icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में आजम खान पर 500 करोड़ सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप

Rampur, Uttar Pradesh:टीटी आकाश सक्सेना (शहर विधायक भाजपा) रामपुर:आज़म खान औऱ जौहर ट्रस्ट सहित 4 नामज़द के ख़िलाफ़ रामपुर के थाना अज़ीमनगर में ईडी की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर रामपुर शहर सीट से भाजपा नेता आकाश सक्सेना की ज़ी न्यूज़ से बातचीत पर बोले आकाश सक्सेना जो कार्रवाई हुई है बहुत सही हुई है,जिस तरीके के कुकर्म आज़म खान ने किए थे आज उसी चीज का परिणाम है ये हर चीजे सीसे की तरह क्लियर है और मुझे पूरा विश्वास है जो आज़म खान में किया है वो सब सामने आ रहा है,आज़म खान ऊपर जितने भी मुकदमे दर्ज है उनमें सारे मुक़दमे पेपर एवीडेंस के आधार पर है, इस मुक़दमे में पूरी तरीके से अब चीज क्लियर है कि आजम खान ने किस तरीके से 500 करोड़ के आसपास सरकारी धन का दुरुपयोग किया, नगर विकास मंत्री रहते हुए आजम खान ने अपनी यूनिवर्सिटी में अपने ही ठेकेदारों को काम दिलवाकर कमीशन के रूप में कमीशन के रूप में लिया था, आजम खान के जोहर ट्रस्ट को लेकर भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने निशान साधते हुए कहा वह ट्रस्ट सिर्फ एक परिवार का है अगर उसमें साथ मेंबर है तो पांच घर के ही है जो दो मेंबर बचे हैं वह साफ कह चुके हैं कि उन्हें नाम के लिए मेंबर बनाया गया था हमें किसी तरीके की कोई जानकारी नहीं दी जाती थी, आजम खान ने जौहर ट्रस्ट को सिर्फ अपने परिवार का ट्रस्ट बनाकर इन्होंने सरकारी धन को अपनी यूनिवर्सिटी में कैसे लगा सके उसके लिए बनाया था,
0
0
Report

बरौनी रिफाइनरी में मजदूर की मौत, परिवार ने मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन किया

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बरौनी रिफाइनरी के अंदर काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। शेड लगाने के दौरान करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रिफाइनरी परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित मजदूर शव को लेकर दोबारा रिफाइनरी गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।दरअसल, पूरी घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित बरौनी रिफाइनरी के अंदर की है। मृतक मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर, वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय अशोक चौधरी के पुत्र मुरारी चौधरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मुरारी चौधरी पिछले कई महीनों से बरौनी रिफाइनरी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वह निजी कंपनी एसकेपीएल में कार्यरत थे। बुधवार को वह चार-पांच अन्य मजदूरों के साथ करीब 40 फीट की ऊंचाई पर शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसके साथ मुरारी चौधरी भी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।इस दर्दनाक हादसे में मुरारी चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी मजदूर उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
0
0
Report
Advertisement

दुर्गावती जलाशय पर बैरियर को लेकर सिंचाई-वन विभाग आमने-सामने

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के दुर्गावती जलाशय के करमचट डैम पर निरीक्षण के लिए जा रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों की गाड़ी वन विभाग के कर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद दोनों विभाग के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। बता दे कि आज सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार तथा सिकंदर कुमार दुर्गावती जलाशय के निरीक्षण के लिए अपने सरकारी गाड़ी से पहुंचे थे। लेकिन डैम से पहले वन विभाग के द्वारा एक बैरियर लगा दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी जो अपने डैम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया गया और अंदर जाने नहीं दिया गया। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा वन विभाग के कर्मी आमने-सामने आ गए। चुकी सिंचाई विभाग के द्वारा दुर्गावती जलाशय के बांध पर गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। ऐसे में वन विभाग के द्वारा उसके आगे बैरियर लगा दिया गया है। वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि जब आम लोगों की गाड़ियां को डैम के बांध पर जाना वर्जित है, तो अधिकारियों की भी गाड़ी उधर नहीं जाना चाहिए। बता दे की सिंचाई विभाग के द्वारा करमचट डैम बांध पर बनी एक सड़क के बीच गेट लगा दिया गया है तथा गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। ऐसे में अब वन विभाग के लोग सिंचाई विभाग के अधिकारियों के गाड़ियों को ही उधर जाने से रोक दिया। इस संबंध में रोहतास वन प्रमंडल के डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार फोन पर ने बताया कि सिंचाई विभाग के किसी भी अधिकारियों को रोक नहीं गया है। वही मौके पर तैनात वन विभाग के कर्मी का कहना है कि दुर्गावती जलाशय में वोटिंग होती है। जिसका संचालन वन विभाग करता है। रास्ते पर ही गेट लगाकर आवागमन को बाधित किया गया है। जिससे वोटिंग के लिए जाने वाले पर्यटकों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। इन्हीं सब को देखते हुए वन विभाग भी अपना बैरियर लगा दिया है.
0
0
Report

