452001
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर चल समारोह मार्ग का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकाले जाने वाले झांकियों के चल समारोह के मार्ग का कलेक्टर ने आज निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पैदल और सिटी बस से निरीक्षण करते हुए मार्ग से अतिक्रमण हटाने, पेंच वर्क, और नालियों को ढकने के निर्देश दिए। इंदौर में पिछले 100 वर्षों से कपड़ा मिल मजदूरों द्वारा झांकियां तैयार की जाती हैं, और यह समारोह देश भर से दर्शकों को आकर्षित करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निषिकांत दुबे का राहुल गांधी के राजनीतिक गतिविधियों पर बयान: युवाओं में BJP समर्थन बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:DEOGHAR (JHARKHAND): NISHIKANT DUBEY (BJP MP) ON RAHUL GANDHI’S POLITICAL ACTIVITIES / DUSU ELECTION RESULTS / YOUTH SUPPORT FOR BJP / MMDR OPPOSITION IN JHARKHAND / COAL MINING AND CORRUPTION / PROTEST AGAINST CENTRAL GOVERNMENT0
0
Report
रायपुर के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर पुरंदर मिश्रा ने साधा निशाना
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की आज ट्रेनिंग रायपुर संभाग के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की आज ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। ट्रেনिंग को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस की ट्रेनिंग का काम भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार का है—पुरंदर मिश्रा राहूल गांधी भी ट्रेनिंग देने आए थे—विधायक कांग्रेस की ट्रेनिंग का कोई मतलब नहीं—पुरंदर मिश्रा मंडल और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आवेदन बुलाए जाते हैं प्रदेश अध्यक्ष 3 साल में अपनी कार्यकारिणी पूरी नहीं कर पाए—विधायक पुरंदर मिश्रा0
0
Report
रतलाम में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड: 55 लाख की ठगी पुलिस ने रोकी, राहत जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट के झांसे मे आकर एक युवक से डिजिटल अपराधियों ने 55 लाख वसूल लिये, अब शिकायत के बाद कुछ राशि फ्रिज की गयी है। शातिर डिजिटल अपराधियों ने बड़े शातिर तरीके से पीड़ित को झांसे में लिया। पीड़ित कुवैत मे व्यवसाई करता था और कुछ माह पहले ही कुवैत से रतलाम आया था। दरअसल रतलाम के मानकचोक थाना क्षेत्र के अमृत सागर कॉलोनी के निवासी आशिक हुसैन को साइबर ठगों ने 16 से 18 सितम्बर तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा, और डिजिटल अरेस्ट करने वाले ने खुद ATS प्रशासन बताया और आशिक को झांसे में लेने और डराने के लिये वर्दी में फोटो भी भेजे। इतना ही नहीं आरोपियों ने आशिक को डराया कि उसका नंबर पाकिस्तान से कनेक्ट है और आतंकवादियों को फंडिंग उसके अकाउंट से हुई है। लगातार बातों में उलझाकर साइबर ठगों ने पीड़ित आशिक को एक–के–बाद एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से कनेक्शन का डर बताया और फिर अलग-अलग खातों में 55 लाख की राशि ट्रांसफर करवा दी। हालांकि बाद में पीड़ित आशिक हुसैन ने Rutalâm पुलिस को घटना बताई और शिकायत के बाद अब करीब 15 लाख राशि फ्रिज भी करवा दी गयी है। लोग से अपील: साइबर अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। ऐसे फोन कॉल से बच्चे और साइबर ठगी का शिकार न हों; किसी भी संदेहित कॉल पर पुलिस से संपर्क करें.0
0
Report
Advertisement
रांची के पिस्का मोड़ पर गौ तस्करी के संदेह में पिकअप वैन आग, पुलिस हिरासत
Ranchi, Jharkhand:रांची के पिस्का मोड़ में आज सुबह गौ तस्करी के संदेह में लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी. घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले में कई गौ रक्षा दल से जुड़े होने के शक पर कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
