457001
केदारेश्वर महादेव में झरना बना जोखिम
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। नदियों और नालों में उफान आ गया है और कई जगह जल भराव हो रहा है। जिले के प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर पर झरना तेजी से बह रहा है और कुंड में गिर रहा है। पहाड़ों के बीच स्थित यह मंदिर अपने झरने के लिए प्रसिद्ध है लेकिन भारी बारिश में यह झरना उग्र रूप ले लेता है और यहां जाना जोखिम भरा हो जाता है। तेज बहाव के कारण झरना कुंड में गिरकर दूसरी ओर केदारेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचता है जिससे इस बहाव को पार करना बहुत खतरनाक हो सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया के छठ घाटों पर सुरक्षा के बीच भव्य सजावट, श्रद्धालु पहुंचने को तैयार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ डीएम तरनजोत सिंह ने संत घाट उत्तरवारी पोखरा सागर पोखरा सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया संत घाट को पूजा कमिटी ने भव्य स्वरूप दिया है वहीं सागर पोखरा को भी पूजा कमिटी भव्य रूप से सजाया है बेतिया में एक से बढ़कर एक छठ घाट पर पंडाल लगाए गए है छठ व्रतियों के सुविधा के लिए जिला प्रशासन लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है डीएम एसपी खुद कमान संभाले हुए है उतरवारी पोखरा पर कमिटी के सदस्यों ने बताया इस बार घाट पर करीब तीस हजार छठ व्रती आयेंगे तो वहीं संत घाट पर पचास हजार छठव्रतियों की पहुंचने की उम्मीद है सागर पोखरा पर भी 25 से तीस हजार छठ व्रतियों की पहुंचने की उम्मीद है महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है महापर्व को देखते हुए जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है0
0
Report
headline
Noida, Uttar Pradesh:चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया मतदान अपने पैतृक गांव कृपा राम की ढाणी पहुँचें डोटासरा परिवार सहित मतदान करने पहुँचे डोटासरा ग्राम पंचायत सुतोद के बूथ संख्या 193 पर डोटासरा ने किया मतदान0
0
Report
हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा निवासी हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। हर सहाय चौधरी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र की पचलंगी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी सीहोड़ में लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पचलंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुरवाटी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई। उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्थ्म के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने अपने एक साथी जवान को खो दिया। दिवंगत जवान की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से कोतवाली थाने से गोवर्धनपुरा गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पुलिस जवान राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए और अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और पुलिस अंतिम विदाई के दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के प्रतापनगर–एकलिंगपुरा हाईवे पर मिनी ट्रक पलटा, जनहानि नहीं
Udaipur, Rajasthan:उदयपुरशहर के प्रतापनगर से एकलिंगपुरा जाने वाले हाईवे पर सीमेंट से भरा एक मिनी ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा मिनी ट्रक प्रतापनगर से एकलिंगपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिससे चालक वाहन पर संतुलन नहीं रख पाया और मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए मिनी ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। ट्रक हटने के बाद हाईवे पर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया।0
0
Report
नैनीताल: कालाढूंगी में तेज रफ्तार कार-बाइक भिड़ंत, दो की मौके पर मौत
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,कालाढूंगी क्षेत्र में देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसा इतना भयावह था कि दोनों मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आईआरबी प्रथम बटालियन के समीप यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई,बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए,बता दें कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, वहीं कार चालक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है. बैलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी,मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो कार और बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत होने की पुष्टि हुई. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं,पूर्व में भी यहां कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जरूरत बताई है. लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.0
0
Report
सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका की मौत का रहस्य गहराया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। एक ही घर में प्रेमी और प्रेमिका के शव छप्पर से लटके मिले। सवाल है कि आखिर दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई? आठ महीने पहले हुई शादी और गांव के युवक से प्रेम प्रसंग... अब दोनों की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में बाघ की आहट से दहशत, ड्रोन से शुरू हुई तलाश
