icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460551
Durgaprasad JounjareDurgaprasad JounjareFollow24 Nov 2024, 06:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने पर इनाम योजना शुरू की

Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर में अब सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है, क्योंकि ऐसा करने वालों की सूचना देने पर आपको 10 हजार रुपए तक का इनाम मिल सकता है। जगदलपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की जानकारी निगम तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को जुर्माने की राशि के बराबर इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एमआईसी की बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर महापौर संजय पांडे का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केवल निगम के प्रयास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस इनामी योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा?
0
0
Report

11 किलोमीटर खस्ताहाल सड़क से आक्रोश, शाहजहांपुर के गांव चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के एक गांव में करीब 11 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क से आजिज आकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है। इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 20 हजार लोग सड़क न बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने घरों के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर चस्पा करके जोरदार प्रदर्शन किया। ​ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूली बच्चे चोटिल होते हैं और लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। बिहार रामनगर, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग समेत कई गांवों आजादी के बाद से सड़क के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। अब तभी कोई नेता गांव में वोट मांगने आएगा जब उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी वरना किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा इलाके के गांव में 20000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। और इसी क्षेत्र में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कभी गांव रास्ते में पड़ता है। बाइट - निर्मला देवी, ग्रामीण बाइट - शिव पाल सिंह, ग्रामीण बाइट - राकेश, ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

बागपत: बड़ौत में अंतरराज्यों vehicle चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बाइक चोरी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं का खुलासा किया है। देखिए बागपत से ये खास रिपोर्ट। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शामली, बागपत और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप, आसिफ, देव, नूर और फरमान के रूप में हुई है। जाँच में सामने आया है कि चोरी की बाइक बेचने में बागपत और पानीपत के मिस्त्री भी आरोपियों की मदद करते थे। आरोपी चोरी के वाहनों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेच दिया करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के खुलासे के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई एक दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है। पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी बागपत ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।
0
0
Report

शाहजहांपुर के बंडा में 11 किमी सड़क के लिए फूटा 20 हजार ग्रामीणों का गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow2m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के एक गांव में करीब 11 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क से आजिज आकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है। इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 20 हजार लोग सड़क न बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने घरों के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर चस्पा करके जोरदार प्रदर्शन किया। ​ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूली बच्चे चोटिल होते हैं और लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। बिहार रामनगर, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग समेत कई गांवों आजादी के बाद से सड़क के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। अब तभी कोई नेता गांव में वोट मांगने आएगा जब उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बनाकर तैयार हो जाएगीm वरना किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा इलाके के गांव में 20000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। और इसी क्षेत्र में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कभी गांव रास्ते में पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर कचहरी रोड पर अधिवक्ता ने बेल्ट से पुलिसकर्मी हमला करने की कोशिश, वीडियो वायरल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कचहरी रोड पर पुलिसकर्मी से बेल्ट से मारपीट की कोशिश, रामपुर की कचहरी रोड पर वर्दी हुई शर्मसार, बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ा अधिवक्ता, कार्बाइन लेकर सड़क पर भागता नजर आया जवान, कचहरी रोड पर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के कारण एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, मामला सुलझाने के बजाय एक अधिवक्ता ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता शुरू कर दी, अधिवक्ता ने बेल्ट निकाली और पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश की, पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भाग गया, राहगीरों ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है, Rampur पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, वीडियो Rampur पुलिस की कार्यशैली और कचहरी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, रामपुर कचहरी रोड पर पुलिसकर्मी से मारपीट की कोशिश, बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ा अधिवक्ता, कार्बाइन लेकर सड़क पर भागता दिखा पुलिस का जवान, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस।
0
0
Report

जिला कारागार का औचक निरीक्षण: डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Jaunpur, Uttar Pradesh:डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल; भोजन की गुणवत्ता भी परखी नई जेल का निर्माण पूरा होने पर बंदियों को किया जाएगा स्थानांतरित जिलाधिकारी जौनपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जेल परिसर में रहकर विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की。 इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों में पहुंचकर बंदियों से सीधे बातचीत की और उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी गई。 निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं और फिलहाल किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जिले में नई जेल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को नई जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

