Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बूंदी में 4–18 नवंबर तक आई चेकअप कैंप, 600 चालक नेत्र परीक्षण

PCPranay Chakraborty
Nov 11, 2025 16:47:41
Noida, Uttar Pradesh
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान आई चेक अप कैंप लगाया , आई ड्राप और चश्मे बाँटें । जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा की देखरेख में हुआ कार्यक्रम का आयोजन बूंदी, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बूंदी जिले में किशोरपुरा टोल प्लाजा, इंद्रगढ़ टोल प्लाजा एवं के. पाटन टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु आई चेक कैंप का आयोजन किया , इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी सुश्री सौम्या शर्मा ने कैंप में उपस्थित वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उन्हें ड्यूटी के साथ साथ पर्याप्त नींद लेने के लिए भी प्रेरित किया , आई चेक अप कैंप के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया की आई कैंप में अभी तक 600 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया है और 80 वाहन चालकों को आई ड्राप और चश्मे वितरित किए गए है, कैंप में नेत्र रोग सहायक भगवान काबरा, अक्षिता मीणा , और मुकेश खत्री आदि ने वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण का कार्य किया , कैंप का निरीक्षण करने आए परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि ये आई चेकअप कैंप राज्य सरकार के निर्देशानुसार 4 से 18 नवंबर तक आयोजित किए जाएँगे ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chauhan
Mar 17, 2026 08:06:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-भीषण गर्मी से पेयजल राहत की खबर सामने आई है। बीसलपुर सूरजपुरा फिल्टर प्लांट का विवाद अब सुलझ गया है और जयपुर को गर्मियों में फिल्टर प्लांट के मुताबिक पानी मिलेगा। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश के अनुसार अब फिल्टर प्लांट से पानी क्षमता के मुताबिक जल्दी मिलेगा। तकनीकी बदलाव किए गए हैं—बीसलपुर सूरजपुरा फिल्टर प्लांट की पेयजल क्षमता बढ़ गई है। जयपुर को फिल्टर प्लांट से कुल 54 MLD पानी एक यूनिट से फिल्टर किया जा रहा है, जबकि बाकी 4 यूनिट से पानी की गति घटाकर फिल्टर किया जाएगा। अब तक एक यूनिट से 25 MLD पानी फिल्टर किया जा रहा था, किन्तु दो महीने के भीतर सभी यूनिट्स में कुल 54-54 MLD पानी फिल्टर हो पाएगा। प्लांट में बॉक्स लगाए गए हैं और पांच में से एक यूनिट स्टैड बॉय पर रखा गया है। जलदाय मंत्री के निर्देश के बाद फिल्टर प्लांट में तकनीकी बदलाव किया गया। 54 MLD क्षमता बढ़ी- जयपुर शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से 173 करोड़ की लागत से सूरजपुरा में 216 MLD capacity का अतिरिक्त फिल्टर प्लांट बनाया गया। ड्राइंग डिजाइन ठीक नहीं होने से 110 MLD ही पानी फिल्टर किया जा रहा था, लेकिन अब तकनीकी बदलाव के बाद क्षमता 110 से बढ़कर 164 MLD तक पहुँच गई है। आने वाले दो महीने में पूरी क्षमता के मुताबिक पानी फिल्टर होगा। हालांकि निर्धारित के अनुसार प्लांटर को पूरा न बनाने और ड्राइंग डिजाइन के मुताबिक काम होने पर जिम्मेदार फर्म GCKC और इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी पर जलदाय विभाग कार्रवाई कर सकता है। गर्मियों में बढ़ेगी पानी की मांग—जलदाय विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों के अनुसार वर्तमान में जयपुर शहर को प्रतिदिन करीब 585 MLD पानी की आपूर्ति की जा रही है और आने वाले दिनों में गर्मियों में सप्लाई बढ़ेगी, जिसमें यह अतिरिक्त फिल्टर प्लांट कारगर साबित होगा। नोट-इस खबर की फीड OFC से जयपुर जलदाय विभाग के स्लग से भेजी गई है.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 17, 2026 08:05:43
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. धरियावद रोड स्थित वन देवी नर्सरी के पास देवगढ़ थाना पुलिस और बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया. बदमाशों ने धरियावद में रुकने के इशारे को नजरअंदाज किया और देवगढ़ में नाकाबंदी तोड़कर फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने पीछा कर केम्पर जीप के पीछे टायर बूस्टर लगाकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फूटे टायर से भी वाहन दौड़ाते रहे. घटना के अनुसार सुबह करीब 4:45 बजे सपष्ट रूप से दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. बदमाश दो वाहनों में सवार थे, जिनमें पांच से अधिक लोग बताए जा रहे हैं. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से केम्पर जीप में सवार एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा वाहन मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश की पहचान कुंदन सिंह निवासी कच्ची बस्ती, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है, जो गोली लगने के कारण भाग नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से उदयपुर रिफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एएसपी, सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सघन नाकाबंदी कर दी गई. एक वाहन पुलिस ने जब्त कर लिया गया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है. ऑपरेशन जारी है और पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है. फरार बदमाशों की तलाश के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. प्रारम्भिक जांच में बदमाशों के किसी बड़ी वारदात की फिराक में होने की आशंका जताई जा रही है.
