icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतामढ़ी के बैरगनिया-ढेंग रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो की मौत

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बैरगनिया-ढेंग रोड पर नंदबारा के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सेखौना गांव निवासी हरिलाल ठाकुर और अशोगी गांव निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों चापाकल मरम्मत का काम करते थे। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

बरेली के धनेटा फाटक पर भीषण बस-ट्रक टक्कर: एक की मौत, 25 घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | बरेली धनेटा फाटक पर भीषण सड़क हादसा नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी。 हादसे में एक यात्री की मौत, 20 से 25 यात्री घायल होने की सूचना。 हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी बस, सभी यात्री नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं。 मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ हादसा, रेलवे फाटक बंद होने के दौरान सड़क पर खड़ा था ट्रक。 टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला。 घायलों को मीरगंज सीएचसी, खिरका सीएचसी और राजश्री अस्पताल में कराया गया भर्ती。 दो मासूमों की हालत गंभीर, एक मासूम की आंख बुरी तरह क्षतिस्‍ट。 मृतक की अभी नहीं हो सकी शिनाख्त。 मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी गौतम सिंह के मुताबिक 20 से 25 लोग हुए घायल, घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही。 फतेहगंज पश्चिमी पुलिस और एनएचएआई की टीम ने संभाला राहत एवं बचाव कार्य。 हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी。 फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक की घटना।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार में DPO रूबी कुमारी के आवास पर EOU की बड़ी रेड: 80% अधिक संपत्ति का मामला सामने

Katihar, Bihar:कटिहार में डीपीओ रूबी कुमारी पर इओयू का रेड कटिहार की डीपीओ ने 7 साल में 11 जगह खरीदी जमीन, बनवा रहीं 5 मंजिला मकान किशनगंज में तैनात, कटिहार वाले घर में ईओयू की रेड 3 साल कटिहार में रह चुकीं डीओयू, ऑफिसर कॉलोनी में चल रही है रेड 80% अधिक संपत्ति का आरोप बिहार शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यानि रूबी कुमारी पर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा एक्शन लिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार सुबह ईओयू ने उनके 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। रूबी कुमारी किशनगंज में पदस्थापन से पूर्व 3 साल तक कटिहार में शिक्षा विभाग स्थापना डीपीओ के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। ईओयू की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 से 2025 तक यानी 7 साल के दौरान उन्होंने कटिहार में 11 जगहों पर जमीन खरीदी है। फिलहाल वह 5 मंजिला आवासीय मकान बनवा रही हैं। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में स्थित डीपीओ रूबी कुमारी के आवासीय भवन में एक दर्जन से अधिक EOU अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। इसके अलावा किशनगंज के रूईधासा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में उनके चैंबर और लाइन मोहल्ला स्थित किराये के मकान पर भी तलाशी जारी है। पति गौरव कुमार यादव उर्फ बंटी यादव कटिहार रेल डिवीजन में सीनियर टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। ससुर मुक्ति यादव कटिहार के मारवाड़ी पाठशाला से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ईओयू के अनुसार डीपीओ के खिलाफ वैध आय से 80% अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला है। विशेष न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद यह कार्रवाई की गई है। टीम जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और जेवरात की जांच कर रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है, विस्तृत जब्ती सूची आना बाकी है.
0
0
Report

दीपावली पर डीएम ने पटाखा दुकानों और मिठाई के सैंपलिंग के निर्देश दिए

New Tehri, Uttarakhand:दीपावली के त्यौहार के चलते हुए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश。 टिहरी में दीपावली त्यौहार के चलते डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों को पटाखो को लेकर सुरक्षा को लेकर और खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग के निर्देश दिए है,डीएम का कहना है कि दीपावली के त्यौहार के चलते सभी एस डि एम को अपने अपने क्षेत्रों में पटाखों की दुकानों के अस्थाई लाइसेंस और सुरक्षा को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए है वही खाद्य सुरक्षा विभाग को भी निरीक्षण कर सैंपलिंग करने के निर्देश दिए है。
0
0
Report
Advertisement

पटवारी हड़ताल जारी: निलंबन के बाद आक्रोश बढ़ा, सरकार पर दबाव मजबूत

Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी अल्टीमेटम के बावजूद राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के निलंबन के बाद पटवारियों का आक्रोश और बढ़ गया है। निलंबन की कार्रवाई के विरोध में पटवारी अब काले कपड़े पहनकर और पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। MCB जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे पटवारी संघ के सदस्यों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप का निलंबन आंदोलन को दबाने का प्रयास है। अपनी मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। शासन के अल्टीमेटम के बाद भी पटवारियों के आंदोलन जारी रखने के फैसले से टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। पटवारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और हमारे प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्षों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों में नए पीवी ऐप पर काम का बहिष्कार करते हुए पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही इसे लागू करना, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण और दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई निरस्त करना शामिल है।
0
0
Report

