455001
दिव्यांग पटवारी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पैरों से लिखी ट्रांसफर की अर्जी
Dewas, Madhya Pradesh:जिले के सतवास में पदस्थ पटवारी आमीन मंसूरी के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। आज आमीन मंसूरी कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जहाँ उन्होंने स्थानांतरण की एक अर्जी ADM प्रवीण फुलपगारे के नाम अपने पैरों से लिखी। आमीन अपनी व्यक्तिगत परेशानियों के चलते सोनकच्छ स्थानांतरण चाहते हैं बता देकी आमीन का ा चयन करीब एक वर्ष पूर्व पटवारी पद पर हुआ था। इन्होंने पैरों से ही लिखकर पटवारी की परीक्षा भी पास की थी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गणेश विसर्जन सुरक्षा: सख्त निगरानी और बैरिकेडिंग के साथ यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस की तैयारी तेज... एसपी षियाज़ के.एम. ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण बैढ़न, विंध्यनगर और नवानगर के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी... अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच बैरिकेडिंग और पुलिस बल की व्यवस्था के निर्देश... गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान... विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने और आपातकालीन रास्ते खुले रखने की हिदायत... डीजे और साउंड को निर्धारित नियमों के अनुसार चलाने के निर्देश... नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई अफवाहों पर भी पुलिस की नजर... सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो शेयर करने से बचने की अपील... निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, सूबेदार आशीष तिवारी समेत पुलिस अधिकारी रहे मौजूद... खबर स Singरौली में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इसके लिए पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने बैढ़न, विंध्यनगर और नवानगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों का दौरा किया។ इस दौरान एसपी ने विसर्जन स्थलों की स्थिति देखने के साथ भीड़ नियंत्रण, यातायात, बैरिकेडिंग, रोशनी और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थानों पर ही कराया जाए और गहरे पानी वाले हिस्सों में लोगों को जाने से रोका जाए। पुलिस ने विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह या अपुष्ट वीडियो को बिना जांचे शेयर न करें। पुलिस का कहना है कि गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।0
0
Report
कांग्रेस पोस्टर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग, देशद्रोही कहा गया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पोस्टर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है पोस्टर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है कांग्रेस नेता हसीब खान की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में ज्ञानेश कुमार को 'देशद्रोही' बताते हुए इस्तीफे की मांग की गई है वहीं, पोस्टर में ज्ञानेश कुमार का साथ देने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है पोस्टर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीधे तौर पर हमला बोला गया है पोस्टर पर लिखा है देशद्रोही ज्ञानेश कुमार, शर्म करो, इस्तीफा दो' इसके साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि ज्ञानेश कुमार का साथ देने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए ये पोस्टर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान की ओर से लगवाया गया है कांग्रेस की ओर से ज्ञानेश कुमार को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं 24 सितंबर को भारतीय युवा कांग्रेस ने भी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका शुरू की है वहीं कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में चुनाव कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है बाइट... हसीब खान, कांग्रेस नेता “जो संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहा है, उसको बख्शा नहीं जाएगा ज्ञानेश कुमार और उनका साथ देने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी...”0
0
Report
बस्तर में भारी बारिश: इंद्रावती नदी में बाढ़ की आशंका, बांध का गेट खुला
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर बस्तर में लगातार हो रही बारिश के बीच इंद्रावती नदी में बनी बाढ़ की संभावना, ओडिशा के कालाहांडी जिले में स्थित खाटीगुड़ा इंद्रावती बांध का एक गेट खोला गया, अगले कुछ घंटों में इंद्रावती नदी का जल स्तर में होगी बढ़ोतरी, प्रशासन द्वारा इंद्रावती नदी के आस पास बसे गांवों में कोटवारों के माध्यम से कराई जा रही मुनादी, प्रशासन ने राजस्व विभाग एवं SDRF को किया अलर्ट, बस्तर में अगले 48 घंटों तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई मौसम विभाग द्वारा0
0
Report
Advertisement
जायल-डेह पंचायत क्षेत्रों में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी निकली
Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल-डेह पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी。 जायल उपखंड कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी हुई。 लॉटरी से ग्राम पंचायतों में वर्गवार और महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया。 एसडीएम रणछोड़ लाल सोलंकी सहित अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद。 जायल और डेह पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जायल उपखंड कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में वर्गवार एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया。 रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल सोलंकी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकालकर सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया गया。 लॉटरी प्रक्रिया के दौरान डेह तहसीलदार बाबूलाल जाट, राजाराम भांभू, नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस से प्रतापराम भाकर, भाजपा से राकेश चोटिया और आरएलपी से अनिल बारूपाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
होटल के कमरे में युवक की फंदे पर लटका लाश, हत्या की आशंका
Sagar, Madhya Pradesh:लिंक रोड स्थित होटल के कमरे में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान शुभम अग्रवाल, निवासी रामबाग, बड़ा बाजार के रूप में हुई है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए नरयावली नाका मुक्तिधाम ले जा रहे थे। इसी दौरान मोतीनगर चौराहे पर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक के भाई सौरभ अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुभम करीब 15 सितम्बर से होटल में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। सुबह करीब 4 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। सौरभ के अनुसार, कमरे में खून बिखरा हुआ था और बॉडी पूरी काली पड़ गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि घटना 3 दिन पहले हुई थी, क्या बदबू नहीं आई और कमरे की सफाई के लिए होटल का कर्मचारी वहां क्यों नहीं पहुंचा। परिजनों ने शुभम के पैसे, कान की बाली और हाथ में पहना चूड़ा, फोर व्हीलर कार नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया; परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बालक से सोने का लॉकेट छीनने वाले दो किशोर निरुद्ध, दुकान मालिक गिरफ्तार, लॉकेट बरामद
Munger, Bihar:बालक के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में दो किशोर निरुद्ध, आभूषण दुकानदार गिरफ्तार ,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, लॉकेट बरामद, मुंगेर: पूरबसराय थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक चौराहा के समीप eight वर्षीय बालक के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छिनतई का लॉकेट खरीदने वाले आभूषण दुकानदार सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों किशोरों के पास से 11,500 रुपये बरामद किए हैं। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे आठ वर्षीय बालक साइकिल से मुर्गियाचक चौराहा के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान दो किशोरों ने उसके गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरबसराय थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर दोनों किशोरों की पहचान कर उन्हें निरुद्ध किया गया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि छीनने के बाद सोने का लॉकेट उन्होंने एक आभूषण दुकानदार को 16,500 रुपये में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित आभूषण दुकान में छापेमारी कर छिनतई किया गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। पुलिस ने दुकानदार सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
Advertisement
नागौर के नये सभापति संतोष टाक का पदभार ग्रहण, विकास संकल्पों का एलान
Nagaur, Rajasthan:नागौर नगरपरिषद में नवनियुक्त सभापति संतोष टाक ने आज अपना सभापति पदभार ग्रहण किया । इस दौरान आज पुजा अर्चना के साथ शुभ मुहूर्त के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा, जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्षद मौजूद रहे । इस दौरान नवनियुक्त सभापति संतोष टाक ने बताया कि शहर में राज्य सरकार की और से चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनका प्रथम लक्ष्य रहेगा । साथ ही शहर को स्वच्छ रखने व शहर का विकास करवाने की भी उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी । वहीं सभापति टाक ने कहा कि चुनाव हो गये राजनीति भी हो गई अब शहर के विकास को लेकर सभी के साथ मिलकर शहर का विकास करवाया आयेगा और आमजन की जो भी समस्या होगी उनका समाधान किया जायेगा ।0
0
Report
खदान के गहरे गड्ढे में डूबे दो युवक की मौत; SDRF ने शव बरामद
