474002
MP के भंवरपुरा में परिवार के 2 गुंटो में हुई झड़प
Gwalior, Madhya Pradesh:भंवरपुरा थाना क्षेत्र में 6 बीघा जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों में झड़प हो गई थी। एक गुट ने दूसरे गुट पर बंदूक, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगर मालवा पुलिस ने ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 में 100 से अधिक गुम मोबाइल लौटाए
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा पुलिस ने ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर तकनीक और IMEI ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने विभिन्न राज्यों और जिलों से 100 अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अलग-अलग पुलिस इकाइयों से समन्वय कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए: मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। रक्षाबंधन से पहले मोबाइल मिलने पर कई महिलाओं और बहनों ने पुलिस का आभार जताया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र बोयट के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगर मालवा पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।0
0
Report
बलुआ पुलिस एवं साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता, लाइब्रेरी के आड़ में ठगी करने का किया भण्डाफोड
Khandwari, Uttar Pradesh:*कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली* *प्रेस नोट दिनांक-25.08.2026* *💠“बलुआ पुलिस व साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के नए मॉडल का खुलासा, लाइब्रेरी की आड़ में चल रहा था शेयर मार्केट ठगी का नेटवर्क”* *💠थाना बलुआ पुलिस व जनपदीय साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में, फर्जी Investment Advisory कॉल सेन्टर का पर्दाफाश मुख्य संचालक सहित 12 अभियुक्त गिरफ्तार।* *💠डायरी एवं रजिस्टरों में दर्ज प्रविष्टियों से 250 Client का विवरण प्राप्त हुआ है, जिनमें से वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि 03 Client से करीब ₹9.50 लाख का फ्रॉड किया गया।* *💠फर्जी Investment Advisory नेटवर्क का पर्दाफाश, 24 मोबाइल, 04 लैपटॉप, 42 सिम कार्ड व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद।* *चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, थाना बलुआ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.08.2026 को थाना बलुआ पुलिस एवं जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सराय रसूलपुर में “Readers Community Club” नाम से लाइब्रेरी का स्वरूप देकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आनन्द मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली के मकान में संचालित उक्त परिसर पर पहुंचकर देखा गया कि कई व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से कार्य करते मिले। पुलिस टीम द्वारा मौके की स्थिति एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों/अभिलेखों को सुरक्षित रखते हुए उपस्थित व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया गया कि उक्त कार्य का मुख्य संचालन आनन्द मौर्या द्वारा किया जाता है तथा उसके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों/संभावित ग्राहकों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये जाते थे। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर स्वयं को Share Market/Stock Market का जानकार एवं Investment Adviser बताकर अधिक लाभ दिलाने का विश्वास दिलाया जाता था। विश्वास में आने के बाद सम्बन्धित व्यक्तियों के Demat/Trading Account की जानकारी/Access प्राप्त कर उनके खातों को Handle करते हुए Trading की जाती थी। Trading में होने वाला नुकसान खाताधारक को वहन करना पड़ता है, नुकसान होने के पश्चात मोबाइल फोन को बन्द कर दिया जाता था। उपरोक्त प्रकरण में NCRB PORTAL व अन्य माध्यम से विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।0
0
Report
बिलासपुर में सेवानिवृत्त नागरिक से 35 लाख की ठगी की कोशिश पकड़ी गई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक से 35 लाख रुपए ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाया और वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रखा। ठगों ने बुजुर्ग के अलग-अलग बैंक खातों में जमा रकम को एक खाते में ट्रांसफर करा लिया था और इसके बाद पूरी रकम निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग के मित्र ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब 35 लाख रुपए की रकम ठगों के हाथ लगने से बच गई। मामले की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी और उनकी टीम सक्रिय हुई और वरिष्ठ नागरिक को ठगी के जाल से बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि वीडियो कॉल करने वाला मोबाइल नंबर पहले से फ्रॉड गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। ठगों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग पर दबाव बनाया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक खातों की रकम एक जगह ट्रांसफर कराई थी। हालांकि समय रहते सूचना मिलने से ठगी की कोशिश नाकाम हो गई और करीब 35 लाख रुपए खाते में सुरक्षित रह गए। मामले की रिपोर्ट एनसीसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीडियो कॉल पर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पैसे ट्रांसफर करने को कहे तो तुरंत सतर्क रहें और संबंधित विभाग को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
