बैतूल में आदतन आरोपियों ने की चाकूबाजी, 6 घायल
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल के खंजनपुर इलाके में तीन आदतन आरोपियों ने देर रात चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने सड़क पर अंधाधुंध हमले किए, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो की हालत नाजुक है, जिनमें से एक को भोपाल रेफर किया गया है। शेष पांच का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक पर चाकू लहराते और लोगों का पीछा करते दिखे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना शहर में दहशत का कारण बनी हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
