471001
छतरपुर में पटवारी का रिश्वत लेते हुआ वीडियो वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के राजनगर तहसील में एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुरेला हल्का के पटवारी राम अवतार अहिरवार को किसान भगवान दास पटेल से जमीन सीमांकन के लिए एक हजार रुपये लेते हुए कैमरे में कैद किया गया। उल्लेखनीय है कि राम अवतार की पत्नी माया अहिरवार भी धमना हल्का में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के अमर कॉलोनी में 55 लाख नकद के साथ क्रिप्टो धोखाधड़ी का पर्दाफाश
New Delhi, Delhi:दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक जटिल धोखाधड़ी मामले को सुलझा लिया है, जिसमें शिकायतकर्ता के साथ USDT के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी की गई थी. केस FIR नंबर 0372/2026, धारा 318(4)/3(5) BNS, दिनांक 04.10.2026, अमर कॉलोनी थाना में दर्ज किया गया है. दक्षिण-पूर्व के एडिशनल डीसीपी उत्कर्ष ने बताया कि धोखाधड़ी गिरोह चार स्तरों पर काम करता था और Trust Wallet एप्लिकेशन के स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को झांसा देता था. आरोपी ओमप्रकाश ने SIM कार्ड उपलब्ध कराकर लॉजिस्टिक सहायता दी और अमन के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए. आरोपियों ने एक Airbnb आदि लोकेशन पर मिलकर शिकायतकर्ता से 36,000 USDT तक लेनदेन करवाया और नकद 36 लाख रुपये लिए. फिर 04.10.2026 को 55,000 USDT ट्रांसफर कर 55 लाख नकद लेने के बाद वॉलेट एक्सेस का दुरुपयोग कर पूरा 55,000 USDT निकाल लिया गया. मामले में मुख्य सरगना गौरव राणा के साथ रितिक चावला, अन्य सहयोगी भी शामिल बताए गए हैं. आगे पूछताछ जारी है और जांच टीम लगातार संपर्क में है.0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में दीपक बैज के आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस का भव्य स्वागत
Muju, Jeonbuk State:एंकर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के मनेंद्रगढ़ आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं जेसीबी के माध्यम से फूलों की माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक एवं भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक विनय जायसवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे。0
0
Report
बगहा में गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ धनहा थाना पुलिस ने गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो रिवॉल्वर और कई जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर अवसानी निवासी मोहन कुमार के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। दरअसल उत्तर प्रदेश सीमा पर धनहा पुलिस गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो सवार चौतरवा की ओर आ रहा था। चेकपोस्ट पर पुलिस की वाहन जांच देख बदमाश ऑटो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया औऱ बाद में पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी की बैग से दो रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और हथियारो के अलावा जिन्दा कारतूस भी जब्त कर लिया।बताया जा रहा है की बेतिया शहर में बुधवार को दीनदहाड़े हथियार से लैस अपराधियों द्वारा सेनको गोल्ड डाइमंड ज्वेलर्स में हुईं करोड़ों की लूट के बाद चम्पारण रेंज के DIG हरकिशोर राय के निर्देश पर जिला भर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इसी दौरान पुलिस को हथियारों औऱ कारतूस के साथ बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुईं। इस सम्बन्ध में बगहा सदर SDPO निहार भूषण ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि वह हथियार लेकर गोरखपुर जा रहा था। वहां रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस की बिक्री करने की योजना बनी थी । SDPO बगहा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग के मतगणना रिकॉर्ड पर सवाल उठाए
