक से अधिक किसान जैविक खेती को लेकर प्रेरित होंगे। बाइट :आनंदी सिंह किसान बाइट : रामविलास निषाद किसान0
0
Report
Advertisement
जगदीशपुर में जहरी खाने से महिला की मौत: परिवार के बीच दहशत
Mumbai, Maharashtra:जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला में बुधवार की रात जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी शंकर प्रसाद की 36 वर्षीया पत्नी अनीता देवी हैं। मृतका के पति ने बताया कि वह हलवाई है और शादी-विवाह तथा अन्य पार्टियों में मिठाई बनाने का काम करते हैं। आज जब वह कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर मिठाई बनाने के लिए गए थे, उसी बीच उनकी पत्नी ने आज दोपहर जहर खा लिया। घर वापस आने पर उसकी मां ने बताया कि वह उल्टी कर रही है और बेहोश हो रही है; उसने कहा कि उसने जहर खा लिया है, और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाद में थाना को इसकी सूचना दी गई। पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कर्वाया गया है; पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।0
0
Report
धनबाद गांधी सेवा सदन में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद गांधी सेवा सदन में कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज हम यहां श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हैं. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत, पंचायती राज और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.0
0
Report
Muzaffarnagar: ईद-गंगा दशहरा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग बकरा ईद व गंगा दशहरे क़ो लेकर जिला प्रशासन अलर्ट जिला प्रशासन ने पीस कमेटी की बैठक का किया आयोजन हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोग बैठक मे हुए शामिल जिला प्रशासन ने लोगो के साथ बैठक कर मांगे सुझाव डीएम उमेश ने साफ सफाई व लाइट व्यवस्था का दिया आश्वासन एसएसपी संजय वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था क़ो लेकर दिए आदेश डीएम एसएसपी समेत जनपद के तमाम अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
खबर का विवरण उपलब्ध नहीं है
Jalgaon, Maharashtra:0
0
Report
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर दी, हालत गंभीर
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को काँटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गुमटी के समीप नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक सवार युवक को बस के नीचे से निकाला गया और इलाज के लिए पास की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मौके पर पहुंची कांटी थाना की पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. घायल की पहचान सदातपुर निवासी 22 वर्षीय कौशिक राज के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह भगवानपुर स्थित एक मॉल में काम करता था. प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी काम के सिलसिले में बाइक से जा रहा था. इसी बीच एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से दुर्घटना हुई है. घटना की सूचना पर कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.0
0
Report
उन्नाव के हादसे में पिकअप ने कार को मारी टक्कर, दारोगा सहित दो घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : पिकअप ने कार को मारी टक्कर。 कार सवार दारोगा और एक अन्य घायल。 राहगीरों ने घायल दारोगा और उसके साथी को अस्पताल में कराया भर्ती。 गंभीर रूप से घायल दारोगा के साथी को जिला अस्पताल किया गया रेफर。 दरोगा अपनी कार से साथी के साथ कोतवाली सफीपुर आ रहा था。 सफीपुर-मियागंज मार्ग के भैंसहरा चौराहे के पास हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार: IPL सट्टा गैंग गिरफ्तार, करोड़ों का सट्टा उजागर
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की एक और बड़ी कार्यवाही हुई है. एसएसपी के निर्देश पर IPL सट्टा गैंग का करोड़ों का खेल बेनकाब हुआ है. SOG और मुखानी पुलिस ने 02 भाइयों की जोड़ी समेत 03 सटोरिये गिरफ्तार किये हैं. इसके अलावा महंगे मोबाइल, 51 हजार नगद व क्रेटा वाहन बरामद हुआ है. पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त रोज़ लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख तक का सट्टा खिलाया जा चुके हैं. गिरफ्तार अभियुक्त रवि गुप्ता, रोहित गुप्ता और मोहित प्रसाद शामिल हैं. अभियुक्त रवि गुप्ता के विरुद्ध 3 अभियोग पहले से ही दर्ज हैं.0
0
Report
