472442
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पेट्रोल पंप पर खूनी संघर्ष
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में दो पक्षों में पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर हटाने को लेकर मामूली बातचीत को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, मारपीट की घटना में जमकर लाठी डंडे लात और घूंसे चले। मरपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई। वही मारपीट में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में भर्ती कराया गया, वही पुलिस ने मारपीट के मामले में एक नामजद व 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्वर्ग आश्रम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद स्वर्ग आश्रम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित स्वर्ग आश्रम में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें आसपास बने मकानों तक पहुँच गईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुँची। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अग्निशमन अधिकारी सतेन्द्र कुमार पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच जारी है।0
0
Report
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: BJP के कीया घोष ने जीत के जश्न में भावुकता जाहिर की
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों पर BJP नेता कीया घोष ने कहा, "हम अपनी खुशी रोक नहीं पा रहे हैं, हम भावुक हो रहे हैं क्योंकि इस जीत के पीछे लाखों कार्यकर्ताओं के आँसू, उनका खून, उनके जीवन का बलिदान और श्यामा प्रसाद मुखर्जी—जिन्होंने BJP की नींव रखी थी—उनका बलिदान—सब कुछ मिलकर एक मिली-जुली भावना पैदा कर रहा है। PM मोदी, जो आज बंगाली वेशभूषा में आए हैं, उन्होंने हमें और भी ज़्यादा भावुक कर दिया है। इसलिए बंगाल की ओर से PM मोदी को धन्यवाद।"0
0
Report
WB विधानसभा चुनाव 2026: मतगणना शांतिपूर्ण, दिक्कतें मामूली, QRT तैनात
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SUBRATA GUPTA (ELECTORAL ROLL OBSERVER) ON COUNTING FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026/ WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026/TMC विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा, "मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। 2-3 जगहों पर कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन ज़्यादातर जगहों पर मतगणना शांतिपूर्ण रही। जहाँ एक ही हॉल के बजाय एक से ज़्यादा हॉल में मतगणना की व्यवस्था की गई थी, वहाँ दूसरे हॉल के लिए एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक उपलब्ध कराया गया। इससे मदद मिली है... अगर (पुनर्मतगणना के लिए) कोई आवेदन आता है, तो रिटर्निंग ऑफिसर उस पर फ़ैसला लेंगे। जहाँ कहीं से भी शिकायतें आ रही हैं, हम तुरंत वहाँ QRT भेज रहे हैं हमारी टीम हर जगह तैनात है।"0
0
Report
Advertisement
BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की आसनसोल दक्षिण में बढ़त, बंगाल चुनाव में ट्रेंड्स मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:ASANSOL, PASCHIM BARDHAMAN (WEST BENGAL): AGNIMITRA PAUL (WINNING BJP CANDIDATE FROM ASANSOL SOUTH ASSEMBLY CONSTITUENCY) ON BJP LEADS IN TRENDS FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026 आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "मैं आसनसोल दक्षिण के लोगों, प्रधानमंत्री, चुनाव आयोग और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों का धन्यवाद करना चाहती हूँ। अगर चुनाव आयोग ने यह भूमिका नहीं निभाई होती, तो चुनाव ऐसा नहीं होता, और न ही वोटों की गिनती इस तरह से आगे बढ़ती..." TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा, "...आपने कहा था कि आप DJ बजाएँगे, क्या आप DJ बजा पाए?... आपने, आपकी पार्टी ने और आपकी मुख्यमंत्री ने आज बंगाल की जनता के साथ पहले ही विश्वासघात कर दिया है। आज वही सुनामी आई है, जिसके बारे में हम बात कर रहे थे..."0
0
Report
खंडेला में भाजपा की जीत: विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिठाई बांटीं