Morena, Madhya Pradesh:खदान के गहरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव माजरा गांव की घटना, नहाने के लिए तीन लोग पहुंचे थे; दोनों शव जौरा पीएम हाउस में रखवाए जौरा। माजरा गांव में खदान के पास बने गहरे गड्ढे में नहाने गए सहरिया समाज के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जौरा के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुल तीन लोग साइकिल से माजरा गांव की खदानों के पास नहाने पहुंचे थे। इनमें चकुर भी शामिल था। चकुर के अनुसार नहाने के दौरान विकास और राजेश गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की जानकारी मिलते ही जौरा थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह बैस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे दोनों लोगों की तलाश की और उनके शव बरामद कर लिए। मृतकों में विकास की उम्र करीब 15 वर्ष बताई गई है, जबकि राजेश की उम्र करीब 20 वर्ष से अधिक है। दोनों मृतक अपने परिवार के साथ जौरा की गल्ला मंडी प्रांगण में रहते थे。 खुले पड़े हैं खदानों के गहरे गड्ढे हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खदानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि खदानों के पास कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। इन स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग से ऐसे खतरनाक गड्ढों को सुरक्षित कराने की मांग की है।0
0
Report
हनुमानगढ़: सतीपुरा की रोही में करंट से ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, किसान की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :सतीपुरा की रोही में खेत में करंट का कहर, कपास की गांठें लोड करते समय हाइटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, हादसे में किसान शौकत अली की मौत, दूसरा किसान लियाकत अली झुलसा, सूचना पर,जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची, घायल किसान का जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज,जंक्शन थाने के ASI लालचंद कर रहे मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
जयपुर की काली थार से चार दिन में तीन हादसे, पुलिस ने शुरू किया अभियान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की सड़कों पर थार का ‘ब्लैक आतंक’! चार दिन में तीन घटनाएं... तीनों में काली थार का कनेक्शन, DCP बोले- ब्रांड नहीं, नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई. जयपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है...इन दिनों शहर में एक काले रंग की थार लगातार चर्चा में है... वजह है महज चार दिन में सामने आई तीन अलग-अलग घटनाएं...एक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई... दूसरे हादसे में स्कूटी सवार गंभीर घायल है... तो तीसरे मामले में ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद ने रोड रेज का रूप ले लिया... तीनों घटनाओं में काली थार सामने आई और आरोप है कि चालक मौके से फरार हो गए... CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस अब इन मामलों की जांच में जुटी है...हालांकि पुलिस साफ कर रही है कि किसी खास ब्रांड की गाड़ी के खिलाफ नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। राजधानी जयपुर या दूसरा कोई शहर। आबादी इलाके में वाहनों के चलने की रफ्तार की गति निर्धारित है। इस बात के संकेतक रोड पर लगे दिखाई दे जाते हैं, लेकिन तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों को ये शायद दिखाई नहीं दे रहे हैं। इनमें भी लग्जरी वाहनों के चालक ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं, खासकर रात के वक्त। शहर में हाल ही हुई तीन दुर्घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। सबसे पहले बात सांगानेर इलाके की...पिछले शनिवार को सुबोध कॉलेज के पास सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार काली थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी...हादसे में 57 वर्षीय नवल शर्मा की मौत हो गई...टक्कर के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया...थार की नम्बर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही थी। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है... जिसके आधार पर पुलिस आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है...दूसरी घटना राजा पार्क इलाके की है...उदय मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार काली थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी...हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल हो गया..टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया...अब पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है...तीसरी घटना में मामला सड़क हादसे से आगे बढ़कर रोड रेज तक पहुंच गया...खोरा बीसल थाना इलाके में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ...आरोप है कि काली थार सवार युवकों ने स्विफ्ट डिजायर चालक से मारपीट की...पिस्टल निकालने और कार में तोड़फोड़ करने के भी आरोप लगे हैं...घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए... चार दिन... तीन घटनाएं... और तीनों में काली थार। ये केवल एक संकेतभर हैं कि रात को इन लग्जरी वाहनों की रफ्तार के कारण कितने लोगों की जान पर बन सकती है। हादसे के बाद चालक का फरार होना हो या फिर रोड रेज में हथियार दिखाने का आरोप... इन घटनाओं ने जयपुर की सड़कों पर सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं...पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है...पुलिस के मुताबिक पिछले दो साल में जयपुर शहर में थार वाहनों से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है...इसी को देखते हुए अब तेज रफ्तार और नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा ...हालांकि DCP साउथ राजर्षि राज ने साफ किया है कि पुलिस की कार्रवाई किसी एक ब्रांड की गाड़ी को लेकर नहीं है...पुलिस का फोकस तेज रफ्तार, मॉडिफाइड नंबर प्लेट, काले शीशे और दूसरे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर है...पुलिस के मुताबिक मानसरोवर सर्किल में पहले भी 400 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई थी...काले शीशे की फिल्म हटाने से लेकर आपत्तिजनक और मॉडिफाइड नंबर प्लेट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई...जयपुर की सड़कों पर रफ्तार का रोमांच... दूसरों की जिंदगी के लिए खतरा न बन जाए... इसके लिए पुलिस अब तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है...पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद समझौता कर लेना समाधान नहीं... पुलिस अपनी तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है...क्योंकि सड़क पर गलती किसी एक की हो सकती है... लेकिन नुकसान किसी की भी जिंदगी का हो सकता है...0
0
Report
पाकुड़ में 13 वर्षीय दीनानाथ सिंह हत्या, शव परगला नदी में मिलने की खबर
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बगशीशा पंचायत के नयाग्राम गांव में एक 13 साल के बच्चे दीनानाथ सिंह की हत्या कर शव परगला नदी में फेंकने का मामला सामने आया है...पुलिस और ग्रामीण को नदी में बच्चे के शव की तलाश कर रहे हैं...हालांकि, काफी देर तक खोजने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला है...पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है...पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बच्चे की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूली है...इसके बाद पुलिस और ग्रामीण आरोपी की बताई जगह पर परगला नदी में बच्चे के शव की तलाश में जुटे हैं...जानकारी के अनुसार दीनानाथ सिंह अपने पिता हिरानन्दन सिंह के साथ मंगलवार रात करमा पूजा देखने के लिए घर से निकला था...देर रात अचानक वह गायब हो गया। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए...बच्चे के पिता हिरानन्दन सिंह ने हिरणपुर थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी...पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की...जांच के दौरान ही संदिग्ध को हिरासत में लिया गया...पिता हिरानन्दन सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि करमा पूजा समारोह के दौरान मनोज कुमार, कार्तिक सिंह, पंचानंद सिंह, चिंता देवी और मनोका देवी, जो इसी गांव के हैं, उनके बेटे को अगवा कर अपने साथ ले गए थे...उन्होंने यह भी बताया कि उन लोगों के साथ उनका घरेलू झगड़ा हुआ था और उस समय कार्तिक सिंह और मनोज कुमार ने उनके बेटे को जान से मार देने की धमकी दी थी...बच्चे का शव नहीं मिला था है नदी में खोजबीन जारी है...पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है...0
0
Report
कोटा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, गृह क्लेश से परिवार में मातम
Kota, Rajasthan:फांसी का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली मृतक ओम गुर्जर देवनारायण योजना इलाके का निवासी था. ओम ने अपने ही घर पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. आत्महत्या के कर्म की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन माना जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते ही युवक ने मौत को गले लगाया है. युवक की पांच महीने पहले ही गोना हुआ था न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की मोच में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चा में पाए गए मृतक के शो का पोस्टमार्टम करवाया जाना है. फिलहाल रामपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
जलालपुर में किशोरी के अपहरण के प्रयास: चलती टैम्पो से छलांग, पुलिस जाँच शुरू
Jaunpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में किशोरी के अपहरण का दावा, चलते टैम्पो से कूदकर बचाई जान चलते टैम्पो से कूदी किशोरी, अपहरण के प्रयास से मचा हड़कंप बंद बॉडी के वाहन में सात और लड़कियों के बंधे होने का दावा, जौनपुर जलालपुर जफराबाद पुलिस और SOG जांच में जुटी सीसीटीवी एक पिकअप आते हुये दिखाई दे रहा है जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। किशोरी का दावा है कि कुछ लोगों ने उसे जबरन बंद बॉडी वाले टाटा टैम्पो में बैठा लिया। करीब तीन किलोमीटर आगे जाने के बाद उसने चलते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी पतिराम यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंजली यादव नत्थनपुर गांव के पास घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां एक बंद बॉडी वाला टाटा टैम्पो आकर रुका। किशोरी के अनुसार, वाहन से दो युवक नीचे उतरे और उसे पास बुलाया। रास्ता पूछने की बात समझकर वह उनके करीब पहुंची, तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर जबरन वाहन में बैठा लिया। किशोरी के मुताबिक, वाहन का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया और टैम्पो बेलाव-केराकत मार्ग की ओर बढ़ गया। नेहरूनगर पुलिया के पास मौका पाकर उसने चलते टैम्पो से छलांग लगा दी और सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में छिप गई। किशोरी का कहना है कि उसके कूदने के बाद वाहन रोककर आरोपियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिली तो वे वाहन लेकर कबूलपुर बाजार की तरफ लौट गए। उनके जाने के बाद किशोरी झाड़ियों से बाहर निकली और राहगीरों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जफराबाद पुलिस और SOG टीम ने भी जांच शुरू कर दी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि टैम्पो के अंदर कथित तौर पर सात अन्य लड़कियां भी थीं, जिनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर नकाब था। किशोरी के अनुसार, वे लड़कियां बेहोशी की हालत में दिखाई दे रही थीं। किशोरी की सूचना के आधार पर पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध टैम्पो की जानकारी जिले के अन्य थानों को भेजी। वहीं, पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के बाजारों तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।एक पिकअप दिखाई दे रहा है थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बाईट अंजली किशोरी0
0
Report
गिर्राज महाराज का सप्तरत्न महाभिषेक कल भक्तों के लिए दिव्य दर्शन
Mathura, Uttar Pradesh:अलौकिक छप्पन भोग की पूर्व संध्या पर गिर्राज महाराज का पंचरत्नम महाभिषेक, कल सप्तरत्नों के भव्य श्रृंगार में देंगे दर्शन मथुरा। -श्री गिर्राज सेवा समिति परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव की पूर्व संध्या पर धाम में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर गिर्राज महाराज का विशेष ‘पंचरत्नम महाभिषेक’ धार्मिक रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभु का यह दिव्य महाभिषेक कामधेनु गाय के शुद्ध दूध, दुर्लभ वैदिक जड़ी-बूटियों तथा पारंपरिक पंच पात्रों के माध्यम से कराया गया। अभिषेक के दौरान पूरा प्रांगण 'गिर्राज महाराज की जय' और 'राधे-राधे' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महोत्सव की Shृंखला में कल, अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर, शुक्रवार) को प्रभु गिर्राज जी का अति-दिव्य तथा अद्भुत रूप में श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान भगवान चांदी के विशाल कमल पुष्प पर शेषनाग के साथ विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। प्रभु का यह विशेष श्रृंगार हीरे, मोती, पन्ना, पुखराज, नीलम और गोमेद जैसे बहुमूल्य सप्तरत्नों से किया जाएगा। अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने-श्री गिर्राज सेवा समिति द्वारा आयोजित विशेष भब्य आयोजन में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं, कृष्ण भक्तों एवं ब्रजवासियों को इस दुर्लभ और अलौकिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया है। समिति की ओर से कार्यक्रम स्थल पर दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि सभी भक्त सुलभता से गिर्राज प्रभु के इस सप्तरत्नम स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।0
0
Report
हनुमानगढ़ में गणेश महोत्सव का समापन: शोभायात्रा और नहर में मूर्ति विसर्जन
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) गणेश महोत्सव का समापन हनुमानगढ़ में श्री विनायक युवा संगठन की ओर से टाउन के वार्ड नंबर 20 में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन शोभायात्रा और नहर में मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। मूर्ति विसर्जन से पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा को ट्रॉली में विराजमान कर शहर के मुख्य मार्गों से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे और अगले वर्ष जल्द वापस आने की कामना की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ श्रद्धालु मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। इसके बाद नहर में विधिवत रूप से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वार्डवासी राजेश स्वामी ने बताया कि हर साल नशामुक्ति, शहर की सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना को लेकर गणेश महोत्सव मनाया जाता है। पिछले नौ वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है और भविष्य में भी इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव नौ दिन तक चला। इस दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा को विदाई देते समय थोड़ी मायूसी हो रही है, लेकिन उम्मीद है कि गणपति बप्पा अगले बरस जल्द आएंगे。0
0
Report
Advertisement
