icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460330
Jahid KhanJahid KhanFollow23 Oct 2024, 09:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पप्पू यादव के उद्घाटन से युवाओं में उत्साह, मधेपुरा में मैराथन बना चर्चा

Madanpur, Bihar:कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को मधेपुरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।-Full stop- मैराथन दौड़ से पूर्व पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैराथन में हिस्सा लिया।-Full stop- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ‘गूँज’ छात्रों और युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि देश के दिग्गज नेता राहुल गांधी आज युवाओं के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को बिना किसी राग-d्वेष और भेदभाव के खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।-Full stop- मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव ने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी से लेकर बिहार एसएससी तक कई जगह गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। छात्रों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन किया जाएगा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।-Full stop- बढ़ती चीनी की कीमत को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कोई चीज बची नहीं है, हर चीज की कीमत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं के लिए रोज़ी-रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने भाजपा पर देश में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।-Full stop- मैराथन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया गया।
0
0
Report

रायसिंहनगर CA फर्जीवाड़ा: 815 करोड़ की विदेशी मुद्रा ट्रांसफर मामले की जांच

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) श्री गंगानगर के रायसिंहनगर CA का बड़ा फर्जीवाड़ा फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 815 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप रायसिंहनगर में सीए संस्थान पर आयकर विभाग की कार्रवाई से जुडा मामला आयकर विभाग की शिकायत पर पुलिस ने सीए शेशिल गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया मामला दर्ज विदेश में बड़ी रकम भेजने के लिए कथित तौर पर बिना आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन के प्रणाम पत्र जारी करने के मामले में कार्रवाई बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा में करीब 815 करोड़ रुपए विदेश में हुए ट्रांसफर
0
0
Report
Advertisement

बाय में शहीद बाबूलाल पूनियां की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं बाय गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद बाबूलाल पूनियां की 24वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 41 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने शहीद की स्मृति को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा रैली से हुई। रैली सेठ कालूराम हनुमान प्रसाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से रवाना होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीद बाबूलाल पूनिया को नमन किया। इस अवसर पर शहीद की वीरांगना सुनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद परिवार के अन्य सदस्यों का भी सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। आयोजन की जानकारी देते हुए जितेंद्र पूनिया ने बताया कि शहीद बाबूलाल पूनिया की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके बलिदान को याद करने के साथ-साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में तारा पूनिया, भाजपा कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बाय, नेकीराम पूनियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि शहीद की पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य का आयोजन समाज में देशभक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश देता है। ग्रामीणों की भागीदारी ने यह साबित किया कि शहीदों की स्मृति को सामाजिक सेवा से जोड़कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
0
0
Report

नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026: कांग्रेस ने तैयारियाँ तेज कर दीं

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारियां नवलगढ़ के मंडी गेट स्थित गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का किया आह्वान आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से मैदान में उतारने को लेकर बनाई रणनीति नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के मंडी गेट स्थित जोशी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचने और पार्टी की नीतियों व मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से मैदान में उतारने को लेकर रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. राजकुमार शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की गति धीमी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया。
0
0
Report

बरोठा में बिरसा मुंडा के झंडे को लेकर आक्रोश, 26 अगस्त महाचिंतन शिविर तय

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : बरोठा में बिरसा मुंडा के झंडे को लेकर आक्रोश, 26 अगस्त को महाचिंतन शिविर का ऐलान एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बरोठा में बिरसा मुंडा के झंडे को हटाने और जलाने के मामले को लेकर आदिवासी समाज और संगठनों में आक्रोश है। घटना को लेकर हुई बैठक में 26 अगस्त को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा और आदिवासी परिवार के बैनर तले जिला स्तरीय महाचिंतन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी दिन बिरसा मुंडा का झंडा दोबारा लगाने की भी घोषणा की गई।बैठक में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। ऐसे में उनके झंडे को हटाने और जलाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक बद्री भगोरा ने कहा कि बरोठा में सभी समाज लंबे समय से मिल-जुलकर रहते आए हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से विवाद की स्थिति बनी है। जिला प्रवक्ता दिलीप खड़ा ने कहा कि आदिवासी समाज ने कभी दूसरे समुदाय के झंडे या बोर्ड को नुकसान नहीं पहुंचाया। ऐसे में बिरसा मुंडा के झंडे को जलाने की घटना से जिलेभर के आदिवासी समाज में नाराजगी है। बैठक के दौरान हथुनिया थाना पुलिस के सीआई सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से आपसी सहमति से मामले का समाधान निकालने की बात कही गई। वहीं ग्रामीणों और संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि झंडा दोबारा लगाए जाने तक वे अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन की ओर से कहा गया कि 26 अगस्त को महाचिंतन शिविर और झंडा लगाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इससे पहले यदि झंडा दोबारा लगा दिया जाता है तो संगठन बातचीत के लिए तैयार रहेगा। अन्यथा तय कार्यक्रम के अनुसार महाचिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

म mandla के स्कूल बैग में पिस्टल: क्या नई पीढ़ी में हथियार का खतरा है?