450 छात्राओं का पैदल मार्च: निलंबन वापसी और सुविधाओं की मांग

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- अधीक्षिका के समर्थन में करीब 450 छात्राओं का पैदल मार्च, प्रशासन से की अधीक्षिका के निलंबन वापसी की मांग. हॉस्टल निरीक्षण के दौरान गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते अधीक्षिका को किया गया था निलंबित. बड़गांव स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में करीब 450 छात्राएं सड़क पर उतर आईं. छात्राओं ने हॉस्टल से करीब 6 किलोमीटर पैदल मार्च किया. धोबड़िया तालाब पर अधिकारियों ने उन्हें रोककर चर्चा की. छात्राओं का कहना है कि परिसर में 476 छात्राओं के मुकाबले 29 कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि मात्र 8 कर्मचारी पदस्थ हैं. उसके बाद उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही थीं, लेकिन जब वे भोपाल गईं तब अधिकारी निरीक्षण के लिए आए और गंदगी के बेस पर उन्हें निलंबित कर दिया, जो गलत है. उन्होंने अधीक्षक का निलंबन वापस लेने, रिक्त पदों पर नियुक्ति और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है. छात्राओं ने कहा कि पहले स्टाफ और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, फिर कार्रवाई की जाए. मामले को लेकर सहायक आयुक्त ने बताया कि कमी पेशियों को देख कर नोटिश जारी किया था; संतुष्टि भरा जवाब ना मिलने पर उच्च अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही हुई है. छात्राएं संतुष्ट हैं; फिलहाल उनसे चर्चा की जा रही है. वहीं बार-बार छात्राओं के सड़क पर आने को लेकर उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल अलग तरह का विरोध है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में दीपोत्सव 2026: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार ने खुशी जताई

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की तैयारी के बीच बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आगमन की तैयारी हो रही है और पूरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। इकबाल अंसारी ने कहा कि जब भगवान राम अयोध्या आए थे, तब भी इसी तरह राम नगरी अयोध्या को सजाया गया था। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दिन वह अपने परिवार के साथ राम की पैड़ी जाएंगे और दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव में शामिल होंगे। और दीपो के इस महाकुंभ का साक्षी बनेंगे।
0
0
Report

शाजापुर रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी, मौत के असल कारण की जांच जारी

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर की कृष्णा कॉलोनी मंडी के पास रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश पाटीदार पिता सूरज सिंह पाटीदार के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार वे सोमवार रात करीब 9 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह शाजापुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम बरवाल के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को मिली। स्टेशन मास्टर ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान राजेश पाटीदार के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारम्भिक तौर पर ट्रेन से गिरने अथवा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया ने बताया शाजापुर रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी एक व्यक्ति ग्राम बरवाल के समीप रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ है। ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोंट है, जिससे उसकी मौत हुई है। पटरी के सहारे चलते समय संभवतः किसी ट्रेन से टकराने पर सिर टकरा गया और यह हादसा हुआ। पीएम रिपोर्ट के पश्चात मौत का कारण पता चलेगा
0
0
Report
Advertisement

पालघर में जलसमाधि विरोध: वाधवन पोर्ट के खिलाफ स्थानीय लोग डटे

Noida, Uttar Pradesh:पालघर – केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना, वाधवन पोर्ट के विरोध में स्थानीय लोग जलसमाधि कर रहे हैं। वाधवन पोर्ट और उससे जुड़े ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। दो दिन पहले हुई जन आक्रोश सभा में स्थानीय लोगों ने रोकने की मांग की थी, लेकिन निर्माण कार्य कल से फिर तेज हो गया। आज दोपहर लगभग 3:00 बजे वाधवन के समुद्र में जलसमाधि विरोध शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दहानू से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एम) के विधायक विनोद निकोले मौके पर पहुंचे और काम रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों और विधायक निकोले ने चेतावनी दी कि सरकार जबरदस्ती परियोजना आगे बढ़ाने पर आंदोलन तेज करेंगे।
0
0
Report

पटना के गंगा घाटों पर छठ महापर्व की तैयारी: तेज निरीक्षण, कड़े इंतजाम

Patna, Bihar:पटना में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने गंगा घाटों पर निरीक्षण तेज कर दिया है। सोमवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने पदाधिकारियों और अभियंताओं की टीम के साथ पथरी घाट से दीदारगंज बालू घाट तक 52 गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्थिति, गंगा के जलस्तर, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और पहुंच पथ का जायजा लिया गया। निरीक्षण में कई घाटों पर पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने की बात सामने आई, जिसके बाद संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थलों पर लाल कपड़े से घेराबंदी और डबल लेयरिंग के साथ क्रॉस बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने कच्चे घाटों पर सीढ़ियों के निर्माण, गड्ढों की मरम्मत और पहुंच पथ को दुरुस्त करने का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। दलदली जमीन को देखते हुए टेढ़ी घाट के निर्धारित स्थल को एक पिलर आगे शिफ्ट किया गया है। वहीं, गाय घाट पर पुल निर्माण में लगी एजेंसी को छठ तक मशीनें और उपकरण हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते बनाने, पक्के घाटों की सफाई और रंग-रोगन सहित सभी जरूरी तैयारियां छठ महापर्व से पहले पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top