icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow9 Oct 2024, 02:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोलापूर में 1600 बोगस मतदाताओं: शिवसेना शिंदे गट सरकार पर घरचा आहेर

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग : सोलापूर जिल्ह्यात बोगस शिक्षक मतदार नोंदणीच्या विरोधात शिवसेना आक्रमक, शिवसेना जिल्हाप्रमुखाचा सरकारला घरचा आहेर - सोलापूर जिल्ह्यात बोगस शिक्षकांनी नाव नोंदणी केल्याचा शिवसेना शिंदे गटाचा आरोप - सोलापूर जिल्ह्यात साधारण 1600 शिक्षकांची बोगस नावे मुख्याध्यापकांच्या खोट्या सही शिक्क्याने घातल्याचा आरोप - संबंधित बोगस मतदारांवर गुन्हा दाखल करण्याची शिवसेना शिंदे गटाचे जिल्हाप्रमुख अमोल शिंदे यांची मागणी. - सत्ताधारी मंडळी अश्यापद्धतीने कामे करत असतील तर लोकांचा लोकशाहीवरचा विश्वास उडेल - सत्ताधारी शिवसेना शिंदे गटाच्या जिल्हाप्रमुखाचा सरकारला घरचा आहेर - सोलापूर जिल्ह्यात 1600 बोगस मतदार नोंद केले आहेत - याबाबत आम्ही जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदन देत मतदान बाद करण्याची मागणी केलीय. - जिल्हाधिकाऱ्यांनी आम्हाला सांगितलेय की बोगस मतदार आढळून आल्यास गुन्हे दाखल करणार आहे.
0
0
Report

हनुमानगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों के लिए तनावमुक्त माहौल बनाने की ट्रेनिंग

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए तनावमुक्त और खुशनुमा माहौल बनाने के मकसद से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग 'खुशी शाला-खुद की खोज' कार्यक्रम के तहत हो रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ब्लॉक स्तर पर पीईईओ के प्राथमिक शिक्षकों के लिए तीन दिन का गैर आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें टिब्बी, संगरिया और पीलीबंगा ब्लॉक के एल-1 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। डाइट के डीआरयू प्रभाग प्रभारी जसमीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों और शिक्षकों को मानसिक तनाव से मुक्त रखते हुए सीखने के लिए सकारात्मक माहौल बनाना है। इसका उद्देश्य है कि बच्चे खुशी-खुशी स्कूल आएं और पढ़ाई में रुचि लें।
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर में साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल निलंबित

Hajipur, Bihar:हाजीपुर में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है... राजेन्द्र चौक स्थित साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद जब जांच हुई, तो किचन की स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के भंडारण में गंभीर खामियां सामने आईं.प्रशासन ने बिना वैध लाइसेंस होटल के संचालन पर भी रोक लगा दी है.खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर वैशाली जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है... मामला हाजीपुर के राजेन्द्र चौक स्थित मेसर्स साहू होटल का है.दरअसल, होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को मिली थी... शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 21 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल का निरीक्षण किया.जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान होटल का किचन अस्वच्छ पाया गया.वहीं, तैयार खाद्य पदार्थों को खुले में और गंदे स्थान पर भंडारित किए जाने की बात भी सामने आई.इन अनियमितताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित स्वच्छता मानकों का उल्लंघन माना गया... इसके बाद अभिहित अधिकारी-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 22 अक्टूबर से होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध लाइसेंस के बिना होटल का संचालन नहीं किया जा सकता... साथ ही, जिले के सभी खाद्य कारोबारियों से किचन की साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई है...अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जिले में आगे और क्या कार्रवाई होती है.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुरक्षा-तयारी पूरी

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कल होने वाले मतदान के लिए जिले के 2787 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 21 पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो रही हैं। जिले में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियाँ वापस लौटेंगी और मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर भेजा जाएगा। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
0
0
Report

सिरसा के रोडवेज कर्मी चक्का जाम: गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन

