Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Guna473001

*धरनावदा थाना पुलिस ने 2.30 लाख की स्‍मैक ओर बाईक के साथ किया गिरफ्तार

Jun 26, 2025 13:41:18
Guna, Madhya Pradesh
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-बिक्रय व तस्‍करी में संलिप्‍त माफियाओं, तस्‍करों, कारोबारियों आदि पर कार्यवाही हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत जिले में पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाहियां कर नशा माफियाओं को धरासायी किया जा रहा है । जिले के धरनावदा थाना पुलिस को खास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हाईवे पर गोरा गांव की पुलिया और रेलवे ट्रेक के बीच बिना नंबर की होण्‍डा साईन मोटर सायकिल पर एक व्‍यक्ति स्‍मैक लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है । थाना क्षेत्र में स्‍मैक तस्‍करी की उक्‍त सूचना के मिलते ही सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु धरनावदा थाने से पुलिस की एक टीम तत्‍काल गोरा की पुलिया पर पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो वहां
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishal Kumar
Mar 24, 2026 15:19:50
Saharsa, Bihar:प्रयागराज से जुड़ी बड़ी खबर है। यूपी के प्रयागराज के लखनऊ रोड चांदपुर गांव के समीप आदर्श कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस भरे पाइप फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में सहरसा के सलखुआ प्रखंड के विभिन्न गांव के रहने वाले तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है और लगभग एक दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्रयागराज के نزدیک सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की दोपहर घटना के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे तभी अमोनियम गैस पाइप फटने से आसपास के मजदूर भी हादसे के शिकार हो गए। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। मृतकों में मसिंदर सादा, ज्योतिष सादा और बिल्ट चौधरी के नाम शामिल हैं। वहीं अमित चौधरी, साहुल चौधरी, आँशु चौधरी और पप्पू यादव सहित लगभग एक दर्जन मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और शवों का इंतजार किया जा रहा है। बयां- रितेश रंजन, भाजपा नेता।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 24, 2026 15:19:37
Patna, Bihar:बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 25 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक काम पर नहीं लौटने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अपर सचिव अजीव वत्सराज द्वारा जारी पत्र में सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया गया है। सरकार का कहना है कि 9 मार्च से जारी इस हड़ताल के कारण आम जनता के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही “समृद्धि यात्रा” और भूमि सुधार से जुड़े कार्यक्रमों के बीच अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सरकार ने साफ किया है कि तय समयसीमा के बाद भी अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ सेवा समाप्ति, वेतन कटौती समेत कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि, समय पर लौटने वाले अधिकारियों के मामलों में नियमों के तहत सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बाइट--विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 24, 2026 15:19:22
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुँचकर बालाजी के दर्शन किए ,इसके बाद बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ष शास्त्री से मुलाकात की ,बागेश्वर धाम में प्रवास के दौरान वसुंधरा राजे ने लगभग 700 मीटर लंबी परिक्रमा भी की, जो श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है। बाबा बागेश्वर ने पटकी पहनाकर उन्हें दादा गुरुदेव का चित्र, मल्टी टैलेंटेड हनुमान जी की पुस्तक, साधु जी सीताराम पुस्तक भेंट की, वहीं वसुंधरा राजे सिंधिया ने पीतांबरा माई के यहां का सिंदूर और प्रसाद भेंट किया। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक दोनो के बीच गुपचुप बातचीत हुई ।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 15:17:18
Alwar, Rajasthan:अलवर पॉलिटेक्निक कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यशाला, छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की दी जानकारी अलवर के राजकीय पॉलिटेक्निक College में मंगलवार को यातायात विभाग, महिला सलाह केंद्र और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा。 कार्यशाला में ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए छात्रों को सुरक्षित वाहन संचालन के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल के महत्व, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं, इसलिए सभी को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। इस दौरान छात्रों ने यातायात से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक जवाब दिया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 24, 2026 15:17:02
