Back
उज्जैन के गणेश मंदिरों में माघ चतुर्थी पर 56 तिल्ली के भोग से महाआरती
ASANIMESH SINGH
Jan 06, 2026 17:05:29
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। माघ मास की चतुर्थी के अवसर पर उज्जैन के गणेश मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। महाकाल मंदिर परिसर स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान को दिल्ली से मंगवाए गए 56 प्रकार के तिल्ली से बने भोग अर्पित किए गए और विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई।
सुबह नन्नू उपाध्याय पुजारी एवं आयुष उपाध्याय द्वारा भगवान श्री सिद्धिविनायक का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को आभूषणों, रत्नों और आकर्षक वस्त्रों से सजाया गया। पूजन के दौरान 21 बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
तिल चतुर्थी पर दोपहर में विशेष पूजन-अर्चन कर भगवान को तिल्ली से बने 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। समाजसेवी अभय यादव अपनी पत्नी के साथ आरती में शामिल हुए। आरती में महाकाल मंदिर आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी सम्मिलित हुए। आरती के बाद भगवान को अर्पित भोग का वितरण किया गया।
देशभर में माघ मास की चतुर्थी पर भगवान गणेश को तिल्ली से बने भोग अर्पित करने की परम्परा है। मान्यता है कि भगवान गणेश संकटों को दूर करते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी विश्वास के साथ महिलाएं अपने पति और पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करती हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बालोद जम्बूरी विवादों के बीच समय पर होगी National Rover-Ranger Jamboree in Balod to Proceed on Sched
0
Report
0
Report
पति के अफेयर के शक में स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई Woman Thrashes Schoolgirl Over Suspected Aff
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 07, 2026 19:02:22New Delhi, Delhi:दिल्ली में 20 बांग्लादेशी पकड़े गए साउथ ईस्ट दिल्ली ने स्पेशल ड्राइव चलाकर 20 बांग्लादेशियों को पकड़ा अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे थे
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 07, 2026 19:02:080
Report
MJManoj Jain
FollowJan 07, 2026 19:01:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 19:00:300
Report