Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Singrauli486889

CISF जवान हत्या: आरोपी रामअवतार गोड की संदिग्ध मौत से मामला पेचीदा

ADAjay Dubey
Feb 03, 2026 10:06:21
Singrauli, Madhya Pradesh
स singerau ki jile ke nwanagar thana mein CISF ke jawan Satis Chandra Bharti ki hatya ke avro ki maut, PR mein tha hatya ka avro, ghatna ki jankari lagne par Nwanagar thana pahunche police adhikari. Macha hdar. Mrtak avro Ram Avtar God niwasi Sharadapur thana Chalgali jila Balrampur Chhattisgarh ki sandigdh paristhiti mein hui maut, jila aspatal mein pahunche magistrate, poore maamle ki magistratee hogi jaanch. Jaankari ke mutabik avro hatya ke maamle mein pehle se hi PR par tha. Uski maut kin halaton mein hui, is par filhal suspens bana hua hai. Jila aspatal mein magistrate ki maujoodgi mein panchnama karai gayi hai aur aage ki kanooni prakriya poori ki ja rahi hai. Praashasan ka kehna hai ki postmortem report aane ke baad hi maut ke asli karanon ka spasht khulasa ho sakega. Kuch din pehle Singrauli jile ke Nwanagar thana kshetra sthit Amlohari Kol Khaadan mein kabadi giruh dwara kiye gaye hamle mein CISF jawan Satyendra Bharti gambhir roop se galyan ho gaye the. 18–19 January ki raat khaadan kshetra mein dutti ke dauran chori ki koshish kar rahe kabadi giruh ko rokne par badmashon ne lathi-dandon aur lohe ki rod se hamla kar diya tha. Is hamle mein jawan ke sir aur pet mein gambhir chotain aayi thin. Ghatna ke baad anya jawano ki madad se unhein turant Singrauli ke aspatal le jaya gaya tha. Haalat naajuk hone par prathmik upchar ke baad unhein Varanasi ke ek nijji aspatal mein refer kiya gaya, jahan ilaaj ke dauran unki maut ho gayi thi. Iske baad police ne hatya ka maamla darj karte hue do aaropiyon ko giraftar kiya tha, jabki 10 se zyada anya aaropi faraar bataye gaye the. Ab mukhya avro ki sandigdh maut ne poore maamle ko aur gambhir bana diya hai. Praashasan ka kehna hai ki jaanch poori nishpakshata ke saath ki jayegi aur har pehlu ko bariqi se khangala jayega.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMohd Mubashshir
Feb 03, 2026 11:18:42
Noida, Uttar Pradesh:डॉ इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान। मोहब्बत और एकता की मिसाल बने दीपक, डॉ. इरफान अंसारी ने ₹2 लाख देने का किया ऐलान, झारखंड में होगा सम्मान देश में जब नफ़रत का ज़हर फैलाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में उत्तराखंड के दीपक ने इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत की जो मिसाल पेश की है, उसने पूरे हिंदुस्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दीपक, जिन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ रखा, उनके इस जज़्बे, साहस और दिलेरी को झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुले दिल से सलाम किया है। डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूँ—हमारी लड़ाई किसी हिंदुस्तानी से नहीं है। हमारी लड़ाई उस ब्रिटिश सोच से है, जिसने हमारे पूर्वजों को बेरहमी से कुचला, मारा और गुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ दिया।” उन्होंने कहा कि दीपक ने आज़ादी के उसी असली मायने और उस संघर्ष की भावना को आज फिर ज़िंदा कर दिया है। डॉ. अंसारी ने ऐलान किया कि वे अपने चार महीनों के वेतन में से ₹2,00,000 दीपक को देंगे। उन्होंने कहा, “राशि भले ही छोटी हो, लेकिन यह दीपक के हौसले को सलाम है और उनके मनोबल को मज़बूती देगी। यह एक साफ़ संदेश है कि हिंदुस्तान की आत्मा नफ़रत नहीं, बल्कि मोहब्बत है।” घटना का ज़िक्र करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि जिस तरह बजरंग दल के कुछ लोगों ने एक गरीब कपड़ा बेचने वाले पर हमला किया, उस वक्त दीपक ने आगे बढ़कर एक मुस्लिम बुज़ुर्ग की जान बचाई। उन्होंने बताया कि उसी समय दीपक ने निर्भीक होकर कहा— “मैं दीपक हूँ, मैं दीपक मोहम्मद हूँ,” और अकेले दम पर नफ़रत फैलाने वालों को वहाँ से खदेड़ दिया। डॉ. अंसारी ने कहा कि दीपक ने जो किया, वह कोई मामूली घटना नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक गहरी और ऐतिहासिक लकीर है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा, “जब दीपक खुलेआम कहता है—‘मैं दीपक मोहम्मद हूँ’, तो यही इस देश की असली खूबसूरती सामने आती है। नफ़रत फैलाकर राजनीति की रोटी सेंकने वालों के मुँह पर यह करारा तमाचा है。” डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक होते हुए कहा, “आज दीपक ने यह साबित कर दिया कि आख़िरकार नफ़रत पर हमेशा मोहब्बत ही जीतती है।” उन्होंने आगे कहा, “आज के दौर में दीपक ने जो साहस और इंसानियत दिखाई है, वह बहादुरी से कम नहीं। मैं उन्हें दिल से सैल्यूट करता हूँ।” इतना ही नहीं, डॉ. अंसारी ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही दीपक को झारखंड बुलाया जाएगा और स्वयं अपने हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस सोच का होगा जो देश को जोड़ती है, तोड़ती नहीं। डॉ. अंसारी ने कहा, “सच्चे हिंदुस्तानी के खून में नफ़रत नहीं होती। सच्चा हिंदुस्तानी मोहब्बत करता है, अपनों से मोहब्बत करता है और मोहब्बत का पैग़ाम फैलाता है।” आज दीपक पूरे देश के लिए एक संदेश हैं— हिंदी हैं हम, हिंदुस्तान हमारा, और मोहब्बत हमारी पहचान। मैं दीपक को सैल्यूट करता हूँ। जय हिंद। — डॉ. इरफान अंसारी मंत्री, झारखंड सरकार
