452001
इंदौर में शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का कायाकल्प शुरू, 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे कायाकल्प में
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का कायाकल्प शुरू हुआ है।इस कायाकल्प के प्रोजेक्ट को लेकर आज कलेक्टर आशीष सिंह और विधानसभा 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि चाचा नेहरू चाचा अस्पताल का कायाकल्प रेड क्रॉस और सीएसआर के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें तकनीकी सहायता और अन्य सहयोग की क्रेडाई के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि 8 से 10 करोड़ की लागत से इस पूरे अस्पताल के कायाकल्प की योजना बनाई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर: दरवा गांव में बेटे ने पिता की हत्या की साजिश रची, गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पुलिस के खुलासा ने सबको चौंकाया।फिल्म देखकर बेटा ने रची पिता की हत्या की साजिश, मोबाइल बंद कर सूरत में छोड़ा सुराग ।समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरवा गांव में बीते दो महीने पूर्व 26 जुलाई की रात दरवाजे पर सो रहे किसान रघुवीर सहनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक रघुवीर की हत्या उसके ही बेटे शिव शंकर सहनी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूछताछ में पुलिस के अनुसार, शिव शंकर ने हत्या की योजना एक पुरानी अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बनाई थी। फिल्म में पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल फोन को दूसरी जगह भेजने का तरीका दिखाया गया था। इसी तर्ज पर आरोपी ने अपना मोबाइल सूरत से निकलने से पहले बंद कर दिया, ताकि पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन सूरत में मिले। लेकिन हत्या के बाद पत्नी से फोन पर बात करना उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसी कॉल के जरिए पुलिस को उसके मूवमेंट पर शक हुआ और जांच आगे बढ़ी।पुलिस के अनुसार, शिव शंकर सूरत से ट्रेन के जरिए पटना पहुंचा। वहां से हाजीपुर और फिर पटोरी स्टेशन गया। रात करीब 8 बजे पटोरी उतरने के बाद वह टोटो से जोरपुरा चौक पहुंचा। इसके बाद करीब 4 किलोमीटर खेत के रास्ते पैदल चलकर अपने घर पहुंचा।रात करीब 12 बजे घर के सामने का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुआ। पुलिस के मुताबिक, घर की एक कोठरी में उसे कुल्हाड़ी मिली। वह कुल्हाड़ी लेकर दरवाजे पर पहुंचा, जहां उसके पिता सो रहे थे।आरोप है कि शिव शंकर ने सो रहे रघुवीर सहनी के सिर पर कुल्हाड़ी से चार वार किए। हत्या के बाद उसने कुल्हाड़ी वहीं फेंक दी और उसी रास्ते से वापस निकल गया।इसके बाद वह लगुनिया स्टेशन पहुंचा और वहां से पटोरी होते हुए पटना गया। सुबह पटना पहुंचने के बाद वह पुणे-पटना एक्सप्रेस से वापस सूरत चला गया।शिव शंकर ने सूरत से निकलने से पहले अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। उसका मकसद पुलिस को उसकी लोकेशन से गुमराह करना था।हत्या के बाद भी मोबाइल बंद रहा। लेकिन सूरत लौटते समय उसने मोबाइल चालू किया और पत्नी से बातचीत की। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला।पुलिस ने जब कॉल डिटेल और टावर लोकेशन की जांच की तो 26 जुलाई की रात पत्नी से बातचीत का रिकॉर्ड मिला। इस दौरान मोबाइल की लोकेशन पटोरी में मिली थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। करीब 36 घंटे बाद मोबाइल दोबारा ऑन हुआ तो उसकी लोकेशन सूरत मिली।रघुवीर सहनी की हत्या के बाद शिव शंकर लगातार कई दिनों तक परिवार से दूर रहा। पिता की मौत के बावजूद उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर गांव और परिवार में चर्चा शुरू हो गई ।शिव शंकर की मां ने भी उस पर हत्या का शक जताया था। जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे शक शिव शंकर पर गहराता गया।इसके बाद पुलिस की एक टीम सूरत पहुंची और शिव शंकर को गिरफ्तार कर समस्तीपुर ले आई।पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि पूछताछ में शिव शंकर ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की और वारदात से जुड़ी जानकारी दी ।आरोपी ने बताया कि उसका अपने पिता और पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद से परेशान होकर उसने पिता की हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि वह कुछ जमीन बेचना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहा था।दरवा गांव में 26 जुलाई की रात रघुवीर सहनी घर के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। कुल्हाड़ी घर में ही रखी थी।कुल्हाड़ी घर की होने और वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को शुरुआत से ही शक था कि हत्या में किसी नजदीकी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। जांच आगे बढ़ने पर बेटे शिव शंकर का नाम सामने आया। आरोपी के बयान, कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की ।बात : बीके मेधावी, डीएसपी पटोरी0
0
Report
लखनऊ: प्रमोद तिवारी बोले कांग्रेस सभी धर्मों को साथ चलाएगी, भाजपा हटेगी, INDIA सरकार बनेगी
