Back
उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में मुस्लिम युवक-हिन्दू युवती मिलने से हड़कंप, युवक पुलिस के हवाले
ASANIMESH SINGH
Feb 19, 2026 09:49:53
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
महाकाल थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक–हिन्दू युवती के मिलने से हड़कंप, मामला पहुंचा थाना
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को किया पुलिस के सुपुर्द।
दिल्ली निवासी मुस्लिम युवक और कसौली की हिन्दू युवती का मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला 'मित्रता' का प्रतीत
मोबाइल डेटा और होटल एंट्री की जांच जारी
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के समीप स्थित एक निजी होटल में मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती के मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
उल्लेखनीय है कि युवती पहले से ही होटल में ठहरी हुई थी। जब दिल्ली निवासी युवक उससे मिलने होटल पहुंचा, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे धर दबोचा।
बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा के अनुसार, कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि महाकाल क्षेत्र के एक निजी होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू युवती रुकी हुई है। पूछताछ में युवक की पहचान नसीम पिता हक्कीमुद्दीन अंसारी, निवासी दिल्ली के रूप में हुई, जो पेशे से शेफ है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक के मोबाइल की प्राथमिक जांच में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुस्लिम युवक उज्जैन के एक अलग होटल में रुका था, जबकि हिन्दू युवती अन्य होटल में ठहरी थी। दोनों महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहाँ से कुछ लोगों द्वारा उन्हें थाने लाया गया।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे मित्रता से जुड़ा मामला मान रही है। युवक दिल्ली का निवासी है और युवती हिमाचल प्रदेश के कसौली की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क साधा है। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मोबाइल सामग्री, होटल में एंट्री की प्रक्रिया और अन्य तथ्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में पुलिस प्रशासन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है。
बाइट– गगन बादल, महाकाल थाना प्रभारी
बाइट – ऋषभ कुशוואहा, बजरंग दल जिला संयोजक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 11, 2026 18:17:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:17:27Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर कलेक्ट्रेट में जिला विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 18:17:19Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI GURUDWARAS ENSURE UNINTERRUPTED LANGAR SERVICES AMID REPORTS OF LPG CYLINDER SHORTAGE
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:17:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 18:16:560
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 11, 2026 18:16:310
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 11, 2026 18:16:190
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 18:15:57Noida, Uttar Pradesh:ANI KOL RN RAVI AT RAJBHAWAN KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL GOVERNOR RN RAVI ARRIVES AT RAJ BHAVAN /VISUALS
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:15:480
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 11, 2026 18:15:350
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 11, 2026 18:15:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:15:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 11, 2026 18:02:540
Report