icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458001
MANISH KUMAR PUROHITMANISH KUMAR PUROHITFollow27 Jul 2024, 09:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा: किसानों को 6415 रुपए प्रति वर्ग मीटर मुआवजे का बड़ा तोहफा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा वर्तमान मुआवजा दर में हुई 55.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि मुआवजा राशि 4125 रुपये से बढ़कर 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर मंजूर 10 वर्ष बाद छह फीसदी आबादी भूखंड देने का प्रावधान फिर लागू आबादी भूखंड के लिए पृथक सेक्टर विकसित करने का भी निर्णय पहली बार मौजूदा मुआवजा राशि में एकमुश्त 2290 रुपये की बढ़ोतरी किसानों को जमीन की रजिस्ट्री के समय ही मिलेगा आबादी भूखंड का आरक्षण पत्र ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के विकास में किसानों की महत्वपूर्ण भागीदारी और योगदान को सम्मान देते हुए प्राधिकरण बोर्ड ने यहां के किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। शासन के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने किसानों को 6415 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि का मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह किसानों के मुुआवजा राशि में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। मौजूदा मुआवजा राशि 4125 रुपये प्रति वर्ग मीٹر में एकमुश्त 2290 रुपये की वृद्धि की गई है। अब किसानों को 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजे दिया जाएगा, जबकि छह फीसदी आबादी भूखंड के साथ 5725 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा दिया जाएगा। वर्ष 2016 में प्राधिकरण बोर्ड द्वारा आबादी भूखंड देने का प्रावधान समाप्त कर दिया गया था। बोर्ड से अप्रूवल होने से अब इसे पुनः शुरू कर दिया गया है। छह फीसदी आबादी भूखंड लेने वाले किसानों को पृथक सेक्टर विकसित कर आबादी भूखंड दिए जाएंगे। ये सेक्टर भी अन्य सेक्टरों, जैसे आवासीय, औद्योगिक, बिल्डर्स सेक्टर के साथ उसी तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। प्राधिकरण के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री करने के साथ ही किसानों को आबादी भूखंड का आरक्षण पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को केवल भूमि का मूल्य देना नहीं, बल्कि उन्हें ग्रेटर नोएडा के विकास और भविष्य की आर्थिक समृद्धि में सहभागी बनाना है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में किसानों से जमीन खरीदने के लिए मुआवजा दर 2023-24 में 4125 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया था, तब से यही दर लागू है। इससे पहले 2014-15 से 2021-22 तक 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था। 2022-23 में मात्र 250 रुपये और 2023-24 में मात्र 375 रुपये प्रति वर्ग मीटर की वृद्धि की गई थी। ग्रेटर नोएडा के इतिहास में पहली बार मौजूदा मुआवजा दर में एकमुश्त 2290 रुपये प्रति वर्ग मीटर की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही अधिग्रहण की प्रक्रिया को और भी सरल बनाया जाएगा। इसके लिए एसीईओ की अध्यक्षता में जमीन अधिग्रहण सेल गठित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह सेल जमीन क्रय की प्रक्रिया को पूरी कराने में किसानों का सहयोग करेगी, जिससे किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। पूरी रकम किसान के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। आबादी भूखंड का न्यूनतम क्षेत्रफल 40 वर्ग मीटर और अधिकतम 2500 वर्ग मीटर होगा। इसके साथ ही किसानों को क्रय के समय उनकी भूमि में स्थित परिसंपत्तियों के लिए अलग से मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों से लगी भूमि के किसानों को आबादी भूखंड के आवंटन में चयन की वरीयता दी जाएगी। वर्षवार मुआवजा दर पर एक नजर 2014-15 -3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर 2022-23 -3750 रुपये प्रति वर्ग मीटर 2023-24 -4125 रुपये प्रति वर्ग मीटर 2026-27 -6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर
0
0
Report

