Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274202

कृत्रिम अंग मिलते ही लौट आई मुस्कान, 677 दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद

Mar 18, 2026 15:01:45
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
गौरीबाजार क्षेत्र स्थित चंद्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर ने मानव सेवा की मिसाल पेश की। प्रोस्थेटिक्स विधि से मौके पर ही तैयार कर दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ और पैर उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके चेहरे पर जो खुशी झलकी, वह शब्दों में बयान करना कठिन था। जैसे ही किसी को नया पैर मिला, वह पहली बार अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने की कोशिश करता नजर आया, तो किसी ने कृत्रिम हाथ पाकर अपने अधूरे जीवन में फिर से आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद महसूस की। यह दृश्य न केवल भावुक कर देने वाला था, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों ने बताया कि उन्हें पहले कभी ऐसा सहयोग नहीं मिला था। आर्थिक तंगी के कारण जो लोग दो वक्त की रोटी जुटाने में भी संघर्ष कर रहे थे, उनके लिए कृत्रिम अंग लगवाना एक सपना जैसा था। इस शिविर ने उनके उस सपने को साकार कर दिया। लाभार्थियों ने आयोजनकर्ता संस्था और विद्यालय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन में नया उजाला लेकर आई है। उन्होंने मांग की कि ऐसे शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहे, ताकि और भी जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।तीन दिनों तक चले इस शिविर में कुल 677 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए गए। सभी लाभार्थियों ने जयपुर फुट और आयोजन मंडल को धन्यवाद देते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADAnup Das
Mar 18, 2026 15:47:20
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 18, 2026 15:46:28
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी 29 जनवरी से लापता हैं। उनकी पत्नी ने थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि करीब एक साल पहले मुंबई की एक महिला ने पुनीत त्यागी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हैरानी की बात यह है कि अब तक उनके लापता होने की जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन कल अचानक यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। इस पूरे मामले पर ASP मनोज यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार को सूचना मिली थी कि पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी कई दिनों से लापता हैं। उनकी पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल उनकी पत्नी ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पुनीत त्यागी घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 18, 2026 15:46:16
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर की तहसील बेहट क्षेत्र के खनन जोन में प्रतिबंधित मशीनों से खुलेआम अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी पट्टे “शांति मैसर्स इंटरप्राइजेज” के ठेकेदार खनिज विभाग के मानकों के खिलाफ लगातार खनन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर नूनयारी गांव के ग्रामीण आज जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल के कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर अवैध खनन पर रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र में सरकारी पट्टे की आड़ में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों की मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 18, 2026 15:45:46
Sambalpur, Odisha:ପୋଲିସ ଏନକାଉଣ୍ଟର ରେ ଦୁର୍ଦ୍ଧାନ୍ତ ଅପରାଧୀ ଟିମା ଝାଙ୍କର ଆହତ ଘଟଣା ରେ ତିନି ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଥିବା ଓ ଆହୁରି ତିନିରୁ ଚାରିଜଣ ଫେରାର ହୋଇଯାଇଥା ଯାଇଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ଏସ ପି । ଆଉ ତିନି ଜଣ ଫେରାର ହୋଇଯାଇଥିବା ଓ ତାଙ୍କ ନିକଟରେ ମଧ୍ୟ ଅସ୍ତ୍ର ରହିଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛି ପୋଲିସ । ସେମାନେ ଆଉ ତିନି ରୁ ଚାରିଜଣ ଫେରାର ହୋଇଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛି ପୋଲିସ । ଧରାପଡ଼ି ଥିବା ଆଉ ଜଣେ ଅପରାଧୀଙ୍କ ନାମରେ ୧୮ ଟି କେସ ରହିଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ଏସ ପି । ନାକଟିଦେଉଳ ପୋଲିସ ସହ ଗୁଳି ବିନିମୟ ବେଳେ କୁଖ୍ୟାତ ଡକାୟତ (ଟିମା ଝାଙ୍କର) ଓରଫ ଧନେଶ୍ୱର ଝାଙ୍କର ଆହତ । ଆଜି ସକାଳ ୫.