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र -: लोकसभा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोटिंग के आंकड़ों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा की 23 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद हुए मतदान का रिकॉर्ड चुनाव आयोग की आंतरिक रिपोर्ट में नहीं मिला है। लाडवा विधानसभा के गांव निवारसी में आयोजित वोट बचाओ - देश बचाओ चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा पूर्व मंत्री थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा भी मौजूद थे जबकि भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सामने आया है कि महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की करीब 200 विधानसभा और लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे के बाद हुए मतदान का रिकॉर्ड चुनाव आयोग के पास नहीं है। रात 12 बजे 61% वोटिंग बताई, गिनती 68% वोटों पर हुई दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में मतदान वाले दिन रात करीब 12 बजे कुल मतदान 61 प्रतिशत बताया गया था, लेकिन जब मतगणना हुई तो करीब 68 प्रतिशत वोटों की गिनती हुई।चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि इन आंकड़ों में इतना अंतर कैसे आया。 उन्होंने कहा कि हरियाणा में बहुत कम वोटों के अंतर से चुनावी नतीजे तय हुए थे। ऐसे में अगर लाखों वोटों के आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 15 से 20 प्रतिशत तक वोटों के आंकड़ों में अंतर और करीब 35 लाख वोटों को लेकर सवाल हैं। वहीं आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में वोट चोरी हुई और लाडवा में भी चुनाव के नतीजों के दौरान गड़बड़ी की गई। चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस की ओर से जलेबी और मिठाई तैयार करने को लेकर भाजपा नेताओं के तंज पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस ने सरकार बनने की उम्मीद में मिठाई और जलेबी तैयार कर रखी थी। यहाँ तक कि घोड़े भी बुला लिए थे। बाइट - सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा0
0
Report
मोबाइल विवाद के चलते 16 वर्षीय छात्र का अपहरण, सात आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मोबाइल को लेकर हुआ विवाद अपहरण और मारपीट तक पहुंच गया। सात युवकों ने मिलकर 16 वर्षीय छात्र का अपहरण कर उसे कोनी के एक मकान में बंधक बना लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर को मुक्त कराया और सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी का है, जहाँ रहने वाले भुवन श्रीवास ने 18 नवंबर को सिविल लाइन थाने में अपने 16 वर्षीय छोटे भाई के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। किशोर कक्षा 11वीं में पढ़ाई करता है। परिजनों के मुताबिक 17 नवंबर की शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश करने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि शेख अजिमुद्दीन उर्फ अज्जू अपने साथियों के साथ उसे लेकर गया है। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस से मदद मांगी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर संदेही अज्जू और उसके साथियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अज्जू अपने साथियों के साथ सिंधी कॉलोनी के पास घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर अज्जू सहित उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर को अगवा करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कोनी स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां किशोर को बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने उसे मुक्त कराते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने किशोर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने सभी सात आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
नीतीश सेतु पर सियासत गरम, तेजस्वी-नीतीश के नाम पर बहस तेज