SOG की कार्रवाई: मनीराम सारण गिरफ्तार, पेपर लीक गैंग से 5 लाख में पेपर खरीदा

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu सुपरवाइजर महिला अधिकारिता भर्ती-2018 पेपर लीक केस में SOG की कार्रवाई पेपर लीक गैंग से पेपर खरीदने वाला आरोपी मनीराम सारण गिरफ्तार मनिराम सारण ने तुलछाराम कलेर गैंग से 5 लाख में पेपर खरीदा ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा में नकल कराने का आरोप 6 जनवरी 2019 को हुई थी सुपरवाइजर महिला अधिकारिता भर्ती परीक्षा बीकानेर के परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र लीक किए जाने का मामला अब तक मामले में कुल 13 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में 7 पेपर लीक गैंग के सदस्य और 6 महिला अभ्यर्थी मनिराम सारण से पेपर लीक से फायदा उठाने वाले अभ्यर्थियों को लेकर पूछताछ जारी
0
0
Report

ईद जुलूस में आपत्तिजनक चित्रों पर विवाद, पुलिस ने 2 पर मामला दर्ज—जाँच की मांग

Sagar, Madhya Pradesh:ईद के जुलूस में कथित आपत्तिजनक चित्रों पर विवाद सामने आया है। आरोप है कि जुलूस के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों को विरूपित कर इलेक्ट्रॉनिक पेपर के जरिए प्रदर्शित किया गया गया। शिकायत के बाद बण्डा थाना पुलिस ने BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुस्लिम समाज और आयोजन समिति ने भी प्रशासन को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दरअसल 26 अगस्त को बण्डा नगर में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया था। जुलूस संजय कॉलोनी स्थित मस्जिद से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसी दौरान हिंदू देवी-देवताओं के कथित विरूपित चित्र इलेक्ट्रॉनिक पेपर के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सेन की शिकायत पर बण्डा थाना पुलिस ने BNS की धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत में केजीएन नौजवान कमेटी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कथित प्रदर्शन से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज और आयोजन समिति ने मामले को लेकर एसडीओपी बंडा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। समाज ने जुलूस में इस्तेमाल सामग्री की खरीद, उसके स्रोत, भुगतान और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कराने का अनुरोध किया है। ज्ञापन के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगों ने दावा किया कि जुलूस में फायर गन से कागज के टुकड़े उड़ाए गए थे। इस्तेमाल की गई सामग्री चैतन्य हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक नेमा शॉप से खरीदे जाने की जानकारी का भी उल्लेख किया गया है। सामग्री के लिए करीब 2 हजार 550 रुपये के भुगतान और संबंधित लोगों के बण्डा पहुंचने के साधन की भी जांच की मांग की गई है। मुस्लिम समाज ने कहा है कि यदि जांच में किसी व्यक्ति, आयोजन समिति या समाज की ओर से जानबुझकर कानून का उल्लंघन सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, यदि किसी अन्य व्यक्ति या दुकानदार की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई हो। समाज के लोगों ने यह भी कहा कि किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करना उनका उद्देश्य नहीं है। यदि अनजाने में हुई किसी गलती से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्होंने इसके लिए क्षमा मांगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जुलूस में वास्तव में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल हुआ और कथित आपत्तिजनक चित्रों के मामले में जिम्मेदारी किसकी थी। प्रशासन से दोनों पक्षों ने निष्पक्ष जांच और कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

