487001
गोटेगांव में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:गोटेगांव में कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, सड़कें गड्ढों में तब्दील होने, किसानों की समस्याएं, बढ़ते बिजली के बिल और बेरोजगारी की समस्या को लेकर सरकार को चेतावनी दी। कांग्रेसियों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी की मां पर बयान: भाजपा के ब्रिज भूषण सिंह पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:GONDA (UTTAR PRADESH): BRIJ BHUSHAN SHARAN SINGH (BJP) ON PM MODI’S MOTHER REMARK ROW / RAHUL GANDHI’S SYSTEM ALLEGATIONS / DUSU ELECTION RESULTS / SANDEEP DIKSHIT’S ELECTION IRREGULARITIES ALLEGATIONS0
0
Report
गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब में युवक की डूबकर मौत, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब से एक युवक के डूबने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में युवक तालाब में छलांग लगाते दिखाई दे रहा है और गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। लगभग तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमदत्तपुर निवासी करीब 35 वर्षीय भरत उर्फ रुदल के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुरूआती तौर पर यह आत्महत्या की घटनाक्रम प्रतीत हो रहा है, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि वह नहाने गया था और इसी दौरान डूब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मौत की वास्तविक वजह व परिस्थितियों की जांच जारी है।0
0
Report
कोलकाता में मिमिक्री विवाद, राहुल गांधी कार्यक्रम के साथ DUSU परिणाम और बायपोल खबरें
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SAUGATA ROY (TMC MP) ON MIMICRY CONTROVERSY AT RAHUL GANDHI EVENT / DUSU ELECTION RESULTS / NANDIGRAM CONGRESS CANDIDATE SENT TO JUDICIAL CUSTODY / CLAIMS OF INSTABILITY IN TMC / REJINAGAR AND NANDIGRAM BYPOLLS / SUVENDU ADHIKARI'S REMARKS ON TMC0
0
Report
Advertisement
पटना में आशीर्वाद का दीया वीडियो: 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई, तेजस्वी जांच की मांग
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो बनाने पर 12 वर्षीय बच्चे प्रिंस की कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी। इस घटना के बाद प्रिंस बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी जिसको तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लिखा है की बाढ़ की भयावह विभीषिका के बीच विषम परिस्थितियों में जीवित बचा 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पटना में गंगा किनारे भाजपाई सरकार द्वारा 100 करोड़ के "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। तभी वहाँ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की कुख्यात पार्टी भाजपा के गुंडे आकर इस 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटते हैं तथा सड़क की रेलिंग से नीचे नदी के समीप फेंक देते हैं। भीड़ इकट्ठी होती है तो पुलिस बच्चे को पीटकर वहीं बैठे सत्ताधारी गुंडों के साथ बच्चे को भी थाने ले जाती है। थाने जाकर उन भाजपाई गुंडों को छोड़ दिया जाता है तथा उल्टे पिटने वाले नाबालिग बच्चे को थाने में बंद कर दिया जाता है। थाने से छोड़े जाने के बाद बच्चा अपने घर पहुँचता है लेकिन अगली सुबह ही फिर पुलिस आ धमकती है और इस 12 साल के मासूम को डराती धमकाती है। पुलिस ज़बरदस्ती यह बयान दिलवाती है कि कहो वह गुंडे नहीं बल्कि तुम्हारे दोस्त थे। तुमलोग साथ में भाजपा के लिए काम करते हो। कोई मारपीट नहीं हुई है। बयान न बदलने पर 12 साल के बच्चे को सम्राट चौधरी की पुलिस धमकी देती है कि रात भर थाने में बंद रहेगा तो होश ठिकाने आ जाएगा。 यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है जहाँ बिहार में 7 हत्याओं के आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत कठपुतली को आम बिहारियों को प्रताड़ित करने एवं बिहार को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है。 बताइए, एक 76 वर्षीय मार्ग दर्शक मंडल के बुजुर्ग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 100 करोड़ के दीये जलाने का वीडियो बनाने पर एक 12 वर्षीय नाबालिग की भाजपाई गुंडे पिटाई कर थाने में बंद करवा देते है। और कैसा अमृतकाल चाहिए?? आज उस बच्चे से मुलाकात कर सारी जानकारी प्राप्त की और दोषी पुलिसकर्मियों और भाजपाई गुंडों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