Naya Chak, Bihar:एंकर बिहार में नीतीश सेतु को लेकर सियासत गरमाई हुई है तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नाम से सेतु पर आपत्ति जताई तो पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा नीतीश जी के नाम पर सेतु है इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी। तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या इस पुल का नाम तब तेजस्वी सेतु कर दिया जाए क्या जब हम कैबिनेट में थे तब सबने मिलकर यह प्रस्ताव दिया था। 2012 से 14 तक पूरी तरह समीक्षा हुई बिहार सरकार ने पैसे लगाए। तेजस्वी यादव को मेंढक बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मेंढक जो आते हैं ऐसे मेंढकों की जरूरत नहीं है यह जो हो रहा है। निशांत कुमार को हटाए जाने पर अश्वनी चौबे बोले कार्रवाई हो वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मंत्री निशांत कुमार को हटाए जाने पर अश्वनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि कभी कभी इस तरह का वाकया हो जाता है। जब हम केंद्रीय मंत्री थे हमारे संसदीय क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री नीतीश जी के कार्यक्रम के दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने धक्का दे दिया था हम भी धक्का खाए हैं। सुरक्षाकर्मियों को यह ध्यान रखना चाहिए साथ ही नए सुरक्षाकर्मियों की बहाली नहीं होनी चाहिए ताकि वह सुरक्षाकर्मी किसी भी मंत्री को धक्का नहीं दे यह बेहद शर्मिंदगी की बात है मुख्यमंत्री को इसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए。0
0
Report
Advertisement
धनबाद के गोलमारा जंगल में युवक का शव पेड़ से लटकने की खबर, इलाके में सनसनी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमारा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा भी गायब था। परिजनों ने कपड़े, चप्पल, सिर के बाल और हाथ में पहने कड़े के आधार पर शव की पहचान गोलमारा निवासी अनूप कुमार सिंह के रूप में की है जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार सिंह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 12 बजे से लापता थे। वह एक मोबाइल सिम कंपनी में काम करते थे। उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि अनूप के ऊपर कर्ज भी था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने लोन लिया हुआ था। हालांकि, कर्ज का उनकी मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और शरीर के केवल ऊपरी हिस्से का कंकाल बचा था। कमर के नीचे का हिस्सा गायब था। आशंका जताई जा रही है कि शव काफी दिनों तक जंगल में रहने के कारण जंगली जानवरों ने शरीर के निचले हिस्से को खा लिया होगा। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान परिजनों ने कपड़े, चप्पल, बाल और हाथ में पहने कड़े के आधार पर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
धनबाद-गिरिडीह अंचलों में जमीन दाखिल-खारिज के लिए ग्रामीणों का उग्र आंदोलन
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के अंचल कार्यालयों में रैयतों की जमीन सम्बंधित समस्या का निपटारा नही हो रहा है। रैयतों को अपने जमीन सम्बंधित समस्या के समाधान के लिये, दाखिल खारिज, लगान रसीद के लिये चक्कर लगाना पड़ रहा है। बाघमारा अंचल कार्यालय के मुख्य गेट के सामने दर्जनों रैयत धरना पर बैठ गए है। पिपराटाँड़ के रैयत दुःखन महतो अंचलाधिकारी से त्रस्त होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। दर्जनों रैयत अनशनकारी रैयत का साथ देते हुए धरना दे रहे है। गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी भी आंदोलन की जानकारी होने पर अनशनस्थल पहुँच धरना पर बैठ गए है। अनशन पर बैठे रैयत ने कहा कि एक साल से अंचल कार्यालय का चक्कर जमीन के दाखिल खारिज के लिये लगा रहे है। लेकिन जमीन का दाखिल खारिज नही किया गया। अंचल अधिकारी रैयतों को परेशान कर रहे है। जमीन के सभी दस्तावेज सही होने के बाउजूद टालमटोल किया जा रहा। परेशान होकर अनशन पर बैठना पड़ा है। जब तक जमीन का दाखिल खारिज नही होता अनशन जारी रहेगा। वहीं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों में भ्र्ष्टाचार हावी है। रैयत को अपने सही काम के लिये दौड़ना पड़ रहा है। बाघमारा अंचलाधिकारी मनमानी कर रहे है। जनप्रतिनिधियों के फोन को रिसीव नहीं करते। एक साल से दर्जनों रैयत जमीन के दाखिल खारिज के लिये दौड़ रहे है। लेकिन रैयतों के जमीन सम्बंधित समस्या पर कोई सुनवाई नही हो रहा। अंचलाधिकारी अपने कार्यशैली नही सुधारे तो उग्र आंदोलन करेंगे।0
