icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
462001
Ayush SinghAyush SinghFollow26 Aug 2024, 12:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्रि के मौके पर वृद्ध माताओं को देवी स्वरूप सजाकर पूजा

Vidisha, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विदिशा के श्री हरि वृद्धाश्रम में एक विशेष आयोजन किया गया, जहां वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई. भोपाल से आई आर हेयर मेकअप अकादमी की कलाकारों की टीम ने वृद्ध माताओं को अलग-अलग देवी स्वरूपों में तैयार किया. इसके बाद महाआरती कर माताओं का सम्मान किया गया. आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना रहा कि जिस तरह हम देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं, उसी तरह अपने घरों में जन्म देने वाली माताओं को भी सम्मान और प्रेम देना चाहिए. इंदिरा शर्मा ने कहा कि यहाँ रहने वाली कई माताएं अपनों के व्यवहार से आहत होकर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं. मां जन्म देने वाली होती है और उसका स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना जाता है. ऐसे में हर परिवार को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए और उन्हें वह स्थान देना चाहिए जिसकी वे हकदार हैं. कार्यक्रम में शामिल कलाप्रेमी सौम्या शर्मा ने भी वृद्ध माताओं को देवी स्वरूप में सजे देखकर प्रसन्नता जताई. उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उनके जीवन में खुशियां बांटें और अपने घर के बुजुर्गों को कभी अकेला न छोड़ें. भाजपा नेता मनोज कटारे ने आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान वृद्ध माताओं को नौ दुर्गा का स्वरूप देकर उनकी पूजा करना समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देता है. उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक वेद प्रकाश और इंदिरा शर्मा सहित पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की. वहीं समाजसेवी राजकुमार सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग समाज का अमूल्य हिस्सा हैं और उनकी सेवा करना किसी पर उपकार नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है. आयोजन के माध्यम से लोगों को अपने माता-पिता की सेवा करने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन देने का संदेश दिया गया. नवरात्रि के दौरान आयोजित यह कार्यक्रम वृद्ध माताओं के सम्मान और समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की पहल के रूप में सामने आया.
0
0
Report

विदिशा में त्योहार सुरक्षा: हथियार पर रोक, डीजे-ध्वनि नियम कड़ाई से लागू

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। चल समारोह में हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी, तो डीजे की तेज आवाज और नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। झांकियों और गरबा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी की मौजूदगी में हुई शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। त्योहारों में उत्साह के बीच कोई हुड़दंग न हो और शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए विदिशा पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शांति समिति की बैठक में तय किया गया कि चल समारोह के दौरान हथियारों की अनुमति नहीं होगी और पुलिस आयोजकों के साथ चेकिंग भी करेगी। झांकियों, गरबा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। आयोजक समितियों को अपने वालंटियर की सूची पुलिस को देनी होगी, जबकि व्यवस्थापकों के पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। वहीं, डीजे संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के नियमों का पालन करना होगा। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। झांकियों के आसपास एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता खाली रखने के साथ बिजली की सुरक्षित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। Üdvebodan Anshul Gupta, Collector प्रशासन की तैयारी साफ है कि त्योहार पूरे उत्साह से मनाइए, लेकिन सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन करके नहीं। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीन पर कितना सख्ती से पालन कराया जाता है। बाइट - रोहित काशवानी, SP विदिशा।
0
0
Report

हरदोई के संडीला में डेयरी फैक्ट्री पर छापा, सिंथेटिक दूध की खबर से हड़कंप

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दूध फैक्ट्री पर छापा,संडीला डेयरी उद्योग कंपनी में कथित सिंथेटिक दूध मिलने से हड़कंप,कई घंटे से जांच जारी हरदोई के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में संडीला डेयरी उद्योग कंपनी पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में कथित सिंथेटिक दूध मिलने की सूचना सामने आई है। खाद्य विभाग से मिले इनपुट के आधार पर देर रात शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे से जारी बताई जा रही है। दूध की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक प्रकृति को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छापेमारी के दौरान एएसपी श्लोक गौतम और एसडीएम नारायणी भाटिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री की जांच की जा रही है। कथित सिंथेटिक दूध मिलने की सूचना के बाद इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हालांकि, मौके से कितनी मात्रा में दूध मिला है और वह वास्तव में सिंथेटिक है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला सीधे तौर पर आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। ऐसे में खाद्य विभाग की जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में दूध की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासा होता है और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।फिलहाल मामले में आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर की चुनरी यात्रा भक्तिमय माहौल, माता राजराजेश्वरी के दर्शन के साथ

