Back
Kishanganj Assembly Election: Peaceful Voting, 77% Turnout, EVMs Sealed Under Stringent Security
ASAmit Singh
Nov 11, 2025 17:15:32
Kishanganj, Bihar
बिहार के किशनगंज जिले में विधानसभा चुनाव का दूसरा एवं अंतिम चरण आज पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 35 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो चुका है। किशनगंज में शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद, मतदानकर्मियों ने सभी ईवीएम को सील करके बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की अध्यक्षता में मतदान समाप्ति उपरांत प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1366 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्न हुआ। किशनगंज जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम 05:00 बजे तक प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम ने कहा कि भारी मतदान को देखते हुए मैं सभी मतदाताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। जिन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान कर जिले को राज्य में अग्रणी बनाया है। वही पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने ब्रीफिंग में बताया कि किशनगंज जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केन्द्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यह जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के बेहतर समन्वय का परिणाम है। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने कहा कि बाजार समिति परिसर में ईवीएम रिसीविंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि वहाँ तीन स्तरों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है इनर क्वाड्रेंट (भीतरी घेरा) में CAPF की तैनाती की गई है, मध्य घेरा एवं बाहरी घेरा में जिला बल, तथा अन्य बलों की तैनाती की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:31:50Noida, Uttar Pradesh:ERNAKULAM (KERALA): V D SATHEESAN (KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY LoP & CONGRESS LEADER) ON KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026/ CPI-M
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 12, 2026 10:31:440
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 12, 2026 10:31:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 12, 2026 10:30:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 12, 2026 10:30:410
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 10:30:270
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 12, 2026 10:30:160
Report
ARAarti Rai
FollowMar 12, 2026 10:24:450
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 12, 2026 10:23:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 10:23:140
Report
IAImran Ajij
FollowMar 12, 2026 10:23:010
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 12, 2026 10:22:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 10:21:470
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:21:300
Report