Back
बुरहानपुर ब्लाइंड मर्डर: साजिश उजागर, आरोपी हुसन सिंह गिरफ्तार
NMNilesh Mahajan
Dec 07, 2025 18:16:00
Burhanpur, Madhya Pradesh
बुरहानपुर के लालबाग थाना पुलिस ने डेढ़ साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस हत्या में मृतक आज तक अज्ञात था, अब उसकी पूरी साजिश, आरोपी और मकसद—सब कुछ सामने आ गया है। इस हत्याकांड का मुख्य उद्देश्य मुंबई के एक बिजनेसमैन को फंसाना था। घटना को अंजाम देने वालों में आर्मी का पूर्व पैरा कमांडो हुसन सिंह और उसका साथी शामिल था। पुलिस ने मुख्य आरोपी ह Husn Singh को उत्तरप्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि 25 मई 2024 को लालबाग थाना क्षेत्र के कुंडी भंडारा इलाके के पास एक खेत में एक जली हुई लाश मिली थी। शव की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान आगरा निवासी हुसन सिंह के रूप में मानी। शिनाख्त की पुष्टि के लिए पुलिस ने आगरा से हुसन सिंह के परिजनों को बुलाया, लेकिन परिजनों ने शव को पहचानने से स्पष्ट इनकार कर दिया। यहीं से पुलिस को शक हुआ और मामला पूरी तरह संदिग्ध बन गया।
जांच में सामने आया कि हुसन सिंह और उसका साथी गणेश शर्मा एक अज्ञात व्यक्ति को मुंबई से मजदूरी देने का लालच देकर बुरहानपुर लेकर आए थे। यहां आरोपी पहले उसे खूब शराब पिलाते हैं, फिर कुंडी भंडारा के पास एक खेत में ले जाकर उसका गला घोंट देते हैं। हत्या के बाद पहचान छिपाने के मकसद से दोनों ने शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया, और हुसन सिंह ने खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए अपने ही दस्तावेज मृतक की जेब में रख दिए, पुलिस ने इस मामले में सह आरोपी गणेश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में गणेश ने पूरे ब्लाइंड मर्डर की परत-दर-परत साजिश उजागर कर दी। इसी के बाद से पुलिस फरार आरोपी हुसन सिंह की तलाश में जुटी थी, जिसे अब आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की सतत जांच के बाद करीब एक साल बाद मृतक की पहचान महाराष्ट्र के संभाजीनगर निवासी कैलाश सावले के रूप में हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report