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर में हाथों में डांडिया, मुख पर माता के जयकारे और मन में अटूट आस्था। शहर में निकली चुनरी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए। लालपुरा से निकली यह चुनरी यात्रा 13वें वर्ष आयोजित की गई। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने माता का पूजन किया। इसके बाद नवदुर्गा उत्सव समिति लालपुरा के तत्वावधान में चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा कंस चौराहा, आजाद चौक, नई सड़क, बस स्टैंड और एबी रोड होते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। यहाँ श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माता को आस्था की चुनर ओढ़ाई गई। यात्रा का यह 13वां वर्ष है। माता को चुनरी अर्पित कर विश्व कल्याण, अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जगह-जगह स्वागत डीजे पर बजते भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और डांडिया खेलते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न संगठनों और प्रतिष्ठानों ने चुनरी यात्रा का स्वागत किया। स्वागत के दौरान पुष्पवर्षा से सड़कें फूलों से पट गईं। माता के जयकारों के बीच यात्रा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
0
0
Report

डीजल लेकर लौट रही युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

Deepak DixitDeepak DixitFollow22m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*हेलमेट नहीं लगाए था ऋषभ, दो बाइकों की भिड़ंत में गई जान; गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल* हरदोई के सवायजपुर में कटरा-उन्नाव हाईवे पर गौरखेड़ा गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक अपनी कंबाइन मशीन के लिए पेट्रोल पंप से डीजल लेकर गांव लौट रहा था। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं लगाया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भैलामऊ गांव निवासी ऋषभ मंगलवार देर शाम खमरिया स्थित पेट्रोल पंप से कंबाइन मशीन के लिए डीजल लेकर लौट रहा था। उसके साथ लोनार थाना क्षेत्र के बैजना गांव निवासी कंबाइन चालक अनूप (30) भी था। अनूप के मुताबिक, गौरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गौरखेड़ा निवासी मोनू (30) और कलेक्टर (25) भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। *कंबाइन मशीन का डीजल खत्म होने पर निकला था ऋषभ* मृतक के चाचा रमाकांत ने बताया कि खेतों में कटाई-मड़ाई कर रही कंबाइन मशीन का डीजल खत्म हो गया था। इसी वजह से ऋषभ डीजल लेने पेट्रोल पंप गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि डीजल लेकर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो जाएगा। *तीन साल पहले हुई थी शादी, जल्द आने वाला है पहला बच्चा* ऋषभ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। पत्नी गर्भवती है और परिवार में जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी। मृतक के परिवार में छोटा भाई युवराज और दो बहनें हैं। हादसे की खबर सुनकर मां पुष्पा बदहवास हो गईं। पत्नी स्वाति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां होनी थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow1h ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट हाउस प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहम्मद असलम जी ने अवैध मदरसे और ख़ासतौर पर नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में अवैध रूप से बनाए गए यीशु दरबार का मुद्दा उठाया है। दोपहर १२ बजे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों से सवाल जवाब किया गया है अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में शिक्षण संस्थान की जमीन पर यीशु दरबार किस नियम के तहत बनाया गया है इसका संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है बैठक में मुख्य रूप से ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि प्रयागराज मंडल, एसीपी सिविल लाइन, सहायक रजिस्ट्रार चिट फंड सोसायटी मनोज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी, मौजूद रहे जिलाधिकारी प्रयागराज उपस्थित नहीं रहे और न ही कोई प्रतिनिधि भेजे इससे आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने नाराजगी जाहिर की विकास प्राधिकरण प्रयागराज के सचिव को भी आयोग की तरफ से बैठक में उपस्थति रहने को कहा गया था लेकिन विकास प्राधिकरण की तरफ से भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचे अधिकारियों की इस लापरवाही से आयोग के सदस्य की तरफ से गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है सदस्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठक में न मौजूद रहने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की बात कही साथ ही नोटिस भेजकर जवाब मांगने की बात कही है! आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से इन विंदुओ में बात की…. प्रयागराज मंडल में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर शासन की पैनी नजर ! ईसाई मिशनरियों की ख़तम हो चुकी जमीनों की लीज की भी होगी जांच।। ऐसी सभी जमीनों को राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण कर संरक्षित किया जाएगा।। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम प्रदेश भर के हर जिले में करेंगे समीक्षा , मिशनरियों की जमीन पर भी चलेगा आयोग का चाबुक ।। लीज की जमीनें होंगी खाली, वक्फ बोर्ड की लीज समाप्त हो चुकी जमीनों से हटेंगे कब्जे।। अवैध मदरसों पर भी होगी कार्यवाही। शुआट्स संस्था में अवैध फर्जीवाड़ा कर लीज की जमीनों पर गैर कानूनी कब्जे की समीक्षा, शुआत्स संस्था में यीशु दरबार को दी गई जमीनों की जांच कराना, सोसायटी या संस्थाओं में हेर फेर की समीक्षा। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अवैध शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कोमल द्विवेदी ने आयोग के सदस्य को शिकायती पत्र देकर मुलाकात किया है माननीय सदस्य ने इन सभी मुद्दों पर SHUATS युनिवर्सिटी के पूर्व वी सी पर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप आयोग वक्फ बोर्ड और लिज की जमीनों पर हुएं अनाधिकृत कब्जे को मुक्त कराकर सरकार के खाते में दी जायेगी। आयोग के इस कदम के बाद जिलों में हड़कंप मचा हुआ है। वक्फ बोर्ड और ईसाई मिशनरियों को प्राप्त लीज की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जे न हो पाए इसको लेकर सरकार सतर्क है। बैठक में लीज की जमीनों के वर्ष 1913 के पहले के रिकार्ड अधिकारियों से उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

