icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा ने चित्तौड़गढ़ सभापति के लिए अनिल ईनाणी को प्रत्याशी बनाया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा की ओर से वार्ड 15 के पार्षद अनिल ईनाणी, वार्ड 31 के सुदर्शन रामपुरिया और वार्ड 25 के शैलेंद्र अंगर ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद पार्टी ने अनिल ईनाणी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर सिंबल सौंपा। भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मनारायण जोशी के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन स्तर पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। वहीं कांग्रेस ने वार्ड 36 से निर्वाचित नगेंद्र सिंह राठौड़ को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया है। उनके नामांकन के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नगर परिषद में भाजपा के 33, कांग्रेस के 23 और निर्दलीयों के 4 पार्षद हैं। अब सभापति चुनाव में पार्षदों के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं。
0
0
Report

घड़साना के किसानों का आंदोलन सातवें दिन जारी, गेट बंद, कैंडल मार्च की तैयारी

Sri Ganganagar, Rajasthan:नई घड़साना में खेत बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी है। किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से तहसील के दोनों गेट बंद रखे गए हैं। बुधवार को एडीएम अशोक सांगवा और एसडीएम दीपक चंदन धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। प्रशासन ने किसानों की मुख्य मांगों को सरकार तक भेजने की जानकारी देते हुए जल्द सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई। वहीं किसानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। आंदोलन के तहत आज रात घड़साना में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। किसानों ने 18 सितंबर को हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बाजार में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मांगों पर समाधान नहीं होने पर किसानों ने प्रशासनिक कामकाज ठप करने की चेतावनी भी दी।
0
0
Report

सरदारशहर सभापति चुनाव में भाजपा-बागी टकराव, निर्दलीय उम्मीदवार चमके

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर सभापति चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! BJP में नहीं बनी सहमति, बागी पार्षदों ने भी ठोकी ताल, भाजपा की अनीता वर्मा और कांग्रेस की मोनिका सैनी आमने-सामने, भाजपा से बागी सरला सिद्ध व डिंपल राजपूत ने निर्दलीय भरा नामांकन; निर्दलीय आईना चायल ने भी पेश की दावेदारी सरदारशहर नगर परिषद सभापति पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन सरदारशहर की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सभापति पद के लिए कुल 5 नामांकन दाखिल हुए हैं। भाजपा की ओर से अनीता वर्मा ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस की ओर से मोनिका सैनी ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन पेश किया। वहीं भाजपा में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाने के बाद पार्टी से बागी सरला सिद्ध और डिंपल राजपूत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद आईना चायल ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि नगर परिषद सभापति पद के लिए कुल पांच नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें एक कांग्रेस, एक भाजपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 18 सितंबर नामांकन वापसी की अंतिम तारीख होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। सभापति पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 22 सितंबर को उपसभापति पद के लिए मतदान कराया जाएगा। सरदारशहर नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 25, कांग्रेस ने 22 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत के साथ बोर्ड बनाने का दावा कर रही हैं。 हालांकि भाजपा के बागी पार्षदों द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किए जाने के बाद सभापति चुनाव का गणित और भी दिलचस्प हो गया है। अब निगाहें 18 सितंबर को नामांकन वापसी पर टिकी हैं। भाजपा की गुटबाजी और बागी पार्षदों के नामांकन के बीच नगर परिषद कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को हटाते हुए नजर आए। मौके पर थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत और डीएसपी कुलदीप वालिया सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा से बागी पार्षद जब नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सभापति पद के लिए तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा अपने बागी पार्षदों को मनाकर नामांकन वापस करवाने में सफल होगी, या फिर निर्दलीय प्रत्याशी सभापति चुनाव के समीकरण को नया मोड़ देंगे? 21 सितंबर को होने वाला सभापति पद का मतदान अब सरदारशहर की सियासत के लिए बेहद अहम माना हो रहा है। बाइट- महिपाल सिंह राजावत, एसडीएम, सरदारशहर
0
0
Report
Advertisement

पन्ना में बांध विरोध के दौरान रमिया आदिवासी की मौत, मुआवजे की मांग तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में मझगाएं बांध परियोजना के लिए चल रहे चिता आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सांकेतिक चिताएं बनाई जा रही थी। वहां इस धरना प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर एक वास्तविक चिता भी जलाई गई। रमिया आदिवासी उम्र 70 वर्ष की दुखद मृत्यु हो गई और रमिया आदिवासी भी उचित मुआवजा की मांग कर रही थी। जिसके जीवित अवस्था का एक वीडियो भी सामने आया है। कुल मिलाकर आज यहां पर एक महिला की मृत्यु हो जाने से लोग काफी दुखी रहे और नम आंखों के बीच इस वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही प्रदर्शन करियो ने 2 मिनट का मौन रख करके महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की आज आंदोलन स्थल से कुछ दूरी पर अंतिम संस्कार किया गया, आंदोलन कारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। रमिया का जीवित अवस्था का इंटरव्यू
0
0
Report
Advertisement

