832303
फुलडुंगरी बस स्टैंड को मिली नई पहचान, विधायक सोमेश सोरेन ने रखी विकास की आधारशिला
Ghatshila, Jharkhand:विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया शिलान्यास, यात्रियों को मिलेंगी स्वच्छ शौचालय, पेयजल और बेहतर सुविधाएं; बस स्टैंड का होगा सौंदर्यीकरण0
0
Report
832303
निलंबन के 10 वर्ष बाद शिक्षक आशीष कुमार मिश्रा को मिली न्याय, पूर्व शिक्षकों ने किया सम्मानित
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला, 15 जून: धरमबहाल पंचायत के माटीकोला भवन में सोमवार को आयोजित रिटायर्ड शिक्षकों की बैठक में शिक्षक आशीष कुमार मिश्रा की पुनर्बहाली पर उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व शिक्षकों एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया तथा न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक सत्यजीत शीट ने की। कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता जगदीश भक्त भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 में निलंबित किए गए आशीष कुमार मिश्रा ने न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसका परिणाम उनके पक्ष में आया। अपने संबोधन में जगदीश भक्त ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि 15 जुलाई 2016 को अपरिहार्य कारणों से विद्यालय नहीं पहुंच पाने के बावजूद उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जबकि उन्होंने इसकी सूचना विभाग को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध परिस्थितियों का गलत लाभ उठाकर कार्रवाई की गई। न्याय की उम्मीद में उन्होंने उच्च न्यायालय का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी तथ्यों पर विचार करते हुए निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया तथा विभाग को उन्हें सेवा में पुनः बहाल करने और बकाया राशि ब्याज सहित भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला सत्य और न्याय की जीत है। बैठक में रविन्द्र नाथ पाल, गौरहरि पाल, बलय चंद्र मुर्मू, सावना हेब्रम, हरिकिंकर मालिक, हेमगिरी गोराई, जुगल किशोर सरदार सहित कई पूर्व शिक्षक उपस्थित थे। वहीं झामुमो की ओर से सोमनाथ मिश्रा, हीरा सिंह और सागर पानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आशीष कुमार मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संघर्ष अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।0
0
Report
832303
साइकिल रैली निकाल झामुमो ने केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध
Ghatshila, Jharkhand:झारखंड में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती परेशानियों तथा NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए साइकिल रैली और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता पेट्रोल-डीजल की समस्या से जूझ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त है। NEET परीक्षा पर उठे सवाल झामुमो ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है। सभी के लिए समान नियम की मांग झामुमो नेताओं ने पेट्रोल-डीजल खरीद को लेकर सख्त और समान नियम लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि जो नियम आम जनता पर लागू होते हैं, वही नेता, मंत्री और अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू होने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई और जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
832303
“युवा जोश का कमाल: विक्टर सोरेन के हाथों में पूर्वी सिंहभूम की कमान”
Ghatshila, Jharkhand:लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लगाते हुए पूर्वी सिंहभूम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक अहम संगठनात्मक फैसला लिया है। 28 वर्षीय तेज-तर्रार और ऊर्जावान नेता विक्टर सोरेन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के साथ ही यह निर्णय सार्वजनिक हुआ। यह नियुक्ति केवल एक पद भरने का निर्णय नहीं, बल्कि संगठन की भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रणनीति स्पष्ट रूप से युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की ओर इशारा करती है। पार्टी ने एक बार फिर संकेत दिया है कि आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। 1997 में जन्मे विक्टर सोरेन ने बेहद कम उम्र में राजनीति और संगठन को करीब से समझा। अपने बड़े पिताजी, दिवंगत विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के साथ रहकर उन्होंने संगठनात्मक कौशल और रणनीति की बारीकियों को सीखा। रामदास सोरेन के जिला अध्यक्ष रहते विक्टर सोरेन 2 वर्षों तक जिला मीडिया प्रभारी के पद को बहुत ही सहजता से संभाला तत्पश्चात 2019 से 2026 तक वे महज 21 वर्ष की उम्र में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए गए ये उनके नेतृत्व कौशल का प्रारंभिक प्रमाण रहा है। विक्टर सोरेन की पहचान संगठन में मजबूत पकड़, सादगी और शालीनता के लिए रही है। उनके नेतृत्व में गठित नई जिला कमिटी में उपाध्यक्ष के रूप में सागेन पूर्ति, प्रणव महतो, ललित मांझी और विद्यासागर दास को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रतन महतो को सचिव, चन्द्रशेखर टुडू और नसीर खान को संगठन सचिव, तथा मो. जलील और माणिक मल्लिक को सह सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कालीपदो गोराई को सौंपी गई है। यह पूरी टीम अब संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की चुनौती के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी के इस फैसले को एक नई सोच और ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में पूर्वी सिंहभूम की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।0
0
Report
832303
घाटशिला में 22 अप्रैल की विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर तैयारी तेज
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 22 अप्रैल को पांवड़ा पंचायत स्थित माझी परगना महाल भवन में आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय बैठक को सफल बनाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ नेता काजल डॉन ने कहा कि विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के कार्यक्रम पंचायत और प्रखण्ड स्तर के समन्वय से आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने संगठन की एकता पर बात की,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की एकजुटता ही सफलता की कुंजी है,कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।0
0
Report