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बाघ की आहट से दहशत, ड्रोन से शुरू हुई तलाश हरदोई में पिहानी क्षेत्र के जहानीखेड़ा इलाके में बाघ की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। दावा है कि लखीमपुर खीरी के जंगलों से निकलकर आए बाघ की एक कार से टक्कर हो गई, जिसके बाद वह गन्ने के खेतों में जा छिपा। घटना के बाद वन विभाग की टीमों ने ड्रोन की मदद से बाघ की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में मैगलगंज निवासी डॉ. अशोक विश्वकर्मा का परिवार सवार था, जो उत्तराखंड के कैंची धाम जा रहा था। इसी दौरान बाघ के कार से टकराने की बात सामने आई। इसके बाद बाघ के गन्ने के खेतों में छिपे होने का दावा किया जा रहा है। सूचना पर मोहम्मदी, मैगलगंज और शाहाबाद रेंज की वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर निगरानी और तलाश में जुट गई हैं। तीनों रेंजों की टीमें ड्रोन के जरिए खेतों और आसपास के इलाकों पर नजर रख रही हैं। वन विभाग ने सरैया, बंदीपुरवा, पसिगवां माफी और जहानीखेड़ा समेत आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को खेतों की ओर अकेले न जाने और बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे घेरने की कोशिश न करने की सलाह दी गई है। फिलहाल बाघ की तलाश जारी है और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
आगरा मेट्रो: ताजमहल स्टेशन पर आतंकी मॉक ड्रिल, सुरक्षा बलों ने नियंत्रण संभाला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल। दो संदिग्धों ने हथियारों के साथ स्टेशन में घुसने का किया प्रयास। AFC एग्जिट गेट पर सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से नाकाम हुई घुसपैठ। संदिग्धों ने मशीन रूम और इमरजेंसी गेट के पास छिपने की कोशिश की। SSF और QRT टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संभाला मोर्चा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों संदिग्धों को किया गिरफ्तार। मॉक ड्रिल में 85 सुरक्षा अधिकारियों और जवानों ने लिया हिस्सा। सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल। आगरा0
0
Report
चरणदास महंत का EVM और हिंदू राष्ट्र पर बड़ा बयान; कांग्रेस एक वोट भाजपा में?
Muju, Jeonbuk State: Cha NDras Mahant का EVM और हिंदू राष्ट्र पर बड़ा बयान दिया है। जनचौपाल में महंत ने दावा किया कि कांग्रेस के पांच में से एक वोट भाजपा में चला जाता है। उन्होंने EVM में सेटिंग होने का आरोप भी लगाया। वहीं 13 करोड़ वोट काटे जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संख्या कम नहीं है। हिंदू राष्ट्र के सवाल पर महंत ने कहा कि वे हिंदू राष्ट्र के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसकी परिकल्पना वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर आधारित होनी चाहिए। इसमें सभी जाति और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने गॉड, खुदा, यीशु मसीह और भगवान बुद्ध को भी साथ लेकर चलने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में जयवीर सिंह का दावा: भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी
Gonda, Uttar Pradesh:मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: मंत्री जयवीर सिंह ने नए राजनीतिक मोर्चे बनने और 60-40 के चुनावी फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "प्रदेश में थर्ड, फोर्थ या फिफ्थ फ्रंट बनता रहे, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा अपनी उपलब्धियों, कानून-व्यवस्था, विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के आधार पर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश में नए ग्रोथ इंजन के रूप में हुए बदलाव भी भाजपा के पक्ष में हैं...", Return JSON only with the specified format.0
0
Report
Hanumangarh के मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टाउन पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर विवाद, पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, किशनपुरा दिखनादा के मतदान केंद्र के बाहर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुँच जताया विरोध, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ से की समझाइश, ग्रामीणों का आरोप पुलिसकर्मी ने किया दुर्व्यवहार, समझाइश के बाद माने ग्रामीण0
0
Report
बस्तर में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू, 417 केंद्र और 2.72 लाख किसान पंजीकृत
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में रविवार, 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इस वर्ष संभाग में 35 नए उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिसके बाद केंद्रों की संख्या बढ़कर 417 हो गई है। वहीं, 2 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। शनिवार को जगदलपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पदाधिकारियों ने पत्रवार्ता कर खरीदी की तैयारियों की जानकारी दी। इस वर्ष 15 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी और 15 लाख 59 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। पदाधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2,441 रुपये किया है, जबकि राज्य सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी। अंतर की राशि और बोनस से किसानों को राहत मिलने का दावा किया गया है。0