Ujjain, Madhya Pradesh:मैदान में उतरे अफसर, सिंहस्थ कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा पर सख्ती.... उज्जैन आगामी सिंहस्थ को लेकर शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह लगातार मैदानी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि हरी फाटक से लाल पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की समस्या सामने आती है। कर्कराज की तरफ से मंदिर की ओर जाने वाला ट्रैफिक इस रोड को दाईं ओर से क्रॉस करता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसे सुधारने के लिए अब दो लेन की नई सड़क बनाई जाएगी, जो नदी की ओर जाएगी और लाल पुल के नीचे से निकलकर आगे के मार्ग से जुड़ेगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने बताया कि शांति नगर (गेल रोड) का एक किलोमीटर हिस्सा बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बियासन माता रोड पर काम संतोषजनक है, लेकिन नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सेवाखेड़ी-शिलाखेड़ी क्षेत्र में बन रहे बैलेंसिंग रिजर्वायर का कार्य भी तेजी से जारी है, जिसे आगामी बारिश में परीक्षण के लिए भरा जाएगा। घाटों के निर्माण कार्य में भी तेजी देखी जा रही है। हरी फाटक ब्रिज के निर्माण को लेकर भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिन मकानों को हटाना है, उनकी प्रक्रिया अगले दो-तीन दिनों में पूरी कर ली जाएगी, ताकि ब्रिज का काम तेजी से शुरू हो सके। वहीं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इंटर डिपार्टमेंटल समन्वय और एनओसी से जुड़े मुद्दों के कारण जहां भी कार्य अटकते हैं, वहां अधिकारी मौके पर जाकर तुरंत निर्णय लेते हैं और संबंधित विभागों से समन्वय कर काम आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम समय निकालकर साइट विजिट की जा रही है, ताकि हर स्तर पर प्रगति सुनिश्चित हो सके। प्रशासन का स्पष्ट फोकस है कि सिंहस्थ से पहले सभी विकास कार्य गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरे हों, जिससे उज्जैन शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बाइट - संभाग आयुक्त आशीष सिंह बाइट - कलेक्टर रौशन कुमार सिंह
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 24, 2026 15:16:46
Katihar, Bihar:AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव साथ-साथ लड़ेंगे -- आदिल हसन, राष्ट्रीय प्रवक्ता कटिहार से पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले वीडियो जारी कर दिया संदेश पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही पश्चिम बंगाल में राज्य की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है । विभिन्न दल जहां अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं ऑल इंडिया मजलिस-एत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने हुमायूं कबीर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस संबंध में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कटिहार में प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन कर क्षेत्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करेगी। प्रवक्ता ने अपने बयान में बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिन सीटों पर AIMIM ने चुनाव लड़ा, वहां पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने AIMIM के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में राज्यसभा चुनाव के दौरान सहयोग की बात सामने आई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उस समय राजद और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ही पार्टी का साथ नहीं दिया, जिससे स्थिति जटिल हो गई। आदिल हसन ने कहा कि AIMIM हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। जहां भी लोगों को जरूरत होती है, वहां पार्टी के प्रमुख नेता असदुद्दीन ओवैसी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान स्वयं संज्ञान लेते हैं और सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करें और जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 15:16:25
Jasrana, Uttar Pradesh:जसराना में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मीटर बाईपास करने वालों पर गिरेगी गाज जसराना कस्बे में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने कमर कस ली है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अजीत यादव के नेतृत्व में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसने क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मचा दिया है। इस अभियान में जूनियर इंजीनियरों और विभागीय कर्मचारियों की एक बड़ी टीम शामिल रही। विभाग द्वारा यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में केंद्रित की गई जहां बिजली चोरी की अधिक शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने ओछा रोड, मोहल्ला मझौआ, मोहल्ला गाड़ीवान, मोहल्ला अरैलपुर और घिरोर रोड जैसे प्रमुख इलाकों में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। दो उपभोक्ताओं को रंगे हाथों मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। इन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म (नेगेटिव) होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन उन्होंने अवैध रूप से सीधी लाइन जोड़ ली थी। विभाग इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। एक उपभोक्ता अपने घरेलू कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए करते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सख्त चेतावनी दी और भविष्य में ऐसा पाए जाने पर भारी जुर्माने की बात कही। अभियान के दौरान मौजूद जूनियर इंजीनियर बलराम गुप्ता ने जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग अब तकनीक के माध्यम से हर कनेक्शन पर नजर रख रहा है। स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस न होने पर बिजली स्वतः कट जाती है, ऐसी स्थिति में अवैध रूप से लाइन जोड़ना एक गंभीर अपराध है। गुप्ता ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे अपने स्मार्ट मीटरों में समय पर बैलेंस बनाए रखें ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिल या मीटर से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे सीधे उपखंड कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। गुप्ता ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे अपने स्मार्ट मीटरों में समय पर बैलेंस बनाए रखें ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिल या मीटर से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे सीधे उपखंड कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 24, 2026 15:16:13
