Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

शाजापुर में साधु के वेश में लूट, चार बदमाश महिलाओं के आभूषण छीनकर फरार

MJManoj Jain
Nov 11, 2025 15:32:32
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में भेरू डूंगरी के पास मंगलवार को लूट की एक वारदात हुई। इंदौर से सारंगपुर शादी में जा रहे एक परिवार को साधु के वेश में आए चार लोगों ने निशाना बनाया। दो आरोपी साधु के वेश में गाड़ी रोककर महिलाओं से सोने के आभूषण छीन लिए। फरियादी शाहरुख ने बताया कि नेशनल हाईवे 52 पर साधु के वेश में चार लोग अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गए। उन्होंने आशीर्वाद देने का नाटक करते हुए गाड़ी में सवार महिलाओं के साथ छीना-झपटी की। बदमाश दो अंगूठियां, गले की चेन और चेन में लगा पेंडल छीनकर फरार हो गए। फरियादी के अनुसार, आरोपियों ने गाड़ी के सामने पैर रखकर वाहन को हिलाया, जिससे परिवार घबरा गया। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे थोड़ी दूर आगे जाकर इंदौर या उज्जैन की ओर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित परिवार लालघाटी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि यह वारदात दोपहर 11 से 12 बजे के बीच हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसडीओपी चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही इस लूट का पर्दाफाश किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Nov 11, 2025 17:15:59
Noida, Uttar Pradesh:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि बदलाव के लिए ऐतिहासिक वोटिंग करने के लिए बिहार के हर मतदाता को बधाई और नयी प्रगतिशील नौकरी देनेवाली महागठबंधन सरकार बनने के लिए अग्रिम बधाई! सत्ता पक्ष द्वारा पहले से तैयार कुछ झूठे एग्जिट पोल गुमराह कर रहे हैं। ‘जिनका दाना, उनका गाना’ के कारण जानबूझकर एग्जिट पोल से भ्रम फैलाया जा रहा है। जब चुनाव आयोग मतदान के कई दिनों तक वोटों का आँकड़ा नहीं दे पाता है तो ये चैनल कैसे एक घंटे में सब बता देते हैं। इनके झूठ के ग्राफ़िक्स कई दिनों पहले से तैयार हो जाते हैं, जहाँ से भोजन-पानी का इंतज़ाम होता है ये झूठे चैनल उसकी पंगत में जा बैठते हैं। जिनको लगता भी है कि ये एग्जिट पोल सही हैं वो उप्र के लोकसभा के चुनाव का एग्जिट पोल देख लें जहाँ बड़े-बड़े भाजपाई सूरमाओं की हार हुई और फ़ेक एग्जिट पोलों की भी। दरअसल भाजपाई तंत्र भ्रम फैलाकर गिनती के समय दूसरों को हतोत्साहित करना चाहता है, जिससे लोग ज़्यादा ध्यान न दें और ये भाजपाई और उनके गुर्गे चुनावी गिनती में गड़बड़ी करनेवाली अपनी ‘चंडीगढ़ी चाल’ चल सकें। महागठबंधन के हर दल, हर प्रत्याशी, हर कार्यकर्ता और हर समर्थक से हमारी ये अपील है कि आप सब पूरी तरह चौकन्ने रहें और किसी भी घपले-घोटाले को होने से रोकें। जहाँ मशीनें रखी हैं वहाँ चौकसी करें और चौबीसों घंटे निगरानी रखें। महागठबंधन जीत रहा है, इसीलिए जीत का सर्टिफिकेट लिए बिना चैन की साँस न लें। याद रखें: हमने अवध में हराया था, आप मगध में हरा रहे हैं। विजय का सूत्र : जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Nov 11, 2025 17:15:48
