Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirsa125055

हरियाणा की ड्रोन दीदी बिमला सिंवर से करोड़पति बनीं महिलाएं, आत्मनिर्भरता की मिसाल

VKVIJAY KUMAR
Feb 28, 2026 14:31:45
Sirsa, Haryana
एंकर रीड नेकनीयती और कुछ हटकर कर गुजरने का जज्बा हो तो कठिन से कठिन मुकाम को भी बड़ी आसानी से हासिल किया जा सकता है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रोन दीदी अभियान हरियाणा की महिलाएं भी न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी हो रही है बल्कि लखपति भी बन रही है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए स्कीम empez की है जिसका फायदा अब हरियाणा के छोटे से जिला सिरसा को भी मिल रहा है। बिमला सिंवर पीएम नरेंद्र मोदी से इतनी प्रभावित हुई कि वो उनकी भक्त बन गई है। मोदी की फोटो भी उसने अपनी साड़ी पर प्रिंट करवाई हुई है। बिमला सिंवर हरियाणा की पहली नमो ड्रोन दीदी है जो अब तक लखपति बन चुकी है और बिमला सिंवर ने अब अपना अगला टारगेट भी निर्धारित कर लिया है। अब बिमला सिंवर लखपति ने करोड़पति बनने का बीड़ा भी उठा लिया है। वोल 1 सिरसा में ड्रोन दीदी के नाम से फेमस बिमला सिंवर ड्रोन के जरिए ही खेतों में फसलों में स्प्रे करती है ऐसा करने से किसान बिमला सिंवर को प्रति एकड़ के हिसाब से पेमेंट भी दे रहे है। बिमला सिंवर अब दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक बनती जा रही है। बिमला सिंवर ने अपने साथ महिलाओं को भी इसी अभियान के तहत जोड़ा है। अब दूसरी महिलाएं भी लखपति बनती जा रही है और अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर मातृ शक्ति को जो मान-सम्मान बढ़ाया है, वह काबिले तारीफ है। नमोः ड्रोन दीदी बिमला सिंवर को पीएम नरेंद्र मोदी सम्मानित भी कर चुके है। वोल 2 बिमला सिंवर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की इसलिए भी शुक्रगुजार है कि इससे पहले आज तक किसी ने एसएसजी की बहनों को याद ही नहीं किया था। वह स्वयं सहायता समूह ग्रुप के नाम से एक संस्था चलाती है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से घोषणा की थी कि 15 हजार एसएसजी की बहनों को नमो: ड्रोन दीदी पायलट बनाएंगे। उन्होंने इसी के तहत एक ऑनलाइन फार्म एग्रीकल्चर में भरा और पूरे हरियाणा से उनका चयन हुआ है। उन्होंने करनाल में इस संबंधी ट्रेनिंग ली। बिमला सिंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री की इंटरनेट मीडिया पर गतिविधियों को देखकर उन्हें प्रोत्साहन मिला। इसके बाद उनमें भी जुनून आया और गुरुग्राम के मानसेर में 10 दिन की ट्रेनिंग ली। प्रशिक्षण में 15 में से 10 महिलाएं पास हुई। उन्होंने बताया कि बड़ी बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों उठकर महिलाओं द्वारा इस मुकाम तक पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है। हरियाणा से 70 बहनों को कृभकों की तरफ से नमो ड्रोन दीदी पायल की ट्रेनिंग दी गई। चीफ एग्जीक्यूटिव जयप्रकाश का भी उन्होंने मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया, जिन्होंने एक बेहतरीन प्लेटफार्म दिया। कुल 107 महिलाओं को प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से नमो: ड्रोन दीदी अवार्ड दिए, जिनमें भारत की 3 महिलाएं शामिल हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी अलग पहचान, 3 रुपए में रोजगार शुरू किया। आपको बता दें कि बिमला सिंवर की समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उनकी भागीदारी अहम रही थी। उनकी स्वयं भी दो बेटियां है जिनमें से एक डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है तो दूसरी के नाम से रानियां में सोसायटी बनाई हुई है, जिसमें अलग-अलग कार्यों में 7500 से अधिक महिलाएं अलग-अलग कार्यों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने बताया कि 2006 से उन्होंने गुजरात के गांवों में जाकर मंडली के माध्यम से 3 रुपए में रोजगार शुरू किया। 2011 में सहकारिता में महिला उत्थान की पोस्ट मिली। अमित शाह ने सहकारिता में महिलाओं को बढ़ावा दिया। फिर उनके मन में विचार आया कि क्यों न गुजरात का पैटर्न सिरसा में लाया जाए। उन्होंने बताया कि ड्रोन के साथ-साथ महिलाएं मत्स्य पालन, माइनिंग, खेतों में फसल खराब होने पर मुआयना करने जैसे कई काम कर सकेंगी। महिलाओं के लिए संदेश: उन्होंने बताया कि जो महिलाएं चुल्हे चौके से बाहर नहीं निकल पा रही है, उन महिलाओं से आह्वान है कि अगर उनकी नियति नेक है और काम करने का जज्बा है तो वे एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को आगे लेकर जाएं। सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी। सिंवर ने कहा कि आप कर्म करें, फल की इच्छा ना करें, मुझे भी नहीं पता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दिन सम्मान मिलेगा। दिल व लगन से काम करने पर कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर بنایا है जिसके लिए महिलाएं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जता रही है। बाइट बिमला सिंवर , ड्रोन दीदी। वोल वही युवतियां भी अब ड्रोन दीदी बिमला सिंवर से ड्रोन उड़ाने के गुर सीख रही है। सिरसा के गौशाला मोहल्ले की अनुष्का रानी भी नमो ड्रोन का प्रयोग कर लखपति बन चुकी है। बाइट अनुष्का रानी , ड्रोन दीदी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 28, 2026 17:42:59