मुखर्जी नगर में पुलिस बूथ के पास स्नैचिंग: 10 मीटर दूरी से मोबाइल लूट

New Delhi, Delhi:मुखर्जी नगर इलाके में police बूथ से 10 कदम दूर झपटमारी युवक-युवती बाइक पर आए और मोबाइल लूटकर फरार मुखर्जी नगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पुलिस बूथ से महज 10 मीटर की दूरी पर एक युवक का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात 14 सितंबर की Night के समय डेरावाल शॉप दशहरा ग्राउंड, मुखर्जी नगर के पास की है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक कार के पास सड़क किनारे खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा है और तभी बाइक पर एक युवक और एक युवती सवार होकर आते हैं। बाइक सवारों ने पीड़ित के करीब आते ही झपट्टा मारा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेज गति से मुखर्जी नगर की तरफ फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई, वहां से मात्र 10 मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ मौजूद है और पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने बिना किसी डर के घटना को अंजाम दिया।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुरवाटी नगरपालिका: 21 सितम्बर को कौन बनायेगा बोर्ड?

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में भाजपा की अनुराधा सैनी और कांग्रेस के रूड़मल मैदान में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी बोले—15 दिन पहले कहा था, वो 21 को दिखेगा भाजपा का बोर्ड बनेगा, जीत के दावे पर टिकी सबकी नजर कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल बोले—रूठे साथियों को मनाएंगे जरूर कांग्रेस-भाजपा के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला हुआ दिलचस्प पूर्व चेयरमैन रामनिवास सैनी भी रहे नामांकन के दौरान मौजूद पूर्व चेयरमैन सैनी के कानों में 'जीत का मंत्र' बताते दिखे पूर्व विधायक चौधरी झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने रूड़मल सैनी को आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के पार्षद शीशपाल सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी, दोनों रूपों में नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा की ओर से बुधवार को अनुराधा सैनी ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी पर पार्टी के भरोसे की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है और जीत की तरफ अग्रसर है। शुभकरण चौधरी ने अपने करीब 15 दिन पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि उदयपुरवाटी में भाजपा का बोर्ड बनेगा और 21 सितंबर को परिणाम में यह बात सिद्ध हो जाएगी। उनका यह बयान नामांकन के दौरान खास चर्चा में रहा। अब राजनीतिक नजरें 21 सितंबर के परिणाम पर टिक गई हैं कि पूर्व विधायक का 15 दिन पहले किया गया दावा कितना सही साबित होता है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी ने भी चुनावी रणनीति के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वे पूरी निष्ठा के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथी रूठा हुआ है तो उसे मनाने का प्रयास किया जाएगा और उसे मना लिया जाएगा। रूड़मल सैनी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए काम करने का प्रयास किया जाएगा। नामांकन के दौरान पूर्व चेयरमैन रामनिवास सैनी भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और रामनिवास सैनी के बीच बातचीत भी देखने को मिली। चौधरी उनके कान में कुछ कहते हुए दिखाई दिए। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने 'जीत का मंत्र' बताया। अब उदयपुरवाटी में दोनों प्रमुख दलों के दावों के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा 15 दिन पुराने जीत के दावे के साथ मैदान में है। जबकि कांग्रेस रूठे हुए साथियों को मनाकर अपना समीकरण मजबूत करने की बात कह रही है। अंतिम तस्वीर 21 सितंबर को मतदान और परिणाम के बाद साफ होगी। आपको बता दें कि 35 सदस्यों वाली उदयपुरवाटी नगरपालिका में 10 पार्षद बीजेपी से, 11 पार्षद कांग्रेस से, 1 पार्षद सीपीआईएम और 13 पार्षद निर्दलीय है। बाइट 01 : शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक (बिना चश्में के) बाइट 02 : रूड़मल सैनी, कांग्रेस प्रत्याशी (चश्मा लगाया हुआ है)
0
0
Report

रायसिंहनगर नगरपालिका चुनाव में भाजपा के दो दावेदार, कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी को किया आगे

Sri Ganganagar, Rajasthan:पार्टी: रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा में घमासान की स्थिति नजर आ रही है। भाजपा ने वार्ड नंबर 31 से निर्वाचित डॉ. मयंक सिंगल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा के ही पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। भाजपा में एक ही पद के लिए दो दावेदार सामने आने के बाद पार्टी के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा की गैरमौजूदगी भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं अध्यक्ष पद की दावेदारी में पूर्व सांसद निहालचंद गुट के प्रभावी रहने की चर्चा है। इधर, कांग्रेस ने भी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रणनीतिक दांव चला है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अश्विनी शर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। अश्विनी शर्मा ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।रायसिंहनगर नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। ऐसे में भाजपा के भीतर दो दावेदारों के सामने आने और कांग्रेस द्वारा निर्दलीय पार्षद को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।
0
0
Report