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - किताबों की जगह छात्रों के बैग में पिस्टल क्यों? जेन जी की सोच पर बड़ा सवाल मंडला जैसे शांतिप्रिय जिले में अब छात्रों के हाथों में किताबों की जगह हथियार नजर आ रहे हैं। सवाल सीधा है—आखिर स्कूल बैग में पिस्टल पहुंच कैसे रही है? मामला निवास तहसील के सांदीपनि स्कूल का है। यहाँ 12वीं कक्षा के एक छात्र के बैग की तलाशी के दौरान पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र को यह पिस्टल उसके ही एक साथी छात्र ने दी थी, जो जबलपुर के कॉलेज में पढ़ाई करता है। दोनों छात्र निवास क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद निवास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पिस्टल कहां से आई और इसे स्कूल तक पहुंचाने के पीछे क्या वजह थी। चिंता की बात यह भी है कि महज चार दिन पहले सांदीपनि स्कूल कालपी के एक छात्र का बंदूक लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—नई पीढ़ी के हाथों में किताब होनी चाहिए या हथियार? रिकॉर्डिंग और विश्लेषण के लिए आगे की कार्रवाई जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

मूसलाधार बारिश में उफान पर नाव-नाल, लोग जलमग्न पुल पार कर रहे हैं

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन की अपील के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पानी में डूबे पुलों को पार करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा वीडियो निवास थाना क्षेत्र से सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल है। निवास थाना क्षेत्र में ग्राम ग्वारा से वन ग्राम रेड़म के बीच गौर नदी पर बने पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार बारिश के चलते गौर नदी उफान पर है और पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण इसी उफनते पुल को पार करते नजर आ रहे हैं। पानी का तेज बहाव कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि नदी-नालों और जलमग्न पुलों को पार न करें, लेकिन वायरल वीडियो में लापरवाही साफ दिखाई दे रही है。 सवाल यही है कि आखिर कब समझेंगे लोग... उफनते पानी से गुजरना बहादुरी नहीं, जिंदगी से खिलवाड़ है।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने गांव नारई के गेट से अंदर की ओर कृषि खेतों के पास छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र स्वर्गीय धनपाल सिंह निवासी गांव भिसीमिर्जापुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा संख्या 589/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं थाना सिकंदराराऊ पुलिस की टीम शामिल रही।
0
0
Report

सुरेश कश्यप: कांग्रेस संविधान और राष्ट्रगीत का बार-बार अपमान कर रही है

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन(सिरमौर) हाथ में संविधान लेकर संविधान की दुहाई देना बंद करें कांग्रेस:सुरेश कश्यप राष्ट्र को अपमान करने का मौका नहीं छोड़ता कांग्रेस, तुष्टीकरण के दबाव में जाकर राजनीतिक कर रही कांग्रेस, देश में जाकर देश को अपमानित करते हैं राहुल गांधी, हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भी साधा निशाना, बोले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी हुआ राष्ट्रगीत का अपमान, बोले हर मोड़ पर विफल रही प्रदेश की सुक्खू सरकार, प्रदेश में नशा खनन और रेत माफिया बेलगाम, प्रदेश को कर्ज में धकेलने का मौजूदा सरकार ने किया काम, फेल हो गई चुनावी समय में दी गई गारंटिया, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए सांसद सुरेश कश्यप। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को हाथ में संविधान लेकर संविधान की दुहाई देना बंद करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस बार-बार राष्ट्र के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के कानून को नहीं मानती और राहुल गांधी विदेशों में जाकर भी देश को अपमानित करने का काम करते हैं। सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के भीतर भी राष्ट्रगीत का अपमान किया गया है यह भी बेहद निंदनीय है।
0
0
Report
Advertisement

राजभवन आर ब्लॉक में प्रदर्शन; UGC 2018 नियम लागू और आयु सीमा बढ़ाने मांग

Patna, Bihar:बिहार में सहायक प्राध्यापक बहाली और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों को लेकर PhD स्कॉलर्स और रिसर्च स्कॉलर्स का राजभवन मार्च अब आर ब्लॉक पहुंच चुका है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों की सबसे प्रमुख मांग सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 की Table 3A को लागू करने की है। उनका आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और मानकों का पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पालन होना चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो। इसके अलावा प्रदर्शनकारी सहायक प्राध्यापक पद के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी और शोध में लगे हैं, ऐसे में उम्र सीमा बढ़ने से अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को भी नियुक्ति का अवसर मिल सकेगा। अब सवाल ये है कि सरकार और राजभवन प्रदर्शनकारियों की इन मांगوں पर कोई ठोस पहल करेंगे? क्या सहायक प्राध्यापक बहाली की प्रक्रिया में नियमों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी? और क्या विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों पर भी कोई समाधान निकल पाएगा? फिलहाल आर ब्लॉक में प्रदर्शन जारी है और सभी की नजरें सरकार की अगली पहल पर टिकी हैं.
0
0
Report