Chaibasa, Jharkhand:ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के आरोप में एक रंगे हाथों गिरफ्तार, भेजा गया जेल चाईबासा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के आरोप में एक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रेणु को सदर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी ने चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने आमलाटोला रेलवे अंडरपास के पास बंद रेलवे केबिन में छापेमारी की। इस दौरान चाईबासा मधुबाजार, सदर थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार खिरवाल को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मनीष खिरवाल ने बताया कि वह आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी से ब्राउन शुगर लेकर बेचता था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मुख्य सप्लायर फिरदौस अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रखे हुए है। पुलिस ने बताया है कि मनीष कुमार खिरवाल पहले भी नशे के कारोबार में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 11, 2025 17:15:32
Kishanganj, Bihar:बिहार के किशनगंज जिले में विधानसभा चुनाव का दूसरा एवं अंतिम चरण आज पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 35 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो चुका है। किशनगंज में शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद, मतदानकर्मियों ने सभी ईवीएम को सील करके बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की अध्यक्षता में मतदान समाप्ति उपरांत प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1366 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्न हुआ। किशनगंज जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम 05:00 बजे तक प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम ने कहा कि भारी मतदान को देखते हुए मैं सभी मतदाताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। जिन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान कर जिले को राज्य में अग्रणी बनाया है। वही पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने ब्रीफिंग में बताया कि किशनगंज जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केन्द्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यह जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के बेहतर समन्वय का परिणाम है। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने कहा कि बाजार समिति परिसर में ईवीएम रिसीविंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि वहाँ तीन स्तरों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है इनर क्वाड्रेंट (भीतरी घेरा) में CAPF की तैनाती की गई है, मध्य घेरा एवं बाहरी घेरा में जिला बल, तथा अन्य बलों की तैनाती की गई है।
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 17:14:00
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 11, 2025 17:02:31
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস তেহট্ট ১ এর পঞ্চায়েত সমিতির পূর্ত কর্মদক্ষ তথা তেহট্ট বেতাই কলেজের পার্টটাইম শিক্ষক সুকমল বিস্বাস (তৃণমূল নেতার) অশ্লীল ভাইরাল ছবি প্রকাশ্যে আসার পর ঘাঢাকায় দেয়, আজ পদ থেকে রিজাইন দেয়, জানালেন পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি ইমরান শেখ (cpim)। তৃণমূলের পঞ্চায়েত সমিতির সহ সভাপতি বলেন শুনেছি ভাইরাল ছবি দেখিনি, দল এই সব প্রশ্রয় দেয় না। দল সিদ্ধান্ত নেবে, সভাপতি ইমরান শেখ বলেন কলেজে পড়া,সময় পায়না বাড়িতে অসুবিধা তাই রিজাইন দিয়েছে। তবে বিজেপি নদীয়া উত্তর এর সভাপতি বলেন তৃণমূল এর এটা কালচার, মুখ্যমন্ত্রী ধর্ষণ এর রেট বেঁধে দিয়ে ধর্ষকদের পাশে, এটাও একই হবে। তেহট্ট১ পঞ্চায়েত সমিতি সভাপতি- ইমরান শেখ (CPIM),সহ সভাপতি - উত্তম বিশ্বাস (TMC),কর্মাধ্যক্ষ - সুকমল বিশ্বাস (TMC) এনার ভাইরাল ছবি ছাত্রীদের সাথে অশ্লীল ভাবে ভিডিও কল করে বিরক্ত করে বলে অভিযোগ, ভাইরাল হবার পর ঘা ঢা কা দেয় আজ রিজাইন দেয়। বাইট উত্তম বিশ্বাস(তেহট্ট১ পঞ্চায়েত সমিতির সহ সভাপতি , তৃণমূলের) বাইট তেহট্ট ১ এর পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি ইমরান শেখ। বাইট অর্জুন বিশ্বাস (বি জে পির নদিয়া উত্তরের সাংগঠনিক সভাপতি) মাঝে আছে বাইট নেবার চেষ্টা সুকমল বিস্বাস এর উনি কিছু বলেন নি। ছবি প্রচুর তৃণমূল নেতা,mp, mla এর সাথে সুকমল বিস্বাস এর দেওয়া আছে। ছবি বাইট 111125ZG_NAD_TEHATTA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 11, 2025 17:01:28
