icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में किन्नरों के दो गुटों के बीच हिंसक विवाद, पांच घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में देर रात किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गुट के पांच किन्नरों को दूसरे गुट के लोगों ने वाहन में जबरन बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट और चाकूबाजी की गई। घटना के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पांच पीड़ितों में से तीन का घायल अवस्था में इलाज जारी है। मामला रतलाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र का है। जीआरपी डीएसपी ज्योति शर्मा के मुताबिक, देर रात एक रेस्टोरेंट के पास पूनम जान गुरु किन्नर ग्रुप के साथियों पर आरोप है कि काजल गुरु किन्नर ग्रुप के लोगों को वाहन में ले जाकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मामले में पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जीआरपी ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

JSSC-CGL भर्ती रद्द: लगभग 2000 कर्मी प्रदर्शन और बहाली की मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची जेएसएससी सीजीएल के द्वारा चयनित कमियों की नियुक्ति राज्य सरकार के द्वारा रद्द किए जाने के बाद से लगभग दो हजार कर्मी नियुक्ति बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में छात्र आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। नौकरी जाने के बाद से प्रोजेक्ट भवन के पास धरना और प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मी फिलहाल प्रोजेक्ट भवन में प्रवेश कर सीजीएल रद्द वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन सभी कमियों का कहना है लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। साथ ही कहा हम लोग न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे। ये सभी पिछले 8 महीने से नौकरी कर रहे थे अब नौकरी जाने के बाद सड़क पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं。
0
0
Report

वाशीम में युवा संवाद बैठक: युवा जोडो संकल्प अभियान की दिशा स्पष्ट

Washim, Maharashtra:वाशीम अँकर:वाशिममध्ये राष्ट्रिय समाज पक्षाच्या वतीने ‘युवा जोडो संकल्प अभियान’अंतर्गत युवा संवाद बैठकीचे आयोजन करण्यात आले. शासकीय विश्रामगृहात झालेल्या या बैठकीला युवकांसह पक्षाचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते संख्येने उपस्थित होते.युवकांच्या विविध प्रश्नांवर चर्चा करत त्यांना पक्षाच्या संघटनात्मक कार्यात सहभागी होण्याचे आवाहन करण्यात आले. यावेळी पक्षाचे युवक प्रदेशाध्यक्ष अजित पाटील आणि जिल्हाध्यक्ष अजय राजूरकर यांनी मार्गदर्शन केले.युवकांच्या उत्स्फूर्त प्रतिसादात बैठक पार पडली. बाईट:अजит पाटील,युवक प्रदेशाध्यक्ष,रासपा
0
0
Report
Advertisement

राखी पर महिलाओं के लिए 2 दिन की मुफ्त रोडवेज यात्रा: राजस्थान का तोहफा

Jaipur, Rajasthan:राखी पर बहनों को सौगात, रोडवेज बसों में 2 दिन कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा - सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रक्षाबंधन पर 2 दिन मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा - राजस्थान की सीमा में 28 और 29 अगस्त को यात्रा सुविधा मिलेगी जयपुर。 रक्षाबंधन पर्व पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान रोडवेज की ओर से 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों एवं परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान रोडवेज की प्रदेश में विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा वातानुकूलित, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट की रोडवेज बसों में नहीं मिलेगी। इसके अलावा रोडवेज की 3200 से अधिक एक्सप्रेस बसों में महिलाएं और बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। नि:शुल्क यात्रा सुविधा राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा केवल 1 दिन के लिए रक्षाबंधन के दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी। लेकिन पिछले वर्ष से सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे 2 दिन के लिए कर दिया था। ऐसे में इस बार भी महिलाओं और बालिकाओं को यह सुविधा 2 दिन के लिए यानी 28 और 29 अगस्त को मिल सकेगी。 अग्रिम टिकट बुक करवा सकेंगी महिलाएं रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 28 और 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। परिचालकों को ईटीआईएम मशीन के माध्यम से निशुल्क यात्रा के टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ईटीआईएम के काम नहीं करने की स्थिति में टिकट बुक से जीरो राशि का टिकट जारी किया जा सकेगा। टिकट पर ‘महिला/बालिका यात्री’ और यात्रा की तारीख अंकित करना अनिवार्य होगा。 यह रहेगी नि:शुल्क यात्रा अवधि आदेश में कहा गया है कि नि:शुल्क यात्रा सुविधा 27-28 अगस्त की मध्यरात्रि से मिलने लगेगी। यानी 28 अगस्त शुरू होते ही रात 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 29 अगस्त की मध्यरात्रि रात 11:59 बजे तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। 48 घंटे के लिए महिलाएं और बालिकाएं बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों, परिचालकों और पत्रक वितरकों को निर्देश दिए हैं कि निशुल्क यात्रा टिकट जारी करने में एकरूपता रखी जाए। साथ ही इन 2 दिनों में निशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की वास्तविक संख्या का रिकॉर्ड रखा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अग्रिम स्तर पर इसमें संशोधन किया सकेगा। आदेश से रक्षाबंधन पर प्रदेशभर में महिलाओं और बालिकाओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report