राठांजना में नाकाबंदी के दौरान वैन से 15 गैस सिलेंडर जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक वैन से 15 घरेलू इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए. वाहन चालक ने अपना नाम सुरेश राठोर पिता मोहनलाल राठोर, निवासी मंदसौर, मध्यप्रदेश बताया. तलाशी में सिलेंडर रखे मिले; परिवहन व भंडारण के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. जिला रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की. सभी 15 सिलेंडर गैस भरे पाए गए. विभाग ने बताया कि सिलेंडरों को वाहन में अनियमित तरीके से रखा गया था और चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. 15 सिलेंडरों को जब्त कर अभिग्रहण किया गया और सुरक्षा के कारण इन्हें आध्या इंडेन गैस एजेंसी प्रतापगढ़ के सुपुर्दगी में दिया गया. अवैध परिवहन और भंडारण के लिए चालक सुरेश राठोर के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है; यह अपराध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय है. इसी आधार पर पुलिस ने रठांजना थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.0
0
Report
नोएडा के बहलोलपुर में लाइनमैन पर हमला, दो घायल, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा बहलोलपुर में बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैन पर हमला। संविदा लाइनमैन अमित कुमार भाटी और साथी अमरपाल से मारपीट। आरोप—अनूप, विनोद और छोटेलाल समेत अन्य ने किया हमला। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती। अमित के सिर पर गंभीर चोट आई। रात में बिजली सप्लाई बहाल करने पहुंचे थे दोनों कर्मचारी। पीड़िता पत्नी बबली ने सेक्टर-63 थाने में दी तहरीर। नामजद और अज्ञात आरोपियों पर दर्ज की FIR l पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी。0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में सड़क हादसा: एक महिला और एक बच्ची की मौत, 15 मजदूर घायल
Mandsaur, Madhya Pradesh:Slug सड़क हादसा 2 की मौत 17 घायल मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा के पास लखमा खेड़ी में मजदूरों से भरी एक पिकअप ट्रक से टकरा गई जिसमें एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य 15 मजदूर घायल है घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है हादसा बीती देर रात हुआ मंदसौर एडीएम एकता जायसवाल ने बताया कि दलोंदा के पास लखमाखेड़ी रेलवे फांटा है, वहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 लोग, जो मजदूरी करने आए थे रतलाम के रावटी से, वो लोग उज्जैन जा रहे थे काम समाप्त करने के बाद। तो वो ट्रैक्टर जो है उसकी टक्कर हो गई है वहां पर ट्रक से। उसमें एक महिला और एक बच्ची की डेथ रिपोर्ट हुई है, बाकी अभी उपचाररत हैं। और उनके जो साथी लोग हैं जो बिल्कुल ठीक हैं, उनसे हम डिटेल जानकारी ले रहे हैं। जो साथ के लोग हैं, वो लोग लगभग 20 लोग बता रहे हैं।0
0
Report
हरीश रावत बोले: राहुल गांधी के बयानों से तंत्र और बेरोजगारी पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी के दिए बयान पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "राहुल जी ने अपनी जानकारी के आधार पर कुछ बातें कही होगी और सिस्टम तो फेल है ही है। उसी से निराशा पैदा हो रही है। नौजवानों में निराशा है। बेरोजगारी, अपराध, महंगाई, असहिष्णुता चरम पर है... राहुल गांधी जी यही कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि ये तंत्र नौजवानों का शोषण कर रहा है, उनमें निराशा पैदा कर रहा है।"0
0
Report
फज़िल्का में 1971 के शहीदों को श्रद्धांजलि, नशा मुक्ति पंजाब यात्रा से उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:FAZILKA (PUNJAB): union LAW MINISTER ARJUN RAM MEGHWAL AND PUNJAB BJP PRESIDENT KEWAL SINGH DHILLON PAY TRIBUTE TO 1971 WAR MARTYRS AT ASAFWALA WAR MEMORIAL, OFFER PRAYERS FOR PUNJAB'S WELFARE AND DRUG-FREE PUNJAB AHEAD OF NASHA BACHAO PUNJAB YATRA / VISUALS0
0
Report
Advertisement
शराब के नशे में महिला एक घंटे सड़क किनारे पड़ी, परिचित ने उठा लिया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतनी नशे में थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। उठने की कोशिश करने पर वह बार-बार जमीन पर गिर रही थी। काफी देर तक महिला के आसपास लोग जमा रहे, लेकिन उसके साथ कोई नजर नहीं आया। चल नहीं पाई तो सड़क किनारे ही लेट गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। वह उठने का प्रयास करती, लेकिन नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से दोबारा गिर जाती। करीब एक घंटे तक महिला इसी हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग रुककर महिला को देखते रहे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला को देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। करीब एक घंटे बाद कार लेकर पहुंचा व्यक्ति काफी देर बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि महिला का नाम जssi है और वह एनआईटी-5 की रहने वाली है। उसने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और मैडम ने उसे लेने के लिए भेजा है। इसके बाद उसने महिला को संभाला और कार में बैठाकर वहां से ले गया。 