Sikar, Rajasthan:खंडेला,सीकर भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में जश्न मिठाईयां बांटकर मनाया जीत का जश्न विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में जमकर की आतिशबाजी एंकर भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में बहुमत मिलने पर आज खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई वितरण की गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नारे लगाए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी के द्वारा विधायक सुभाष मील को असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में जिम्मेदारी दी थी। विधायक सुभाष मील पार्टी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए काम किया था। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए और आतिशबाजी कर नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विधायक सुभाष मील ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर मोहर लगाई। जनता भाजपा के साथ है। इस दौरान विधायक सुभाष मील सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे: बाइट सुभाष मील, विधायक khamdel0
0
Report
खाटूधाम कुएं में गिरे सांड का 6 घंटे चला रेस्क्यू, सुरक्षित निकला बाहर
Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - कुएं में गिरे सांड का 6 घंटे चला रेस्क्यू, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला बाहर, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के मंढ़ा रोड स्थित श्री खाटूधाम होटल के सामने बने एक कुएं में सांड गिर जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। ईओ ओमप्रकाश चौधरी के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्रसिंह चंदेलिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे नंदी गौ चिकित्सालय मण्डारोड़ ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।रेस्क्यू अभियान में वाहन रिकवरी टीम के रामनिवास, विनोद कुमार, शेर सिंह, चांद खां सहित नगरपालिका टीम के जयसिंह, गिरीराज और विष्णु कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने संबंधित कुएं को मौके पर ही मिट्टी डालकर बंद करवा दिया। स्थानीय लोगों ने समय पर राहत कार्य के लिए नगरपालिकाकर्मियों की सराहना की और मुख्य सड़क मार्ग पर बने खुले कुओं को जल्द बंद कराने की मांग की ताकि असहाय जानवरों के साथ ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।0
0
Report
Advertisement
इटावा: इकदिल में लुटेरों के आतंक, शादी समारोह के बाद लौट रही महिला से लूट
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अपराधियों के हौसले बुलंद हुए शादी समारोह से लौट रही महिलाओं से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए सोने चांदी के जेवरात असलहे के बल पर लूट फरार हुए है। बीते दिनों में इटावा जनपद में अपराधिरियों के हौसले बढ़े जिसके चलते कई लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इटावा जनपद में थाना इकदिल इलाके में कार सवार लुटेरों का आतंक देखने को मिला है जहां पर इकदिल इलाके की रहने वाली महिला जो अपने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब वापस लौट रही थी तभी कार सवारों असलहों के बल पर महिला से सोने चांदी के करीब चार लाख रुपए के जेवरात की लूट कर ली और फरार हो गए लूट की इस घटना से पुलिस को एक बड़ी चुनौती लुटेरे दे गए हैं अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि या कोई भी घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं अब देखने वाली बात होगी कि इकदिल पुलिस उन लुटेरे को कब तक गिरफ्तार कर पाएगी।0
0
Report
डिडौली में दबंगों ने महिला पर पथराव, पुलिस जांच शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में मामूली विवाद में महिला के घर पर पथराव , लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में एक महिला के घर पर मामूली विवाद में दबावों ने पथराव किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने कथित रूप से छत से ईंट-पत्थर फेंककर घर को निशाना बनाया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता शबाना ने आरोप लगाया है कि गांव दबंगों से मामूली विवाद हुआ था,। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने महिला के घर पर पथराव किया, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भजनलाल शर्मा की बंगाल जीत से बीजेपी का आत्मविश्वास बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा हुए लकी साबित बंगाल में सीएम के पगफेरे ने दिलाई जीत सीएम का स्ट्राइक रेट रहा 100 फीसदी अगले चुनाव में राजस्थान में भी सरकार के रिपीट होने का किया दावा भजनलाल शर्मा पश्चिमी बंगाल के चुनाव में पार्टी के लिए लकी साबित हुए सीएम ने जहां जहां भी प्रचार किया वहां भाजपा को जीत मिली है कई सीटों पर तो जीत का नया रिकॉर्ड बन गया है सिलीगुड़ी सीट पर भाजपा के शंकर घोष ने धमाकेदार जीत की ओर हैं शंकर घोष करीब पिचहर हजार वोट से आगे चल रहे हैं सीएम भजनलाल शर्मा ने यहां पर शंकर घोष के समर्थन में लंबा रोड़ शो किया था साथ ही प्रवासी राजस्थानी समुदाय