Back
ग्वालियर साइबर ठगी: रिटायर्ड अधिकारी के खाते से तीन लाख की चोरी
KSKartar Singh Rajput
Nov 11, 2025 15:33:08
Morena, Madhya Pradesh
एंकर- ग्वालियर में साइबर ठगी के एक ऐसे नए और हैरान कर देने वाले मामले का सामने आया है। जिसने साइबर अपराधों की पड़ताल करने वालों को भी उलझन में डाल दिया है। जहां आबकारी विभाग से रिटायर्ड 66 साल की बुजुर्ग महिला अधिकारी हर्षा आहूजा के बैंक खाते से 2 लाख 99 हजार 701 रुपए 20 पैसे की ठगी हुई हैं। जबकि उन्होंने कोई भी ओटीपी किसी से साझा नहीं किया न किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही उनके पास कोई संदिग्ध मैसेज आया। जिसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई हैं।
वीओ- दअरसल ग्वालियर के नागदेवता की गली जीवाजीगंज निवासी हर्षा आहूजा ने क्राइम ब्रांच साइबर सेल से शिकायत कर पुलिस को बताया हैं। कि उनका यूनियन बैंक की ब्रांच में उनका खाता है जिसमें करीब 3 लाख रुपए जमा थे। ठगों ने 25 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच 16 दिन में यह सारा पैसा चुरा लिया। खास बात यह है कि खाता खाली होने की जानकारी भी उन्हें बैंक के कॉल से मिली। जिन्होंने न्यूनतम बैलेंस रखने के लिए संपर्क किया था। साइबर ठगों ने चोरी की शुरुआत 25 सितंबर को 1.20 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करके की थी। इसके बाद ठगों ने 50 हजार, 49 हजार और 50 हजार रुपए की बड़ी खेपों में पैसा निकाल लिया। सभी ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से हुए हैं जबकि पीड़ित हर्षा आहूजा का दावा है कि उनकी कोई यूपीआई आइडी नहीं बनाई हुई है। साइबर फ्रॉड का यह तरीका साइबर सेल के लिए भी एक चुनौती बन गया है। CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि महिला के साथ एक ऐप के जरिए ठगी हुई है महिला का मोबाइल ऑटो ऐप डाउनलोड पर लगा हुआ था जिससे ऐप अपने आप डाउनलोड हो गया और उसका फायदा ठगो ने ठग लिया। उन्होंने बताया कि जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उनका ब्यौरा निकाला जा रहा है। ठगों के पकड़े जाने पर ही इस नए ‘अदृश्य’ फ्रॉड का पूरा सीन सामने आएगा। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठग आरोपी के खिलाफ जांच मर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट- नागेंद्र सिंह सिकरवार -CSP ग्वालियर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 11, 2025 17:02:310
Report
ADAnup Das
FollowNov 11, 2025 17:02:12Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর মাজদিয়া গেদে রাজ্য সড়কে কৃষ্ণনগর লাগোয়া গোদাডাঙা বাইপাস এ নাকা চেকিং চলছে আজ রাতে,সব গাড়ি চেকিং করছে রাজ্য পুলিশ,লালকেল্লায় ঘটনার পর পুলিশের তৎপরতা চোখে পড়ার মত।
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 11, 2025 17:01:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 11, 2025 16:47:56Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP MLA TARVINDER SINGH MARWAH LEADS A CANDLE MARCH OVER DELHI CAR BLAST INCIDENT TARVINDER SINGH MARWAH (BJP)
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 11, 2025 16:47:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 16:47:250
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 11, 2025 16:47:120
Report
DRDivya Rani
FollowNov 11, 2025 16:46:580
Report