Sirsa, Haryana:रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम. बस स्टेंड परिसर में शरारती तत्वों ने प्रधान पर हमला. बस स्टेंड परिसर में हमले का सीसीटीवी भी आया सामने. गांव कुसुम्बी व साहुवाला रोड पर चलने वाली बस के स्टाफ से भी शरारती तत्वों ने धक्का-मुक्की की. एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में चक्का जाम. बस स्टेंड परिसर के दोनों द्वार रोडवेज कर्मियों ने बंद कर दिये. धरने पर बैठ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी. पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी. धरनारत कर्मचारियों ने डेढ़ दर्जन हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. सदर थाना, बस स्टैंड चौकी पुलिस व डीएसपी सिरसा पहुंचे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समय मांगा गया. रोडवेज कर्मचारी नेता पृथ्वी चाहर व चमन लाल स्वामी ने मांगें रखीं. गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, 37 केंद्रों पर 46 हजार मतदाता

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों हुई रवाना, शिक्षक और स्नातक MLC का कल होना है चुनाव, 67 पोलिंग पार्टियाँ नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से हुई रवाना, अलीगढ़ जनपद में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, दोनों चुनाव में 45 से 46 हजार मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग, जिला प्रशासन द्वारा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, 23 तारीख को 8:00 बजे से 4:00 तक होगा मतदान, SSP नीरज जादौन ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, चुनाव से संबंधित पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है ट्रेनिंग, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और जनरल मजिस्ट्रेट की की गई है तैनाती, अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और SSP नीरज कुमार जादौन ने दीजानकारी。
0
0
Report

हथुनिया थाना क्षेत्र के रजौरा गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से जगदीश गायरी की मौत

Pratapgarh, Rajasthan:हथुनिया थाना क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीश गायरी ने विषाक्त पदार्थ के सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन किया गया था। सूचना मिलने पर हथुनिया थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुँची। मृतक के चाचा दलीचंद गायरी ने अस्पताल की मोर्चरी में रिपोर्ट दी। हथुनिया थाने के निर्मल भगोरा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

पंचायतीराज चुनाव 2026: डूंगरपुर में पहले चरण में 29% मतदान, सीमलवाड़ा में लंबी कतारें

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026, 596 बूथों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 29.15% वोटिंग; सीमलवाड़ा में लंबी कतारें, जेन जी में जबरदस्त उत्साह जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले की 7 पंचायत समितियों—झोथरी, सीमलवाड़ा, भंडारी, चिखली, गलियाकोट, सागवाड़ा और पाडवा—के 596 बूथों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय निर्वाचन विभाग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक जिले में औसतन 29.15% मतदान दर्ज किया गया है। झोथरी पंचायत समिति में 26.57%, सीमलवाड़ा में 29.90%, भंडारी में 30.56%, चिखली में 34.98%, गलियाकोट में 31.83%, सागवाड़ा में 22.72% और पाडवा में 27.49% मतदान दर्ज किया गया है। इधर दिन चढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। गांवों की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली और स्थानीय विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदाता लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। युवा अपने गांव और पंचायत की तस्वीर बदलने के विजन के साथ वोट डाल रहे हैं। बुजुर्ग और महिला मतदाता भी पीछे नहीं हैं। कई बूथों पर बुजुर्गों को परिजनों के सहारे तो वहीं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में समूहों में मतदान करने पहुंच रही हैं। सीमलवाड़ा में धीमी गति से कतारें, जमीन पर बैठकर इंतजार कर रहे मतदाता सीमलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया काफी धीमी देखी जा रही है। भादर, सूजा तलाई, खार समेत कई ग्रामीण बूथों पर धीमी गति के कारण मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। कतारों में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए जमीन पर ही बैठकर प्रतीक्षा करते दिखाई दिए। जिले के सभी 596 बूथों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