दलदल भरी सड़कों पर मरीज की मौत, नरसिंहपुर के गांव की बदहाली पर सवाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-कागजों पर दौड़ते विकास की एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक तस्वीर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से सामने आई है। सिस्टम की अनदेखी के चलते एक मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसने दम तोड़ दिया। आखिर बदहाल सड़कों की कीमत ग्रामीण अपनी जान देकर कब तक चुकाएंगे? देखिए ZEE मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट। नरसिंहपुर के चावरपाठा जनपद की टेकापार पंचायत का खैरीपार गांव... जहां विकास के तमाम दावे घुटनों तक भरे कीचड़ में धंसे नजर आते हैं। 3 किलोमीटर लंबी यह दलदल भरी सड़क गांव के लोगों के लिए रोज की सजा बन चुकी है। ​हाल ही में गांव के एक बीमार बुजुर्ग को जब तेंदूखेड़ा अस्पताल ले जाना था, तो एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में परिजन उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर निकले, लेकिन दलदल और हिचकोलों में वह कीमती वक्त निकल गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। करीब 100 की आबादी वाले इस गांव में रोजमर्रा की जिंदगी भी किसी जंग से कम नहीं है: ​स्कूली बच्चे: जान जोखिम में डालकर रोजाना इसी दलदल को पार करने को मजबूर हैं। ​गर्भवती महिलाएं: प्रसव के दौरान एंबुलेंस न आने से हर वक्त जान का खतरा बना रहता है। ​मरीज: समय पर इलाज न मिलने से किसी भी दिन बड़ा हादसा होने का डर रहता है। गांव वालों का सवाल साफ है—कागजों पर चमकती योजनाएं इस 3 किलोमीटर के दलदल तक कब पहुंचेंगी? और क्या जिम्मेदार प्रशासन किसी और जान के जाने का इंतजार कर रहा है? बाइट- स्कूली बच्चे वन टू वन ग्राउंड रिपोर्ट ग्रामीणों के साथ
0
0
Report

चंपई सोरेन ने सरकार पर निशाना, CBI जांच और पारदर्शिता की मांग

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने आज प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार ने छात्रों के आंदोलन और परीक्षा रद्द करने के मामले को संभाला और धोखा दिया, उससे वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने झारखंड आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं आ सकी है। चंपई सोरेन ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव रहा है। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने लंबे समय तक आंदोलन किया। यह राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन था, जिसमें झारखंड के लगभग सभी हिस्सों से छात्र राजधानी रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग थी कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जांच CBI से कराई जाए। लेकिन सरकार ने छात्रों के साथ चालाकी की और परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर आंदोलन को खत्म कराने की कोशिश की。 चंपई सोरेन ने कहा कि JPSC एक संवैधानिक संस्था है और CID की जांच में भी कई लोगों को दोषी पाया गया है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार ने CBI जांच क्यों नहीं कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को कमजोर करने की नीयत से सरकार ने CBI जांच से परहेज किया。 उन्होंने कहा कि JPSC जैसी संवैधानिक संस्था का कामकाज प्रभावित होना झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य में नौकरियों की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं और लाखों-करोड़ों रुपये में नौकरियां बेचे जाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। परीक्षा रद्द किए जाने पर चंपई सोरेन ने कहा कि किसी परीक्षा को रद्द करने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। संबंधित विभागों और अधिकारियों के स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को जल्दबाजी में यह कहकर आंदोलन खत्म करने की कोशिश की गई कि परीक्षा रद्द कर दी गई है。 उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बावजूद छात्र अपने घर नहीं गए और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा। उन्होंने कल हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र 24 जिलों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के लिए जुटे थे। इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और सत्ता दल मौजूद लोगों ने भी छात्रों पर कार्रवाई की। चंपई सोरेन ने कहा कि इसके बावजूद छात्रों ने संयम और शांति का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान कई छात्र घायल हुए हैं और कुछ छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को लगा कि किसी तरह आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं था, बल्कि छात्रों और युवाओं का आंदोलन था。 चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा छात्रों के साथ न्याय करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार यह कह रही है कि परीक्षा रद्द कर दी गई है, जबकि अदालत में चल रही प्रक्रिया का भी हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बताया。 उन्होंने कहा कि झारखंड जिस उद्देश्य और सपनों के साथ अलग राज्य बना था, वह सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं है。 चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार को 15 सितंबर तक अदालत में अपना जवाब दाखिल करना है और सरकार आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि JPSC के चेयरमैन समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है और कुछ लोगों को बचाने की कोशिश भी की जा रही है。 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता सरकार के इन फैसलों का जवाब देगी। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है。 अंत में चंपई सोरेन ने कहा कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने अपील की कि युवाओं और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आंदोलन जनांदोलन का रूप ले सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top