Back
सागर की कृषि मंडी में मुनीम से 14 लाख की लूट, दहशत फैल गई
MDMahendra Dubey
Dec 16, 2025 01:15:37
Sagar, Madhya Pradesh
गल्ला मुनीम की आंखों में मिर्ची डालकर लूट 14 लाख रुपए, इलाके में फैली दहशत.. बीच बाजार चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं तो बदमाश खुले आम चाकू लहरा कर लोगों को डराने धमकाने के साथ दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और अब बीच बाजार लूट की घटना सामने आई है जब लुटेरों ने एक शख्स की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसके सिर पर हथियार से वार किया तो सुधीर जमीन पर गिर गए और लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग खड़े हुए। बैग में बैंक से निकाले 14 लाख रुपए थे और ये बड़ी लूट की वारदात हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मामाला सागर के शहरी इलाके मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि उपज मंडी के पास का है। यहां गल्ला मंडी में संचालित पंकज ट्रेडर्स के मुनीम सुधीर दीक्षित बैंक से पैसे निकाल कर दुकान आ रहे थे तभी दुकान से कुछ दूरी पर बाइक से आए तीन लुटेरों ने सुधीर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालना और उनके सिर पर हथियार से वार किया तो सुधीर जमीन पर गिर गए और लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग खड़े हुए। बैग में बैंक से निकाले 14 लाख रुपए थे और ये बड़ी लूट की वारदात हुई। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। आसपास के लोगों ने जब देखा तो पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लूट की खबर के बाद कृषि मंडी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक संदेही को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है। लूट की इस वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है और देर रात तक व्यापारी मोतीनगर थाने ने बैठे रहे। पुलिस के अनुसार मुनीम से 14 लाख रुपये लूटे गए हैं जिसकी पुष्टि हुई है ये पैसे वो बैंक से निकाल कर आए थे और घटना के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक संदेही को हिरासत में लिया गया है और दो की तलाश की जा रही है और जल्दी ही लूट के आरोपी गिरफ्त में होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report