मिट्टी खनन माफियो का कहर, अवैध रूप से चला रहा है दिन रात काम,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... अवैध मिट्टी खनन जारी एंकर.... शामली जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के कुड़ाना और मेरठ मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है।जिसमें स्थानीय पड़ोसी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक और जहां बिना परमिशन अवैध तरीके से मिट्टी खनन करके लाखों रुपए का राजस्व को चूना लगा रहे हैं। वहीं पड़ोसी खेत के किसानों को भी सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी कई बार स्थानीय शासन प्रशासन को शिकायत हो चुकी है। लेकिन स्थानीय सूत्रों की माने,तो तहसील शामली के ऑफिस के लोगों की मिली भगत के चलते मिट्टी खनन माफिया( नीरज मादलपुर, गौरव, एहसान,राजन कुड़ाना आदि) आदि अन्य कई लोगो की दिन रात अवैध खनन करने की चर्चा हैं। ...... आप को बता दे।कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन कार्य जोरों शोरों पर जारी है। जहां दिन ढलते ही मिट्टी खनन माफियाओं के ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी, डंपर रोड पर सक्रिय हो जाते हैं।तो वहीं रात दिन अवेध तरीके से चल रहे इस मिट्टी खनन के मामले में स्थानीय लोगों के द्वारा मीडिया को सूचना दी गई, वही कुड़ाना मार्ग ,मेरठ मार्ग ओर दिल्ली रोड पर दर्जनो की संख्या में मिट्टी खनन के ट्रालियों डम्फर आते जाते दिखाई दिए, घटना के मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी खाने का कार्य पूरा अवैध रूप से किया जा रहा है जिसमें स्थानीय पड़ोसी किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कत आती है और मिट्टी कटाव भी होता है जिससे किसानों को फसलों के उपजाऊ में और रखरखाव में भी लाखों रुपए का खर्चा और नुकसान होता है इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों ने कई बार स्थानीय तहसील में शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई बल्कि तहसील के ही कुछ कर्मचारियों की मिली ही अंजाम दिया जा रहा है खनन करने वालों में प्रमुखता नीरज मादलपुर राजन कुड़ाना, एहसान बलवा, गौरव का नाम मुखतय आ रहा है0
0
Report
जयपुर में एसआई भर्ती पुनः परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण संपन्न
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पुनः परीक्षा के तहत रविवार को पहली पारी में सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। राजधानी जयपुर में परीक्षा के लिए 187 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी。 परीक्षा में 66.89 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा ने जयपुर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और अन्य तैयारियों की जानकारी ली。 परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जयपुर में बनाए गए 187 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 32 फ्लाइंग टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी。 प्रशासन के अनुसार पहली पारी की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी तरह की बड़ी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। अभ्यर्थियों के लिए केंद्रों पर प्रवेश, सुरक्षा जांच और परीक्षा संचालन की व्यवस्था निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई।0
0
Report
Advertisement
चंबल नदी में अज्ञात युवक का शव, टैटू से पहचान में जुटी पुलिस
Kota, Rajasthan:चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में दोस्तपुरा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि मृतक युवक के हाथ पर बड़े अक्षरों में 'रितु कल्पना' नाम का टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान में सबसे अहम सुराग साबित हो सकता है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। नयापुरा थाना पुलिस आसपास के क्षेत्रों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए टैटू के विवरण का मिलान कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी0
0
Report
चार गुंडों को गिरफ्तार, कुरूद की सड़कों पर पुलिस ने निकाला जुलूस