केदारताल ट्रेक में फंसे 13 में से 8 सुरक्षित, रेस्क्यू तेज किया गया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ के फंसे एक घायल। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दिए निर्देश जिला प्रशासन ने तेज किया रेस्क्यू अभियान। 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स और 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए हुए थे रवाना हुए। खराब मौसम, ग्लेशियर आने और बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फसे ट्रैकर और पोर्टर। रेस्क्यू के लिए उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय NDRF टीम वन विभाग के 02 सदस्य और ट्रेकिंग एजेंसी के 07 सदस्य तथा SDRF के 06 जवानों की टीम भी केदारताल के लिए रवाना के लिए रवाना। केदारताल कच्ची ढांग 03 पोर्टर और 01 कुक सहित कुल 04 व्यक्ति सुरक्षित मिले 08 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण फंसे। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और सभी लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रशासन द्वारा उठाया जा रहाआवश्यक कदम। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के हेलीकॉप्टर की मांग जिलाधिकारी ने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।
0
0
Report

योगी के बयान से समाज में एकता का संदेश, मुस्लिम जमात ने स्वागत किया

Bareilly, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज में कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको बांटने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि अगर बाटोगे तो कटोगे इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा की बाटोगे नहीं तो काटोगे नहीं किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं बल्कि हर देशवासी के लिए कहा है क्योंकि कुछ सांप्रदायिक पार्टियों अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको विभाजित करती हैं उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में मिलकर रहना चाहिए और उन्होंने योगी आदित्यनाथ के इस बयान का स्वागत किया
0
0
Report

लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्रাউন शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त ब्राऊन शुगर की क़ीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि कुडू पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक थार वाहन को चिन्हित किया गया। चंदवा से कुडू की ओर आ रहा थार वाहन केरवाड़ी मोड़ के समीप एक निर्माणाधीन मकान की ओर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने जब मकान को घेर कर जब जांच अभियान चलाया तो उक्त निर्माणाधीन मकान में आठ लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों की जब जांच की गई तो उनके पास से ब्राऊन शुगर एलुमिनियम फोइल में बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आठ लोगों से मिले ब्राऊन शुगर को मिलाया तो वो 98 ग्राम हुआ, जिसकी कीमत बीस लाख रुपए आंकी गई। इसमें मुख्य सरगना लातेहार निवासी सोनू राज कुमार और रितु राज जयसवाल उर्फ रितु राज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रेलर ने बाइक को टक्कर, डूंगरपुर में युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सरकन कोपचा में गांव के पास एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। _sre__ सागवाड़ा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचते ही सागवाड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत साइड में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेश कुमार बाइक सहित नीचे गिर गया और उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जनरल अस्पताल डूंगरपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
0
0
Report

फ्रांस के डॉक्टर दंपति ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर मांगी खुशहाली

Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा,जैसलमेर सात समुंदर पार बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लेने के पश्चात फ्रांस से रामदेवरा आकर बाबा की समाधि के दर्शन करने का ख्वाब आखिर डॉक्टर दंपति का पूरा हुआ। उन्होंने आज रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर स्थानीय परंपरा के अनुसार हाथों में ध्वज लेकर मखमली चादर चढा कर विशेष रूप से पूजा अर्चना करके समाधि के दर्शन कर खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। फ्रांस के शार्ट शहर में रहने वाले डॉक्टर दंपति हार्ड व उनकी पत्नी क्रिस्टि ने बताया कि इंटरनेट पर उन्हें बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास के बारे में बहुत कुछ देखने को मिला। पिछले दिनों बाबा रामदेव जी का मेला भरा था जिसमें करीब एक करोड़ लोग आए थे ऐसे में उन्होंने भी मानस बनया कि इंडिया जाएंगे तब बाबा की समाधि के दर्शन जरूर करेंगे उन्होंने भी आज रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन कर अपने परिवार में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। वह यहाँ पर यादगार स्वरूप बहुत सारे फोटो पूजन सामग्री वह अन्य सामग्री की खरीददारी करके अपने साथ लेकर गए। सात समंदर पार करने वाले लोगों में भी बाबा रामदेव के प्रति काफी प्रगाढ़ आस्था व भक्ति देखने को मिल रही है यही कारण है कि विदेशी पर्यटक भी बाबा रामदेव जी के जीवन इतिहास से प्रेरित होकर यहां आकर का बाबा की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
0
0
Report

डीडवाना के जूसरी में श्मशान से लौटते लोगों पर मधुमक्खी हमला, 15-20 घायल

Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना से है जहाँ मकराना उपखंड के ग्राम जूसरी में श्मशान घाट पर दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने नदी में जाकर तथा कुछ ने पेड़ों के पीछे छीपकर मधुमक्खियों से बचने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले में करीब 15 से 20 लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। घटना में 60 वर्षीय मूलचंद मेघवाल, 65 वर्षीय नानूराम मेघवाल, 20 वर्षीय सीताराम मेघवाल, 55 वर्षीय पप्पू सिंह और 57वर्षीय भगवान सिंह सहित अन्य लोग प्रभावित हुए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चार जनों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मकराना यूपी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top