Back
ईद पर एकता और शांति की अपील, नमाज़ और जमात की व्यवस्था पर ज़ोर
AKAjay Kashyap
Mar 18, 2026 15:00:54
Bareilly, Uttar Pradesh
ईद के दिन काले कपड़े न पहनें, कोई प्रदर्शन न करें, बस ईरान की कामयाबी के लिए दुआ करे। और सड़को पर नमाज न पड़े बल्कि नमाज़ी ज्यादा हो तो मस्जिद मे एक जमात के बजाए दो य तीन जमात कर लें।
jail में बंद सपा नेता आज़म खां ने मुसलमानो से अपील करते हुए कहा है कि ईद के दिन काली पट्टी बांधे और ईरान के समर्थन मे एहतिजाज़ करे। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईद खुशी का दिन है, ग़म मनाने का दिन नही है रमज़ान शरीफ़ का पूरा महीना मुसलमानो की इ ibadat मे गुजरता है फिर उसके बाद एक दिन खुशी मनाने और एक दुसरे को ईद की मुबारकबाद देने का दिन आता है, अब इस दिन को भी किसी के कहने पर ग़म मे तब्दील न करें , यह समझदारी नही है बल्कि बेवकूफी से भरा हुआ निर्णय कहा जायेगा। मैं भारत के तमाम मुसलमानो से अपील करता हूं कि किसी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे मे न आये। इरान की कामयाबी के लिए दुआ करें।
मौलाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खां जो इस वक्त जेल मे बंद है, उनसे मिलने के लिए मुरादाबाद के निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक जेल गये थे, जेल मे आज़म खां ने उनसे कहा कि बाहर जाकर मीडिया के माध्यम से मुसलमानो तक मेरा पैगाम पहुंचाइये कि ईरान अमेरिका जंग के पेशे नज़र मुसलमान काले कपड़े पहने, हाथो में काली पट्टियां बांधे, और फिर नमाज़ के बाद प्रदर्शन करें। मैं सभी मुसलमानो से कहूंगा कि ईद जैसे खुशी वाले मुक़द्दस दिन को इबादत के लिए सुरक्षित रखें और कोई भी ऐसा काम न करें जिससे ईद के दिन की बदनामी हो और टकराव की वजह से कोई भी विवाद उत्पन्न हो, हरगिज हरगिज ऐसा न करें।
मौलाना ने कहा कि ईद के दिन बूढ़े, बच्चे और जवान हर व्यक्ति नमाज़ पढ़ने का एहतमाम करता है। जिसकी वजह से नमाजियों की तादाद बढ़ जाती है। ईदगाहों में काफी बड़ी जगह होती है, वहां एक बार मे ही नमाज़ हो जाती है। मगर शहरों के मोहल्लो में मस्जिदे छोटी छोटी है जिसकी वजह से नमाजियों की तादाद बहुत ज्यादा होती है वो एक बार मे मस्जिद मे नही आ सकते, जिसकी वजह से मजबूरन रोडो और गलियों पर नमाज पढ़ना पड़ती है। अब ऐसी परिस्थिति मे शरीयत ने व्यवस्था बनाई है कि इमाम को बदल बदल कर एक से ज्यादा दो, तीन, चार बार भी जमात की जा सकती है। अगर कहीं इस तरह की सूरत-ए-हाल पैदा हो जाये कि नमाजियों की भीड़ ज्यादा है, एक बार मे मस्जिद में नही आ सकते तो मस्जिद के इमामो को चाहिए कि इमाम बदलकर दुसरी जमात का ऐलान करे ताकि आसानी के साथ सभी लोगों की नमाज़े हो सकें। इससे एक बहुत बड़े विवाद से बचा जा सकता है।
मौलाना ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि नमाज़ो का अच्छे से एहतमाम करे और देश के राजनीतिक हालात के पेशे नज़र टकराव और विवाद से बचें और साथ ही हुकूमत द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें।
बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:जनपद फतेहपुर के अंतर्गत थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत मानसिक रूप से विक्षिप्त 70 वर्षीय वयोवृद्ध के मिले शव व कृत कार्यवाही के संबंध श्रीमान पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा दी बाइट
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 18, 2026 15:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 18, 2026 15:47:100
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 18, 2026 15:46:520
Report
RSRahul shukla
FollowMar 18, 2026 15:46:370
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 18, 2026 15:46:280
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 18, 2026 15:46:160
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 18, 2026 15:45:460
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 18, 2026 15:45:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 15:45:160
Report
TCTanya chugh
FollowMar 18, 2026 15:45:050
Report
638
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 18, 2026 15:38:05759
Report
758
Report