icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
283136

जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा

Jasrana, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; एडीएम ने तहसील पहुंचकर ली जानकारी जसराना। जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध एक युवक ने बुधवार को जसराना तहसील भवन की छत से छलांग लगा दी। युवक पहले तहसील परिसर में खड़ी बोलेरो पर गिरा और फिर नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन भी तहसील पहुंचीं और एसडीएम व सीओ से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्राम सिरौला निवासी विकास का ग्राम खुशहाली निवासी महताब सिंह के साथ नगला गोकुल में स्थित जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। बताया गया है कि इस विवाद को लेकर 90 के दशक से मुकदमेबाजी चली आ रही है। पिछले करीब एक माह से विवाद फिर गरमाया हुआ था और दोनों पक्ष लगातार अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रख रहे थे। बीते शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी दोनों पक्षों ने जमीन संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की थीं। इस दौरान दोनों पक्ष जिलाधिकारी के सामने ही आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय, पुलिस और लेखपाल की टीम ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने लेखपाल और पुलिस से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इससे पहले महताब सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके द्वारा बोई गई सरसों की फसल को दूसरे पक्ष ने जोत दिया है। उसे बीएनएसएस की धारा 164 के तहत वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इसके अगले दिन विकास भी पत्नी और बच्चों के साथ तहसील पहुंचा और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। विकास का आरोप है कि उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने तहसील में काफी देर तक हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि धारा 164 के तहत दर्ज वाद में पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं, लेखपाल एवं अन्य अधिकारियों की जांच में क्या निष्कर्ष निकला, इसकी जानकारी भी दोनों पक्षों को नहीं है। बुधवार को विकास दोबारा तहसील पहुंचा। कुछ देर बाद वह अचानक भवन की छत पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। युवक को गिरता देख तहसील में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उसे अस्पताल भेजा। घटना के बाद प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Pinewz
283136
Vikash Kumar Reporter JasranaVikash Kumar Reporter JasranaFollow22 Sept 2026, 02:11 pm

प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत महिला ने जसराना पुलिस को दी तहरीर, पांच ल

Jasrana, Uttar Pradesh:प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत महिला ने जसराना पुलिस को दी तहरीर, पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार जसराना। क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्लॉट पर कथित रूप से अवैध कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना जसराना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता डॉ. रजनी यादव पुत्री स्व. रामबाबू यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 8 सितंबर 2025 को पलिया सोयम, नगला नथुआ क्षेत्र स्थित प्लॉट राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैरनी सरौना, तहसील शिकोहाबाद से खरीदा था। पीड़िता के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को कुछ लोग उसके प्लॉट पर पहुंचकर कथित रूप से कब्जा करने की नीयत से वृक्षारोपण करने लगे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस की आपात सेवा 112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से रोक दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के मौके से जाने के बाद दोबारा वहां वृक्षारोपण का प्रयास किया गया। तहरीर में डॉ. रजनी यादव ने बृजमोहन उर्फ बिरजू पुत्र लक्ष्मण, सुदीप पुत्र लक्ष्मण, लक्ष्मण पुत्र राजपाल, राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश तथा प्रेमलता पत्नी राजकुमार के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने तहरीर के साथ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज बताए जा रहे मुकदमों से संबंधित विवरण भी संलग्न किए जाने की बात कही है। हालांकि, इन मुकदमों की संख्या और प्रकृति की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित अभिलेखों से किया जाना बाकी है। पीड़िता ने पुलिस से अपने स्वामित्व वाले प्लॉट की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, कथित कब्जे के प्रयास की जांच कराने तथा धमकी देने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर थाना जसराना में दी गई है और पुलिस अभिलेख में इसे हेड कांस्टेबल 419 जितेंद्र सिंह द्वारा प्रमाणित किए जाने की बात बताई गई है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस की ओर से जांच एवं कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Pinewz
283136
Vikash Kumar Reporter JasranaVikash Kumar Reporter JasranaFollow21 Sept 2026, 07:43 pm

गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश जसराना: गणेश प्रतिमाओं के व

Jasrana, Uttar Pradesh:गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश जसराना: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रशासन ने आयोजकों और गणेश भक्तों के साथ बैठक की। सीओ प्रेम प्रकाश पांडेय और एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने विसर्जन की तारीख और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। बैठक में इंस्पेक्टर भगवत सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 22 से 25 सितंबर के बीच किया जाएगा। सीओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि विसर्जन के लिए नहर के बजाय बंबे में निर्धारित सुरक्षित स्थान का ही प्रयोग किया जाए। उन्होंने आयोजकों से विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। सीओ ने गणेश पंडालों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, विद्युत तारों और सजावट की व्यवस्था सुरक्षित रखने तथा आग से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें। बैठक में आयोजकों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर दिनेश लोधी,बालकिशन लोधी,आनंद कुमार ,अरुण कुमार,राजीव,मोहित चौधरी,विवेक कुमार,रजत,राकेश कुमार,नवीन शिवहरे,प्रमोद शिवहरे,धीरज सिंह,आकाश माहेश्वरी,गौरव गुप्ता,कुन्दन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
283136
Vikash Kumar Reporter JasranaVikash Kumar Reporter JasranaFollow21 Sept 2026, 07:40 pm

टप्पेबाज ले गए महिला से कुंडल और पैंडल जसराना। बैंक में अपना बैलेंस चेक कर लौट रही महिला टप्पेबाजी

Jasrana, Uttar Pradesh:टप्पेबाज ले गए महिला से कुंडल और पैंडल जसराना। बैंक में अपना बैलेंस चेक कर लौट रही महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। दो लोग उसके कान के कुंडल और पैंडल के गए। महिला ने पुलिस को जानकारी दी है। थाना जसराना के गांव नवादा निवासी श्रीमती देवी पत्नी महेशपाला सिंह आशा कार्यकर्ता हैं। सोमवार की सायं वह स्टेट बैंक में अपना बैलेंस चेक करने गई थी। इसी दौरान लौटते समय दो युवक मिले और एटा जाने का रास्ता पूछा। महिला कुछ बताती इससे पहले ऑटो आया और तीनों लोग उसमें बैठ गए। महिला ने बताया कि इस दौरान दोनों युवक ऑटो में बैठाकर बैंक के पीछे ले गए। और उसके कान के कुंडल और पैंडल एक बैग में रखवाकर ले गए। आरोपियों के जाते ही महिला को अपने साथ घटना का आभास होते ही महिला ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि मामला टप्पेबाजी का है। जानकारी की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
283136
Vikash KumarVikash KumarFollow19 Aug 2026, 01:23 am

एक दर्जन से अधिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र जयकारों से गूंजता रहा पूरा मार्ग जसराना। वीरांगना रा

Jasrana, Uttar Pradesh:एक दर्जन से अधिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र जयकारों से गूंजता रहा पूरा मार्ग जसराना। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की स्मृति में मंगलवार को कस्बे में लोधी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने शामिल होकर रानी अवंतीबाई के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग वीरांगना के जयकारों से गूंजता रहा। शोभायात्रा लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर एटा मार्ग, विरोध मार्ग, पुरी मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में लोधी समाज के लोगों की संख्या इतनी अधिक रही कि करीब एक किलोमीटर तक लोगों की कतार दिखाई दी। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में रानी अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में सजी बालिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। डीजे और बैंड की धुनों के बीच समाज के युवा उत्साह से झूमते नजर आए। कार्यक्रम में इंजीनियर राजीव लोधी, लकी ट्रस्ट अतर्रा के संस्थापक लोधी देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, कमलेश राजपूत सिंह, दिनेश लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अर्पिता और दीपिका सहित महिलाओं एवं युवतियों ने भी शोभायात्रा में सहभागिता की।
0
0
Report
Advertisement
Back to top