Dhamtari, Chhattisgarh:गुंडागर्दी के चार आरोपी गिरफ्तार, सड़को पर निकाला जुलूस धमतरी जिले के कुरूद थाना इलाके में मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तारी किया है...... गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का कुरूद की सड़कों पर पैदल जुलूस निकाला..... इस दौरान आरोपियों से जुर्म करना पाप है, कानून हमारा बाप है के नारे भी लगवाए गए...... पूरा मामला गाड़ाडीह गांव का बताया जा रहा है..... पुलिस के मुताबिक, नशे के आदी बताए जा रहे कुछ युवक नवागांव पहुंचे थे..... आरोप है कि यहां एक युवक को उसके घर से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गाड़ाडीह ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई...... वारदात के बाद पीड़ित ने कुरूद थाने में शिकायत दर्ज कराई...... वही शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...... पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं...... गिरफ्तारी के बाद पुलिस चारों आरोपियों को पैदल लेकर कुरूद की सड़कों पर निकली...... इस दौरान उनसे जुर्म से दूर रहने और कानून का पालन करने का पैगाम देने वाले नारे लगवाए गए0
0
Report
बादली विधानसभा की सड़कों पर गड्ढे-नाले, बच्चों की जान जोखिम में
New Delhi, Delhi:बादली विधानसभा में विकास की पोल - सड़कों पर गड्ढे, नालों का पानी रोड पर, बच्चों की जान जोखिम में दिल्ली सरकार बड़े-बड़े दावे करती है विकास के, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं बादली विधानसभा की जमीनी हकीकत जहाँ सड़कें नहीं, गड्ढे हैं... नालियां नहीं, तालाब हैं... और इसी गंदे पानी से होकर रोज़ स्कूल जाने को मजबूर हैं छोटे-छोटे बच्चे ये तस्वीरें हैं बादली विधानसभा के बादली गांव / सिरस पुर इलाके की पिछले कई महीनों से यहाँ की मुख्य सड़कें टूटी पड़ी हैं, बड़े-बड़े गड्ढों में नाले का पानी भरा हुआ है न तो कोई सफाई, न कोई मरम्मत... लोगों का कहना है कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नह. "बच्चे स्कूल जाते हैं, गिर जाते हैं इसमें | कपड़े खराब, किताबें खराब | बीमारी का डर अलग से | कोई विधायक, कोई निगम पार्षद देखने नहीं आता |" सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को है | 1100 वॉल्ट का ट्रांसफर नाले के बीच में करंट का खतरा बना रहता है स्कूल जाने वाला रास्ता ही तालाब बन गया है | नाले का गंदा पानी, ऊपर से मच्छर और बदबू | स्थानीय लोगों का कहना है इसी गंदगी की वजह से डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ गया है | शाम होते ही बच्चे बीमार पड़ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के सीएम ने लाडवा में 1.3 करोड़ के विकास कार्यों का दावा किया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की विधानसभा लाडवा के गांव कालीरोनो में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर सरकार की ओर से बड़ा दावा किया गया है। एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाने की बात कही गई है। वहीं, गांव और क्षेत्र में आगे भी विकास कार्यों को गति देने का दावा किया गया है。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्मयंत्री ने कहा कि गांव में एक करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और महिलाओं को भी सुविधाएं मिलें, इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा को लेकर बड़ा दावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 150 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनकी हालत खराब हो चुकी है। इन स्कूलों को डिमोलिश करके इसी वर्ष नए स्कूलों का निर्माण शुरू करने की योजना है। सरकार का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है。 संकल्प पत्र के वादों पर सरकार का दावा मुख्मयंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने 217 संकल्प लिए थे। इनमें से 18 महीने के कार्यकाल में 70 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 144 संकल्पों पर काम चल रहा है।मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने सड़कों के विस्तार, रेलवे के आधुनिकीकरण और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य किसान, महिला और आम आदमी को बेहतर सुविधाएं देना है। विकास कार्यों को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।’ मुख्मयंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान शिक्षा और किसानों की फसल खरीद से जुड़ी समस्याओं पर विपक्ष अब सवाल उठा रहा है, जबकि उनके अनुसार उन समस्याओं पर उस समय पर्याप्त चर्चा नहीं हुई। राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए और कांग्रेस नेताओं से उनके बयानों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ गलत बातें और आरोप लगा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के रवैये पर सवाल मुख्मयंत्री ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन कई बार सवाल का जवाब सुनने से पहले ही विपक्ष के सदस्य खड़े होकर विरोध करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई सवाल पूछा गया है तो उसका जवाब भी सुनना विपक्ष की जिम्मेदारी है.0
