icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
MDMahendra Dubey17 Oct 2025, 07:25 am

दमोह पैर धुलाई मामले में हाईकोर्ट NSA कार्रवाई के निर्देश, आज सुनवाई

Damoh, Madhya Pradesh:हाईकोर्ट के आदेश पर पैर धुलाई कांड में अब तक 5 लोगों पर एनएसए की कार्यवाही, आज फिर होगी कोर्ट में सुनवाई. दमोह जिले के पैर धुलाई कांड में MP हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने पुलिस और जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए आरोपियों को चिन्हित कर एनएसए की कार्यवाही करने के आदेश दिए थे. इसके बाद पुलिस एक्शन में है और अब तक 5 लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की गई है. दमोह के सतरिया गांव में ओबीसी वर्ग के युवक से ब्राह्मण समाज के युवक के पैर धुलवाने और वही पानी पीने की तालिबानी सजा देने के बाद मामला सामने आया था जिसे लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है. गुरुवार को दमोह में ओबीसी महासभा ने बड़ा आंदोलन किया और मांग रखी कि जिस पंचायत में ये सब कृत्य हुआ उसमें शामिल तमाम लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की जाए फिर चाहे वो ब्राह्मण समाज के लोग हों या फिर कुशवाहा समाज के लोग, इसके मांग पर दमोह के एसपी का कहना है कि हाईकोर्ट ने भी इसी तरह के निर्देश दिए है जिस पर कार्यवाही जारी है, गुरुवार को हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन जिस खंडपीठ ने ये आदेश दिए थे उनमें से एक जस्टिस अतुल श्रीधरन का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट हो गया लिहाजा गुरुवार को सुनवाई टल गई है और अब आज यानी शुक्रवार को इस मामले में हाईकोर्ट सुनवाई करेगा और जो डायरेक्शन मिलेंगे उस हिसाब से आगे की कार्यवाही होगी. इस कांड के सामने आने के बाद अभी भी इलाके के तनाव बना हुआ है. सतरिया गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है वहीं जिले के कलेक्टर के मुताबिक पहली प्राथमिकता इलाके में शांति व्यवस्था कायम करना है और इसके लिए प्रशासन तो काम कर ही रहा है लेकिन DM ने समाज से भी इस दिशा में आगे आने की अपील की है.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top