0
comment0
Report
SBSantosh Bhagat
Mar 17, 2026 08:05:26
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 17, 2026 08:04:37
Thane, Maharashtra:तीन वर्षांनी भिवंडी महापालिकेची पहिली विशेष महासभा आज होणार.. महाषपौर, नगरसेवक रहाणार उपस्थिती... सभेची तयारी सुरू... अँकर... मागील Tres वर्षा नंतर व नुकतेच महापालिकेची निवडणूक पार पडल्या नंतरची पहिली विशेष महासभा आज दुपारी दोन वाजता सुरू होणार आहे. १६ जानेवारी २०२६ रोजी महापालिकेची निवडणूक पार पडली आणि त्यानंतर २० फेब्रुवारीला महापौर पदाची निवडणूक पार पडली. या नंतरची ही विशेष सभा आज आयोजीत करण्यात आली आहे. या विशेष सभेत नाले सफाई व कचरा डेपो स्थलांतरीत या दोन मुद्यांवर चर्चा होणार असल्याचे बोलले जाते. तसेच अजून काही मुद्दे या सभेत घेतले जाणार का याकडेच सर्वांचे लक्ष लागले आहे. या सभेला महापौर व नगरसेवक सर्वच हजर रहाणार असल्याचे समजते. या बाबतचीच लगबग सध्या सभागृहात पहावयास मिळते आहे.
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 17, 2026 08:02:59
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 20 साल बाद बन रही सड़क उखड़ी ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल, वीडियो वायरल ग्रेटर नोएडा के बिसरख ब्लॉक स्थित ऊंचामीरपुर गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। गांव के लोगों ने निर्माण कार्य का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें सड़क निर्माण में खराब सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है。 गांव के निवासी हिमांशु ने बताया कि लगभग 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर केवल ऊपरी काली परत बिछाई जा रही है, जबकि इसकी निचली परत की गुणवत्ता बेहद कमजोर है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हिमांशु ने यह भी बताया कि वे इस संबंध में स्थानीय विधायक और अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनवाई जा रही है और इसकी लंबाई लगभग 700 मीटर है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने दादरी के विधायक तेजपाल नागर का उल्लेख करते हुए उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच और सड़क की गुणवत्ता में सुधार की मांग उठ रही है。
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 17, 2026 08:02:44
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में कार और जिप्सी की भिड़ंत से एक महिला पर्यटक सहित तीन लोग घायल हुए। घटना रामनगर काशीपुर मार्ग के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हुई। महिला पर्यटक शेफाली चावला अपने परिवार के साथ जिप्सी में फाटो पर्यटन जोन से रामनगर लौट रही थीं। कार अनियंत्रित होकर जिप्सी से टकरा गई और इससे पूर्व चालक ने 2-3 बाइक को भी टक्कर मारी थी, जिससे दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को रामनगर के ब्रजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रताप सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक अन्य दोनों घायलों का उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 17, 2026 08:02:29
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 17, 2026 08:01:56
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये के सोने की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद की है। इस मामले में अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। अंबाला शहर के कलाल माजरी इलाके में एक घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ लल्लू के रूप में हुई है, जो अंबाला शहर के नाहन हाउस का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है। जानकारी देते हुए चौंकी नम्बर 2 के इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 17, 2026 08:00:36
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी : अवैध शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 500 ग्रामीणों ने घेरा बंडोल थाना सिवनी/ बंडोल थाना क्षेत्र के कलारबाकी इलाके से लगभग 8 से 10 गांवों के 400 से 500 ग्रामीण महिला-पुरुष सोमवार को एकजुट होकर बंडोल थाना पहुंचे और अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा。 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर गांव में 3 से 4 जगह खुलेआम देशी और कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। इसके कारण गांवों में आए दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और अशांति का माहौल बन रहा है, जिससे महिलाएं और परिवार परेशान हैं。 ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध शराब पर कार्रवाई करने वाला आबकारी विभाग ठेकेदारों और कच्ची शराब बेचने वालों को संरक्षण दे रहा है, जिसके कारण यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है。 ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री बंद नहीं कराई गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。 फिलहाल बंडोल पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top