भिंड के गौरी सरोवर से पोलैंड तक: भारत का पैरा कैनो चैंपियनशिप में धमाका

Bhind, Madhya Pradesh:गौरी सरोवर की लहरों से पोलैंड तक… चंबल के पांच सितारे विश्व चैंपियनशिप में भारत का मान बढ़ाने उतरे। भिण्ड के गौरी सरोवर की लहरों पर कभी पैरा कैनो का हुनर सीखा था… आज उसी हुनर की गूंज पोलैंड में सुनाई दे रही है। आईसीएफ पैरा कैनो वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के 10 खिलाड़ियों में भिण्ड के पांच खिलाड़ी शामिल… चंबल की धरती से निकले ये खिलाड़ी अब दुनिया के सामने दिखाएंगे अपना दम। जिस गौरी सरोवर को कभी सिर्फ भिण्ड की खूबसूरती के लिए जाना जाता था, आज वही गौरी सरोवर देश के लिए चैंपियन गढ़ने वाला सरोवर बन चुका है। गौरी सरोवर की लहरों पर शुरू हुआ एक सपना अब हजारों किलोमीटर दूर पोलैंड में भारत की उम्मीद बनकर पहुंचा है। आईसीएफ पैरा कैनो वर्ल्ड चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम के 10 खिलाड़ियों में से पांच खिलाड़ी भिण्ड के किशोरी बोट क्लब से अपने खेल का सफर शुरू कर चुके हैं। पूजा ओझा, प्राची यादव, मनीष कौरव, राजवीर बघेल और यश कुमार… ये सिर्फ पांच नाम नहीं, बल्कि चंबल की उस मिट्टी की पहचान हैं, जिसने संघर्ष को ताकत और मुश्किलों को मंजिल में बदलना सीखा है। पोलैंड में 26 से 30 अगस्त तक चल रही विश्व चैंपियनशिप में दुनिया के बेहतरीन पैरा कैनो खिलाड़ी अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। और इसी विश्व मंच पर भारत का तिरंगा लेकर उतर रही टीम में भिण्ड के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि इनका खेल सफर किसी बड़े शहर के अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र से नहीं, बल्कि भिण्ड के गौरी सरोवर की लहरों से शुरू हुआ। किशोरी बोट क्लब पर शुरू हुई वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों ने धीरे-धीरे भिण्ड को देश के नक्शे पर नई पहचान दिलाई। बलवीर सिंह कुशवाहा और मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में राधे गोपाल यादव ने गौरी सरोवर पर वॉटर स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाया। इसी पहल का परिणाम है कि यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ी आज राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच रहे हैं। भिण्ड को भारत का पहला पैरा वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बनाने का श्रेय भी जाता है। गौरी सरोवर की इन्हीं लहरों पर पसीना बहाकर पूजा ओझा, प्राची यादव, मनीष कौरव, राजवीर बघेल और यश कुमार ने अपने हुनर को तराशा… भोपाल में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण हासिल किया… और अब बारी है दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने की। इनमें पूजा ओझा, प्राची यादव और यश कुमार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। यानि भिण्ड की उस छोटी सी शुरुआत ने इन खिलाड़ियों को दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। आज नजरें पोलैंड पर हैं… लेकिन उम्मीदें पूरे चंबल की हैं। गौरी सरोवर की लहरों से निकले ये पांच खिलाड़ी जब विश्व चैंपियनशिप में अपनी नाव लेकर उतरेंगे, तो उनके साथ सिर्फ भारत का तिरंगा नहीं होगा… उनके साथ होगा भिण्ड के लोगों का प्यार, चंबल की मिट्टी का गौरव और उन तमाम संघर्षों की कहानी, जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। कई दशकों तक बीहड़ बाग़ी और बन्दूक के लिए बदनाम रहे चंबल अंचल के भिण्ड जिले से विश्व के सबसे बड़े खेल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब इंतजार सिर्फ उस पल का है, जब पोलैंड से कोई बड़ी खबर आए… कोई पदक आए… और चंबल की धरती एक बार फिर पूरे देश से कहेHunर को मौका मिले, तो गौरी सरोवर की लहरों से भी विश्व चैंपियन निकल सकते हैं।
0
0
Report

मैहर बाजारों में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदीं

Maihar, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मैहर में बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। राखी और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। बहनों ने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी राखियां खरीदीं, तो वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन को लेकर खास तैयारियां की थीं। कुल मिलाकर, रक्षाबंधन के एक दिन पहले मैहर सहित अमरपाटन, रामनगर का बाजार त्योहार की रौनक और खरीदारी की चहल-पहल से सराबोर नजर आया वही अनोखी बात ये रही के सभी बहनों ने कहा कि अपने भाई नशा न करने ओर इससे दूर रहने का बचन लूंगी
0
0
Report
Advertisement

पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले की चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को चिचोला चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास एक पेट्रोल पंप के किनारे प्रेम लाल साहू का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मामला दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले, जिनके आधार पर मृतक की पत्नी गंगोत्री साहू और उसके दोस्त नारबद साहू पर संदेह गहराया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने प्रेम लाल साहू की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गंगेत्री साहू ने बताया कि उसका नारबद साहू के साथ प्रेम संबंध था और वह अपने पति प्रेम लाल साहू को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना का लगे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के साथ चिचोला पुलिस ने मामले को अंधे कत्ल से जोड़ने वाली अहम कड़ियों को सामने ला दिया है।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश नई वेबसाइट से कृषि निर्यात बढ़ेगा 75 जिलों के किसान लाभ

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड की दूसरी बैठक में निर्यात को सुगम बनाने पर चर्चा की गई और एक नई वेबसाइट लॉन्च की गई। इस बैठक में सभी 75 जिलों के किसानों, निर्यातकों और एफपीओ ने भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप निर्यातकों और एफपीओ के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नई वेबसाइट किसानों और निर्यातकों को यह जानकारी देगी कि उनके जिले की कौन सी उपज किस देश में बेची जा सकती है, संबंधित देश के लिए उत्पाद के क्या मानक आवश्यक हैं और निर्यात के लिए किन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में लगभग 3,000 निर्यातक सक्रिय हैं, जो किसानों की उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। वर्ष 2016-17 में 727 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था, जो 2025-26 में बढ़कर 1,132 करोड़ रुपये हो गया। उत्तर प्रदेश की कृषि उपज अमेरिका, यूएई, जर्मनी, ब्रिटेन सहित 20 से अधिक देशों में पहुंच रही है। जेवर एयरपोर्ट के पास एक इंटीग्रेटेड टेस्टिंग ट्रीटमेंट पार्क बनाया जाएगा, जिससे एयर कार्गो के माध्यम से उपज तेजी से पहुंचाई जा सकेगी। किसानों को बाजार में भाव स्थिरता के लिए 1000 करोड़ रुपये का भामाशाह भाव स्थिरता कोष स्थापित किया गया है, साथ ही शीतगृह किराये और बीज पर भी छूट दी जा रही है। बैठक में उत्पाद की गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय मानकों, पैकेजिंग, पेस्टिसाइड मैनेजमेंट, कोल्ड चेन और निर्यात से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में एपीडा, डेलॉयट, सीआईएसएच और सीआईपीएमए के विशेषज्ञों ने औद्यानिक निर्यात की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं, अच्छी कृषि पद्धतियों और निर्यात के लिए आवश्यक मानकों पर तकनीकी जानकारी प्रदान की। राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा - उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
0
0
Report

खरगोन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत MD ड्रग्स के कब्जे में तीनों को गिरफ्तार

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशीले पाउडर MD ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम MD ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा और परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 7 लाख रुपये तथा कार की कीमत करीब 7 लाख रुपये है। कुल जब्त मशरुका लगभग 14 लाख रुपये का बताया गया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने खरगोन के नजदीक जामली गांव स्थित खाटूश्याम मंदिर के पास भुसावल-चित्तौड़गढ़ बायपास मार्ग पर कार को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में कार से 53 और 17 ग्राम की दो पुड़ियों में कुल 70 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में तनवीर निवासी अमन नगर खरगोन, शाहनवाज उर्फ शानू निवासी खंडवा हाल मुकाम मुल्लानवाड़ी खरगोन तथा आसिफ निवासी आजाद नगर इंदौर शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य सप्लायरों के संबंध में जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement

SOG ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड OMR घोटाले में आरोपी संतोष मीणा को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड OMR स्कैनिंग घोटाले में SOG का फिर एक्शन सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 से जुड़ा फर्जीवाड़ा OMR शीट स्कैनिंग में हेराफेरी कर अभ्यर्थी के अंक बढ़ाने का मामला SOG ने आरोपी संतोष कुमारी मीणा को किया गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमारी मीणा की मूल OMR शीट में कम अंक थे स्कैनिंग कंपनी ने कथित तौर पर हेराफेरी कर अंक बढ़ाए बढ़े हुए अंकों के आधार पर चयन सूची में आई थी संतोष मामले में पूर्व में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जांच में OMR स्कैनिंग कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी चयन करवाने के बदले लाखों रुपये लेने के तथ्य भी सामने आए हैं आरोपी संतोष को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
0
0
Report

