Back
खरगोन पुलिस ने 4 गिरफ्तार कर बैंक-ATM चोरी के प्रयास का खुलासा
RJRakesh Jaiswal
Feb 22, 2026 16:02:27
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में स्थित बैंक व ATM में चोरी के प्रयास की घटना का किया खुलासा। घटना में शामिल 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। ग्राम डुडगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा एवं ग्राम सेलदा में ATM में चोरी करने का किया था प्रयास। आरोपियों ने बैंक व ATM में चोरी करने के पूर्व की थी रैकी। महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी आरोपियों ने चोरी की घटना की प्लानिंग। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए घटना में प्रयुक्त कटर, सब्बल व मोटर साइकल। किसी बड़ी चोरी की घटना के पहले ही पुलिस की तत्परता से पकड़ में आए आरोपी। एएसपी श्रीमति शकुन्तला रुहल ने खुलासा करते हुए बताया थाना बेड़िया की पुलिस टीम ने बैंक व ATM में चोरी के प्रयास की घटना का खुलासा कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.02.2026 को थाना बेड़िया पर बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा डुडगांव के ब्रांच मैनेजर ने सूचना दी कि, दिनांक 16.02.2026 को रात्रि में बैंक का कार्य समाप्त कर शटर एवं चैनल गेट पर ताला लगाकर बैंक बंद किया गया था । जिसके बाद दिनांक 17.02.2026 को सुबह बैंक कर्मचारियों ने देखा की बैंक के शटर के दोनों ओर के नकुचे टूटे हुए थे एवं चैनल गेट का ताला टूटा हुआ नीचे पड़ा था । बैंक के अंदर जाकर देखने पर कैशियर एवं स्टाफ टेबल के ड्रॉअर खुले मिले । संपूर्ण बैंक भवन एवं स्ट्रांग रूम को देखने पर ज्ञात हुआ कि स्ट्रांग रूम का लॉक सुरक्षित एवं यथावत है जिसमें किसी भी प्रकार का नगद, फाइल या अन्य सामान चोरी नहीं हुआ है परंतु अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 39/26 धारा 331(4), 62 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इसी प्रकार दिनांक 24.01.26 को भी थाना बेड़िया पर अज्ञात आरोपियों के व्दारा एनटीपीसी सेल्दा टाउनशीप में लगे एसबीआई एटीएम में को गेती से तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया जिसमें आरोपियों को कोई सफलता नही मिली । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 13/26 धारा 303(2),62 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस कार्यवाही बैंक एवं ATM में हुए चोरी के प्रयास की घटना को गंभीरता से लेते गठित पुलिस टीम के द्वारा बैंक एवं ATM में चोरी के बैंक परिसर, घटनास्थल एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा दोनों घटनाओं में संदिग्धों को चिन्हित किया गया जिसमें दोनों घटनाओं में आरोपियों के हुलिये मिलते जुलते दिखाए दिए । पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । साथ ही जिला साइबर सेल की टीम को भी तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त दोनों चोरी की घटनाओं में दिलीप निवासी आरसी, जयराम निवासी जामन्या, गणेश डालची, अजय निवासी जामन्या व इनके 01 अन्य साथी का हाथ हो सकता है । प्राप्त सूचना की पुष्टि करने के लिए गठित पुलिस टीम के द्वारा दिलीप निवासी आरसी, जयराम निवासी जामन्या, गणेश डालची व अजय निवासी जामन्या को अभिरक्षा में लिया गया जिनसे बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ पर उन्होंने उक्त बैंक एवं ATM में चोरी का प्रयास करने की घटना को अपने साथी के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया । पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल, इलेक्ट्रीक कटर, सब्बल, गेती को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । घटना में शामिल 01 आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है जिसे भी टीम के द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report