दुमका विधायक के रसोइया की मौत: हत्या की आशंका, जांच जारी
Dumka, Jharkhand:दुमका जिले के विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइया सोनू राउत की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. रसोइया का शव जरमुंडी डाकबंगला स्थित क्वार्टर में पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला. सोनू राउत, पिता अनिल राउत, सारवां प्रखंड निवासी, करीब चार माह से जरमुंडी विधायक के आवास में खाना बनाता था. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया. मौके पर हंसडीहा, जामा, सरैयाहाट और रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची. डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. शव पर घाव और खून के निशान भी मिले. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि विधायक की बड़ी बेटी मीनू कुमारी ने सभी आरोपों को खारिज किया. पिता अनिल राउत ने भी पुत्री की मौत के बाद जहर खा लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. इस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. क्वार्टर को सील कर दिया गया है और आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह सामने होगी.0
0
Report
वैशाली नगर के होटल में क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा पकड़ा गया; हिरासत में एक युवती और दो युवक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu वैशाली नगर में होटल में क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा पकड़ा कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने वैशाली नगर की एक होटल में दी दबिश होटल के कमरे से एक युवती और दो युवकों को लिया हिरासत में कमरे में चल रहा था क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा पुलिस ने कमरे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 5 मोबाइल किए बरामद सट्टे से जुड़ा लाखों रुपए का हिसाब किताब बताया जा रहा लैपटॉप में एक युवक-युवती नेपाल निवासी बताए जा रहे हैं वहीं दूसरा युवक महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है आरोपियों को वैशाली नगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया वैशाली नगर थाना पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ0
0
Report
ग्रेटर नोएडा ETA-2 मिग्सन विलासा सोसाइटी की पार्किंग में बारिश का पानी, गाड़ियाँ फंसी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में बीते दिन हुई बारिश के चलते कई जगह जलभराव देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ETA 2 की मिग्सन विलासा सोसाइटी के पार्किंग में पानी भर गया, जिसके चलते वहां खड़ी गाड़ियाँ फस गईं, सोसाइटी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बारिश के कारण पूरे पार्किंग में पानी भर गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पूरी सोसाइटी में गंदगी फैली हुई है, जो गाड़ियाँ पार्किंग में खड़ी हुई थीं वह वहां से निकल नहीं पाई। पार्किंग में बारिश के पानी के अलावा सीवर का पानी भी जा रहा है जिसकी वजह से पूरी सोसाइटी में बदबू फैली है और इसकी वजह से बीमारी फैल रही है, मच्छर पैदा हो रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि यहां पर एक करोड़ रुपये का फ्लैट है लेकिन सुविधाएं नहीं हैं, मेंटेनेंस भी मोटा लिया जाता है लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार शिकायत हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।0
0
Report
Advertisement
UGC के काले कानून के विरोध में यूपी में तेज प्रदर्शन; भेदभाव के आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:UGC कानून के विरोध में प्रदर्शन लखनऊ में आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी से जुड़े कथित कानून के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कानून को वापस लेने की मांग की उनका आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अनुमति मिलने के बाद भी युवाओं और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करते हुए यूजीसी से जुड़े कथित ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कानून से समाज में भेदभाव बढ़ रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए उनका कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बावजूद युवाओं और महिलाओं के साथ कथित तौर पर उत्पीड़न किया जाता है प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिस कार्रवाई की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा वक्ताओं ने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना होगा, वरना आंदोलन को और तेज किया जाएगा0