की बड़ी बैठकों को संबोधित किया था सीएम ने टी गार्डन्स में काम करने वाले मजदूरों से लेकर कारोबारियों तक से संवाद कर भाजपा की जीत की अपील की थी कोलकाता के आसपास की सीटों पर भी खिला कमल सीएम भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के आसपास की कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया जोरसांकों सीट पर बीजेपी के विजय ओझा ने छह हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है ये सीट टीएमसी का अभेद्य किला मानी जाती थी मगर सीएम भजनलाल शर्मा की तीन बैठकों ने यहां का चुनावी माहौल ही पूरी तरह से बदल दिया था सीएम ने प्रवासी राजस्थानियों को बीजेपी के पक्ष में इकतरफा लामबंद किया बूथ की व्यूहरचना बनाई पन्ना प्रमुखों से लेकर शक्तिों केंद्रों के प्रभारियों तक के साथ बैठक की टीएमसी के गुंडाराज और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुददे पर जनता से वोट देने की अपील की थी जो बेहद कारगर साबित हुई सीएम के हौंसले बुलंदियों पर,भाजपा कार्यालय में भरी हुंकार,अगली बार फिर भाजपा सरकार सीएम भजनलाल शर्मा बंगाल की जीत से बेहद उत्साहित दिखे सीएमआर में सरकार के मंत्रियों के बीच जीत का जश्न मना झालमुड़ी और रोसोगुल्ला खाकर उन्होंने मंत्रियों को जीत की शुभकामनायें दी पार्टी के कददावर नेता सीएम को बधाईयां देने सीएमआर पहुंचे जिनमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और सतीश पूनियां भी शामिल थे बीजेपी कार्यालय में सीएम भजनलाल शर्मा ने बंगाल की जनता का शुक्रिया अदा किया जोशीले भाषण में सीएम ने राजस्थान में हर पांच साल से चली आ रही सरकार बदलने की परिपाटी के इस बार नहीं बदलने की हुंकार भरी सीएम ने कहा अगली बार राजस्थान में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार अपनी सरकारों को रिपीट कर रही है ये सिलसिला राजस्थान में भी आगे बढेगा0
0
Report
Advertisement
जनगणना प्रशिक्षण के दौरान बासी भोजन पर हंगामा, ठेका निरस्त
Dholpur, Rajasthan:जनगणना को लेकर प्रशिक्षण ले रहे कार्मिको को परोसा बासी और दूषित भोजन कर्मचारियों ने किया विरोध नहीं किया भोजन, अधिकारियो को भी कराया अवगत संवेदक का ठेका किया निरस्त, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, अग्रसेन स्कूल का मामला पूरे देश में चल रही राष्ट्रीय जनगणना को लेकर होम टू होम सर्वे करने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने का कार्य शहर के अग्रसेन विद्यापीठ स्कूल में किया जा रहा है। दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण एक बैच को दिया जा रहा है। इसके बाद होम टू होम जनगणना का काम किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया। बासी और दूषित भोजन परोसे जाने से सभी ट्रेनिंग लेने वाले कर्मचारी नाराज हो गए और उन्होंने भोजन के पैकिटस को फेंक दिया। प्रशिक्षण लेने आए सुपरवाइजर राजसिंह मीणा, अर्जुन सिंह एवं अन्य ने बताया कि उनका यह प्रशिक्षण 1 में से चल रहा है। जो आज समाप्त हुआ है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उनका तीनों दिन घटिया क्वालिटी का भोजन दिया गया। नाश्ते में प्रथम दिन कुछ नहीं मिला, दूसरे दिन एक समोसा आया, आज तो हद हो गई, जब उन्हें भोजन में बासी दाल और जली हुई रोटी का पैकिट दिया गया। इससे सभी लोग नाराज हो गए और उन्होंने भोजन को नहीं किया। भोजन की शिकायत पिछले तीन दिन से कैंप प्रभारी से कर रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज कैंप में पहुंचे नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल और तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा को पूरी स्थिति से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल ने बताया की प्रगणक एवं अन्य ट्रेनिंग स्टाफ द्वारा भोजन की शिकायत की थी। जिसको लेकर हाथों हाथ एचबी ग्रुप और कॉन्टैक्टर को दिए गए ठेके को निरस्त कर दिया है। अब कैंप में आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए भोजन स्कूल में ही हलवाई के द्वारा बनाया जाएगा। मामले की जांच के साथ कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने भी उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले के सभी जगह चल रहे कैंपों में संवेदकों को दिए गए टेंडरों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं साथ में मौके पर ही भोजन तैयार करने और जांच करने के निर्देश जारी किए है। गौरतलब है कि प्रशिक्षण शिविरों का यह आयोजन 11 मई तक होगा। जिसमें 419 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यह सभी कर्मचारी होम टू होम जनगणना का कार्य करेंगे।0
0
Report
रींगस में भाजपा की जीत पर जश्न, आतिशबाज़ी और झालमुरी बांटकर मनाई खुशी
