Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalgaon425001
जळगाव महापालिका चुनाव: उमेदवारी आख़िरी दिन में भारी भीड़, सीट बँटवारे की चर्चा तेज
WJWalmik Joshi
Dec 29, 2025 12:04:12
Jalgaon, Maharashtra
जळगाव महापालिका चुनाव की रणधुमाल शुरू हो चुकी है। उमेदवारी अर्ज दाखल करने के अंतिम दो दिन बचे होने से जळगाव महापालिका क्षेत्र में उमेदवारों की बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है। शिवसेना शिंदे गट के विधायक किशोर पाटील ने भी शिंदे सेने के उमेदवारों के अर्ज दाखिल करते समय उपस्थिती दर्शाई। महायुति की सीट-वाट पूरे होने की संभावना बताई जा रही है और जल्द ही इसका औपचारिक घोषणा होगा। मंत्री गिरीश महाजन और मंत्री गुलाबराव पाटिल के बीच संभवित चर्चा चल रही है और आगामी दिनों में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। हमारे प्रतिनिधि वाल्मीक जोशी से यह जानकारी प्राप्त हुई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 29, 2025 13:41:24
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 13:41:04
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 13:39:57
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 13:33:13
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 13:30:00
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 13:27:49
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Dec 29, 2025 13:27:21
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कैदी की मौत कौशांबी जिला कारागार में बंद एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कैदी को सीने में तेज़ दर्द की शिकायत के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, कौशांबी जिला कारागार में बंद कैदी वीरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कैदी ने जेल के अंदर सीने में तेज़ दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालाँकि अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव का रहने वाला था और पिछले छह महीने से जिला कारागार में बंद था। बताया जा रहा है कि मौत से एक दिन पहले कैदी ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत भी की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Dec 29, 2025 13:27:04
Madhepura, Bihar:मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज़ रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार व्यापारी को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग इकलौता बेटा ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह तस्वीरें मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र की हैं। उदाकिशुनगंज–बिहारीगंज प्रमुख मार्ग पर सोमवार को तेज़ रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार व्यापारी को रॉन्ग साइड से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि गमैल पंचायत के गोरपार वार्ड नंबर–11 निवासी अरुण साह (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को उदाकिशुनगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कृष्णा कुमार मृतक का इकलौता बेटा है। पिता की मौत और बेटे की गंभीर हालत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, वहीं पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी राधा देवी ने बताया कि धान खरीद के बेचने जा रहे थे इसी दौर हादसा हुआ और पति की मौत हो गई।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 29, 2025 13:26:44
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में नए साल के अवसर पर अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संत समाज में गहरा आक्रोश है. कार्यक्रम को लेकर संत समाज ने गहरा विरोध जताते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रद्द करवाने की मांग की है. मथुरा में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गहरा विरोध देखा जा रहा है. संत समाज ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने नए साल पर होने वाले सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द करने की मांग करते हुए जिला अधिकारी को पत्र लिखा है. दिनेश फलाहारी महाराज और छोटे पुंडरीक महाराज ने कहा कि वो सनी लियोनी के फूहड़ कार्यक्रम से धर्मनगरी को कलंकित नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि सनी के जरिये फूहड़ता और अश्लीलता परोसने की तैयारी की जा रही है. साधु संतों ने कहा कि सनी लियोनी पोर्न फिल्मों बना चुकी हैं. यह दिव्य गोलोक भूमि है और इस भूमि पर किसी पोर्न स्टार का कार्यक्रम धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश है. यहाँ लोग साधना करने, पूजा-पाठ करने आते हैं. इसलिए ब्रजभूमि पर सनी को कदम रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में लिखा है, "महोदय अनुरोध है कि नव वर्ष के अवसर पर पोर्न स्टार सनी लियोनी का कार्यक्रम होटल ललिता ग्राउंड और होटल टा ट्रक में थाना- हाईवे जनपत, मथुरा में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में फूहड़ता और अश्लीलता परसोने की तैयारी हो रही है. इस ब्रजभूमि में हमारे श्री अराध्य श्रीकृष्ण कन्हैया ने रासलीलाएं की हैं. यहाँ पर आकर संपूर्ण विश्व के सनातनी भजन और पूजा-पाठ करते हैं. ऐसी दिव्य गोलोक भूमि को कुछ लोग साजिश के तहत बदनाम करना चाहते हैं.