Madhubani, Bihar:DEATH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में इंजीनियरिंग छात्र आलोक मिश्रा की संदिग्ध मौत,कमरे में फंदे से लटका छात्र का शव हुआ बरामद,इलाके में फैली सनसनी।घटना राजनगर थाना के मंगरपट्टी गांव की है।परिजनों ने बताया घर के सभी लोग बाहर गये हुए थे ,छात्र घर मे अकेले था ।सुबह जब घर के लोग पहुंचे और गेट खोलने के लिए बोला गया तो घर से कोई जवाब नहीं मिला।खिड़की से घर के अंदर झांका तो फंदे से लटका दिखा।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और घटना के छानबीन में जुट गई है।छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा थाlयुवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है।
1
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 28, 2026 17:30:27
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:MAIHAR NEWS: मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध माता शारदा देवी मंदिर में चंद्र ग्रहण के अवसर पर धार्मिक परंपराओं और शास्त्रीय नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के चलते सायं 5:00 बजे माता शारदा की नियमित आरती एवं पूजन विधिवत रूप से संपन्न किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 5:30 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे。 नहीं मिलेगा मंदिर में प्रवेश ग्रहण काल के दौरान श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप की जा रही है, ताकि पूजा-पाठ की शुद्धता और मर्यादा बनी रहे। वहीं दिनांक 4 मार्च को प्रातःकाल माता का अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के गर्भगृह के पट पुनः खोल दिए जाएंगे。 मंदिर प्रशासन ने की अपील मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे उक्त समय-सारणी का ध्यान रखें, शांति एवं अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 28, 2026 17:30:07
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 17:27:27
Deoria, Uttar Pradesh:यूपी के देवरिया जिले से एक पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग में स्थित पेट्रोल पंप पर आज दो बाइक से आए 6 नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन के बैग से जिसमें लगभग 8 हजार रूपये थे असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग गए। वही तस्वीरों में आप देख सकते है कि दिनदहाड़े दो बाइक से 6 बदमाश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आते है और बाइक को खड़ी करते है और सीधे सेल्समैन के पास जाते है और असलहा के बल पर इस लूट को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो जाते है। बदमाशों के फरार होने पर पंप के स्टाफ शोर करने लगते है। तब तक बदमाश भाग गए होते है। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही इस संदर्भ में पेट्रोल पंप के मैनेजर आकाश साहनी ने पुलिस को तहरीर दी है जिस आधार पर पुलिस ने सुसंगत धारों में एफआईआर दर्ज कर ली है। वही इस मामले को लेकर हरीराम यादव, रुद्रपुर सीओ ने बताया कि घटना के सफल अनावरण के लिए एसओजी, सर्विस लांस और रुद्रपुर थाने की पुलिस की टीम लगाई गई है, शीघ्र ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। बाइट:-हरीराम यादव, रुद्रपुर सीओ
1
comment0
Report
Feb 28, 2026 17:23:08
Deoria, Uttar Pradesh:आज जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी के निर्देशन में संयुक्त टीम ने तरकुलवा क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव में बड़ी दबिश दी। आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह व थाना प्रभारी तरकुलवा भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। टीम ने मौके से कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों में फूलमती (54 वर्ष), लालमती (53 वर्ष), ज्योति निषाद (23 वर्ष), बबिता देवी (35 वर्ष) तथा दुर्गेश निषाद (50 वर्ष), सचिन निषाद (25 वर्ष) और राजनाथ निषाद (23 वर्ष) शामिल हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर कोन्हवलिया नदी किनारे भारी मात्रा में महुआ लहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। दबिश टीम में तरकुलवा थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल मदन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं आबकारी टीम में पंकज चौधरी, दुबे प्रसाद, परमात्मा सिंह सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
AAafssar alaam
Feb 28, 2026 17:16:25
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 28, 2026 17:16:21