खटकड़ अस्पताल में इंजेक्शन के आरोप: महिला की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

Jaipur, Rajasthan:खटकड़ अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप बूंदी खटकड़ अस्पताल में बुधवार को बुखार के इलाज के लिए पहुंची एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार जावरा की झोपड़ियां निवासी मोतिया बाई को बुखार की शिकायत थी। उसका बेटा नरेंद्र मीणा उसे इलाज के लिए खटकड़ अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां जांच के दौरान महिला का बीपी अधिक बताया गया। इसी दौरान नर्सिंग कर्मियों ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद महिला के मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला को बूंदी जिला अस्पताल रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच, परिवार को उचित मुआवजा और लापरवाही के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

शराब घोटाले में 182.98 करोड़ मैनपावर भुगतान का मामला; चालान पेश

Begun, Rajasthan:रायपुर शराब घोटाले में 182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान का मामला शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष न्यायालय में पेश किया चालान शासकीय शराब दुकानों के कर्मचारियों के नाम पर पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान ओवरटाइम, बोनस और चार अतिरिक्त दिनों की राशि कर्मचारियों को दिए बिना भुगतान लेने का आरोप अरुणपति त्रिपाठी के कार्यकाल में एजेंसियों को 152.40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान एजेंसियों से 28 से 32 करोड़ रुपये नकद कमीशन लेने के साक्ष्य मिलने का दावा कमीशन की रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाने में त्रिपाठी की भूमिका होने का आरोप त्रिपाठी के हिस्से की अवैध रकम में से करीब तीन करोड़ रुपये ईडी ने किये जब्त ईगल हंटर और अलर्ट कमांडोज को 48.08 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान लंबित बिल पारित कराने के बदले 28.80 लाख रुपये कमीशन देने का मामला भी चालान में शामिल आंगड़िया नेटवर्क के जरिए मुंबई और हैदराबाद तक नकद रकम पहुंचाने के साक्ष्य अरुणपति त्रिपाठी न्यायिक अभिरक्षा में, बीआर लोहिया के खिलाफ फरारी में चालान पेश शराब घोटाले में इससे पहले 12 आरोपितों के खिलाफ पेश हो चुका है चालान
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला: फसल खरीद में कटौती के विरोध में किसानों का गुस्सा, दूसरा दिन भी प्रदर्शन जारी

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ’ਚ ਕੱਟ ਦੇ ਨਾਂ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਭਖਿਆ ਕਿਸਾਨੀ ਸੰਘਰਸ਼! ਕੱਲ੍ਹ ਸੜਕ ਜਾਮ, ਅੱਜ ਐਸਡੀਐਮ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ — ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ’ਤੇ ਕੱਟ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਗੁੱਸਾ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰदਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਿਹਾ। ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰਕੇ ਆਪਣਾ ਰੋਸ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਦਕਿ ਅਜਿਹਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਐਸਡੀਐਮ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਖੁੱਲ੍ਹੇਆਮ ਲੁੱਟ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦੌਰਾਨ ਕੱਟ ਲਗਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਦੀ ਕਮਾਈ ’ਤੇ ਡਾਕਾ ਮਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੁਦਰਤੀ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਚੁਨੌਤੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਖਰੀਦ ਦੇ ਨਾਂ ’ਤੇ ਹੋ ਰਹੀ ਇਸ ਕਥਿਤ ਲੁੱਟ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਹਤਾਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੀ ਇਸ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ’ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਝੰਡੇ ਹੇਠ ਹੋਏ ਇਸ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖੇ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਆਪਣਾ ਰੋਸ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਖਰੀਦ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਕੱਟ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਲੁੱਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਇਸ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧ ਰਹੇ ਰੋਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ કਦੋਂ ਜਾਗਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਦੇਣ ਲਈ ਕੀ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦੇ ਹਨ। ਬਾਈਟ : ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਮਹੀਂਵਾਲ (ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ) ਬਾਈਟ : ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਬਾਊਪੁਰ ( ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ)
0
0
Report