Noida, Uttar Pradesh:0310ZUP_lko_cong_pramod_r लखनऊ: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, कांग्रेस का फॉर्मूला सभी(हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई) को साथ लेकर चलना है... अब भाजपा की सरकार यहां से हटेगी और कांग्रेस(INDIA गठबंधन) की सरकार बनेगी।0
0
Report
झुंझुनूं में अग्र उड़ान महोत्सव 8–11 अक्तूबर, चार दिवसीय भव्य आयोजन
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए खबरां गांव— झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — झुंझुनूं में 8 से 11 अक्टूबर तक अग्र उड़ान महोत्सव — अग्रवाल समाज समिति आयोजित करेगी चार दिवसीय भव्य महोत्सव — समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई ने दी कार्यक्रम की जानकारी — खेलकूद, महिला-बाल प्रतियोगिताएं और फन फेयर होंगे आकर्षण — नौ अक्टूबर को महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी — दस अक्टूबर को श्री अग्रसेन मेला विशेष आकर्षण रहेगा — 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी सम्मान समारोह0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के आचार्य अभिमन्यु पाराशर को गोल्डन क्राउन अवार्ड
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—शिमला, जिला—झुंझुनूं — आचार्य अभिमन्यु पाराशर को गोल्डन क्रॉउन अचीवमेंट अवार्ड मिला — बॉलीवुड अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा ने सम्मान प्रदान किया — गोल्डन क्रॉउन मीडिया फाउंडर पवन मिश्रा भी मौजूद रहे — अभिमन्यु पाराशर पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा से जुड़े — सम्मान को जनसेवा और बेटी बढ़ाओ अभियान की प्रेरणा बताया0
0
Report
झुंझुनूं में निर्वाणयम सफाई अभियान का शुभारम्भ, सामग्री अलग संग्रह की अपील
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं आस्था-सफाई का निर्वाणयम अभियान का हुआ शुभारंभ संयोजक नीरजा मोदी ने धार्मिक सामग्री पेड़ों के नीचे नहीं रखने कहा सामाजिक कार्यकर्ता संगीता पाटोदिया, संगीता खंडेलिया शामिल रहीं पुरानी मूर्तियां और पूजन सामग्री अलग संग्रहित करने अपील निर्वाणयम अभियान के तहत संग्रहण वैन सामग्री एकत्र करेगी झुंझुनूं प्रगति संस्थान महिला विंग ने अभियान चलाया0
0
Report
राजेंद्र पाल गौतम (आईएनसी) यूपी के ब्राह्मण-दलित-ईबीसी-ओबीसी समुदायों तक कांग्रेस की outreach
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAJENDRA PAL GAUTAM (INC) ON RETURNING TO TRADITIONAL CONGRESS VOTERS/ OUTREACH TO BRAHMIN, MINORITY AND DALIT COMMUNITIES/ OUTREACH TO EBC AND OBC COMMUNITIES/ CONGRESS SEAT-SHARING DEMAND IN UTTAR PRADESH0
0
Report
Advertisement
डॉ. जुल्फिकार को गांधी एक्सीलेंस अवॉर्ड; समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता में सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव— भीमसर, जिला—झुंझुनूं — युवा लेखक डॉ. जुल्फिकार को गांधी एक्सीलेंस अवार्ड मिला — समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में योगदान पर सम्मान मिला — फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन ने सम्मान प्रदान किया — नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया — स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्यों के लिए भी सम्मानित — डॉ. जुल्फिकार को पहले भी देश-विदेश में सम्मान मिल चुके0
0
Report
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर गोण्डा में जनसमस्याओं की सुनवाई करती हुई जिलाधिकारी
Gonda, Uttar Pradesh:सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर गोण्डा में जनसमस्याओं की सुनवाई करती हुई जिलाधिकारी,पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया,इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर फिर लगाया गया पोस्टर।
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर फिर लगाया गया पोस्टर। भाजपा सरकार को घेरने के लिए लिखे गए स्लोगन के साथ लगा पोस्टर। "एक कचौड़ी दो समोसा जनता को BJP पे नहीं भरोसा" लिखा गया स्लोगन। "एक कचौड़ी दो समोसा चुनाव आयोग में न करना भरोसा" स्लोगन का लगा पोस्टर। पोस्टर में चुनाव आयोग की तस्वीर के साथ जनता का आक्रोश भी दिखाया। सपा पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर बना लोगों के लिए चर्चा का विषय। समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद इखलाक ने लगवाया पोस्टर।।0
0
Report
Advertisement
कांकरिया में नशा मुक्त भारत के लिए सेवा भारती का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव— कांकरिया, जिला—झुंझुनूं — कांकरिया में सेवा भारती समिति की ओर से कार्यक्रम — नशा मुक्त व सुपोषित भारत अभियान आयोजित — जिलाध्यक्ष विष्णुकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ — जिला मंत्री महेंद्र कुमार सैनी ने समिति की जानकारी दी — नशे की बढ़ती प्रवृत्ति रोकने को लेकर जागरूकता चर्चा हुई — जिला प्रमुख डॉ. अशोक शर्मा ने पौष्टिक भोजन अपनाने समझाया — स्वस्थ शरीर को सशक्त समाज की आधारशिला बताया गया0