रक्षाबन्धन पर राजस्थान रोडवेज में महिलाओं के लिए 28-29 अगस्त को नि:शुल्क यात्रा

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- राखी पर बहनों को सौगात - रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात - सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मिलेगी सुविधा - रक्षाबन्धन पर 2 दिन नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी - राजस्थान की सीमा में कर सकेंगी यात्रा - 28 और 29 अगस्त को यात्रा सुविधा मिलेगी एंकर रक्षाबन्धन पर्व पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान रोडवेज की ओर से 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों एवं परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबन्धन के अवसर पर राजस्थान रोडवेज की प्रदेश में विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा वातानुकूलित, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट की रोडवेज बसों में नहीं मिलेगी। इसके अलावा रोडवेज की 3200 से अधिक एक्सप्रेस बसों में महिलाएं और बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। नि:शुल्क यात्रा सुविधा राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा केवल 1 दिन के लिए रक्षाबन्धन के दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी। लेकिन पिछले वर्ष से सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे 2 दिन के लिए कर दिया था। ऐसे में इस बार भी महिलाओं और बालिकाओं को यह सुविधा 2 दिन के लिए यानी 28 और 29 अगस्त को मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद में पहली बार नगर पालिका चुनाव: टिकट के दावेदारों की होड़ तेज

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रtापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाइन : धरियावद में पहली बार नगर पालिका चुनाव, भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन; टिकट के लिए दावेदारों में बढ़ी होड़ एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्ड स्तर पर जनसंपर्क से लेकर टिकट की दावेदारी तक सियासी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर कृष्णवत, चुनाव प्रभारी जसपाल गुर्जर और kन्हैया लाल मीणा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और वार्ड स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए नगर के सभी वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने का दावा किया। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरणों को लेकर भी पार्टी के भीतर तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। वहीं धरियावद नगर पालिका चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में वार्ड पार्षद के टिकट को लेकर दावेदारों के बीच होड़ शुरू हो गई है। नगर पालिका में इस बार ओबीसी अनारक्षित सीट घोषित होने के बाद संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण साधने में जुटे हैं। दावेदारों की ओर से जनसंपर्क बढ़ाने के साथ ही पार्टी नेताओं और स्थानीय मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। धरियावद में पहली बार होने जा रहे नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव संगठनात्मक ताकत और स्थानीय जनाधार की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में टिकट वितरण को लेकर तस्वीर साफ होने के साथ ही चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। फिलहाल वार्डों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने से धरियावाद की सियासत गर्माने लगी है。
0
0
Report

ट्रॉले की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजन पोस्टमार्टम से इनकार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में एनएच-56 पर हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद बुधवार को सीएचसी पीपलखूंट की मोर्चरी के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हादसे में जेथलिया निवासी 14 वर्षीय विशाल पुत्र शांतिलाल भोई की ट्रोले की टक्कर से मौत हुई थी। घटना की जानकारी के बाद आज बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। परिजनों ने ट्रोला चालक के साथ वाहन मालिक को भी मौके पर बुलाने की मांग की और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए एसआई कमलाशंकार शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रोले और चालक को पकड़ लिया गया है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की ओर से परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है। फिलहाल मोर्चरी के बाहर पुलिस बल मौजूद है और परिजनों से बातचीत कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। हादसे के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में CA दीपक गुप्ता के 2 दफ्तरों और घर पर छापेमारी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को सहारनपुर समेत कई शहरों में बड़ी कार्रवाई की । ED की टीम ने सहारनपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए दीपक गुप्ता के दो दफ्तरों और आवास पर छापेमारी की। ये परिसर ट्रस्ट से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं । अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज मामले में की गई। गौरतलब है कि ED ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की । ये छापे रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और उसके द्वारा संचालित मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, जिसके मुख्य ट्रस्टी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजम खान हैं । इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका में स्टेट कैप्चर घोटाले में गुप्ता बंधुओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जांच के तहत भी ED सहारनपुर में छापेमारी कर चुका है । उस कार्रवाई में भी ED ने मिशन कंपाउंड इलाके में गुप्ता परिवार के पैतृक घर से कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।फिलहाल, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED की छापेमारी जारी है और बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान, आधार और राशन कार्ड तैयार कर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह आधार कार्ड, 22 राशन कार्ड की छायाप्रतियां, सात मोबाइल फोन और 2,700 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को देवरनिया जागीर निवासी हरप्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसकी और उसकी बेटी के आधार कार्ड में कूटरचना कर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर 47 हजार रुपये लिए। फर्जी कार्ड के कारण बेटी का ऋषिकेश एम्स में इलाज नहीं हो सका।सूचना पर पुलिस ने 19 अगस्त की सुबह अभयपुर-प्रहलादपुर मार्ग स्थित राममूर्ति अस्पताल के ब्वॉयज हॉस्टल के पीछे ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपात्र लोगों से 35 से 40 हजार रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और उनके आधार पर आयुष्मान कार्ड बनवाकर अस्पतालों में इलाज कराते थे। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से संभावित मिलीभगत समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
0
0
Report

बाराबंकी में चौकीदार की हत्या: ड्यूटी से लौटते वक्त हमला, तीन हिरासत में

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी थाने के चौकीदार की हत्या से मची सनसनी राजेश यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या 25 सालों से रामनगर थाने में चौकीदार थे ड्यूटी से लौटते वक्त हमलावरों ने मार डाला परिजनों के मुताबिक- खेत के विवाद में हत्या 3 आरोपी पुलिस हिरासत में, 3 की तलाश जारी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश, जांच में जुटी रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव की वारदात --------- Barabanki Story: थाने के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, ड्यूटी से लौटते समय हमलावरों ने बनाया निशाना, तीन हिरासत में बाराबंकी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव में बुधवार को थाने के चौकीदार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश यादव के रूप में हुई है। वह करीब 25 वर्षों से रामनगर थाने में चौकीदार के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटते समय हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया。 गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, हत्या के पीछे खेत को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है。 पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है。 पुलिस के अनुसार प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लक्ष्य घटना के कारणों और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top