ओवैसी के GEN-Z बयान पर आजमगढ़ में मुसलमानों की तीखी प्रतिक्रिया

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पहले शादी करो फिर I LOVE YOU कहो के वायरल होने पर मुसलमानों के रिएक्शन सामने आए हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी GEN Z को लेकर कई बयान दे रहे हैं, जैसे पहले शादी करो फिर I LOVE YOU कहो। ओवैसी ने GEN Z को खुश करने के लिए अलग तरीका अपनाया है, क्या वह लव गुरू बन गए हैं? इस मामले में आजमगढ़ जिले के मुस्लिम लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मुसलमान के हक के मुद्दों को छोड़कर मदारी का काम कर रहे हैं और मौके के लव गुरु बन गए हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा के दौरान ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं उस दौरान मुस्लिम नौजवानों से कहा गया कि जिसे पसंद करें, उससे शादी करो, फिर I LOVE YOU बोलो। हर भाषण में लोगों को कहा गया कि अपनी बीवी को I LOVE यू कहो। ओवैसी की इस भाषा का आजमगढ़ के मुस्लिम लोगों ने अलग-अलग ढंग से जवाब दिया। छात्र नेता नुरुल हुदा ने कहा कि ओवैसी साहब हैदराबाद से चलते हैं और जिस प्रदेश में जाते हैं वहां टोन चेंज कर लेते हैं; फंडामेंटल राइट की बात तो करते हैं लेकिन GEN Z की लड़ाई में कहीं दिखे नहीं। यह भी कहा गया कि वह भटक नहीं गए, पगला गए हैं। स्थानीय निवासी सलीम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मदारी है जो सिर्फ भड़काने का काम कर रहे हैं; अन्य प्रदेश में उनके दावे फेल हुए। काजी मोहम्मद अरशद ने बताया कि ओवैसी साहब की यह भाषा मंच पर शोभा नहीं देती है; यह मौके के लव गुरु हैं, इन्हें किसी के हित से मतलब नहीं है। यह पिछड़े मुसलमानों और नौजवानों को बरगलाकर दो हिस्से में बांटना चाहते हैं। पूर्व हज ट्रेनर सलीम अहमद ने प्रतिक्रिया दी कि यह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी हैं, पढ़े-लिखे और खुद बड़ी पोस्ट पर भी हैं; समझ में नहीं आ रहा वह देश के नौजवानों को किस तरफ ले जाना चाहते हैं, इस तरह के भाषा का प्रयोग करके नौजवानों से ताली बजवाना मदारीपन के अलावा कुछ नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन किशोरों की मौत

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों युवक देर रात दुर्गा पूजा देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और चौरा बनगवा गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे का है, जहां चौरा बनगवा गांव निवासी इंद्रजीत गौतम, विशाल और मुकेश अग्रहरि मंगलवार देर रात दुर्गा पूजा देखने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो हिस्सों में टूट गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में इंद्रजीत गौतम की उम्र 20 वर्ष, जबकि विशाल और मुकेश अग्रहरि की उम्र 17-17 वर्ष बताई गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो युवक पढ़ाई कर रहे थे, जबकि एक युवक वेल्डिंग का काम करता था। बाइट-1: शिव शंकर प्रजापति, पीड़ित परिजन हादसे की सूचना मिलने पर भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि, हादसे की गंभीरता को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि हेलमेट पहनने से उनकी जान बच सकती थी या नहीं। बाइट-2: बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली हैं और पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
0
0
Report

बद्रीनाथ धाम में BKTC अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन, वन टाइम सेटलमेंट मांग तेज