Shajapur के हॉट मैदान पर विद्युत खंभे में आग से नवरात्रि रोशनी बाधित

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के हॉट मैदान क्षेत्र में मंगलवार रात को विद्युत मंडल के खंभे पर आग लगने की घटना सामने आई। खंभे पर आग लगने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। नवरात्रि के दौरान बिजली गुल होने से आयोजन स्थलों पर भी अंधेरा छा गया और पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं को असुविधा हुई। हॉट मैदान में विद्युत मंडब के खंभे पर अचानक आग लग गई। खंभे पर आग दिखाई देने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली बंद रहने के कारण आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया। वहीं, नवरात्रि उत्सव के चलते क्षेत्र में लगे पंडालों में भी रोशनी बंद हो गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नवरात्रि के आयोजन के बीच बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी इन दिनों नवरात्रि पर्व के चलते शहर में जगह-जगह माता रानी के पंडाल सजाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। हॉट मैदान क्षेत्र में भी नवरात्रि के आयोजन के दौरान बिजली गुल होने से पंडालों में अंधेरा छा गया। इससे श्रद्धालुओं को काफी देर तक असुविधा हुई। धार्मिक आयोजनों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से आयोजन की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। विद्युत व्यवस्था को लेकर उठे सवाल नवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व के दौरान विद्युत खंभे पर आग लगने और लंबे समय तक बिजली गुल रहने की घटना ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे समय में जब शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं और देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, तब निर्बाध बिजली आपूर्ति जरूरी है। हालांकि, विद्युत खंभे पर आग लगने के वास्तविक कारणों और बिजली आपूर्ति बहाल होने के समय को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का पता विद्युत विभाग की जांच के बाद ही चल सकेगा.
0
0
Report
Advertisement

खरगोन के बाकी माता मंदिर में पुरुष गरबा, नवरात्रि का आकर्षण

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में खरगोन के बाकी माता पथ पर प्राचीन प्रसिद्ध श्री दुर्गा देवी बाकी माता मंदिर की यात्रा भक्तों के बीच खास है। मंदिर परिसर में प्राचीन कुएँ के पानी से स्नान और नवरात्रि पर्व के दौरान नौ माताओं के स्वरूप में विराजित माता रानी के नौ रूपों की दर्शन की व्यवस्था दर्शकों के बीच आस्था का केंद्र बनी है। रात्रि के समय यहाँ की पुरानी परंपरा के अनुसार पुरुष गरबे करते हैं, जबकि महिलाएँ मंदिर परिसर में बैठकर गरबा गीत गाती हैं। कहा जाता है कि भारत वर्ष में यह परंपरा खरगोन के श्री दुर्गा देवी बाकी माता मंदिर में ही चली आ रही है। महिला श्रद्धालु वैष्णवी खोडे बताती हैं कि मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार माता के मंदिर के चारों ओर गोलाई में लोग गरबा करते हैं और महिलाएं गरबा गीत गाती है। मंदिर के बाहर स्थित पुरातन कुएँ के पानी से स्नान करने पर नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह तीन बजे से उमड़ती है, रोग दूर होने के विश्वास प्रचलित हैं। श्रद्धालु रमाकांत परसाई बताते हैं कि माता की नौ मूर्तियाँ कुएँ से स्वयंभू निकली थीं और वर्तमान भव्य मंदिर के रूप में दर्शन होती हैं। नवरात्रि में पुरुषों द्वारा गरबा करना एक खास आकर्षण बना रहता है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुँचते हैं। पुरुष गरबे में युवा और बुजुर्ग सभी हिस्सा लेते हैं और पहले माँ महिषासुर मर्दिनी की स्तुति, फिर गुजराती गरबे जैसे ओ म्हारी अम्बे आदि गीतों पर गरबा किया जाता है, साथ में महिलाएँ गरबा गीत गाती हैं और स्तुति करती हैं।
0
0
Report