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Dec 29, 2025 13:25:09
Bathinda, Punjab:ਮਨਰੇਗਾ ਸਕੀਮ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਖਿਲਾਫ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮਨਰੇਗਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਗਾਰੰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰਾਂ ਅੱਗੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਮਨਰੇਗਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਾਪਸ ਕਰਵਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਵੀ ਵਾਪਸ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਵਾਪਸ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਤਿੱਖਾ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ, ਮਨਰੇਗਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੇ ਮਨਰੇਗਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਗਾਰੰਟੀ ਕਨੂੰਨ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀ sਖਤ ਸਬਦਾ ਵਿੱਚ ਨਿੰਦਿਆ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਮਨਰੇਗਾ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਬੀਬੀ ਜੀ ਰਾਮ ਜੀ ਸਕੀਮ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਤਿੰਨ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਨੂੰ ਚੰਗਾ ਦੱਸਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ ਤੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਵੀ ਚੰਗਾ ਦੱਸਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਇਸ ਸਕੀਮ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਅਤੇ ਮਨਰੇਗਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਿਰੋਧੀ sਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ 100% ਪੈਸਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦਾ ਪਰ ਮਟੀਰੀਅਲ ਦਾ 10 %ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦਿੰਦੀ ਸੀ, 10ਪ ਵੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ ਸੀ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਹੁਣ 60 40 ਦੀ ਰੇਸ਼ੋ ਨਾਲ ਇਹ ਸਕੀਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 60% ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਅਤੇ 40% ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਜਦੋਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ 10% ਪੈਸਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਹੱਥ ਖੜੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਨੌ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਫੰਡ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਜੇਕਰ ਕੰਮ ਹੀ ਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਜਾਂ ਫੰਡ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 9% ਕਿੱਥੋਂ ਮਿਲੇਗਾ ਇਸ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਵੀ ਖਤਰੇ ਵਿੱਚ ਹਨ, ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਲੋਕ ਵਿਰੋਧੀ ਦੱਸਿਆ ਤੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਚੁੱਲੇ ਬੰਦ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਉੱਥੇ ਹੀ 2100 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਚੁੱਲੇ ਵੀ ਬੰਦ ਹੋ ਜਾਣਗੇ。 ਬਾਈਟ 1,2 ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Dec 29, 2025 13:23:57
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में एक बार फिर मज़हब की दीवार तोड़कर हिन्दू युवक ने मुस्लिम युवती की मांग सिन्दूर से सजाई है। युवक रायबरेली के हरचंदपुर का रहने वाला है जबकि युवती कालीन नगरी भदोही ज़िले की है। जानकारी के मुताबिक दोनों की जान पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया और यहाँ हरचंदपुर की अचलेश्वर मंदिर में मन्त्रोंच्चार के बीच वैदिक रीति से विवाह कर लिया। दोनों के विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। हिन्दू युवक सन्नी कुशवाहा हरचंदपुर थाना क्षेत्र का है रहने वाला है। वहीं मुस्लिम युवती रूबी भदोही की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों की इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब 1 साल पहले दोनों पहली बार आमने-सामने मिले थे। पहली मुलाकात में ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि जिंदगी साथ बिताएंगे। इसी के तहत आज हरचंदपुर स्थित अचलेश्वर मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। एक दिन पहले भी रायबरेली के रहने वाले अभिषेक सोनकर ने अमेठी की रेशमा बानो के साथ मंदिर मे फेरे लिए थे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top