Back
होली धुरेड़ी पर्व को लेकर मानपुर थाना में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक।
Madhya Pradesh
होली धुरेड़ी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले द्वारा थाना परिसर मानपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर सुश्री हरनीत कौर कलसी ने की।बैठक में धुरेड़ी के दौरान कानून व्यवस्था,यातायात नियंत्रण,फायर ब्रिगेड,बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।एसडीएम सुश्री कलसी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नगर एवं क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो,इसकी पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए।चंद्रग्रहण के कारण 3तारीख को प्रस्तावित धुरेड़ी कार्यक्रम को सर्वसम्मति से 4तारीख को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य विभाग एवं तहसीलदार को मिष्ठान दुकानों पर मिलावट की रोकथाम हेतु औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।ड्रंक एंड ड्राइव पर नियंत्रण के लिए नगर के प्रमुख तिराहों-चौराहों पर स्टॉपर लगाकर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए।साथ ही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे रात्रि 10बजे तक सीमित ध्वनि में बजाने की अपील की गई।त्योहार के दौरान संपूर्ण नगर में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।बैठक में तहसीलदार पंकज नयन तिवारी,नायब तहसीलदार सनत सिंह,रणमत सिंह,रामलाल पनिका,सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा,कनिष्ठ अभियंता संदीप सोनी,समाजसेवी शारदा प्रसाद गौतम,ओपी द्विवेदी,हरीश विश्वकर्मा, सुरेश सिंह,ज्ञान प्रकाश पटेल,रोशनी सिंह,अरविंद चतुर्वेदी विकास गुप्ता,राहुल शुक्ला,बिहारी प्रजापति,असगर खान,शेख आशिक अहसान खान,पत्रकार खालिक अंसारी,आशुतोष त्रिपाठी, रामाभिलाष त्रिपाठी,त्रिवेणी द्विवेदी,बजरंग सोनी,राजू गुप्ता,कृष्णा उपाध्याय,रवि सेन,मनोज श्रीवास्तव,जय शर्मा,रामविनोद पटेल,दिवाकर मिश्रा,शंकर पटेल,रामभुवन गुप्ता,संतोष द्विवेदी,अजय सिंह,जमुना प्रसाद बैगा,सोनू मिश्रा सहित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे अंत में सभी ने आपसी भाईचारे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली धुरेड़ी मनाने का संकल्प लिया।*
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 28, 2026 14:32:090
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 28, 2026 14:31:580
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 28, 2026 14:31:450
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:31:290
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 28, 2026 14:31:240
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 28, 2026 14:31:130
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 28, 2026 14:31:000
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 28, 2026 14:30:540
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 14:30:39Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम जापानी मियावाकी तकनीक से देश का पहला जंगल तैयार कर रहा है... माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से नगर निगम को 5 साल में 20 करोड़ की आय होगी
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 28, 2026 14:30:290
Report
