Back
गोरखपुर में सुबह भाजपा नेता की हत्या: भतीजे की रंजिश साजिश सामने
NTNagendra Tripathi
Mar 18, 2026 15:01:25
Gorakhpur, Uttar Pradesh
भतीजे की रंजिश में खून से सनी साजिश! मॉर्निंग वॉक पर भाजपा नेता की हत्या, CCTV से बेनकाब हुए कातिल—महज 17 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा
गोरखपुर में सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या… और महज 17 घंटे के अंदर पुलिस ने कातिलों का पर्दाफाश कर दिया।
ये कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि पुरानी रंजिश में रची गई एक खूनी साजिश थी… जिसमें निशाना था नेता नहीं, बल्कि उनका भतीजा! सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पुलिस की तेज कार्रवाई ने दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
चौंकाने वाली बात ये है कि हमलावर पहले फायरिंग में नाकाम रहे… फिर दौड़ाकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौत की नींद सुला दिया। तो आखिर क्या है इस हत्याकांड की पूरी कहानी? क्यों भतीजे की दुश्मनी बनी मौत की वजह? और क्या था अगला टारगेट?
देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की ये सनसनीखेज रिपोर्ट…
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार को पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने निशाना बनाया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया। दो महीने पहले मृतक के भतीजे और आरोपियों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें राजकुमार चौहान अपने भतीजे के पक्ष में खड़े रहे। इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया और बदले की आग में आरोपियों ने हत्या की साजिश रच डाली।
आरोपियों को पता था कि राजकुमार रोज सुबह टहलने निकलते हैं।
योजना के तहत दोनों पेड़ के पीछे छिप गए। पहले फायर किया लेकिन जब वह बच गए तो दौड़ाकर चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे 8 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। सर्विलांस के जरिए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इस हत्याकांड के बाद परिजनों की तहरीर पर पहले 8 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी लेकिन अब असली हत्यारों के पकड़े जाने के बाद बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई… राज्यसभा सांसद और कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि गोरखनाथ मन्दिर का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखनाथ मन्दिर से महज कुछ दूरी पर हुई इस हत्या ने जनपद की लायन ऑर्डर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
नेताओं इंतजार में शव मृतक के दरवाजे पर ही बर्फ की सिल्ली पर काफी देर तक रखा गया था। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के द्वारा परिजनों को काफी समय तक समझाने पर परिवार मान गया। और फिर देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले के जल्द पूर्ण खुलासे का दावा कर रही है।
बाइट : डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप एसएसपी गोरखपुर।
“सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच गहराई से की जा रही है।
बाइट: दीपक मीणा जिलाधिकारी गोरखपुर
“परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। शासन स्तर से हर संभव मदद और रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी。
गोरखपुर में एक बार फिर ये वारदात बताती है कि छोटी सी रंजिश कैसे खूनी खेल में बदल सकती है…
फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस केस का पूरा सच सामने होगा… लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक रंजिश के नाम पर यूं सरेआम खून बहता रहेगा?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:जनपद फतेहपुर के अंतर्गत थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत मानसिक रूप से विक्षिप्त 70 वर्षीय वयोवृद्ध के मिले शव व कृत कार्यवाही के संबंध श्रीमान पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा दी बाइट
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 18, 2026 15:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 18, 2026 15:47:100
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 18, 2026 15:46:520
Report
RSRahul shukla
FollowMar 18, 2026 15:46:370
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 18, 2026 15:46:280
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 18, 2026 15:46:160
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 18, 2026 15:45:460
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 18, 2026 15:45:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 15:45:160
Report
TCTanya chugh
FollowMar 18, 2026 15:45:050
Report
638
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 18, 2026 15:38:05759
Report
758
Report