Back
नर्मदापुरम में विभाग के सहायक संचालक पर छेड़छाड़ के आरोप
AGAbhishek Gour
Jan 22, 2026 12:48:19
Narmadapuram, Madhya Pradesh
एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम से बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग, जो महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की जिम्मेदारी संभालता है,अब वह खुद सवालों के घेरे में आ गया है।महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाले इसी विभाग में एक महिला कर्मचारी के साथ शर्मनाक हरकत का आरोप लगा है। जिले में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजय जैन पर एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप इतने गंभीर हैं कि पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ एससी- एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
वीओ-01- महिला का आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी कुर्सी और सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया। बार-बार हाथ पकड़ना, अश्लील इशारे करना और विरोध करने पर नौकरी छीन लेने की धमकी देता रहा। पीड़िता के मुताबिक, 1 दिसंबर, दोपहर करीब 2:30 बजे, लंच के समय जब वह ऑफिस की छत पर टहल रही थी, तभी आरोपी अधिकारी वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। डर और नौकरी जाने का खौफ इन सब वजहों से महिला काफी समय तक चुप रही। लेकिन आरोपी लगातार मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार जब पीड़िता पूरी तरह टूट गई, तब उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। गुरुवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।
वीओ- 02- शिकायत मिलते ही पुलिस ने सहायक संचालक संजय जैन के खिलाफ छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले के उजागर होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग में खलबली मची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही इस पूरे मामले में जब महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक संजय जैन से उनका पक्ष जाने की कोशिश की, उनके मोबाइल पर कॉल किया तो उन्होंने पूरे मामले पर कहा कि यह जो आरोप लगाए गए हैं पूरी तरह मिथ्या और मनगढ़ंत है मेरी पोस्टिंग तो यहां 12 सितंबर को हुई है। उसके पूर्व लगातार 1 साल से इनके द्वारा कार्य नहीं करने पर, समय पर नहीं आने पर, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीपीओ साहब ने नोटिस जारी किए गए हैं। फरवरी 25 में तो लगातार 11 दिन अनुपस्थित भी रही और सार्थक ऐप पर हाजिरी नहीं लगाई और इनको अंतिम अवसर दिया गया। लगातार अनुपस्थित रहने और कार्य मे लापरवाही बरतने पर होने वाली सजा से बचने के लिए महिला ने तरह झूठे आरोप लगाए हैं।
बाइट(A1) - पीड़ित ( महिला )
बाइट(A2) - हेमलता कुशवाहा ( महिला थाना प्रभारी, नर्मदापुरम )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 02:48:540
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 02:48:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 02:48:100
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report