नशे में बार-बार महिला जमीन पर गिरते हुए। कार्यक्रम में शराब पीने की बात सामने आई महिला के यहां तक पहुंचने की वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो sका। सेक्टर-8 थाना प्रभारी राजबीर के मुताबिक महिला शराब के नशे में थी। ऐसा लग रहा है कि पास में चल रहे किसी कार्यक्रम में महिला ने शराब पी थी। जिसके बाद महिाल पैदल चलते हुए यहां तक पहुंच गई होगी। इसके बाद उसके साथी उसे वहां से लेकर चले गए。 पुलिस को नहीं दी गई कोई शिकायत पुलिस के अनुसार महिला के साथ किसी तरह की मारपीट या अन्य घटना की शिकायत नहीं मिली है। महिला के साथी ही उसे मौके से लेकर गए थे। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। महिला वहां कैसे पहुंची और उसके साथ उस दौरान कौन था, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है。0
0
Report
तरुण मर्डर केस: उम्र के फर्जी दस्तावेज़ के बाद जुवेनाइल बोर्ड में जांच शुरू
New Delhi, Delhi:तरुण मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। मामले में एक आरोपी को पहले नाबालिग बताया जा रहा था। इसके बाद तरुण के वकील सुमित कुमार चौहान ने आरोपी के उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और जुलाई 2026 के महीने में एक लिखित शिकायत मृतक तरुण के चाचा टेक चंद की ओर से जमा करवाई, जिसे जांच एसडीएम विकासपुरी द्वारा की गई और जांच पूरी होने के बाद उस सर्टिफिकेट को केंसिल कर दिया गया। जांच के दौरान आरोप है कि आरोपी की उम्र कम दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। दस्तावेजों को लेकर सवाल उठने के बाद मामले की आगे जांच शुरू की गई। अब आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में इंक्वायरी चल रही है0
0
Report
भिवानी: राजगढ़ रोड के ट्रक में भीषण आग, ज्वलनशील रसायन फैलने की आशंका
Bhiwani, Haryana:भिवानी राजगढ़ रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग ज्वलनशील रसायन के रिसाव से आग फैलने की आशंका, कई दुकानें चपेट में दमकल की गाड़ियां मौके पर, प्रशासन ने संभाला मोर्चा भिवानी जिले के बहल कस्बा स्थित राजगढ़ रोड पर रविवार सुबह एक खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में ज्वलनशील रसायन भरा हुआ था, जिसका रात के दौरान धीरे-धीरे रिसाव हुआ। रिसाव के बाद रसायन गंदे पानी के नाले में पहुंच गया。 जानकारी के अनुसार नाले के रास्ते सुरपुरा रोड की तरफ किसी कारण से रसायन में आग लग गई। आग नाले के रास्ते ट्रक तक पहुंची और देखते ही देखते ट्रक आग की चपेट में आ गया。 बताया जा रहा है कि ट्रक रात में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया था। हादसे में चालक के पैर में चोट आई थी, जिसे रात में ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रक गुजरात से सोनीपत जा रहा था。 आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में पास में लगी रेहड़ियां और कई दुकानें भी आ गईं, जिससे काफी नुकसान होने की सूचना है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं。0
0
Report
Advertisement
ब्रिज से गिरी BMW कार: तीन की मौत, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:बीएमडब्ल्यू गाड़ी ब्रिज पर से नीचे गिर गई उस गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है जिन तीन लोगों की मौत हुई है वह बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ही बैठे थे0
0
Report
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर में प्रार्थना की
Noida, Uttar Pradesh:BADRINATH (UTTARAKHAND): UTTARAKHAND CHIEF MINISTER PUSHKAR SINGH DHAMI OFFERED PRAYERS AT THE SHRI BADRINATH DHAM TEMPLE0
0
Report
प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव: ज्योति सोनी बनाम मनीषा जैन, बहुमत किसके पक्ष में?