जौनपुर में टॉवर चढ़े युवक की मौत बाद प्रशासन आश्वासन देता रहा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में भूमि विवाद से जुड़ी घटना में युवक सत्यप्रकाश यादव टावर पर चढ़ गया था और गिरकर मौत हो गई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने पारिवारिक लाभ योजना और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत सहायता प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की जा रही है। मृतक के बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर भी प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, परियोजना निदेशक डीआरडीए और एसओसी चकबंदी शामिल किए गए हैं। टीम को तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने भूमि विवाद निस्तारण अभियान को तेज करने की बात कही है और खेतों की पैमाइश, मेड़बंदी और पत्थरगड़ी का कार्य अभियान के तहत कराया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे विवाद हिंसक रूप न ले सकें। इस महीने अब तक 500 से अधिक पैमाइश के मामलों का निस्तारण हो चुका है। जिलाधिकारी ने जमीन संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अधिकारियों की मॉनिटरिंग तेज रखने के निर्देश दिए हैं और जनसुनवाई और IGRS के जरिए आने वाली शिकायतों पर सात दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि भूमि विवाद से जुड़े मामले निष्पक्ष व समयबद्ध हल हो सकें।0
0
Report
पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में हो रहे लगातार सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस कप्तान ख्याति गर्ग संबंधित अधिकारियों पर जताई नाराजगी।उनके सख्त आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी रफ्तार पुलिस चौकी रामापुर के सामने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात क्षेत्राधिकार अभिमन्यु त्रिपाठी, TSI सचिन कुमार मय ट्रैफिक फोर्स के साथ मौजूद रहकर ट्रिपल बाइक सवार एवं ऑटो रिक्शा जो कि ज्यादा सवारियों को भरकर चलने वाले वाहनों को चेक करते हुए चालान करने की कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने किसानों से बैठकर सुनीं शिकायतें, बकाया मुआवजे का आश्वासन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित हो रहे किसानों के तीन महीने से चल रहे आंदोलन के बाद आखिरकार बिजावर विधायक राजेश शुक्ला 'बबलू' को सुध आई। भोपाल से लौटते ही वे सीधे ढौंढ़न गांव पहुंचे और मंच छोड़कर जमीन पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुनीं। मंच या सरकारी गाड़ी के बजाय विधायक किसानों के बीच जमीन पर बैठे और उनकी शिकायतें सुनीं। विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर ही भोजन भी किया। विस्थापन में अन्याय न होने और बकाया मुआवजा दिलाने का वादा किया। विधायक ने प्रभावित परिवारों को ग्राम पंचायत काबर के करोंदिया गांव में सड़क, पानी, बिजली युक्त प्लॉट कल से ही आवंटित होंगे। विधायक ने बकाया मुआवजे की एक-एक पाई शासन से दिलवाई जाएगी, पुलिस पर पथराव की हालिया घटनाओं में दर्ज FIR को लेकर कहा कि कलेक्टर-SP से बात कर निर्दोष ग्रामीणों को बचाएंगे।0
0
Report
नागदी नदी पर 15 करोड़ की हाई लेवल पुलिया का निर्माण जल्द शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – जहाजपुर रिपोर्टर -अंजनी कुमार पाराशर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओर, नागदी नदी पर 15 करोड़ की हाई लेवल पुलिया का कार्य जल्द शुरू। जहाजपुर नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। नागदी नदी पर चावंडिया चौराहा से महाराणा प्रताप चौक नो चौक तक बनने वाली हाई लेवल पुलिया के निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पुलिया का कार्य आगामी 15 दिनों में शुरू होने की संभावना है। पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन करने सांसद दामोदर अग्रवाल जहाजपुर पहुंचे। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के. गुप्ता से फोन पर वार्ता कर कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। वहीं विधायक गोपीचंद मीणा ने एसडीएम राजकेश मीणा से भूमि धारकों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस दौरान भाजपा ग्रामीण एवं नगर अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, महेंद्र खटीक, भाजपा नेता राकेश पत्रिया, कैलाश सुवालाल, देवेंद्र ढाणी, धनश्याम नागौरी, एडवोकेट अमित बिड़ला, कैलाश टेपण, प्रशांत नागौरी, कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
ग्रामीणों की सच्ची जानकारी से ही जनगणना बनेगी निष्पक्ष
Agar, Madhya Pradesh:देश की विकास योजनाओं की नींव मानी जाने वाली जनगणना का काम एक बार फिर शुरू हो चुका है। कोविड महामारी के कारण 2021 में टली जनगणना अब 2027 के लिए कराई जा रही है। इसके तहत शहरों से लेकर गांवों तक प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर पहुंचकर लोगों की सामाजिक और आर्थिक जानकारी जुटा रहे हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में प्रगणकों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार अपनी वास्तविक स्थिति छिपाकर जानकारी दर्ज करा रहे हैं, जिससे आंकड़ों की सटीकता प्रभावित होने की आशंका है। आगर मालवा से देखिए ये खास रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
