Back
सागर हादसे में चार पुलिस जवान शहीद, पार्थिव देह मुरैना पहुँची
KSKartar Singh Rajput
Dec 11, 2025 06:32:01
Morena, Madhya Pradesh
सागर सड़क हादसे में शहीद हुए मुरैना पुलिस के चार जवानों की पार्थिव देह मुरैना पहुंची
सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मुरैना पुलिस के चार वीर जवानों की पार्थिव देह देर रात करीब 2 बजे मुरैना लाई गई। सभी शवों को पुलिस लाइन में रखा गया है।
मुरैना आज गुरुवार को चंबल आईजी डीआईजी सहित जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस बल के जवान शहीद साथियों को अंतिम विदाई दी पुलिस सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के बाद सभी पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गए。
जवानों की अंतिम यात्रा इनके गृह गांव से निकलेगी
परिमाल सिंह तोमर – ग्राम नख्ती, जिला मुरैना
डॉग मास्टर विनोद शर्मा – जौरा, जिला मुरैना
प्रद्युम्न दीक्षित – फूप, जिला भिंड
अनिल सिंह कौरव – ग्राम टेंटोन, जिला भिंड
कैसे हुआ हादसा
हादसा बुधवार सुबह सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में हुआ। मुरैना BDDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम की गाड़ी सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टकरा गई। दल के सभी पुलिसकर्मी बालाघाट में नक्सल-विरोधी अभियान की ड्यूटी पूरी कर वापस मुरैना लौट रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चार पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को सागर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी हे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
40
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report