0
Report
Advertisement
लेकसिटी के पारस महल होटल में CCTV फुटेज से चोर, लाखों का सामान चोरी
Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी के होटल पारस महल में गेस्ट के कमरे से लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात होटल के CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति होटल के अंदर कमरों को चेक करता नजर आ रहा है। मौका मिलते ही वह एक खुले कमरे में दाखिल होकर लैपटॉप, मोबाइल और एयरपॉड्स सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लेता है। हैरानी की बात यह है कि संदिग्ध व्यक्ति होटल में घूमता रहा, कमरों की रेकी करता रहा और सामान लेकर आसानी से बाहर निकल गया, लेकिन होटल के सिक्योरिटी स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित गेस्ट ने होटल प्रबंधन पर शिकायत के बाद अपेक्षित सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित पर्यटक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। वही पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।0
0
Report
चूरू में भाजपा के पक्ष में उत्साह, राजेंद्र राठौड़ का दावा
Churu, Rajasthan:राजेंद्र राठौड़ का दावा- भाजपा के लिए उत्साहजनक माहौल, अच्छे वोटों से जीतेंगे पराक्रम और कनिका बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष- भजनलाल सरकार की नीतियों और विकास पर जनता लगा रही मुहर पुत्र पराक्रम और पुत्रवधू कनिका के चुनाव लड़ने को बताया सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया चूरू। पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जिले में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे और जनता भाजपा तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों और विकास कार्यों के नाम पर मुहर लगा रही है। राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के झूठे और खोखले वादे जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की चौपालों पर अब यमुना जल परियोजना की चर्चा हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि इलाके में यमुना का पानी आने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और तकदीर भी बदलेगी। उन्होंने दावा किया कि इसी उम्मीद के साथ लोग भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। पराक्रम और कनिका के चुनाव लड़ने पर क्या बोले राठौड़? अपने पुत्र पराक्रम राठौड़ और पुत्रवधू कनिका राठौड़ के चुनाव लड़ने को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि दोनों राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। एक राजनीतिक परिवार से जुड़े कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं तो इसमें कोई नई या अलग बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे जिले में चुनाव प्रचार के दौरान दौरा किया है और अपने पुत्र तथा पुत्रवधू दोनों को भी एक-एक दिन दिया है। राठौड़ ने विश्वास जताते हुए कहा कि दोनों प्रत्याशी अच्छे वोटों से जीत दर्ज करेंगे। वार्ड 39 और 23 पर टिकी निगाहें गौरतलब है कि वार्ड 39 से राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम राठौड़ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला केशरीचंद शर्मा से है। वहीं वार्ड 23 से उनकी पुत्रवधू कनिका राठौड़ भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी से है।0
0
Report
धौलपुर में राजेश्वर सिंह का दौरा, चौथे चरण के लिए चुनावी सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा
Dholpur, Rajasthan:चौथे चरण के मतदान के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह धौलपुर दौरे पर पहुंचे और चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। धौलपुर। प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह धौलपुर दौरे पर पहुंचे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, कानून व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, क्रिटिकल और संवेदनशील बूथों पर किए गए विशेष इंतजाम, मतदान दलों के डिप्लॉयमेंट और मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है या नहीं, किसी घटना-दुर्घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन कितना तैयार है, इसकी जानकारी ली है। मतदान दलों और पुलिस के डिप्लॉयमेंट का क्राइटेरिया क्या रखा गया है, यह भी देखा है। आयुक्त ने कहा कि निर्देश तो आयोग और जिला प्रशासन जारी कर देता है, लेकिन असली क्रियान्वयन बूथ लेवल पर होता है। इसलिए बूथों का निरीक्षण जरूरी है। थोड़ी देर में राजाखेड़ा पंचायत समिति के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक और उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से चुनाव प्रबंधन की योजना बनाई है। पिछला चरण और नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं, उम्मीद है यह चरण भी शांतिपूर्ण संपन्न होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