0
Report
अयोध्या में सरयू जलस्तर घटा, राहत कार्य और टीकाकरण जारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में सरयू नदी के जलस्तर में अब गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से करीब 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर कम होने के साथ तराई क्षेत्रों में कटान और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात कर दी हैं। लोगों को ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां वितरित की जा रही हैं, जबकि पशु चिकित्सा विभाग की टीमें भी लगातार उपचार और टीकाकरण में जुटी हैं। अयोध्या की सदर, सोहावल और रुदौली तहसील के गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन के अनुसार शहरी क्षेत्र में जलभराव और कृषि क्षति की कोई सूचना नहीं है। जिले के प्रमुख तटबंध सुरक्षित हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक 2370 राहत किट, 1450 लंच पैकेट और पशुओं के लिए 350 कुंतल भूसा वितरित किया जा चुका है। जिले में 14 बाढ़ शरणालय चिन्हित हैं, जबकि सोहावल के सहारा बाग में एक शरणायल में करीब 100 लोग रह रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 10 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और आवागमन व निगरानी के लिए 18 नावें संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की 37 टीमें लगातार प्रभावित गांवों का भ्रमण कर रही हैं। अब तक 1224 ओआरएस पैकेट और 2912 क्लोरीन टैबलेट बांटी जा चुकी हैं। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग की 21 टीमें पशुओं के उपचार और टीकाकरण में लगी हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संबंधित विभागों को लगातार निगरानी और राहत कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।0
0
Report
मछलीशहर पुलिस ने अवैध असलहों के नेटवर्क के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल, सात अवैध तमंचे और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा और प्रियांशु शुक्ला, निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। प्रारम्भिक पूछताछ और पुलिस जांच में तीनों के अंतरजनपदीय अवैध असलहा तस्करी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी प्रयागराज, जौनपुर और मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे। इस नेटवर्क के कथित मुख्य सरगना के रूप में मिर्जापुर निवासी सुनील दूबे का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में मछलीशहर थाने में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मनकामेश्वर मिश्रा के खिलाफ मिर्जापुर के कछवा थाने में भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच के कौड़ियाला नदी में हाथियों का झुंड बैराज पर पहुंचा; 5 हाथियों को जंगल की ओर भगाया गया
Bahraich, Uttar Pradesh:खबर बहराइच से है बहराइच- कौड़ियाला नदी में बह कर आया हाथियों का झुंड, वन विभाग की मेहनत से बची 5 हाथियों की जान, वीडियो हो रहा वायरल, बहराइच. कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में बहकर आये 5 हाथियों का झुंड बहकर घाघरा बैराज पर पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, वन विभाग और ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद जंगल की ओर भगाया घाघरा नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण कतर्नियाघाट स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर मंगलवार की सुबह जंगली हाथियों का एक झुंड बहकर पहुंच गया। बैराज पर अचानक हाथियों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बैराज पर फंसे हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौती बन गया था। वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर भीड़ को हटाते हुए कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथियों को बैराज से हटाकर पास के जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। DFO कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि नदी में बाढ़ के कारण जंगली जानवर बहकर आबादी क्षेत्र की तरफ आ सकते हैं। इसे देखते हुए बैराज और आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है बाइट.. DFO कतर्नियाघाट, अपूर्व दीक्षित0
0
Report
कडोदरा NH-48 पर ट्रक-बाइक हादसा, बाइक सवार घायल, ट्रक चालक फरार
Surat, Gujarat:સુરત : બ્રેકિંગ કડોદરા નજીક NH-48 પર હિટ એન્ડ રનની ઘટના પૂરપાટ ઝડપે આવેલા ટ્રકે બાઈકને મારી જોરદાર ટક્કર ટક્કર બાદ બાઈક ટ્રકમાં ફસાઈ લાંબા અંતર સુધી ઘસડાયું અકસ્મતમાં બાઈક સવારને ગંભીર ઈજાઓ સ્થાનિકોએ ઈજાગ્રસ્તને સારવાર માટે હોસ્પિટલ ખસેડ્યો અકસ્મત બાદ ટ્રકચાલક સ્થળ પરથી ફરાર અકOMOસામંત્રી સર્જનાર ટ્રક નંબર GJ-04-AX-8658 કડોદરા પોલીસેલિસ્ટર્ત પાસે પહોંચી તપાસ હાથ ધરી ફરાર ટ્રકચાલકને ઝડપી પાડવાبولીસે શોધખોળ શરૂ કરી.0