रवि किशन: छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत पकड़, रामलीला में राम बनने का अवसर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। यह कहना है गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का। बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए रवि किशन ने मतदाताओं और युवाओं का आभार जताया। वहीं, आगामी रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाने को लेकर उन्होंने अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। रवि किशन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम करने को अपना सौभाग्य बताया। रवि किशन के मुताबिक, जनता का विश्वास और युवाओं का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। दिल्ली में 19 तारीख से आयोजित होने वाली रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाने के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि यह उनके लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक अवसर है। उन्होंने बताया कि वे पहले केवट, परशुराम और बचपन में सीता माता की भूमिका निभा चुके हैं। भगवान राम का किरदार निभाने के लिए वे अपनी मूंछें भी हटाएंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करेंगे कि उनसे कोई गलती न हो और वे इस भूमिका के साथ न्याय कर सकें।उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए रवि किशन ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। साथ ही कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और औद्योगिक विकास को प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियां बताया। अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात भी कहीं। छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी सिनेमा की समानताओं पर रवि किशन ने कहा कि दोनों भाषाओं और संस्कृतियों में पारिवारिक भावनाएं काफी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने अच्छी कहानियों और गुणवत्तापूर्ण फिल्मों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य भोजपुरी फिल्म बनाने की इच्छा भी जताई। GEN–Z के सवालों के जवाब देते हुए रवि किशन ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों के जरिए समाज और मानवता के लिए योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन का हर दिन अनमोल है और उसका सदुपयोग करना ही सबसे बड़ा संदेश है।
0
0
Report

AAP ने भाड़थर सीट पर भारी जीत दर्ज की, विपक्षीों के होश उड़ गए

Dwarka, Gujarat:VO 01 :- દ્વારકા જિલ્લા પંચાયત અંતર્વગત ભાડથર બેઠકની યોજાયેલી પેટાચૂંટણીમાં આમ આદમી પાર્ટીએ શાનદાર દેખાવ કરી રાજકીય સમીકરણો બદલી નાખ્યા છે. આ ચૂંટણીમાં આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવાર વીરુ કંડોરિયાએ જંગી બહુમતી સાથે વિજય મેળવી પંથકમાં पक्षનો દબદબો સ્થાપિત કર્યો છે. બાઈટ :- પાલ આંબલિયા, પ્રમુખ જિલ્લા કોંગ્રેસ, દ્વારકા VO 02 :- હાથ ધરાયેલી મતગણતરી મુજબ, આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવાર વીરુ કંડોરિયાને સૌથી વધુ 7,146 મત મળ્યા હતા. જ્યારે ભારતીય જનતા પાર્ટીના ઉમેદવાર માલતીબેન કંડોરિયાને 3,495 મત અને કોંગ્રેસના ઉમેદવાર આલા પિંડારિયાને માત્ર 521 મત પ્રાપ્ત થયા હતા. બાઈટ :- ઈશુદાન ગઢવી, પ્રદેશ પ્રમુખ, આમ આદમી પાર્ટી VO 03 :- આમ આદામી પાર્ટીના વિજેતા ઉમેદવારે ભાજપના હરીફ ઉમેદવાર સામે 2,463 મતોની જંગી સરસાઈ મેળવીને ભવ્ય વિજય હાંસલ કર્યો છે. આ ચૂંટણી પરિણામે ભાડથર વિસ્તારમાં રાજકીય ગરમાવો લાવી દીધો છે અને AAP છાવણીમાં ઉત્સાહનો માહોલ છવાઈ ગયો છે. સ્ટોરી :- જયદીપ લાખાણી, ZEE MEDIA,દેવભૂમિ દ્વારકા સ્ટોરી એપ્રુવલ :- સ્ટોરી પાસ FEED :- 1310ZK_DWK_ISUDAN_PAL_AMB
0
0
Report
Advertisement

इंदौर-मालवा में होटल उद्योग का विस्तार पर्यटन के साथ तेज होगा, सिंहस्थ से बड़े मौके