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 03, 2026 11:18:20
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सकरा थाना क्षेत्र के मुरा हरलोचनपुर की रहने वाली खुशबू कुमारी, जो बीटेक की पढ़ाई कर रही थीं, मधेपुरा इंजिनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या की गई है, आत्महत्या नहीं. 2 फरवरी को उनकी रूममेट ने पिता को सूचना दी कि बेटी फंदे से लटकी मिली, परिवार के पहुंचने तक शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पिता पवन सिंह के अनुसार कॉलेज ने कोई सूचना नहीं दी और शव भी उनके बिना उतार दिया गया. परिवार के मुताबिक खुशबू सामान्य थीं, रोज़ बातचीत होती थी; जनवरी 27 को वह घर से कॉलेज लौटी थीं, सितंबर 2024 में एडमिशन हुआ था. परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 03, 2026 11:17:50
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम भारी बारिश से किसानों की फसलें buri तरह प्रभावित हुई हैं। इसको लेकर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बारिश और ओलों से कई क्षेत्रों में खड़ी फसलें दो तिहाई से अधिक नष्ट हो गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान पहले ही अतिवृष्टि, बुआई नुकसान और यूरिया किल्लत से जूझ रहा था। अब ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह तोड़ दिया है। चित्तौड़गढ़ अफीम उत्पादक जिला होने से अफीम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में नारकोटिक्स विभाग को रिपोर्ट भेजकर किसानों को रियायत देने और शीघ्र सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की गई है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 03, 2026 11:17:36
Jaipur, Rajasthan:भारतीय सेना तथा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ MOU सैनिकों के लिए हुई विशेष घोषणाएं महात्मा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में नीट के माध्यम से प्रवेश लेने वाले सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी तरह पैरामेडिकल कोर्सेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष फीस की एक तिहाई छात्रवृत्ति दी जाएगी। महात्मा गांधी मेडिकल यूनिट्सिटी ने भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) किया गया। यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ एम एल स्वर्णकार ने सेना के प्रोफेशनल्स की निस्वार्थ देश सेवा, साहस बलिदान की भावना से प्रेरित होकर इसकी घोषणा की। इसके अलावा सेना के मेडिकल कॉलेजों के साथ भी तकनीकी आदान प्रदान भी किया जाएगा। इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दोनों संस्थानों के बीच सहयोग की नई दिशा तय करेगा। इसके माध्यम से अनुसंधान, तकनीकी विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। समझौते के तहत छात्रों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे。 मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना भारतवासियों की सेना है। नागरिकों द्वारा किया गया सहयोग एवं आभार से सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। ऐसे प्रयास सैनिकों के त्याग और सेवा भावना के प्रति सच्ची देशसेवा हैं। इस मौके पर मेजर जनरल अमर रामदासानी, महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रेसिडेंट डॉ. अचल गुलाटी, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. विनय कपूर, मेडिकल डायरेक्टर मेजर जनरल एस. एस. जायسवाल, प्रिंसिपल डॉ. एन. डी. सोनी एवं रजिस्ट्रार प्रदीप पाइन मौजूद रहे। बाईट- एम. एल स्वर्णकार, महात्मा गाँधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ विकास स्वर्णकार ने बताया कि मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में बने हेलीपेड का भी पहली लैंडिंग के साथ शुभारंभ किया। राजस्थान के किसी अस्पताल में पहली बार हेलीपेड स्थापित किया गया है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 03, 2026 11:17:04
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक)। जयपुर–भीलवाड़ा स्टेट हाईवे-12 पर मालपुरा नगरपालिका क्षेत्र में अविकानगर के पास स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मालपुरा नगरपालिका के परिसीमन के बाद अविकानगर टोल प्लाजा नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हो गया है। इसके बावजूद यहां टोल वसूली जारी रहने से मालपुरा शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालपुरा से जयपुर जाने के लिए उन्हें पहले शहर सीमा में स्थित अविकानगर टोल प्लाजा पर शुल्क चुकाना पड़ता है, वहीं आगे एक और टोल प्लाजा होने से दोहरा टोल देना पड़ रहा है। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। खासकर चौपहिया वाहन चालकों को मालपुरा से बाहर निकलते ही मोटी राशि टोल के रूप में चुकानी पड़ती है, जिससे लोगों में आक्रोश है। नगरपालिका क्षेत्र में टोल प्लाजा होने को लेकर नियमों का हवाला देते हुए शहरवासियों का कहना है कि शहरी सीमा में टोल वसूली अनुचित है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जहां स्थानीय लोग टोल हटाने की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अविकानगर टोल प्लाजा को नहीं हटाया गया या शहरवासियों को टोल से राहत नहीं दी गई, तो मालपुरा में बड़े स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 11:16:52