୪୫ ମିନିଟ ସମୟରେ ଟିମା ତାର ତିନି ସହଯୋଗୀଙ୍କ ସହ ରେଢ଼ାଖୋଲ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଡ଼ୁମାଛଲୀ ଜଙ୍ଗଲ ରେ ପଳାୟନ କରୁଥିବା ସମୟରେ ପୋଲିସ ଗିରଫ କରାଯାଇଛି । ଟିମା ଓ ତାର ତିନି ସହଯୋଗୀଙ୍କୁ ପୋଲିସ ଗିରଫ କରିଛି । ଟିମା ପୋଲିସକୁ ତିନି ରାଉଣ୍ଡ ଗୁଳିଫାୟା କରିଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ଦୁଇ ରାଉଣ୍ଡ ଫାୟାର କରିଥିଲା । ପୋଲିସ ତା ନିକଟରୁ ଗୋଟିଏ ପିସ୍ତଲ କଛି ସମ୍ପୃକ୍ତ ଉପକରଣ, ଗୋଟିଏ ବୋଲେରୋ ଗାଡ଼ି, ଗୋଟିଏ ୱାଇଯର କଟର ପାଇଁ ଚୋରି ଓ ସାଜସଜ୍ଞା ଜବତ କରିଛି । ଟିମା କୁ ରେଢ଼ାଖୋଲ ସଦର ହସ୍ପିଟାଲ ରୁ ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ଭୀମସାର ବୁର୍ଲା କୁ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ରେଫର କରାଯାଇଥିବା ସୂଚନା ପୋଲିସ ଦେଇଛି । ସୂଚନା ଥାଉ କି ଟିମା ନାଁ ରେ ଜିଲ୍ଲା ଓ ଜିଲ୍ଲା ବାହାରେ ୪୧ ଟି ପୋଲିସ କେସ ରହିଛି । ସେ ଚୋକାୟତି, ଚୋରି, ଆଲୁମିନିୟମ କଣ୍ଡକ୍ଟର ତାର ଚୋରି, ଘଟଣା ରେ ସମ୍ପୃକ୍ତ ଥିବା ପୋଲିସ ସୂଚନା ଦେଇଛି । ବର୍ତ୍ତମାନ ପୋଲିସ ତରଫରୁ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରହିଛି ।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 18, 2026 15:45:30
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आज देर शाम झालावाड़ पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग, झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में झालरापाटन के श्री द्वारकाधीश मंदिर में महाआरती भी की और प्रदेश तथा जिले की खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न महाआरती से पूरा वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो उठा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राजस्थान दिवस केवल स्थापना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:42:31
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदरा राव (हाथरस): गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए आज कस्बे की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राकेश बघेल द्वारा एक भव्य 'रोजा इफ्तार' पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा रहा, बल्कि भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। ​वरिष्ठ नेताओं का लगा तांता, हुआ भव्य स्वागत ​इफ्तार पार्टी में सपा के कई दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सादाबाद के पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, ओमवती बुआ, MLC जसवंत सिंह यादव और युवराज सिंह यादव वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरेशी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। आयोजन स्थल पर पहुँचने पर सभी नेताओं और क्षेत्र के समाजसेवियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ​क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखकर आयोजक राकेश बघेल काफी गदगद नजर आए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा: ​"मैं इस इफ्तार पार्टी में विधानसभा के कोने-कोने से आए हुए सभी बड़े-बुजुर्गों और नौजवान साथियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। आप लोगों का यह प्यार ही मेरी असली ताकत है।" ​प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करायीl ​इस इफ्तार में राजनीतिक दलों के साथ-साथ ​हाजी उमर कुरैशी प्रसिद्ध समाजसेवी भी शामिल हुए। ​इकराम कुरैशी (पूर्व चेयरमैन पति) - जो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुँचे। ​समी अख्तर कुरैशी (नगर अध्यक्ष, AIMIM)भी इफ्तार में शामिल हुएl ​इफ्तार के समय सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। कस्बे के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया। भारी भीड़ और बेहतर प्रबंधन को लेकर क्षेत्र में राकेश बघेल की खूब चर्चा हो रही है।इस मौके पर प्रमुख रूप से- देवेन्द्र लालापूर्व mla सादाबाद ,ओमवती बुआ, जसवंत सिंह यादव mlc,युवराज सिंह यादव, हाजी उमर कुरेशी, समीअख्तर कुरेशी नगर अध्यक्ष aimim,तरीक मोबाइल, शरीफ आढ़ती, अब्दुलसलाम पहलवान,हदीस पहलवान, पप्पू भारती,खलील,संजीव यादव, आदि लोग मौजूद रहे
638
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 18, 2026 15:38:05