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 36 माइक्रोन प्लास्टिक आधारित एक्साइस होलोग्राम की खरीद से जुड़े टेंडर को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने संबंधित पक्षों को दो सप्ताह में जवाब पेश करने का निर्देश देते हुए मामले को 17 मार्च 2026 के लिए सूचीबद्ध किया है। याचिकाकर्ता अभिनव थप्पर ने आबकारी विभाग द्वारा करीब 600 करोड़ रुपये के नॉन-रिसाइक्लेबल प्लास्टिक लेबल खरीदने के निर्णय को पर्यावरण कानूनों के विपरीत बताया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिजय नेगी ने दलील दी कि निविदा में 36/39 माइक्रोन मोटाई के होलोग्राम की मांग की गई है, जबकि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक पर प्रतिबंध है। खंडपीठ ने राज्य सरकार से स्पष्ट करने को कहा है कि कम मोटाई वाले प्लास्टिक होलोग्राम की शर्त किन आधारों पर रखी गई और क्या यह पर्यावरण प्रोटेक्शन एक्ट 1986 तथा संबंधित नियमों के अनुरूप है। कोर्ट ने इस बिंदु पर संक्षिप्त नोट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि 20 जनवरी 2026 को जारी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस, जिसे 22 जनवरी को डिजिटल हस्ताक्षरित किया गया, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी कर पारित किया गया। इसे शक्ति के दुरुपयोग और कानून से बचने का प्रयास बताया गया है। याचिकाकर्ता ने एहतियाती सिद्धांत और पोल्यूटर पेज़ सिद्धांत का हवाला देते हुए इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार का उल्लंघन बताया है。
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 28, 2026 17:16:09
Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सतना जिले से जुड़ी धार्मिक नगरी चित्रकूट में शोक की लहर छा गई है। देश के सबसे बड़े नेत्र चिकित्सालय सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय (सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड) के संस्थापक और निदेशक पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन (डॉ. बी.के. जैन) का 27 फरवरी 2026 को शुक्रवार शाम 4:24 बजे निधन हो गया। 77 वर्षीय डॉ. जैन लंबी बीमारी (कैंसर) से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठित अस्पतालों में चल रहा था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से चित्रकूट लाया गया, जहाँ जानकीकुंड चिकित्सालय परिसर में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. जैन ने 1974 में मात्र 12 बेड की छोटी क्लिनिक से सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की नींव रखी। पिछले 52 वर्षों में उन्होंने गरीब, जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों-करोड़ों लोगों को मुफ्त या न्यूनतम खर्च पर आंखों की रोशनी लौटाई। यह अस्पताल आज देश का प्रमुख नेत्र चिकित्सा केंद्र बन चुका है, जहाँ सामुदायिक नेत्र शिविर, विजन सेंटर और उन्नत शोध के माध्यम से अंधत्व निवारण का कार्य हो रहा है। डॉ. जैन ने न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी सद्गुरु के नाम को अमर कर दिया। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सतना के सरकारी स्कूल से हुई। 1968-73 तक एसएस मेडिकल कॉलेज, रीवा से एमबीबीएस और 1977-79 में मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। वे AIIMS राजपुर के अध्यक्ष भी रहे। उनके योगदान के लिए 2025 में राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इससे पहले ढांडा पुरस्कार (1996), फिरदौसी अवार्ड (2003), लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (2004), के.आर. दत्ता पुरस्कार (2010), श्री धर्मसी नेनसी ओमान अवार्ड (2020) सहित दर्जनों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया और कहा कि डॉ. जैन की सेवा लोक कल्याण की मिसाल है। उनके निधन पर प्रदेश-देश भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। रविवार सुबह 10 बजे नेत्र चिकित्सालय परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। डॉ. जैन दो पुत्रों—जिनेश जैन और डॉ. इलेश जैन (वर्तमान सीईओ, सद्गुरु सेवा ट्रस्ट)—के पिता थे। परिवार में दो बहुएं, तीन पौत्र और एक पौत्री हैं। डॉ. इलेश जैन ने कहा, पिताजी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उनकी विरासत सद्गुरु परिवार आगे बढ़ाएगा। डॉ. बी.के. जैन की स्मृति में लाखों नेत्रहीनों के चेहरों पर उजाला बरकरार रहेगा। उनकी कमी अमिट है, लेकिन प्रेरणा अनंत। Byte डॉ इलेश जैन सीईओ सदगुरू सेवा ट्रस्ट चित्रकूट
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 28, 2026 17:15:47
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 28, 2026 17:15:20
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रेलवे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, DRM कार्यालय में रेलवे अधिकारियों के साथ कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र में चल रहे कार्यों को लेकर हुई चर्चा, दिसंबर तक कोटा स्टेशन विकास कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश, दरा RUB निर्माण कार्य शीध्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, संसदीय क्षेत्र के तमाम छोटे बड़े रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूल सुविधाओं का मिले लाभ, स्टेशन पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था स्वच्छता पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए स्पीकर बिरला ने अधिकारियों को निर्देश। सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, मल्टी लेवल पार्किंग सुविधा विकसित करने के दिए निर्देश। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा, ADC ममता तिवारी सहित रेलवे एवं KDA के अधिकारी रहे मौजूद
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top