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर करारा प्रहार रामगंजमंडी में जिला स्पेशल टीम और थाना मोडक व चेचट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 213 किलो 720 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 32 लाख 6 हजार रुपये बताई जा रही है, पुलिस ने इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी जब्त की हैं, हालाँकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए, पहली कार्रवाई में मोडक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 132 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया, जबकि दूसरी कार्रवाई में चेचट क्षेत्र में 81 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा गया, एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, फिलहाल पुलिस ने NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 15:15:59
Alwar, Rajasthan:नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास में आरोपी को 30 साल की सजा अलवर की पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 के न्यायधीश ने प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 30 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला अप्रैल 2025 का है। मुख्य लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार लोकेश नामक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक बार पीड़िता को जहर देकर मारने का भी प्रयास किया। पुलिस जांच के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। मंगलवार को अदालत ने आरोपी को 30 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई, साथ ही उस पर आर्थिक दंड भी लगाया गया।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 15:12:15
Jasrana, Uttar Pradesh:नगला कांस मामले में 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में हुए बबाल के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी पेशकार सिंह का कहना है कि उनके बडे भाई भगवान सिंह एवं भतीजा ज्ञानेंद्र पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर जा रहे थे। दोनों लोग गिरीश बाबू के मकान के सामने पहुंचे थे कि तभी पहले से ही नगला कांस के रहने वाले संतोष, सुखवीर, श्रीकृष्ण, सुरेशचंद्र, कौशल्या, गिरीश बाबू, अरविंद, रघुवीर सिंह, मनीष, पिंटू, रणवीर सिंह, सौदान सिंह, विजय कुमार, नीलेश, जयकुमार, भगवान देवी, श्रीमती देवी, ओमवती, पंकज मिल गए। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडा एवं हंसिया एवं अन्य हथियार थे। आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरु कर दिया। चीख पुकार मचने पर सत्यपाल, सुभाष, रीना देवी, अंशुल, अंकित, विजेंद्र, साधना, संतोषी आदि लोग पहुचे। बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने बचाने आए लोगों की भी पिटाई लगा दी। पिटाई लगने पर दस से अधिक लोग घायल हो गए। पीडित का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा से फायर कर जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
580
comment0
Report
Mar 24, 2026 15:08:25
Firozabad, Uttar Pradesh:‌श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज - 5 के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । आज दिनाँक 24.03.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज - 5 कार्यक्रम के तहत थाना नसीरपुर के अजव सिंह इंटर कॉलेज,थाना अरांव ग्राम बझेडा बुर्ज,थाना दक्षिण एमके गांधी कॉलेज,थाना बसईमौच0पुर के प्र0वि0 ,थाना खैरगढ के एसडीएल इंटर कॉलेज,थाना जसराना के ग्राम पारोली ,थाना रामगढ के थारपूठा ,थाना नारखी के ग्राम नारखी ,थाना रजावली पीएस इंटरकॉलेज ,थाना शिकोहाबाद के बालाजी मन्दिर ,थाना पचोखरा के केसी इंटर कॉलेज ,थाना मक्खनपुर के लक्ष्मीबाई हाई स्कूल,थाना टूडला के वीरी इंटर कॉलेज ,थाना नगला खंगर के भदान ,थाना अरांव के ग्राम पिडसरा,थाना फरिहा के फरिहा ,थाना मटसैना के बीहड वाली माता मन्दिर ,थाना नगला सिंघी के जू0हा0 भीकमपुर ,थाना रामगढ के आदर्श पब्लिक स्कूल ,थाना रजावली के ग्राम बाबई ,थाना सिरसागंज के नगला फोजी ,थाना लाइनपार के एसपी स्कूल,थाना नसीरपुर के ग्राम अब्बासपुर ,थाना रसूलपुर के बरकतपुर ,थाना जसराना के उदी कौरारा में बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के बारे में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया ।
703
comment0
Report
Mar 24, 2026 15:03:50
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, निवेश मित्र पोर्टल, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास सहित विभिन्न समस्याओं और प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए। बैठक में बंथर आजाद मार्ग पर अंडरपास निर्माण के लिए प्रस्ताव लखनऊ स्थित एनएचएआई को भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं दही चौकी, नवाबगंज और त्रिभुवन खेड़ा के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए स्वीकृत 130 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत कार्य प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया गया। इब्राहिम एस्टेट, नेहरू बाग औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए उपायुक्त उद्योग एवं केडीए सचिव को संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही दही चौकी साइट-2 की सड़क नंबर-5 पर जल निकासी और क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया। इसके अलावा मेसर्स सेफी बायो फील्ड एवं सेमडे इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा मार्ग निर्माण, मगरवारा स्थित धर्मकांटा के पास सड़क मरम्मत व नाली निर्माण, साइट-1 में सड़क निर्माण, चांदपुर मिनी सचिवालय तक सड़क चौड़ीकरण और एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े गैस टैंकरों से होने वाली असुविधा जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
601
comment0
Report
Advertisement
Back to top