एक्सप्रेसवे पर अन्नपूर्णा रसोईयां: यात्रियों को सस्ती भोजन सुविधा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर स्थित रेस्ट एरिया में श्री अन्नपूर्णा रसोइयां (ग्रामीण) खोलने की संभावना तलाशी जा रही है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश मे एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सरकार की ओर से यह पहल की गई है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को उचित दरों पर भोजन मिल सके और उन्हें सुविधाजनक ठहराव की सुविधा भी उपलब्ध हो। पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव ओर से लिखे गए पत्र के अनुसार, एनएचएआई एक्सप्रेसवे पर स्थित रेस्ट एरिया में श्री अन्नपूर्णा रसोइयां खोलने की संभावनाओं का परीक्षण करेगा। इसके बाद इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा। प्रस्ताव के परीक्षण और आगे की प्रक्रिया के आधार पर रसोइयां खोलने की दिशा में कदम उठाए जा सकेंगे। एक एक्सप्रेसवे पर खुलेंगी श्री अन्नपूर्णा रसोइयां, रियायती दरों पर मिलेगा खाना। पंचायती राज विभाग ने एनएचएआई को लिखा पत्र, रेस्ट एरिया में रसोई खोलने की संभावना का होगा परीक्षण, सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सस्ती दरों पर खाना उपलब्ध कराने की पहल, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने NHAI को लिखा पत्र, रेस्ट एरिया में महंगे खाने से मिलेगी राहत, यात्रियों को सस्ते दामों पर मिलेगा भरपेट भोजन
0
0
Report

भिवंडी में दो-ढाई महीने से बारिश नहीं, किसान नुकसान भरपाई के लिए आंदोलन की चेतावनी

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील करपलेल्या भातपिकांचे पंचनामे करा - नुकसान भरपाई न मिळाल्यास शेतकऱ्यांचा आंदोलन्‍ांचा इशारा - २ अडीच महिने पाऊस नाही - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्यावर दुर्लक्षाचा आरोप ठाणे जिल्ह्यातील भिवंडी तालुक्यात मागील दोन ते अडीच महिन्यांपासून पावसाने दडी मारल्याने जमिनीतील ओलावा कमी झाला असून शेतजमीन कोरडी पडून भातपिके करपली आहेत. त्यामुळे शेतकऱ्यांना मोठा आर्थिक फटका बसण्याची शक्यता आहे. या पार्श्वभूमीवर संबंधित प्रशासनाने भातपिकांचे तातडीने पंचनामे करून नुकसानभरपाई मिळावी, अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून होत असून तसे न झाल्यास प्रशासनाविरोधात आंदोलन करण्याचा इशाराही शेतकऱ्यांच्या वतीने देण्यात आला आहे. भिवंडी तालुक्यातील शेती संकटात सापडली आहे. मागील दोन ते अडीच महिन्यांपासून भिवंडीत पाऊस झालेला नाही. त्यामुळे जमिनीतील ओलावा संपला असून शेतजमीन पूर्णपणे कोरडी पडली आहे. हातातोंडाशी आलेले भातपीक पाण्याअभावी पूर्णपणे करपून गेले आहे. यामुळे बळीराजा हवालदिल झाला असून त्याला आर्थिक फटका बसण्याची भीती निर्माण झाली आहे. याकडे ठाणे जिल्ह्याचे पालकमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचे पूर्णपणे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप शेतकऱ्यांनी केला आहे. ‌माजी केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील तसेच विद्यमान आमदार शांताराम मोरे यांनी मुख्यमंत्री यांना निवेदन दिले आहे की, भिवंडी तालुका दुष्काळ म्हणून घोषित करण्यात यावा. त्यामुळे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी तातडीने भातपिकाचे पंचनामे करून ठाणे जिल्ह्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी होत आहे. शासनाने आम्हाला भरीव रक्कमेची मदत द्यावी, अन्यथा आम्ही रस्त्यावर उतरून मोठे आंदोलन करू, असा थेट इशारा शेतकऱ्यांनी प्रशासनाला दिला आहे. एकंदरीत, भिवंडी तालुक्यातील शेतकऱ्यांवर दुबार संकट ओढावले आहे. पावसाअभावी भातपीक करपल्याने शेतकरी आर्थिक अडचणीत सापडला आहे. आता प्रशासन तातडीने पंचनामे करून नुकसान भरपाई देते का, की शेतकऱ्यांना रस्त्यावर उतरावे लागते, हे पाहणे महत्त्वाचे ठरणार आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top