Munger, Bihar:समृद्धि यात्रा के दौरान कल आयेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। सफियाबाद हवाई अड्डे में करेंगे जनसंवाद कार्यक्रम। डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों के साथ की ब्रीफिंग दिया दिशा निर्देश। मुंगेर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च यानी गुरुवार को मुंगेर पहुंच रहे हैं। यहाँ मुख्यमंत्री करीब सौ करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हेलीकॉप्टर से मुंगेर के पोलो मैदान पहुँचेंगे इसके बाद वे नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन करेंगे तथा कष्टहरणी घाट में चल रहे सुंदरीकरण कार्य और मुंगेर-सुल्तानगंज के बीच बन रहे गंगा पथ वे के एलाइनमेंट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के संयुक्त भवन का उद्घाटन करने के बाद वे सड़क मार्ग से हवाई अड्डा पहुँचेंगे। जहाँ वे विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8718.51 लाख की लागत से पूरी की गयी योजनाओं का उद्घाटन और 3159.97 लाख योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसंवाद में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वही मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद ने लगातार मोटरिंग के साथ स्थल का भी निरीक्षण कर रहे हैं। वही सफियाबाद में मुख्य कार्यक्रम स्थल होने के कारण जिलाधिकारी व एसपी सभी अधिकारियो के साथ ब्रीफिंग की साथ ही कई दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों से कहा की सुबह सात बजे से ही अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात रहे। वही मुख्यमंत्री को लेकर जगह-जगह बेरिकेटिंग की व्यवस्था की गयी साथ लोगो को यातायात प्रभावित ना हो इसको वैकल्पिप के साथ रूट का डायवर्ट किया गया। वही जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने बताया समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर आ रहे है लगभग 118 करोड़ रूपये का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया की सफियाबाद हवाई अड्डे में मुख्यमंत्री द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ वे जन संवाद कार्यक्रम से पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे, इसके बाद समीक्षा बैठक करेंगे और जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया की समृद्धि यात्रा को लेकर अच्छी तैयारी की गयी है जगह होडिंग के साथ बेरिकेटिंग के साथ आदि की व्यवस्था की गयी है। बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल मिला है जिसके कारण जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है। इसके साथ क्यूआरटी टीम का गठन किया गया जो लगातार भ्रमणशील रहेगी। उन्होंने कहा की 600 पुलिस कर्मी को लगया जिसमे 150 पुलिस पदाधिकारी शामिल है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के लिए जो रूट चार्ट बनाया गया है जिसमे कई जगह ड्राप गेट बनाया गया जिस और से मुख्यमंत्री ka काफिला गुजरेगा और ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। बाइट ;सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर वही जदयू के जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा की यह गौरवमय क्षण है जहाँ मुख्यमंत्री की आखिरी यात्रा है अब वे राज्यसभा चले गए है। उन्होंने कहा की हम लोगों को बहुत ही पीड़ा है, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह है。 बाइट : नचिकेता मंडल जमालपुर विधायक
759
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:37:02
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश की। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 208 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है, जबकि नर्सिंग कॉलेज की स्थापना भी तेजी से की जा रही है।सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़े काम हुए हैं, जिनमें वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का चौड़ीकरण, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी शामिल है। कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाखों किसानों को लाभ पहुंचाया गया, वहीं सिंचाई और कुसुम योजना से भी किसानों को सशक्त किया गया है। सामाजिक योजनाओं की बात करें तो वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, महिला पेंशन और कन्या सुमंगला योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके अलावा आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना और आवास योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य और आवास के क्षेत्र में भी बड़ा काम हुआ है। एमएलसी ने बताया कि जिले में लाखों शौचालय, सैकड़ों पंचायत भवन और हजारों आवास बनाकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी गई है।
758
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 18, 2026 15:36:56
Noida, Uttar Pradesh:
706
comment0
Report
Advertisement
Back to top