0
Report
पटना डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन में पथराव, डीएसपी समेत अधिकारी घायल
Patna, Bihar:पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी घायल हुए। इसके बाद प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
रायपुर: पर्यटन मंत्री ने 2028 तक नई पहचान बनाने की योजनाओं का ऐलान किया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग राजधानी रायपुर के संवाद भवन में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की पत्रकार वार्ता बस्तर से लेकर सरगुजा को समृद्ध बनाने संस्कृति विभाग कर रहा प्रयास प्रदेश के मां दंतेश्वरी और मां महामाया में बसती है प्रदेश की आत्मा प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण प्रदेश के लिए मील का पत्थर, कलाकारों को मिलेगा मंच और युवाओं को मिलेगा रोजगार, रामोजी फिल्म सिटी से भी भव्य होगा हमारा निर्माण तीर्थ दर्शन योजना के साथ 50 हज़ार से अधिक लोगों ने अयोध्या कांसी के किए दर्शन चित्रकूट में टेंट सिटी के लिए प्रदेश से अनुमति लेकिन केंद्र से भी ले रहे स्वीकृति 145 करोड़ की लागत से भोरमदेव कारीडोर का निर्माण किया जा रहा है। 2028 तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की एक नई पहचान देश और दुनिया के सामने रख पाएंगे।0
0
Report
पनवेल पुलिस ने बनावटी कॉल सेंटर से कर्ज फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई: कर्ज के आमिष दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी, बनावट कॉल सेंटर का पनवेल पुलिस ने पर्दाफाश किया. स्वस्त कर्ज और आकर्षक योजनाओं के बहाने नागरिकों की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पनवेल शहर पुलिस ने पर्दाफाश किया. करंजाडे क्षेत्र के किराये के फ्लैट में चल रहे बनावटी कॉल सेंटर पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, नकद राशि और अन्य सामान लगभग 3 लाख 95 हजार रुपये का माल जप्त किया गया. आरोपी वित्त कंपनियों के प्रतिनिधि होने का दिखावा कर नागरिकों को बड़े ऋण सहज मंजूर कराने का प्रलोभन देते थे. इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस, GST और होल्डिंग चार्ज के नाम पर धन उगाही की जाती थी. इस गिरोह ने अब तक कितने नागरिकों को धोखा दिया और क्या इसका जाल अन्य राज्यों तक फैला है, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है.0
0
Report
कामरेज सुगर चेर्मेन के अनुसार घरेलू खपत 30% है, स्टोर होर्डिंग से कीमतें बढ़ीं
Surat, Gujarat:ખાંડના વધતા ભાવને લઈને હવે કામરેજ સુગરના ચેરમેન અશ્વિન પટેલે મહત્વપૂર્ણ પ્રતિક્રિયા આપી છે. ખાંડના ભાવમાં કરવામાં આવેલો વધારો ખેડૂતોના હિતમાં હોય તો સત્યસંગત છે, પરંતુ ગોડૌડ/સંગ્રહખોરીના કારણે ભાવ વધતા હોય તો તે વ્યાજબી નથી. દેશમાં ખાંડનો માત્ર આશરે 30 ટકા જથ્થો ઘરેલું વપરાશમાં થાય છે, જ્યારે લગભગ 70 ટકા ખાંડનો ઉપયોગ ડેરી, હોટેલ, રેસ્ટોરન્ટ સહિતના ઔદ્યોગિક અને ખાણી-પીણી ક્ષેત્રમાં થાય છે. ખેડૂતોના હિતને કેન્દ્રમાં રાખીને ભાવ નિયંત્રણ અને સંગ્રહખોરી સામે કાર્યવાહી કરવાની માંગ કરી છે. ખડના ભાવના વધારા અંગે કામરેજ સુગર ચેરમેન અશ્વિન પટેલે કહેવામાં આવ્યું કે દેશમાં ખાનગી ઘરેલું વપરાશનો પ્રમાણ ઓછો છે. તેમની જાણકારી મુજબ માત્ર આશરે 30 ટકા ખાંડનો ઉપયોગ ઘરેલું વપરાશમાં થાય છે, જ્યારે મોટો ભાગ ઔદ્યોગિક ક્ષેત્રમાં થાય છે. વ્યક્તિદીઠ વાર્ષિક વપરાશને ધ્યાને લઈએ તો ખાંડના ભાવમાં રૂપિયા 25નો વધારો થાય તો વર્ષે અંદાજે 275થી 300 રૂપિયાનો વધારાનો ખર્ચ થાય છે. પરંતુ જો આ વધારો ખેડૂતોને લાભ ન આપે અને માત્ર સંગ્રહખોરીને કારણે હોય તો સરકાર દ્વારા સત્તાવાર પગલાં લેવું જરૂરી છે. ખડનો 70 ટકા વપરાશ ઔद्योगિક ક્ષેત્રે થતું હોવાની વિગતો સામે આવી હતી. ખાંડનો આશરે 70 ટકા વપરાશ ડેરી, હોટેલ, રેસ્ટોરન્ટ અને અન્ય ખાણી-પીણી તથા ઔદ્યોગિક ક્ષેત્રોમાં થાય છે. તેમણે સ્પષ્ટતા કરી કે ફેક્ટરીઓમાં ઈથેનોલ મોલાસીસમાંથી ઉત્પાદન થાય છે, તેથી ઈથેનોલના ઉત્પાદનને ખાંડના સીધા વપરાશ સાથે જોડવું યોગ્ય નથી. સંગ્રહખોરી સામે સરકાર ધ્યાન આપે. ખાંડના ભાવ વધારા પાછળ સাংলનખોરીની ભૂમિકા હોવાનું આક્ષેપ પણ કરવામાં આવ્યો છે. તેમણે કહ્યું કે ખેડૂતોના હિતમાં ભાવ વધે તો તે આવકાર્ય છે, પરંતુ સંગ્રહખોરીના કારણે ભાવ વધે અને તેનો સીધો લાભ ખેડૂતોને ન મળે તો તે યોગ્ય નથી. ખેડૂતો પહેલેથી જ વધતા ખર્ચ અને ભારણનો સામનો કરી રહ્યા ਹਨ. ત્યારે ખાંડના ભાવમાં થતો વધારો ખરેખર किसानों સુધી પહોંચે છે કે પછી વચ્ચેના તબક્કે જ અટકી જાય છે, તેને ધ્યાનમાં રાખીને સરકાર દ્વારા તપાસ અને યોગ્ય કાર્યવાહી હોવી જોઈએ. ખાંડના ભાવ વધારાને લઈને હવે સવાલ એ છે કે વધેલા ભાવનો સાચો લાભ કોને મળી રહ્યો છે? ખેડૂતોના હિતમાં ભાવ વધારો હોય તો યોગ્ય, પરંતુ સંગ્રહખોરીના કારણે ભાવ વધતા હોય તો સરકાર પગલાં ભરે તેવી માંગ પણ કરવામાં આવી રહી છે.0
0
Report
Advertisement
