icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
473638
Anuj Kumar BalothiyaAnuj Kumar BalothiyaFollow1 Jun 2026, 05:29 pm

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी के निर्देश के पालन में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनुपम शर्मा जी

Shivpuri, Madhya Pradesh:कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी के निर्देश के पालन में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनुपम शर्मा जी के नेतृत्व में आदिवासी बस्ती ग्राम पंचायत मडखेड़ा में शाम को चौपाल का आयोजन किया गया आमजन की समस्याओं को सुना तथा यथा संभव निराकरण किया गया जिसमें 13 आवेदन आवास, 4 पेंशन, 9 पोषण आहार, 7 आवेदन राजस्व 4 आधार अपडेट सहित कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकतर आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया शेष के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। Sdm श्री शर्मा ने समस्त ग्राम वासियों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लगातार जनसुनवाई आयोजित होगी इन जनसुनवाइयों में आप अब अपनी समस्याओं का निराकरण अपनी अपनी पंचायत में ही करा सकते हैं, इस दौरान सभी सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सभी उपस्थित रहेंगे। इस चौपाल में तहसीलदार श्री शिवम् शर्मा, सीईओ श्री आफीसर सिंह गुर्जर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top