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से ज्योति सोनी की दावेदारी के बीच सियासी तस्वीर कांग्रेस के पक्ष में बनती दिखाई दे रही है. 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव की वोटिंग में ज्योति सोनी का मुकाबला भाजपा की मनीषा जैन से होगा. नगर परिषद के 40 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस के 20 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जबकि भाजपा के 17 और तीन निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं. सभापति बनने के लिए 21 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है. ऐसे में कांग्रेस के 20 पार्षदों के साथ दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा ज्योति सोनी की दावेदारी को संख्या बल के लिहाज से महत्वपूर्ण बना रहा है. ज्योति सोनी के पक्ष में कांग्रेस के 20 पार्षदों का आंकड़ा पहले से मौजूद है और बहुमत के लिए केवल एक वोट की जरूरत है. इसी बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने दो निर्दलीय पार्षदों के साथ वीडियो जारी किया है. इन दोनों निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है. ऐसे में सामने आए आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस खेमे का आंकड़ा 22 तक पहुंचता दिखाई दे रहा है, जो बहुमत के जरूरी आंकड़े 21 से एक अधिक है. यही वजह है कि सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति सोनी की दावेदारी को लेकर कांग्रेस खेमे में उत्साह नजर आ रहा है. हालांकि अंतिम फैसला 21 सितंबर को होने वाली वोटिंग में पार्षदों के मतदान से ही होगा. वहीं भाजपा की ओर से मनीषा जैन सभापति पद की प्रत्याशी हैं. भाजपा के खाते में 17 पार्षद हैं और एक निर्दलीय पार्षद की ओर से भाजपा के समर्थन का वीडियो सामने आया है. इस स्थिति में भाजपा के पास 18 पार्षदों का समर्थन दिखाई दे रहा है. बहुमत के लिए भाजपा को तीन और पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता होगी. ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका चुनाव में निर्णायक मानी जा रही है. चुनाव से पहले ज्योति सोनी के समर्थन में संख्या बल की तस्वीर को लेकर कांग्रेस लगातार सक्रिय है. दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के पास बहुमत के आंकड़े से अधिक समर्थन होने का दावा किया जा रहा है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मतदान के समय यह समर्थन किस रूप में सामने आता है. इसी बीच पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कोतवाली पुलिस की भूमिका को लेकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है और पार्षदों की खरीद-फरोख्त का ठेका लेने जैसी स्थिति बन रही है. रामलाल मीणा ने कहा कि यदि शहर कोतवाल की ड्यूटी नगर परिषद परिसर या गांधी चौराहे पर लगाई जाती है तो जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा. उन्होंने नगर परिषद चुनाव की व्यवस्था में शहर कोतवाल की ड्यूटी नहीं लगाने की मांग भी की है. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वहीं वार्ड 5 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद पायल धोबी को अदालत से मिली अंतरिम राहत भी सभापति चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भाजपा प्रत्याशी ज्योति खोईवाल की ओर से पायल धोबी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसमें उनके निर्वाचन को रद्द करने के साथ सभापति और उपसभापति चुनाव में मतदान से रोकने की मांग की गई थी. सेशन जज आशा कुमारी की अदालत ने फिलहाल पायल धोबी के मताधिकार पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी. इसके बाद पायल धोबी 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव में मतदान कर सकेंगी. 22 सितंबर को होने वाले उपसभापति चुनाव में भी उनके मतदान का रास्ता फिलहाल साफ हो गया है. हालांकि जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा मूल विवाद अभी अदालत में लंबित है और मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी. ऐसे में 21 सितंबर को होने वाली वोटिंग प्रतापगढ़ नगर परिषद की नई तस्वीर तय करेगी। फिलहाल सामने आए संख्या बल और कांग्रेस के समर्थन में जारी निर्दलीय पार्षदों के वीडियो के बाद ज्योति सोनी की सभापति पद की दावेदारी चर्चा के केंद्र में है.0
0
Report
Advertisement