Fursatganj, Uttar Pradesh:नहर कोठी चौराहे पर चोर, उचक्के, व लुटारे पुलिस को चकमा नहीं दे सकते क्यों की चौराहे के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा गया है अब आयें दिन हो रही चोरी, छीनैती, सड़क दुघर्टनाएं, व स्टंट बाजी, पर लगेगा विराम। फुरसतगंज क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व खालिसपुर प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ला व थाना अध्यक्ष फुरसतगंज नन्द हौशिला यादव के सौजन्य से नहर कोठी चौराहे पर दोनों ओर सीसीटीवी कैमरा लग जाने से व्यापारियों में खुशी की लहर है वहीं व्यापारियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की यह समाज में अच्छा कार्य है और समय की मांग थी की नहर कोठी चौराहा सीसीटीवी कैमरे से लैस हो। वही फुरसतगंज थाना प्रभारी नन्द हौशिला यादव ने बताया की सीसीटीवी कैमरे लग
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 03, 2026 11:16:34
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर - विदिशा जिले के चीरखेड़ा गांव में अवैध शराब से परेशान महिलाएं आज बड़ी संख्या में एसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वीओ - महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांव में विवाद, झगड़े और पारिवारिक तनाव बढ़ गया है। वीओ - ग्रामीणों के मुताबिक एक महीने में अवैध शराब से दो लोगों की मौत भी हुई है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराजगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने कहा—ज्ञापन मिला है, वैधानिक कार्रवाई होगी। बाइट: मीना बाई, ग्रामीण बाइट: अरुण कुमार शर्मा, ग्रामीण बाइट: महिला, ग्रामीण बाइट: प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 03, 2026 11:16:06
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला में 102 सेवा 129 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम धान खरीदी का कार्य किया गया है जहां कुल करीब 85 लाख क्यूंटल धान की खरीदी की गई है। वही परिवहन की समस्या जस की तस बनी हुई है.. वही जिले में हजारों किसान धान बेचने से वंचित भी रहे है जिसके लिए शासन के द्वारा अबतक कोई पहल नहीं की गई है वही कभी भी धान खरीदी से वंचित किसानों का गुस्सा फूट सकता है..बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि 30 जनवरी धान खरीदी की अंतिम तिथि तक 85 लाख क्यूंटल धान की खरीदी की गई है। वही 45 लाख क्यूंटल धान के उठाव के लिए डीओ काटा जा चुका है खरीदी केंद्रों से उठाव जारी है. उठाव कार्य का मॉनिटरिंग किया जा रहा है..
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 03, 2026 11:15:49
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबहट नहर के ऊपर बनी सिंगल रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में बाइक चला रहे तीन युवक धोबहट की ओर से नहर की मेढ़ पर बने बायपास मार्ग से लहराते हुए मेन रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेन रोड से धोबहट की तरफ आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित अल्टो कार बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित युवक नहर में जा गिरे, जबकि अल्टो कार नहर के दूसरी ओर खाई में जा समाई। हादसे में बाइक चालक सहित चार पहिया वाहन चालक को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं चौकी मुकुंदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को खाई से निकलवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 03, 2026 11:15:35
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 11:14:18
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 11:11:41
Mau Aima, Uttar Pradesh:गोवंश को पीट कर मार डालने और जेसीबी से दफन कर देने का आरोप मऊआइमा। बेसहारा गोवंश को आधा दर्जन लोगों ने घेर कर पीटा उसके बाद बांधकर घसीटा गया मौत हो जाने के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया इस आशय की शिकायत एक अधिवक्ता ने थाने में की है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय केशव उर्फ बागी निवासी प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक 24 जनवरी की शाम गांव के आधा दर्जन लोगों ने हाथ में मशाल लेकर और लाठी डंडे से लैस होकर बेसहारा गोवंश को घेर कर पीटा और उसे बांधकर घसीटा। जब गोवंश की मौत हो गई तो उसे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। इस आशय की शिकायत प्रवीण कुमार मिश्रा ने मऊआइमा थाने में देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी मऊआइमा इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी का कहना है कि शिकायतकर्ता का आरोपियों से विवाद है। फिलहाल शिकायत के आधार पर 3 फरवरी आज मंगलवार को पशु डॉक्टर को बुलाकर गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top