Back
सिंहस्थ से पहले अफसरों की निगरानी: समय सीमा और गुणवत्ता पर सख्ती
ASANIMESH SINGH
Mar 24, 2026 15:17:02
Ujjain, Madhya Pradesh
मैदान में उतरे अफसर, सिंहस्थ कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा पर सख्ती....
उज्जैन
आगामी सिंहस्थ को लेकर शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह लगातार मैदानी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।
संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि हरी फाटक से लाल पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की समस्या सामने आती है। कर्कराज की तरफ से मंदिर की ओर जाने वाला ट्रैफिक इस रोड को दाईं ओर से क्रॉस करता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसे सुधारने के लिए अब दो लेन की नई सड़क बनाई जाएगी, जो नदी की ओर जाएगी और लाल पुल के नीचे से निकलकर आगे के मार्ग से जुड़ेगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी।
उन्होंने बताया कि शांति नगर (गेल रोड) का एक किलोमीटर हिस्सा बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बियासन माता रोड पर काम संतोषजनक है, लेकिन नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
सेवाखेड़ी-शिलाखेड़ी क्षेत्र में बन रहे बैलेंसिंग रिजर्वायर का कार्य भी तेजी से जारी है, जिसे आगामी बारिश में परीक्षण के लिए भरा जाएगा। घाटों के निर्माण कार्य में भी तेजी देखी जा रही है।
हरी फाटक ब्रिज के निर्माण को लेकर भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिन मकानों को हटाना है, उनकी प्रक्रिया अगले दो-तीन दिनों में पूरी कर ली जाएगी, ताकि ब्रिज का काम तेजी से शुरू हो सके।
वहीं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इंटर डिपार्टमेंटल समन्वय और एनओसी से जुड़े मुद्दों के कारण जहां भी कार्य अटकते हैं, वहां अधिकारी मौके पर जाकर तुरंत निर्णय लेते हैं और संबंधित विभागों से समन्वय कर काम आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम समय निकालकर साइट विजिट की जा रही है, ताकि हर स्तर पर प्रगति सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन का स्पष्ट फोकस है कि सिंहस्थ से पहले सभी विकास कार्य गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरे हों, जिससे उज्जैन शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बाइट - संभाग आयुक्त आशीष सिंह
बाइट - कलेक्टर रौशन कुमार सिंह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 16:19:150
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 24, 2026 16:18:51Noida, Uttar Pradesh:हरीश राणा ने ली अंतिम सांस,
13 साल से कोमा में थे
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मिली थी।
0
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 24, 2026 16:18:320
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 24, 2026 16:18:180
Report
IAImran Ajij
FollowMar 24, 2026 16:17:420
Report
794
Report
605
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 24, 2026 16:02:54654
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 24, 2026 16:02:34628
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 16:02:10659
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 24, 2026 16:02:02760
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 24, 2026 16:01:48776
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 24, 2026 16:01:20501
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 24, 2026 16:01:02600
Report