Indore, Madhya Pradesh:एंकर – इंदौर की बढ़ती पहचान अब केवल स्वच्छता और व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में भी शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मालवा क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए होटल उद्योग का विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एक निजी होटल के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि मालवा क्षेत्र तेजी से मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। वहीं, वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए इंदौर और उज्जैन के आसपास होटल सुविधाओं का विस्तार आने वाले समय में अहम भूमिका निभाएगा। वीओ – मालवा क्षेत्र में विकास की रफ्तार के साथ अब पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी नए अवसर सामने आ रहे हैं। इंदौर में निजी होटल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि व्यापार, पर्यटन और निवेश की बढ़ती संभावनाओं के बीच आधुनिक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। इससे न केवल बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। साल 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ महापर्व इंदौर के लिए भी कई संभावनाएं लेकर आ रहा है। सिंहस्थ के दौरान देशभर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का उज्जैन पहुंचना तय माना जा रहा है। ऐसे में उज्जैन के साथ-साथ इंदौर में भी होटल और ठहरने की सुविधाओं की मांग बढ़ने की संभावना है। इंदौर की बेहतर कनेक्टिविटी और व्यावसायिक महत्व को देखते हुए होटल सुविधाओं का विस्तार पर्यटन क्षेत्र के लिए अहम साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में विकसित हो रही व्यावसायिक और पर्यटन संबंधी परियोजनाएं निवेश के नए रास्ते खोलेंगी। इसके साथ ही होटल उद्योग, स्थानीय कारोबार और अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मालवा क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में यह क्षेत्र व्यापार और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में अपनी भूमिका और मजबूत करेगा। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा और रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

Dwarka नगर पालिका में बीजेपी ने 33 सीटों से स्पष्ट बहुमत की धमाकेदार जीत

Dwarka, Gujarat:ઓખા નગરપાલિકા સામાન્ય ચૂંટણીના પરિણામો જાહેર થતાં જ ભારતીય જનતા પટેલે સ્પષ્ટ બહુમતી સાથે ભવ્ય વિજય નોંધાવ્યો છે. આ ચૂંટણીમાં ભાજપે કુલ ૩૩ બેઠકો પર જીત મેળવીને નગરપાલિકા પર પોતાનો કબ્જો યથાવત રાખ્યો છે. ચૂંટણીના પરિણામો આવતા જ ભાજપના ઉમેદવારો, સંગઠનના હોદ્દેદારો અને સમ્મર્થકોમાં ભારે હર્ષોલ્લાસ અને ઉત્સાહનો માહોલ જોવા મળ્યો હતો. દ્વારકા શહેરમાં ભાજપના કાર્યકરો દ્વારા વિજયની ભવ્ય ઉજવણી શરૂ કરવામાં આવી હતી. જીતેલા ઉમેદવારોના સમર્થકો અને ભાજપના ઉત્સાહી કાર્યકરો મોટી સંખ્યામાં એકઠા થયા હતા અને ઢોલ-નગારાાંના તાલે आतશબાજી કરીને જીતનો ઉત્સવ મનાવ્યો હતો. દ્વારકાના મુખ્ય માર્ગો પરથી વિજય યાત્રા નીકળી હતી, જેમાં મોટી સંખ્યામાં કાર્યકરો અને નગરજનો જોડાયા હતા. પબુભા માણેકે વિશેષ ઉપસ્થિત રહીને તમામ વિજેતા ઉમેદવારોનું સન્માન કર્યું હતું અને તેમને વિજયી બનવા બદલ હાર્દિક અભિનંદન પાઠવ્યા હતા.
0
0
Report

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 16 अक्टूबर से नया पर्यटन सत्र, दो नई जंगल सफारी

Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र की शुरुआत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. मानसून के कारण तीन महीनों से VTR बंद था, जिससे पर्यटन सेवाओं पर रोक लगी थी, लेकिन अब 16 अक्टूबर से देश-विदेश के सैलानियों का VTR में स्वागत की तैयारी है. सस्ते व रियायती दरों पर पैकेज उपलब्ध होंगे और पर्यटन सत्र में मदनपुर वन क्षेत्र में नई जंगल सफारी शुरू हो रही है; दो नए रूट तय किए गए हैं: Gateway of VTR से मदनपुर देवी स्थान होते हुए दिल्ली कैंप के रास्ते गंडक नदी तक, और Gateway of VTR से सैनिक रोड होते हुए गिद्ध संरक्षण केंद्र जिमरी तक. दूरी मदनपुर वन क्षेत्र से लगभग 15 किलोमीटर है. पार्क में सूचना केंद्र, बच्चों का पार्क, कैंटिंग आदि बना होगा. इस बार पर्यटन सत्र 16 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. वाल्मीकिनगर में पहले सफल जंगल सफारी के बाद अब मदनपुर व मानपुर में भी जंगल सफारी की सौगात मिलने जा रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार अवसर मिलेंगे; मुख्यमंत्री हेली सेवा से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट से डोमेस्टिक प्लेन उड़ान भरेंगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top