0
Report
खरगोन में टायर फटने से निजी बस खेत में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के अनकवाड़ी गांव की नर्सरी के पास अचानक टायर फटने से निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में उतरी गई। बस में 30 से अधिक सवारी थी। सभी सुरक्षित। घटना में बस चालक ने सूझबूझ से बस को खेत में सीधी उतार कर खड़ी कर दी। जिससे बस पलटी नहीं खाई। इस कारण किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। बस धूलकोट से खरगोन जा रही थी इसी दौरान बस का टायर फटा और बस अनियंत्रित हो गई। आस-पास के रहवासियों ने यात्रियों को अन्य बस से खरगोन रवाना की। बस मा शक्ति ट्रेवल्स की होकर खरगोन आ रही थी।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन अफगानियों को गिरफ्तार किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:JABALPUR एंटी टेरारिस्ट स्कवाड (एटीएस) जबलपुर ने गुरुवार की दोपहर को तीन संदिग्ध अफगानी को पकड़ा है। जिन्हें कि कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी सभी के नाम और पहचान को गुप्त रखा गया है। गुरुवार की दोपहर को एटीएस की टीम ने तीनों अफगानियों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जिन्हें कि बाद में कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि इससे पहल फर्जी पासोपोर्ट मामले में 6 अफगानियों को पकड़ा गया था। ये सभी लोग शहर के छोटी ओमती से लगे इलाके में रहा करते है। एटीएस से जुड़े सूत्र बताते है कि संदिग्ध अफगानी फर्जी पासपोर्ट और वीजा के साथ जबलपुर में लंबे समय से रह रहे थे। अफगानिस्तानी दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस यह भी पता कर रही है कि भारत के अंदर ये संदिग्धियों कैसे प्रवेश किया था。0
0
Report
वारिश पठान के बयान के बाद बीजेपी-चंद्रशेखर गठबंधन पर राजनीति गरम
Noida, Uttar Pradesh:वारिश पठान की बाईट आदित्यनाथ के गठबंधपर दिए गए बयान पर चंद्रशेखर जी की पार्टी का गठबंधन हुआ है। सामाजिक परिवर्तन मोचन तब से सबको बेचैनी पेट में आग लग गई कि ये क्या हो गया। ये तो हक इंसाफ न्याय पिछड़े हुए उनकी जिनके साथ बेइंसाफी हुई है इतने वर्षों से सबको न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। उनका काम करने की बात कर रहे एजुकेशन सिस्टम को सुधारने की बात कर रहे हैं। तमाम को तकलीफ हो गई। क्योंकि इन लोग ने तो इतने वर्षों से लोगों के वोट लिए इक्तदार पर बैठे मगर काम क्या किया पिछड़े हुए पर दलितों पर मुसलमान भाई पर। कुछ नहीं तो आज हम आए अभी असल मीटिंगये लोग हैं। देखा नहीं आपने मध्य प्रदेश में इतनी सारी सीटों पर लड़ दिया समाज में किसके इशारे पर लड़ा। जुम्म लड़े महाराष्ट्र में लड़े हमारे सिटिंग एमपी को हरा दिया। और योगी जी तो टोटल फेल हो चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हिसाब से। उनको भी घबराहट परेशानी इतनी हो गई कि अब उनका जाने का टाइम आ गया है। ये टाटा बाय बाय इस मर्तबा बीजेपी को पूरी तरह से हम हराएंगे और इंश्योर करेंगे कि तीसरी मर्तबा वो सत्ता में ना आए। और ये फाइट बीजेपी वर्सेस हमारा जो मोर्चा है समाज।0
0
Report
हाई कोर्ट ने भिंडी बाजार मस्जिद मामले में स्टे जारी कर दिया
Mumbai, Maharashtra:मुंबई की भिंडी बाजार की बोरी मोहल्ले की मस्जिद हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा। सुबह में यूसुफ बागवाला ने मेंशनिंग करी थी। हाई कोर्ट ने ثلاث बजे की सुनवाई रखी थी। तीन बजे सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मस्जिद पक्षकार हैं, मस्जिद वालों को स्टे दे दिया है और 25 तारीख तक का स्टे जारी रहेगा। जिसको लेकर लोगों में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है। सुबह से ही डिमोलिशन का काम चल रहा था, वो रोक दिया गया है। पुलिस का बंदोबस्त हटाया गया है और बीएमसी के लोग मौके से चले गए हैं और डिमोलिशन की कार्रवाई रोक दी गई है। भिंडी बाजार की बोरी