Back
पंचकूला में नवरात्रि मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता उपाय, 850 पुलिसकर्मी तैनात
DRDivya Rani
Mar 18, 2026 14:46:03
Panchkula, Haryana
पंचकूला में 19 से 27 मार्च तक नवरात्र के दौरान पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पंचकूला पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसी क्रम में आज डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर का दौरान कर अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया。
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेला के दौरान पंचकूला सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस कारण पुलिस का प्रयास रहेगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न हो और न ही भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि मेले में करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 4 एसीपी स्तर के अधिकारी पूरे आयोजन पर निगरानी रखेंगे। जिसमें माता मनसा देवी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा एसीपी दिनेश संभालेंगे।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने ड्यूटी इंचार्ज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आए व नम्रतापूर्वक व्यवहार रखें और यदि किसी को मदद की आवश्यकता हो तो तुरंत सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह पंचकूला पुलिस व बाहर से आए पुलिसकर्मियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें माता के मेले में सेवा का अवसर मिला है।
डीसीपी ने आगे बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सिविल कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेले के परिसर में अस्थाई नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। इसके अलावा मेला परिसर और उसके आसपास 12 नाके लगाए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जाएगी。
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईआरवी, पीसीआर और राइडर टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। साथ ही दूरबीन, बॉडी कैमरा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। सभी क्राइम ब्रांच टीमें भी पूरी तरह से एक्टिव रहेंगी。
डीसीपी के अनुसार न केवल माता मनसा देवी मंदिर बल्कि आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे काली माता मंदिर कालका, माता शारदा मंदिर त्रिलोकपुर रायपुररानी, चण्डी माता मंदिर और माता समलोठा देवी मंदिर मोरनी पर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि मेले के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। श्रद्धालु अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा अनावश्यक भीड़भाड़ या भगदड़ की स्थिति पैदा न होने दें। यदि किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके。
पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज: नवरात्र के पावन अवसर पर पंचकूला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू दर्शन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय और असुविधा के माता के दर्शन कर सकें। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowMar 18, 2026 15:38:050
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 18, 2026 15:36:500
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 18, 2026 15:36:310
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 18, 2026 15:36:090
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 18, 2026 15:35:430
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 18, 2026 15:35:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 18, 2026 15:35:100
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 18, 2026 15:34:110
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 18, 2026 15:33:280
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 18, 2026 15:33:090
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 18, 2026 15:31:59Chandigarh, Chandigarh:प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं
उपभोक्ताओं को नहीं होगी कोई समस्या
पहले से ज्यादा की जा रही गैस की आपूर्ति
जो लोग ब्लैक में सिलेंडरों को बेच या खरीद रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
0
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 18, 2026 15:30:550
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 18, 2026 15:30:330
Report