ABVP का प्रदेशव्यापी हुंकार: सरकारी महाविद्यालयों के लिए सुविधाओं की तत्काल माँग

Chhindwara, Madhya Pradesh:एबीवीपी ने भरी हुंकार शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर ABVP का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया. प्रदेश के विभिन्न जिलों में ABVP के कार्यकताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की. उसी क्रम में आज छिंदवाड़ा जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा एबीवीपी ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं.विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है.
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन पर सवा लाख लड्डुओं का महाभोग

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भव्य सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा। इस दिव्य आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो चुकी हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा प्रतिवर्ष यह परंपरा पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से निभाई जाती है। मंदिर पुजारी के मार्गदर्शन में महाभोग तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अनुष्ठान की शुरुआत में पुजारियों ने विधि-विधान से भट्टी का पूजन किया। इसके पश्चात पुजारियों ने स्वयं अपने हाथों से प्रथम लड्डू बनाकर बाबा महाकाल के प्रति अपनी अनन्य भक्ति और समर्पण का भाव व्यक्त किया। लगभग तीन दिनों तक निरंतर चलने वाले इस विशाल कार्य में कई कुशल हलवाई और कर्मचारी जुटे हुए हैं। सवा लाख लड्डुओं के निर्माण में 15 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल शुद्ध घी, 15 क्विंटल शक्कर भूरा, 2 क्विंटल मेवे (ड्राई फ्रूट्स) और इलायची का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण के दौरान सामग्री की शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रक्षाबन्धन पर होने वाली भस्म आरती और महाआरती के दौरान यह महाभोग बाबा महाकाल को अर्पित किया जाएगा。
0
0
Report

खरगोन: चैनपुर पुलिस ने दस अवैध पिस्टल बरामद कीं, सप्लाई के तार खंगाले

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी से अवैध दस पिस्टल पकड़े। जो सिगनूर गांव के सिकलीगर से खरीदकर झिरन्या की ओर आ रहा था। एसपी रविंद्र वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में खुलासा करते हुए बताया शक्करखेड़ी गांव का रूपेश बाइक से यह दस पिस्टल लेकर झिरन्या से ओर कही सप्लाई की प्लानिंग लिए हुए निकला ।पुलिस तंत्र को सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने बाइक सवार को करानिया फाटे पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से यह दस अवैध पिस्टल पकड़े है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है यह व्यक्ति अवैध हथियारों की सप्लाई कहां करने जा रहा था ।इसके तार किन लोगों से जुड़े है यह पुलिस पता लगाने में जुट गई है।
0
0
Report

चमोली में भारी भूस्खलन, नंदानगर बाजार के पास सड़क खतरे में

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में बारिश थमने के बाद अब पहाड़ों का दरकना भी शुरू हो गया है। नंदानगर में आज सुतोल मोटरमार्ग पर भारी भूस्खलन होने से खतरा पैदा हो गया है। नंदानगर बाजार के बेहद करीब हुई इस घटना में कुछ वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं, भले ही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन साफ मौसम में पहाड़ी दरकने से लोगों में खौफ पैदा जरूर हो गया है। इस वर्ष पहले तमक नाले ने नातीघाटी में तांडव मचाया और फिर पीपलकोटी के पास THDC की निर्माणाधीन टनल ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इन दो घटनाओं के जख्म यहाँ के स्थानीय लोग अभी तक भुला भी नहीं पाए थे कि आज नंदानगर में बाजार के समीप हुए इस खौफनाक भूस्खलन ने लोगों को फिर से डरा कर रख दिया। पहाड़ी से भूस्खलन ऐसे हुआ कि मानो पूरा ही पहाड़ नीचे आ गया हो, जिसके बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बड़ी आहत सुनाई देने पर लोगों ने वहाँ से बामुश्किल भाग कर जान बचाई, घटना में सड़क पर खड़े 4 वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं। जिसके बाद नंदानगर के लोगों ने भय पैदा हो गया है। भले ही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, पर एक बार फिर नंदानगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों को नीतिघाटी और टनल हादसे की याद जरूर दिल दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top