0
Report
महेश आजाद की राजस्थान के धार्मिक पर्यटन पर चर्चा, विधायक से मुलाकात
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं — चिड़ावा के लेखक महेश शर्मा आजाद कोलकाता पहुंचे — गांधी-शास्त्री जयंती पर विधायक राजेश कुमार से मुलाकात की — महेश आजाद ने राजस्थान के धार्मिक पर्यटन पर चर्चा की — विधायक को ‘राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर’ पुस्तक भेंट की — पुस्तक धार्मिक पर्यटन पर आधारित उनकी प्रमुख कृति है — मुलाकात के दौरान सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई0
0
Report
पीके मिश्रा: UPI डिस्काउंट/कर, संकटों पर भारत की आर्थिक प्रतिक्रिया; GDP अगला क्वार्टर अनुमान नहीं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: P. K. MISHRA (PRINCIPAL SECRETARY TO THE PRIME MINISTER) ON UPI MERCHANT DISCOUNT RATE/ TAXATION OUTSIDE CONFERENCE SCOPE/ COST OF ECONOMIC RESILIENCE/ GLOBAL UNCERTAINTIES AND CHALLENGES FOR INDIA/ INDIA’S RESPONSE TO COVID-19 AND OTHER CRISES/ NO PREDICTION ON NEXT QUARTER GDP GROWTH0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में ओखला लैंडफिल पर ताजा और पुराना कचरा एक यूनिट से प्रोसेसिंग शुरू
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया और वहां चल रहे कचरा प्रबंधन और सफाई के काम का जायजा लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "हमारी सरकार ने कचरे के पहाड़ों को खत्म करने का जो संकल्प लिया था, उसके तहत सिर्फ़ डेढ़ साल में हम उस मुकाम पर पहुँच गए हैं जहाँ हमने अपनी तीनों लैंडफिल साइटों पर 100 एकड़ ज़मीन वापस हासिल कर ली है। आज ओखला में खड़े होकर हम देख सकते हैं कि जनवरी 2025 से पहले जमा हुआ लगभग सारा 'पुराना कचरा' (legacy waste) प्रोसेस किया जा चुका है। यहाँ अभी जो कचरा जमा है, वह असल में जनवरी 2025 के बाद पैदा हुआ 'ताज़ा कचरा' (fresh waste) है, और उसे भी चौबीसों घंटे प्रोसेस किया जा रहा है। इसलिए, हम दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं: एक तो पुराने कचरे को खत्म करना, और दूसरा यह पक्का करना कि रोज़ाना आने वाला 3,000 से 4,000 मीट्रिक टन ताज़ा कचरा तुरंत प्रोसेस हो जाए। इसीलिए हम आज यहाँ ताज़ा कचरा प्रोसेस करने वाली एक यूनिट शुरू कर रहे हैं; इससे ताज़ा कचरे और कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन (C&D) कचरे, दोनों को प्रोसेस किया जा सकेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए कचरे के नए पहाड़ नहीं बनेंगे..." वह आगे कहती हैं, "...हमारी सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए हर पहलू से (360-डिग्री नज़रिए से) काम कर रही है। हम हर पहलू पर काम कर रहे हैं - चाहे वह कचरे के पहाड़ों को खत्म करना हो, यमुना की सफाई हो, सड़क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना हो या कचरा प्रबंधन हो - ताकि दिल्ली के लोगों को बेहतर हवा मिल सके। हमारा संकल्प और हमारी नीतियां बिल्कुल साफ हैं, और हम जनहित में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं..."0
0
Report
गांव पंचायत में तारा पूनियां को सम्मान, गोयनका परिवार ने भामाशाह कार्यक्रम किया
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—बाय, जिला—झुंझुनूं — बाय ग्राम पंचायत में तारा पूनियां का सम्मान हुआ — गोयनका परिवार ने भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया — अंजनी, प्रमोद और विमला गोयनका ने सम्मानित किया — तारा पूनियां को शॉल एवं साफा पहनाकर सम्मान दिया — समारोह में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया — गोयनका परिवार के आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की0
0
Report
घर में घुसा ब्लैक कोबरा: डॉग ने डटा रहा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
Alwar, Rajasthan:घर में घुसा ब्लैक कोबरा, डॉग ने लिया मोर्चा; रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक जहरीला ब्लैक कोबरा घुस आया। सांप को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सांप रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ब्लैक कोबरा घर से बाहर निकल आया। इसी दौरान वहां मौजूद एक डॉग की नजर कोबरा पर पड़ गई। डॉग ने सांप के सामने मोर्चा संभाल लिया और उसके साथ भिड़ गया। कुछ देर तक डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच आमना-सामना होता रहा। कोबरा फन फैलाकर डॉग को पीछे हटाने की कोशिश करता नजर आया, जबकि डॉग भी लगातार उसके सामने डटा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसी दौरान रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक डॉग को सांप से दूर किया। इसके बाद टीम ने ब्लैक कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। ‘गुजारिश एक पहल’ के रेस्क्यू टीम सदस्य शिवम चौहान ने बताया कि ब्लैक कोबरा को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच हुई इस भिड़ंत का वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