मोईन निजाम बोले- भाजपा में नहीं जा रहे, कांग्रेस में ही रहेंगे

Kota, Rajasthan:वार्ड-17 के कांग्रेस पार्षद मोईन निजाम का बड़ा बयान, बोले- भाजपा में जाने की चर्चाएं गलत, कांग्रेस में ही रहूंगा टोंक नगर परिषद टोंक के वार्ड-17 से कांग्रेस पार्षद मोईन निजाम ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। मोईन निजाम ने कहा कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे भाजपा से ऑफर मिला था, लेकिन मैंने भाजपा का ऑफर स्वीकार नहीं किया। मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा।" उन्होंने कहा कि राजनीति में सचिन पायलट उनके आदर्श हैं और वह भाजपा में जाने वाले नहीं हैं। मोईन निजाम RO सीमा खेतान के समक्ष शपथ लेने पहुंचे थे। सभापति चुनाव को लेकर टोंक की सियासत में चल रही चर्चाओं के बीच उनके इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्षद ने स्पष्ट किया कि भाजपा में जाने की चर्चाएं महज अफवाह हैं और उनका कांग्रेस के साथ ही बने रहने का रुख है। बाइट 01 मोईन निजाम पार्षद
0
0
Report
Advertisement

आईजीआरएमएस में नई तकनीक से गहन अनुभव के साथ प्रदर्शनियाँ आयोजित होंगी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय देश की मानव संस्कृति और जनजातीय जीवन की विविधता को प्रदर्शित करने वाला प्रमुख राष्ट्रीय संग्रहालय है। IGRMS संग्रहालय में देश की विभिन्न लोक एवं जनजातीय परंपराओं, आवासीय संरचनाओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाता है। IGRMS की ओर से संग्रहालय की दीर्घाओं को नई तकनीक और immersive अनुभव के साथ विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। IGRMS संग्रहालय में देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक कला और शिल्प को सामने लाने के लिए प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
0
0
Report

राजस्थान सरकार का आगरा के जयपुर हाउस समेत संपत्तियों पर अधिकार का दावा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा की जयपुर हाउस कॉलोनी और उससे जुड़ी ऐतिहासिक संपत्तियां एक बड़े प्रशासनिक और कानूनी विवाद के केंद्र में आ गई हैं। राजस्थान सरकार ने आगरा में जयपुर रियासत की रही संपत्तियों पर मालिकाना हक का दावा किया है। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर इन संपत्तियों की मौजूदा स्थिति और अधिकारों से जुड़ी जानकारी मांगी है। राजस्थान सरकार ने अपने दावे के आधार के तौर पर 1952 में हुए ऐतिहासिक विलय समझौते के आर्टिकल 6(2)(सी) का हवाला दिया है। समझौते के तहत पूर्व जयपुर रियासत की जो संपत्तियां राजस्थान की मौजूदा सीमा से बाहर थीं, उन पर राजस्थान राज्य का अधिकार माना गया था। राजपत्र 16 फरवरी 1952 का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें आगरा समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जयपुर रियासत की संपत्तियों का विवरण दर्ज होने की बात कही गई है। दस्तावेजों के मुताबिक आगरा के जयपुर हाउस क्षेत्र में रियासत की दो ऐतिहासिक कोठियां, लगभग 100 बीघा जमीन, सदाशिव मनःकामेश्वर मंदिर से जुड़े क्षेत्र और सड़क की एक प्रमुख पट्टी का उल्लेख है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि सात दशक से ज्यादा समय बाद इन संपत्तियों की वास्तविक स्थिति क्या है और सरकारी रिकॉर्ड में इनमें से कितनी जमीन या इमारतें आज भी जयपुर रियासत की संपत्ति के रूप में दर्ज हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब और राजस्व अभिलेखों की जांच से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। स्थानीय निवासी का कहना है कि उनका परिवार करीब 150 साल से वहीं रह रहा है, राजा के नाम लिखा गुम्मद और राजा की रियासत से जुड़े अन्य स्थानों के बारे में बुजुर्गों ने बताया है। अजायब योजना के अनुसार जयपुर हाउस को संपत्ति बताने वाले तथ्यों पर इतिहासकारों के अनुसार संदेह है कि 1978 के 44वें संशोधन से प्रॉपर्टी एक्ट का मूल अधिकार खत्म हो गया था, जिससे अब सरकार किसी भी संपत्ति को अपने अधीन कर सकती है। प्रशासनिक अधिकारीयों ने बताया कि राजस्थान सरकार के पत्र के बाद आगरा नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण और तहसील सदर को पत्र भेजकर पत्रावलियों की जानकारी मांगी जाएगी और जवाब तैयार किया जाएगा।
0
0
Report

कवर्धा में शासकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन: प्रथम बैच में 35 छात्र प्रवेश

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 50 MBBS सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 35 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम बैच के विद्यार्थियों का स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने गुलाब का फूल देकर किया। दोनों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में ही डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। प्रथम बैच के स्वागत समारोह में माना गया कि मेडिकल कॉलेज जल्द भवन बनकर तैयार हो जाएगा और छात्रों के लिए हॉस्टल आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले समय में कवर्धा का मेडिकल कॉलेज प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top