0
Report
भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण बर्खास्त, चुनाव से पहले बड़ा फैसला
Jaipur, Rajasthan:पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई: गंगापुर अध्यक्ष चुनाव से पहले महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण बर्खास्त गंगापुर - गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा हिरण को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बिना संगठन की अनुमति के निर्दलीय नामांकन दाखिल करना भारी पड़ गया है। इसे अनुशासनहीनता और संगठन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए, प्रदेश महिला कांग्रेस ने त्वरित और कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने रेखा हिरण को भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह निलंबन आदेश 19 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है, जिसने चुनाव से ऐन पहले स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है।0
0
Report
जयपुर में 187 केंद्रों पर SI भर्ती पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न—पहली पारी की GK संपन्न
Jaipur, Rajasthan:जयपुर SI भर्ती पुनः परीक्षा। पहली पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा संपन्न। राजधानी जयपुर में 187 केदो पर आयोजित हुई परीक्षा। 66. 89 प्रतिशत रही परीक्षा में उपस्थिति। अतिरिक्त जिला कलेक्टर व परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा कई परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा। परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा ने बताया। जयपुर में 187 केंद्रों के लिए बनाई गई 32 फ्लाइंग की टीम। सभी की देखरेख में पहली पारी में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न。0
0
Report
Advertisement
भोपाल के निशातपुरा में दिनदहाडे हत्या, दोस्त ने गोली चलाई; पुलिस ने संदेही पकड़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाडे गोली मारकर हत्या चलती बाइक पर युवक को उसके दोस्त ने गोली मारी पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा, गोली मारने वाले की तलाश में जुटी पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी0
0
Report
उत्तरकाशी में भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल, हाईयर सेंटर रेफर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल है और हाईयर सेंटर रेफर किया गया। उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के नटीन गांव के पास आज सुबह मंगल सिंह पर भालू ने हमला जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा लेकिन जिला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति वन विभाग में प्लांटेशन चौकीदार के पद पर कार्यरत है और व्यक्ति सुबह गांव की ओर आ रहा था लेकिन भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार गत वर्ष से भालू के हमलों से कुछ व्यक्तियों की जान गई है तो कुछ गंभीर घायल हुए हैं। इसके लिए सरकार कोई ठोस कार्यवाही करें ताकि भालू के हमलों से बचा जा सके।0
0
Report
बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में पारिवारिक उम्मीदवारों के चयन पर बड़ा फैसला लिया
Noida, Uttar Pradesh:आज मेरा पुनः पार्टी के लोगों से यही कहना है कि मेरे ख़ुद के अनुभव को मद्देनज़र रखते हुये यदि इनको राजनीति में कामयाब होना है और समाज के लिए कुछ करना है तो उन्हें मेरी तरह अपने भाई-बहिनों व नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि के मोह से ऊपर उठकर अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करना है, इसलिए बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी ने राजनीति में आने के बाद, फिर अपने सभी नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि को राजनीतिक लाभ देने से हमेशा दूर रखा है। उन्हें केवल निःस्वार्थ भावना से पार्टी संगठन में कार्य करने की ही इजाज़त दी है। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी, अपना ख़ुद का परिवार ना बनाकर, ’बहुजन समाज’ के हित व कल्याण के लिए ही समर्पित की है। जिनसे प्रेरित होकर फिर मैंने भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने का फैसला लिया और अपनी पूरी ज़िन्दगी ’बहुजन समाज’ के लिए समर्पित कर दी है। लेकिन मैं एक लड़की होने की वजह से फिर मजबूरी में मुझे अपने किसी ना किसी भाई-बहिन आदि को हमेशा अपने साथ रखना पड़ा है, जिसके तहत् ही मेरा छोटा भाई श्री आनन्द कुमार यह पिछले काफी वर्षों से मेरी सेवा में कार्यरत है। और इनके विशेष आग्रह करने पर फिर इनके परिवार में से मुझे इनके बड़े बेटे श्री आकाश आनन्द को राजनीति में आगे करना पड़ा है। जिनकी शादी होने के बाद से अब श्री आकाश आनन्द का क़दम-क़दम पर ऐसा रवैया व गतिविधियाँ आदि रही हैं कि जिसकी वजह से अभी कुछ दिन पहले फिर से इनको पार्टी से अलग भी करना पड़ा है। अर्थात् अब वह अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के जंजाल में पूरी तरह से फंस चुके हैं, जिसे अब पार्टी में वापिस लेना यह पार्टी के लिए बहुत बड़ा विश्वासघात ही होगा, जो मैं यह पार्टी विरोधी ग़लत कार्य कदापि नहीं कर सकती हूँ। ऐसे में अब मैं श्री आनन्द कुमार के परिवार में से किसको पार्टी में आगे करूँ या ना करूँ, यह मेरे लिए पिछले कुछ समय से काफी दुविधा सी बनी हुई है, जिस पर विराम देते हुए अब मैंने हर पहलू पर काफी गम्भीरता से सोच-विचार करने के बाद यह फैसला लिया है कि इनके परिवार में से ऐसे किसी सदस्य को अब पार्टी में आगे किया जाये, जो आकाश के नक्शेकदम पर बिल्कुल भी ना चले। और जहाँ तक आगे चलकर, इनकी बेटी की मदद लेने का सवाल है तो इनकी शादी होने के बाद, फिर इनका मामला भी यदि श्री आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा। ऐसी सम्भावना को भी ध्यान में रखकर अब पार्टी हित में यही उचित होगा कि श्री आकाश आनन्द व इनकी बहिन को भी अब पार्टी की कोई भी ज़िम्मेवारी देने से इन दोनों को एकदम दूर रखा जाये अर्थात् अब इनके इस फैसले में कोई भी फेरबदल नहीं किया जायेगा। और जहाँ तक आगे चलकर, इनकी बेटी की मदद लेने का सवाल है तो इनकी शादी होने के बाद, फिर इनका मामला भी यदि श्री आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा। फिर भी यदि इन्होंने पार्टी विरोधी ऐसा कोई भी गम्भीर कृत्य किया तो फिर इनको भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा, लेकिन तब ऐसी स्थिति में श्री आनन्द कुमार के परिवार में से अन्य किसी भी सदस्य को पार्टी की कोई भी छोटी-बड़ी ज़िम्मेवारी नहीं दी जायेगी। बल्कि इसके स्थान पर, तब फिर पार्टी में ही कार्यरत दलित वर्ग के किसी भी एक मिशनरी व वफादार कार्यकर्ता को ही आगे कर दिया जायेगा। इसलिए देश व जनहित के ज़रूरी मुद्दों के साथ-साथ इस ख़ास मुद्दे को भी लेकर अब दिनांक 23 सितम्बर की बी.एस.पी. की अत्यन्त ज़रूरी ऑल-इण्डिया की बैठक बुलाई गई है ताकि फिर पार्टी के लोग अपनी पार्टी के कार्यों में पूरे जी-जान से जुट जायें। अंत में अब मैं यही कहना चाहती हूँ कि ख़ासकर परिवार को लेकर पार्टी व मूवमेन्ट के हित में मैंने यह फैसला मान्यवर श्री कांशीराम जी से प्रेरित होकर तथा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के भी लिखे गये एक पत्र से प्रभावित होकर लिया है, जिस पत्र का सारांश इस प्रकार से है: बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने, दिनांक 23 फरवरी सन् 1956 को 26 अलीपुर रोड, सिविल लाइन्स, नई दिल्ली से बम्बई में अपने पुत्र श्री यशवन्त बी. अम्बेडकर को पत्र में लिखा है कि मुझे तुम्हें सूचित करना है कि श्री उपशम के कई पत्राचार मिले हैं कि तुम उन्हें बौद्ध भूषण प्रिन्टिंग प्रेस के एकाउण्टेन्ट व कैशियर के रूप में उनकी ड्यूटी नहीं करने दे रहे हो। तुम्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करके तुम प्रेस को अपने कब्जे में ले लोगे। मैं तुम्हें आगाह कर रहा हूँ कि प्रेस पब्लिक प्रापर्टी है, ना तुम्हारा है और ना मेरा, और एक पब्लिक अकाउण्ट में किसी भी प्रकार की अनियमितता की अनुमति देना संभव नहीं है। तुम्हारा आचरण उचित नहीं रहा है...अगर तुमने मेरी अन्तिम व फाइनल निर्देश की परवाह नहीं कि तो फिर मैं तुम्हें प्रेस से निकाल-बाहर करूंगा और इस चेतावनी के नहीं मानने पर फिर मैं आपके विरुद्ध अभियोजन (मुक़दमा) भी करूंगा। संक्षेप में अब मैं अपने ख़ुद के बारे में भी यही कहना चाहती हूँ कि समस्त ’बहुजन समाज’ ही मेरा असली परिवार है तथा सत्ता की मास्टर चाबी के ज़रिये ही उन्हें ’शोषित से शासक वर्ग’ बनाकर उनका हित व कल्याण सुनिश्ति करना ही मेरा मिशनरी लक्ष्य व मेरी प्रतिज्ञा भी है, जिसके लिए मैं अपने भाई-बहिनों आदि के ख़िलाफ भी किसी भी हद तक जा सकती हूँ, जैसाकि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने उदाहरण पेश किया, यही मेरा भी संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