मोहल्ले की हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 25 तारीख तक स्टे दे दिया है। मुंबई की भिंडी बाजार की बोरी मोहल्ले की मस्जिद हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा। सुबह में यूसुफ बागवाला ने मेंशनिंग की थी। हाई कोर्ट ने तीन बजे की सुनवाई रखी थी। तीन बजे सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मस्जिद पक्षकार, मस्जिद वालों को स्टे दे दिया है और 25 तारीख तक स्टे जारी रहेगा। जिसको लेकर लोगों में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है। सुबह से ही डिमोलिशन का काम चल रहा था, उसे रोक दिया गया है। पुलिस बंदोबस्त यहाँ से हटाया गया है और बीएमसी के तमाम लोग मौके से जा चुके हैं और जिस तरीके से डिमोलिशन की कार्रवाई थी, उसको रोक दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
जदयू नेता के अस्पताल में हंगामे के बाद इलाज में लापरवाही, जांच के आदेश
Kishanganj, Bihar:जदयू के किशनगंज जिला अध्यक्ष फैसल अहमद सहित नगर परिषद के चेयरमैन सह जदयू नेता इंद्रदेव पासवान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ किशनगंज सदर अस्पताल में मरीजों के साथ इलाज में लापरवाही को लेकर किया जमकर हंगामा। वही हंगामें के बाद नींद से जगा अस्पताल प्रशासन आनन फानन में मरीज का शुरू किया इलाज।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के खगड़ा निवासी सागर कुमार पासवान सुबह इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल आया था लेकिन पर्चा कटवाने के बाद उसका इलाज तो दूर की बात एक टेबल से दूसरे टेबल चक्कर काटता रहा।चार घण्टे के बाद भी जब इलाज नहीं किया गया तो इसकी शिकायत चैयरमैन से किया।शिकायत मिलते ही चेयरमैन सहित जदयू नेता सदर अस्पताल पहुचकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ hंगामा करने लगा तब जाकर मरीज सागर कुमार पासवान का इलाज शुरू हुआ।वही मरीज के परिजनों अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर कहा कि चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण चार घण्टे के बाद भी इलाज नही किया गया।वही चैयरमैन ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, प्राइवेट क्लिनिक से साठगांठ कर उसे बढ़ावा देने की बात कही। जबकि सदर अस्पताल के डीएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया。0
0
Report
पलामू के नावाटोली गुरुद्वारे के पास महिला की हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित नामधारी गुरुद्वारा के समीप एक महिला की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय साधना सिंह के रूप में हुई है। उनके पति आनंद कुमार उर्फ गुड्डू जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहती है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह वार किए गए। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि घर में किराए पर रहने वाले लोग मोटर चालू कराने के लिए साधना सिंह को लगातार फोन कर रहे थे। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो बेड पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश यादव ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
EOU raid in Muzaffarpur: Accusations of wealth beyond known income against Bazpattti block Pradhan Mohammad Afzal Alam
Muzaffarpur, Bihar:सीतामढ़ी जिला बाजपट्टी प्रखण्ड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के मुजफ्फरपुर स्थित निजी आवास पर EOU की रेड के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जन से जुड़ा मामला सामने आया है. छापेमारी करीब 4 घंटे तक चली और टीम ने घर की गहन जांच की. साथ ही जिला बाजपट्टी के 22 पट्टी प्रखंड प्रमुख के निजी मकानों समेत उनके पैतृक आवास, सरकारी कार्यालय और मुजफ्फरपुर के औराई थाना स्थित निजी आवास पर एक साथ छापेमारी की गई. EOU के अनुसार इनके वैध स्रोतों से आय से अधिक संपत्ति अर्जन के प्रथम दृष्ट्या साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है, जो ज्ञात आय से लगभग 259.94% अधिक है.0
0
Report
Advertisement