Sikar, Rajasthan:रींगस में भाजपा की जीत पर जश्न, आतिशबाज़ी और झालमुरी बांटकर मनाई खुशी रींगस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। असम, पश्चिम बंगाल और पांडुचेरी में पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने एकत्रित होकर आतिशबाज़ी की और खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ-साथ खास अंदाज में झालमुरी बांटकर भी जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झालमुरी खाने के बाद यह व्यंजन पूरे देश में प्रचलित हो गया, जिसके चलते जश्न में भी इसे शामिल किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर नारेबाज़ी की और आने वाले समय में भी इसी तरह पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।0
0
Report
खाटूश्यामजी में भाजपा की जीत पर जश्न: आतिशबाज़ी और मिठाइयों के साथ जल उठा उत्साह
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद खाटूश्यामजी कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। असम, पश्चिम बंगाल और पांडुचेरी में मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार रामुका के नेतृत्व में अलोदा तिराहे एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और संगठन की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। साथ ही भविष्य में भी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। जश्न के दौरान युवा नेता संजय तिवाड़ी, राज कुमार भिण्डा, ऋषि जांगिड़, श्रवण रूलानिया, हरिओम मात्रा, भवानी शंकर खरतला, पूर्व मंडल अध्यक्ष केदारमल जांगिड़, प्रितम सिंह शेखावत, केदारमल मुंडोतिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अलोदा तिराहे पर हुए इस आयोजन में देर तक उत्सव का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ट्रेंड में आगे
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): BJP LEADS IN TRENDS FOR ASSAM & WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 20260
0
Report
बंगाल चुनाव रुझानों पर पूरनपुर में जश्न: आतिशबाजी, लड्डू वितरण और गूंजे जश्न के पटाखे
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आने पर पूरनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया सुबह से ही भाजपा नगर कार्यालय पर कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए हुए थे और जैसे-जैसे रुझान पार्टी के पक्ष में आते गए, माहौल उत्साहपूर्ण होता गया भाजपा मण्डल अध्यक्ष हर्ष प्रधान अपने समर्थकों के साथ नगर कार्यालय में मौजूद रहे और लगातार रुझानों पर नजर बनाए रखी शाम करीब 5 बजे जैसे ही भाजपा के पक्ष में बढ़त स्पष्ट होने लगी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का सिलसिला शुरू हो गया नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर के साईं बैंक्वेट हॉल गेट पर एकत्र हुए, जहां जमकर आतिशबाजी की गई इस दौरान ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे लगाए गए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की गई जश्न का यह माहौल देर तक जारी रहा और आसपास के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिला हालांकि, इस उत्सव का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा साईं बैंक्वेट हॉल के पास बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और आतिशबाजी के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा इस मौके पर हर्ष प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का संकेत दिया है और भाजपा के प्रति विश्वास जताया है उन्होंने दावा किया कि वहां की कानून व्यवस्था से जनता असंतुष्ट थी और अब परिवर्तन चाहती है उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य करती रहेगी मण्डल अध्यक्ष ने भी इसे लोकतंत्र में जनसमर्थन की जीत बताया उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जनता शोषण, दबंगई और अव्यवस्था से परेशान थी, जिसके चलते यह जनादेश सामने आया है उन्होंने कहा कि यह रुझान देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हैं स्थानीय स्तर पर हुए इस जश्न ने राजनीतिक उत्साह के साथ-साथ जनजीवन पर भी असर डाला, जहां एक ओर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।0
0
Report
नौबोइचा से कांग्रेस विजयी जय प्रकाश ने जनता का आभार जताया
Noida, Uttar Pradesh:नौबोइचा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार जय प्रकाश ने कहा, "मैं नौबोइचा और लखीमपुर की जनता का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर अपना विश्वास जताया। मैं अपने पार्टी नेतृत्व का भी धन्यवाद करना चाहता हूँ..."0
0
Report
Advertisement
