Back

जवाहर गंज में करीब 50 से अधिक घरों में घुसा पानी,दो घंटे जोरदार बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति
Khandwa, Madhya Pradesh
रविवार शाम को हुई झमाझम बारिश से जहां पूरा शहर तर बटर हो गया है वहीं जवाहरगंज वार्ड में यह बारिश आफत बनकर आई है जवाहरगंज वार्ड में नाला बनने से नाले के पानी का प्रेशर अधिक होने से वह लोगों के घरों में घुस गया चिड़िया मैदान स्थित नाले के पास बने झुग्गी में करीब 50 से अधिक मकान में पानी घुस गया जिससे घर में रखा सामान गीला हो गया वहीं खाने का सामान भी गीला हो गया तत्काल जानकारी लगते ही क्षेत्र के पार्षद वरुण बावरे एवं नगर निगम की टीम पहुंची पार्षद ने खड़े रहकर लोगों की समस्या सुनी सती नगर निगम अधि
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Mirzapur, Uttar Pradesh:
जनपद मिर्जापुर अंतर्गत विकासखंड हलिया में बीते शनिवार को आधी तूफान से टीन सेड,पेड,विजली के पोल,तार, ट्रांसफार्मर, सोलर पैनल,कच्चे मकान के छप्पर आदि जमीदोज हो गए चक्रवाती तूफान ने जबसे अधिक राजपुर गाँव में नुकसान किया तूफान की तेज हवाओं ने कई विद्युत पोल को उखाड़ दिया जिससे गाँव में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई इसके अलावा,कई घरों के टीन शेड उड़ गए जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है स्थानीय निवासियों ने बताया कि तूफान की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा है और कुछ पेड़ भी गिर गए हैं सूचना पर पहुचे विजली विभाग के कर्मचारी तार व विजली के पोल ठीक करने में जुट गए है
0
Share
Report
Durgapur, West Bengal:
৪০০বাস যাবে ২১শে জুলাই ধর্মতলায়। জেলার তৃণমূল কর্মী সমর্থকরা এখন থেকেই দিন গুনছে। দুর্গাপুর থেকে বললেন পশ্চিম বর্ধমান জেলা তৃণমূলের সভাপতি নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তী। তিনি বলেন,"সেই দিন জেলার মানুষ বাড়িতে থাকবে না সবাই রাজপথে হাঁটবে। আমরা এখন থেকেই জেলার প্রতিটি প্রান্তে মিটিং মিছিল করছি। সেই মিছিলে হাজার হাজার মানুষজন পা মেলাচ্ছে। গতবার ৩০০ বাস গিয়েছিল এইবার মানুষের যা উচ্ছ্বাস দেখা যাচ্ছে তাতে ৪০০র বেশি বাস নিয়ে যেতে হবে। "
0
Share
Report
Kandeli, Madhya Pradesh:
नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना अंतर्गत ग्राम पाडाझिर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वही दो बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं वही बच्चे की मां क्रांति बाई से मिली जानकारी के हिसाब से सभी सुआतला थाना के देवरी गाँव के निवासी हैं। और बरगद के पेड़ के नीचे शिवा और राज खेल रहे थे वही युवक नीतेश पटेल खेत से लौट रहा था और बरगद के पेड़ के पास खड़ा था उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों बेहोश हो गए जिंन्हे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोसरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया वही दोनो बच्चों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा हैं।
0
Share
Report
Khutbhar, Uttar Pradesh:
खजनी कस्बे में स्थित श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी इंटरकॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी 600 विद्यार्थियों का रूटीन हेल्थ चेकअप करते हुए उन्हें सामान्य मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारियां दी गई। साथ ही प्राथमिक उपचार, घरेलू उपचार, व्यक्तिगत स्वच्छता और अपने शरीर की उचित देखभाल के जरूरी और आसान उपाय बताए गए।
खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आयूष चिकित्सक एवं आर.बी.एस.के. टीम के नोडल चिकित्साधिकारी डॉ त्रिवेणी कुमार द्विवेदी ने अपने सहयोगियों के साथ प्रशिक्षण कैंप में शामिल सभी 600 विद्यार्थियों का रूटीन हेल्थ चेकअप करते हुए उन्हें सामान्य रोगों,पेट दर्द,जुखाम,बुखार, शरीर में दर्द,त्वचा रोग,उल्टी, दस्त आदि से बचाव के लिए जानकारियां और मुफ्त दवाएं दी गईं।
1
Share
Report
Malhia, Uttar Pradesh:
पनियहवा चौराहा, जो नगर पंचायत छितौनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, आज बदहाली का शिकार है। यह चौराहा पथलेश्वर नाथ, जानकीनगर, मलहिया, करदह जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ता है, लेकिन टूटी सड़क और जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी पूरा चौराहा पानी से भर जाता है, जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी सोनू दानिया के अनुसार, वर्षों से सड़क जर्जर है और ऊंचे नाले के कारण पानी निकल नहीं पाता। लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
0
Share
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर- प्रसूता महिला द्वारा तीन बच्चों को दिया जन्म, इलाके में हो रही चर्चा।
लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता वार्ड में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म।
महिला पहले से ही दो बेटियों की मां है और अब घर में तीन बेटियों की और गूंजेगी किलकारी।
एक साथ तीन बेटियों के जन्म को हर कोई मान रहा कुदरत का करिश्मा।
प्रसव के बाद तीनों बच्ची और महिला स्वस्थ, एक साथ तीन-तीन बच्चों के जन्म से मां रीता और पिता सोनू बेहद खुश।
सोनू के परिजनों भी फूले नहीं समा रहे हैं, उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं
लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया है जन्म।
0
Share
Report
Dakpatthar, Uttarakhand:
विकासनगर में मीडिया से बात करते हुए चकराता विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश की धामी सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की धाकड़ धामी सरकार के संरक्षण और मिलीभगत के चलते प्रदेश में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार और प्रशासन की भूमिका सबसे ज्यादा है। आप ही सुनिए क
0
Share
Report
Raipur, Chhattisgarh:
रायपुर के एमएमआई अस्पताल में 86 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मृत्यु, प्रदेश में पहला मामला। रविवार को कन्हारपुरी मुक्तिधाम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंत्येष्टि, परिवार के सात लोग मौजूद। परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, होम क्वारंटीन। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू की। परिवार ने सोशल मीडिया पर जागरूकता के लिए जानकारी साझा की।
0
Share
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:
बुंदेलखंड योगी अर्पित दास जी महाराज के स्वागत में उमड़ा झांसी का जन सैलाब भारत सरकार में दिशा कमेटी राज्य स्तरीय सदस्य मनोनीत होने पर बुंदेलखंड योगी श्री अर्पित दास जी महाराज जी का दीनदयाल सभागार मैं झांसी के नागरिकों सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया भव्य सम्मान
0
Share
Report
Muzaffarpur, Bihar:
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत मुजफ्फरपुर पहुंचे और पत्रकारों से बात की और उनके सवालों पर कहा की राहुल गांधी और कांग्रेस का बिहार में क्या हैसियत है, 30 सालों से लालू फिर तेजस्वी का झंडा ढो रही.अगर हिम्मत है तो राहुल गाँधी बिहार में अकेले चुनाव लड़ के दिखाए. उन्होंने राहुल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो वह लालू यादव द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के किए गए अपमान का विरोध करें.हर जगह वह कहते हैं कि 'डरो मत', हम भी उनसे कहते हैं कि लालू जी से मत डरो और आगे आकर उनका विरोध करो.
0
Share
Report