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में BKTC के अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू, वन टाइम सेटलमेंट की मांग तेज 20 से 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग, बद्रीश पंडा पंचायत ने दिया समर्थन चमोली। बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बद्रीनाथ धाम में आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को 50 से अधिक अस्थायी कर्मचारी सिंहद्वार के सामने दो घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वन टाइम सेटलमेंट लागू करना, नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन देना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20, 25 और यहां तक कि 30 वर्षों से बदरी-केदार मंदिर समिति में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है। चारधाम की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे इन कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुधवार को बद्रीनाथ धाम में बाबू, वेदपाठी, स्वयंसेवक, स्थिर वेतन, पर्यावरण मित्र, बाजीगर सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत 50 से अधिक अस्थायी कर्मचारी अनशन पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और मंदिर समिति से अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, उनके अनुसार अभी तक इस दिशा में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। कर्मचारियों ने कहा कि दशकों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार और BKTC प्रबंधन वन टाइम सेटलमेंट तथा नियमितीकरण के मुद्दे पर जल्द फैसला लें, ताकि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके। बद्रीश पंडा पंचायत ने दिया समर्थन अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को बद्रीश पंडा पंचायत ने भी समर्थन दिया है। पंचायत के पदाधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। बद्रीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने कहा कि BKTC के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। श्री बद्रीश पंडा पंचायत भी उनकी मांगों से जुड़कर आंदोलन का समर्थन कर रही है। वहीं, BKTC के सदस्य धीरज मोनू पंचभैया और रजनीश मोतीलाल ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल और जल्द शुभ समाचार मिलने की उम्मीद जताई। कर्मचारियों ने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों को करीब 8,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। मौजूदा महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सुबह तीन से चार बजे से अपनी ड्यूटी शुरू कर देते हैं। यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान उन्हें रात 10 से 11 बजे तक काम करना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित आर्थिक लाभ और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। धीरज मोनू पंचभैया के अनुसार, बोर्ड अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में तथा उपाध्यक्षों और सदस्यों की सहमति से कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घोषित वन टाइम सेटलमेंट को लागू करने में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने और कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनवरी में सेवानिवृत्त होने जा रहीं जयश्री पंवार ने बयां किया दर्द अनशन पर बैठीं मंदिर समिति की अस्थायी कर्मचारी जयश्री पंवार ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य-समान वेतन और वन टाइम सेटलमेंट लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर सभी कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं और कई बार लगातार 18-18 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुसार वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जयश्री पंवार ने भावुक होते हुए कहा कि उनका सेवानिवृत्त होने का समय नजदीक है और जनवरी में उनका रिटायरमेंट होना है। वह जब नौकरी में आई थीं, तब खाली हाथ थीं और अब भी खाली हाथ ही सेवानिर्वत्त होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दरबार में वर्षों तक सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने, वन टाइम सेटलमेंट लागू करने और लंबे समय से लंबित उनकी जायज मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

झांसी जीआरपी का नया तीन मंजिला थाना भवन लोकार्पण, हाईटेक पुलिसिंग का नया पड़ाव

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक प्रकाश डी ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बने तीन मंजिला जीआरपी थाना भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ रेलवे पुलिस को हाईटेक बनाना जरूरी है। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग समाज को भयमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह सिविल पुलिस को लगातार आधुनिक तकनीक से लैस करने पर जोर दे रहे हैं, उसी तरह जीआरपी को भी हाईटेक बनाया जा रहा है। नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। झांसी जीआरपी को मिला नया थाना भवन। पांच करोड़ की लागत से तीन मंजिला थाने का भवन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण करने के लिए झांसी पहुंचे डीजी ने सबसे पहले नए थाना भवन का निरीक्षण किया और इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे ट्रैक की निगरानी भी जीआरपी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अब एक क्लिक पर अपराधी से जुड़ी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाती है। इससे अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई में काफी मदद मिलती है। नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में भी सहूलियत होगी। इस अवसर पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार, डीएम गौरांग राठी, एसएसपी विकास कुमार, रेलवे के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र शर्मा, एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ सलीम खान भी मौजूद रहे。
0
0
Report

देवरिया नगर पंचायत टेंडर- कमीशन विवाद: एक पक्ष के ठेकेदार गिरफ्तार

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया नगर पंचायत टेंडर- कमीशन के विवाद में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष पथरदेवा और अधिशासी अधिकारी हिमांशु सिंह है तो दूसरी तरफ जनपद के ठेकेदार है। और मामला इस कदर बढ़ चुका है कि अब दोनों तरफ से विगत दिनों मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हो चुका हैं। इस मारपीट के मामले को लेकर तरकुलवा थाने की पुलिस ने एक पक्ष से आरोपी ठेकेदार धीरज सिंह समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। और दूसरे पक्ष से दर्ज मुकदमे में पुलिस के द्वारा किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि टेंडर के संबंध में कुछ तथ्य सामने आये थे उसमें अभिलेख की जांच के लिए एक समिति बनाई है उसमें सीआरओ अधिकारी जांच करेंगे। और जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उसमें कार्यवाही करते हुए शासन को प्रेषित की जायेगी। बाइट मधुसूदन हुल्गी, डीएम देवरिया।
0
0
Report

पैसे न देने पर चाकू मारकर किया घायल,आरोपी गिरफ्तार

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow11m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चैना में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित राजाराम पुत्र दीपू के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव निवासी उस्मान पुत्र अल्लू ने उसके पुत्र राकेश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। उसके पुत्र द्वारा मना करने पर विपक्षी ने जान से मारने की नियत से उसके पुत्र को सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मार डालने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बुधवार को शाम 5 बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उपचार हेतु भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top