Ranaghat, West Bengal:ভর সন্ধায়, ভড়া বাজারে ভাইয়ের হাতে ধারালো অস্ত্রের কোপে গুরুতর আহত দাদা ভর সন্ধ্যায় ভরা বাজারে ভাইয়ের হাতে ধারালো অস্ত্রের কোপে গুরুতর আহত দাদা। আহত দাদা আশঙ্কাজনক অবস্থায় চিকিৎসাধীন হাসপাতালে। ঘটনাটি ঘটে নদীয়া জেলার হরিণঘাটা থানার অন্তর্গত মোল্লা বেলিয়া গ্রাম পঞ্চায়েতের অধীনস্থ পানপুর বাজারে। স্থানীয় সূত্রে জানা যায়, হরিণঘাটা থানার অন্তর্গত মোল্লা বেলিয়া গ্রাম পঞ্চায়েতের অধীনস্থ কানপুরের বাসিন্দা আনুমানিক বছর ৪৬ এর দশরথ হালদার। প্রত্যেক দিনের মতো মঙ্গলবার সন্ধ্যায় পানপুর বাজারে গিয়েছিলেন। অভিযোগ বাড়ি ফেরার পথে পেছন দিক দিয়ে তার কাকাতো ভাই আনুমানিক বছর ৪৩ এর উজ্জল হালদার একটি ধারালো অস্ত্র নিয়ে চড়াও হয় তার ওপরে। তার হাতে থাকা ধারালো অস্ত্র দিয়ে দাদা দশরথকে এরোপাতারি কোপাতে থাকে। ধারালো অস্ত্রের কোপের আঘাতে ঘটনাস্থলে লুটিয়ে পড়েন দশরথ। ঘটনা দেখে ছুটে আসেন বাজারে থাকা অন্যান্যরা। স্থানীয়রা রক্তাক্ত গুরুতর আহত দশরথকে আশঙ্কাজনক অবস্থায় উদ্ধার করে। নিয়ে যাওয়া হয় হরিণঘাটা গ্রামীণ হাসপাতালে। সেখানে তার চিকিৎসা চলাকালীন শারীরিক অবস্থার অবনতি ঘটলে তড়িঘড়ি তাকে স্থানান্তর করা হয় কল্যাণী জহরলাল নেহেরু মেমোরিয়াল হাসপাতালে। এই হাসপাতালেই চলছে তার চিকিৎসা। ব্যক্তিগত শত্রুতা জেনেই এই ঘটনা বলে জানা যায়। তবে এই ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় হরিণঘাটা থানার পুলিশ। ঘটনাস্থল থেকে উজ্জল হালদারকে নিজেদের হেফাজতে নিয়ে তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ。
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 16:56:24
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 11, 2025 16:47:41
Noida, Uttar Pradesh:सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान आई चेक अप कैंप लगाया , आई ड्राप और चश्मे बाँटें । जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा की देखरेख में हुआ कार्यक्रम का आयोजन बूंदी, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बूंदी जिले में किशोरपुरा टोल प्लाजा, इंद्रगढ़ टोल प्लाजा एवं के. पाटन टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु आई चेक कैंप का आयोजन किया , इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी सुश्री सौम्या शर्मा ने कैंप में उपस्थित वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उन्हें ड्यूटी के साथ साथ पर्याप्त नींद लेने के लिए भी प्रेरित किया , आई चेक अप कैंप के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया की आई कैंप में अभी तक 600 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया है और 80 वाहन चालकों को आई ड्राप और चश्मे वितरित किए गए है, कैंप में नेत्र रोग सहायक भगवान काबरा, अक्षिता मीणा , और मुकेश खत्री आदि ने वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण का कार्य किया , कैंप का निरीक्षण करने आए परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि ये आई चेकअप कैंप राज्य सरकार के निर्देशानुसार 4 से 18 नवंबर तक आयोजित किए जाएँगे ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top