Back
गांव दोसपुर में सरपंच प्रतिनिधि पर हमला, बदमाशों के बढ़ते अपराध से पुलिस पर सवाल
HHHarvinder Harvinder
Feb 28, 2026 14:32:09
Mahendragarh, Haryana
गांव दोस्तपुर में सरपंच प्रतिनिधि बाबरूभान पर हुआ जानलेवा हमला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है। अवैध खनन, अवैध पेट काटने और गांव में शांति भंग करने की शिकायत करने के बाद जिस तरह बदमाशों ने खुलेआम हमला किया, उसने अपराधियों के बुलंद हौसलों को उजागर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शिकायत देकर थाने से घर लौटते समय मोटरसाइकिलों पर सवार 7 से 8 बदमाशों ने सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी को घेर लिया और कुल्हाड़ी व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह अपने मकान के अंदर घुस गए, लेकिन हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और जमकर मारपीट की।
हमले के दौरान सरपंच के बचाव में आगे आए गांव के युवक नितिन यादव पर भी हमलावरों ने बेरहमी से वार किए। तेजधार हथियार से किए गए हमले में नितिन यादव की दो उंगलियां कट गईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना ने पूरे गांव को दहला दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित बदमाश पहले भी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के तुरंत बाद इस तरह का हमला होना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि क्या शिकायत की जानकारी आरोपियों तक पहुंची? अगर जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो
घटना के बाद सरपंच एसोसिएशन में भारी रोष है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही यह वारदात “अपराध मुक्त हरियाणा” के दावों की पोल खोलती तस्वीरों के रूप में सामने आई है, जहां हमलावर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
नांगल चौधरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन सख्त कार्रवाई कर अपराधियों पर लगाम कस पाएगा या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडा पड़ जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 17:30:400
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 28, 2026 17:30:270
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 28, 2026 17:30:16Noida, Uttar Pradesh:According to Reports: Iran closes the Strait of Hormuz. Approximately 20% of the world's traded oil passes through the Strait of Hormuz
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 17:30:070
Report
1
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 17:16:210
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 28, 2026 17:16:090
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 17:15:540
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:15:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:15:38Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की यूपी में फैसलों की चर्चा
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:15:260
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 28, 2026 17:15:200
Report
